23 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

10–12 minutes


1. भारतीय वायु सेना ने पिच ब्लैक और उदारा शक्ति 2026 जैसे बड़े पैमाने के बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास सफलतापूर्वक पूरे किए

23 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने दो महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय हवाई अभ्यासों में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरी की, जिनमें ऑस्ट्रेलिया में आयोजित पिच ब्लैक 2026 और मलेशिया में आयोजित उदारा शक्ति 2026 शामिल हैं। दो देशों में हुई इस तैनाती ने भारतीय वायु सेना की परिचालन पहुंच, बेहतर सामरिक तालमेल और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक रक्षा साझेदारियों को मजबूत करने की उसकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना (आरएएएफ) की मेजबानी में आयोजित पिच ब्लैक 2026 अभ्यास के दौरान भारतीय वायु सेना ने 20 से अधिक देशों की वायु सेनाओं के साथ मिलकर संचालन के लिए अपने अग्रिम पंक्ति के राफेल लड़ाकू विमानों को तैनात किया। भारतीय वायु सेना की टुकड़ी ऑस्ट्रेलिया में अभियान पूरा करने के बाद सीधे उदारा शक्ति 2026 अभ्यास के लिए मलेशिया के सुबांग पहुंची। भारतीय वायु सेना के वायुयोद्धाओं ने रॉयल मलेशियाई वायु सेना (आरएमएएफ) के साथ मिलकर सुखोई-30एमकेएम और एफ/ए-18 हॉर्नेट विमानों के साथ तथा उनके विरुद्ध उच्च-तीव्रता वाले हवाई युद्ध अभियानों एवं संयुक्त सामरिक युद्धाभ्यासों में हिस्सा लिया।

2. उप-राष्ट्रपति ने ‘मल्हार 2026’ का उद्घाटन किया

23 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

उप-राष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में ‘अंतर हृदय कनेक्ट‘ द्वारा आयोजित ‘मल्हार 2026‘ का उद्घाटन किया। यह भारतीय शास्त्रीय संगीत का एक युवा-केंद्रित और मॉनसून-थीम वाला उत्सव है। सभा को संबोधित करते हुए, उपराष्ट्रपति ने ‘अंतर हृदय कनेक्ट’ की सराहना की। उन्होंने युवाओं के लिए भारत की समृद्ध शास्त्रीय संगीत विरासत का अनुभव करने और उससे जुड़ने के अवसर पैदा करने, खासकर मुफ्त शास्त्रीय संगीत कार्यक्रमों के माध्यम से, उनके प्रयासों की प्रशंसा की।

3. एनएसडीसी ने अमेजॉन वेब सर्विसेज के साथ एआई और क्लाउड कौशल कार्यक्रम की घोषणा की

23 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

राष्‍ट्रीय कौशल विकास निगम- एन एस डी सी और कल्‍टस एजुकेशन ने अमेजॉन वेब सर्विसेज के साथ मिलकर राष्‍ट्रीय स्‍तर पर क्‍लाउड तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कौशल की शुरुआत करने की घोषणा की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्‍य 1.25 लाख से अधिक लोगों को एआई और क्‍लाउड साक्षरता के बारे में आधारभूत जानकारी उपलब्‍ध कराना है। इसके अलावा 10 हजार भागीदारों को रोजगार योग्‍य प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने कहा है कि इस पहल में विकसित भारत का विज़न परिलक्षित होता है। उन्‍होंने कहा कि भारत नवाचार, तकनीक और प्रतिभा का वैश्विक केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

4. जापान के यामानाशी ने उत्तर प्रदेश में MSME निवेश के लिए ₹600 करोड़ के फंड की घोषणा की

