13 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

11–14 minutes


1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा का किया लोकार्पण

13 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की आत्मकथा ‘ट्रायम्फ ऑफ द इंडियन रिपब्लिक: माय लाइफ, माय स्ट्रगल्स’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भी मौजूद रहे। बिरला ने पुस्तक के लोकार्पण को गौरव का विषय बताते हुए कहा कि राम नाथ कोविंद की आत्मकथा संघर्ष, दृढ़ संकल्प और उपलब्धि की प्रेरक गाथा है। उन्होंने कहा कि सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने की कोविंद की यात्रा उनकी असाधारण संकल्पशक्ति को दर्शाती है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्थायी स्रोत है।

2. भारत और नेपाल ने 8 MoU साइन किये

13 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

12 अगस्तको भारत और नेपाल के बीच विकास सहयोग को मजबूत करने के लिए 8 MoU ज्ञापनों पर साइन किये। इन MoU का फोकस नेपाल में स्थानीय स्तर के विकास और हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने पर है। ये MoU काठमांडू में भारतीय दूतावास, नेपाल के भूमि प्रबंधन, सहकारी, संघीय मामले और सामान्य प्रशासन मंत्रालय और नेपाली प्रशासनके बीच किए गए। भारत और नेपाल के बीच ये डेवलपमेंट प्रोजेक्ट शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, सामुदायिक भवन और अन्य स्थानीय बुनियादी सुविधाओं से जुड़े हैं। ये MoU नेवरहुड फर्स्ट पॉलिसी का हिस्सा है और भारत इन प्रोजेक्ट्स के लिए 803 मिलियन नेपाली रुपए देगा। भारत और नेपाल के बीच पहले भी हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के लिए MoUs हुए हैं। इन प्रोजेक्ट्स में नेपाल में बीपी कोइराला इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज का डिजिटलाइजेशन, कृषि उत्पाद संकलन तथा बिक्री केंद्र का निर्माण शामिल है। साथ ही नेपाल के धाडिंग जिले में म्युनिसिपल एग्रीकल्चर एंड लाइवस्टॉक सेंटर की बिल्डिंग का निर्माण शामिल है। अन्य प्रोजेक्ट्स में मोरंग जिले में बेलबारी मल्टीपल कैंपस के लिए एक बिल्डिंग, दैलेख जिले में 10 बेड का अस्पताल और हुमला जिले में कृषि प्रोत्साहन केंद्र शामिल हैं।

3. नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

13 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने बुधवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगूलाम से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने तथा भारतीय नौसेना और मॉरीशस राष्ट्रीय तटरक्षक बल के बीच सहयोग बढ़ाने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। नौसेना प्रमुख इन दिनों मॉरीशस की आधिकारिक यात्रा पर हैं। बैठक में मॉरीशस में भारत के उच्चायुक्त अनुराग श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। इसी बीच भारतीय वायु सेना और रॉयल मलेशियन एयर फोर्स के बीच द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास ‘उदार शक्ति 2026’ मलेशिया के सुबांग एयरबेस में आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच परिचालन सहयोग, आपसी तालमेल और सैन्य अनुभवों के आदान-प्रदान को मजबूत करना है।

4. खाद्य सब्सिडी वितरण में बड़ा बदलाव, चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली से शुरू होगी डिजिटल पहल

13 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत सरकार 14 अगस्त 2026 को चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली केंद्र शासित प्रदेशों में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) आधारित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजना शुरू करेगी। इस पहल के तहत पात्र लाभार्थियों को खाद्य सब्सिडी पारंपरिक बैंक खातों में भेजने के बजाय प्रोग्रामेबल सीबीडीसी यानी डिजिटल रुपए के टोकन के रूप में सीधे उनके सीबीडीसी वॉलेट में मिलेगी। इस पहल के साथ चंडीगढ़ और दादरा एवं नगर हवेली देश के पहले केंद्र शासित प्रदेश बनने जा रहे हैं, जहां सभी पात्र पीएमजीकेएवाई लाभार्थियों को खाद्य सब्सिडी सीबीडीसी वॉलेट के माध्यम से दी जाएगी। यह व्यवस्था पुडुचेरी और गुजरात में किए गए पहले के प्रायोगिक कार्यान्वयन के अनुभव पर आधारित है।

5. एंड्रास बाका हंगरी के नए राष्ट्रपति चुने गए

13 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

11 अगस्त को हंगरी की संसद ने पूर्व सुप्रीम कोर्ट प्रमुख एंड्रास (András) बाका को देश का नया राष्ट्रपति चुना है। एंड्रास ने संसद में शपथ ली और वे एकमात्र उम्मीदवार थे जिन्हें राष्ट्रपति पद के लिए समर्थन मिला। एंड्रास एक वरिष्ठ न्यायविद हैं। वे 1991 से 2008 तक यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय (ECHR) में हंगरी के जज रहे हैं। एंड्रास को 2009 में हंगरी की संसद में सुप्रीम कोर्ट का अध्यक्ष चुना गया था। एंड्रास को पूर्व राष्ट्रपति सुलोक तामास का