23 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

लखनऊ में ‘यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026‘ के समापन सत्र में बोलते हुए, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जापान अब राज्य के लिए सिर्फ़ एक निवेशक नहीं, बल्कि यूपी को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने में एक “सह-निर्माता” (co-creator) है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि मकसद MoU को असल प्रोडक्शन, एक्सपोर्ट और नौकरियों में बदलना है, और इस साझेदारी को 2047 तक भारत के औद्योगिक भविष्य को आकार देने के लिए अहम बताया। एक अहम घोषणा में, जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोतारो नागासाकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यामानाशी-बेस्ड MSME के ​​निवेश को सपोर्ट करने के लिए ₹600 करोड़ का फंड बनाया जाएगा। आदित्यनाथ ने इसे राज्य में भरोसे का एक मज़बूत संकेत बताया। इस फंड के अलावा, दोनों पक्ष मिलकर एक पायलट ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट विकसित करने पर भी सहमत हुए। इसके लिए IIT कानपुर और IIT BHU में ग्रीन हाइड्रोजन पर मौजूद ‘सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’ का इस्तेमाल किया जाएगा और यामानाशी के साथ मिलकर ऐसे ही रिसर्च सेंटर बनाने की योजना भी है। अक्टूबर 2026 में यामानाशी में होने वाले इंटरनेशनल हाइड्रोजन समिट में UP का एक डेलीगेशन भी शामिल हो सकता है। पर्यटन के क्षेत्र में, ज़्यादा पर्यटकों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए UP और यामानाशी के बीच एक अलग समझौता हुआ। इसके तहत UP जापान में अपने बौद्ध सर्किट और सांस्कृतिक विरासत को सक्रिय रूप से प्रमोट करने की योजना बना रहा है।

5. रेल परिवहन में नया रिकॉर्ड, गुजरात में पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन का संचालन

23 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय रेलवे ने मुंबई के पास स्थित जवाहरलाल नेहरू पोर्ट से वडोदरा मंडल के वरणामा स्थित कॉनकोर के जीसीटी टर्मिनल तक पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन का सफल संचालन किया। इस ट्रेन ने लगभग 422 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए 360 टीईयू कंटेनर ढोए। यह ट्रेन 21 अगस्त की शाम 7 बजे जेएनपीटी से रवाना हुई और पश्चिमी समर्पित माल गलियारे (वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) पर चली। यह एक ही रेल यात्रा में कंटेनर माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस लॉन्ग-हॉल ट्रेन में दो डबल-स्टैक रैक को जोड़कर चलाया गया। आगे वाले रैक ने जेएनपीटी-वडोदरा मार्ग पर 45+1 लोड संरचना के साथ सफर किया। इसे लोकोमोटिव संख्या 60311 ने खींचा और इसका कुल वजन 1,817 टन था। पीछे वाले रैक में भी 45+1 लोड संरचना थी। इसे लोकोमोटिव संख्या 24690 ने खींचा और इसका वजन 2,105 टन था। दोनों रैक मिलाकर कुल 360 टीईयू कंटेनर ले जाए गए, जिनमें प्रत्येक रैक में 180 टीईयू कंटेनर थे।

6. CSIR-NIScPR ने अपनी लोकप्रिय हिंदी विज्ञान पत्रिका ‘विज्ञान प्रगति’ के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्लेटिनम जयंती समारोह का आयोजन किया

23 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (CSIR-NIScPR) ने अपनी लोकप्रिय हिंदी विज्ञान पत्रिका ‘विज्ञान प्रगति’ के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्लेटिनम जयंती समारोह का आयोजन किया। 1952 में शुरू हुई ‘विज्ञान प्रगति’ ने पिछले 75 वर्षों में आम जनता के बीच सरल और सुलभ भाषा में वैज्ञानिक जानकारी का प्रसार करने, वैज्ञानिक सोच और जागरूकता को बढ़ावा देने और वैज्ञानिक उपलब्धियों को समाज तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समारोह का उद्देश्य पत्रिका की समृद्ध विरासत का जश्न मनाना और डिजिटल प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और तेज वैज्ञानिक प्रगति के युग में विज्ञान संचार के उभरते स्वरूपों पर विचार-विमर्श करना था। मुख्य अतिथि, नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सचिन चतुर्वेदी ने अपने संबोधन में नालंदा की ज्ञान परंपरा, भारतीय संस्कृति में विज्ञान और भारत के वैज्ञानिक विकास पर प्रकाश डाला, साथ ही ‘विज्ञान प्रगति’ में प्रकाशित महत्वपूर्ण लेखों और विज्ञान संचार में इसकी भूमिका को रेखांकित किया।

7. गायत्री-त्रीसा ने विश्व चैंपियनशिप में अपना पहला कांस्य पदक पक्का कर लिया

23 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

इंदिरा गांधी स्टेडियम में BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 के महिला डबल्स सेमीफाइनल में शनिवार को भारत की त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद को दुनिया की नंबर एक चीनी जोड़ी लियू शेंग शू और टैन निंग के खिलाफ कड़े मुकाबले के बाद तीन गेम में हार (21-18, 13-21, 8-21) का सामना करना पड़ा। हालांकि, वह ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहीं। दुनिया में 39वें नंबर की त्रिशा और गायत्री ने सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए तीन सीडेड जोड़ियों को हराया था। सेमीफाइनल में हार के बावजूद त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की उपलब्धि ऐतिहासिक है। भारत ने महिला युगल में आखिरी बार 2011 में विश्व चैंपियनशिप पदक जीता था, जब ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने लंदन में कांस्य पदक हासिल किया था।

8. खेल मंत्रालय ने एशियाई खेलों के लिए 492 सदस्यीय दल को मंजूरी दी

23 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

खेल मंत्रालय ने अगले महीने से जापान में शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए 492 सदस्यीय दल को मंजूरी दी है। इसमें 265 पुरुष और 227 महिला एथलीट शामिल हैं। इस बार एथलेटिक्स के सर्वाधिक 73 प्रतिभागियों को शामिल किया गया है। एथलेटिक्स टीम में भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा, लंबी कूद के खिलाड़ी मुरली श्रीशंकर, लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह, डेकाथलॉन के खिलाड़ी तेजस्विन शंकर और 100 मीटर बाधा दौड़ की खिलाड़ी ज्योति याराजी सहित अन्य खिलाड़ी शामिल हैं। भारत की 20 सदस्यीय बैडमिंटन टीम में पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन और आयुष शेट्टी जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में महिला डबल्स जोड़ी गायत्री गोपीचंद और ट्रीसा जॉली, साथ ही पुरुष डबल्स जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी शामिल हैं। मुक्केबाजी टीम में 11 सदस्य हैं, जिनमें में 75 किलोग्राम भार वर्ग की खिलाड़ी लवलीना बोरगोहेन, 90 किलोग्राम भार से अधिक वर्ग के खिलाड़ी नरेंद्र बेरवाल और 55 किलोग्राम भार वर्ग के खिलाड़ी जदुमणि सिंह शामिल हैं।

9. मानसी लाठर ने स्लोवाकिया में अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

23 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

स्लोवाकिया में आयोजित अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों ने तीन और पदक जीते। मानसी लाठर ने रजत पदक तथा तन्वी गुंदेश मगदुम और कोमल ने कांस्य पदक हासिल किए। मानसी को 68 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में चीन की चेनलिंग सोंग से कड़े मुकाबले में 1-2 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा। तन्वी ने 57 किलोग्राम वर्ग में कनाडा की एग्निया क्राकोवस्का को 10-4 से हराया, जबकि कोमल ने 59 किलोग्राम वर्ग में हंगरी की एडा बालाज़ को 5-2 से हराकर कांस्य पदक जीता। इससे पहले शुक्रवार को काजल धोचक ने महिलाओं के 76 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि तनु शर्मा और सविता ने अपने-अपने भार वर्गों में रजत पदक हासिल किए। 18 वर्षीय काजल ने 76 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में चीन की जिंगरू सन को 7-0 से हराकर विश्व खिताब जीता। 72 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में तनु ने जापान की चिसातो योशिदा को कड़ी टक्कर दी, लेकिन 3-5 से हारकर उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। सविता को भी 62 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जापान की सकुरा ओनीशी से तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर 2-12 से हारकर, रजत पदक मिल पाया। प्रतियोगिता के अंतिम चरण में प्रवेश करने के साथ ही, भारतीय दल अब पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं के शेष 57 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, उन्हासी किलोग्राम और 92 किलोग्राम वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेगा।

10. राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

23 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

चंद्रयान-3 मिशन ने 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा की सतह पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित और सहज लैंडिंग सफलतापूर्वक संपन्न की। इसके साथ ही, भारत चंद्रमा पर उतरने वाला चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के निकट लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया। सहज लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर को सफलतापूर्वक तैनात किया गया। लैंडिंग स्थल का नाम ‘शिव शक्ति’ बिंदु (स्टेशन शिव शक्ति) रखा गया और 23 अगस्त को “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस” ​​घोषित किया गया।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://www.guruggkwala.com

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top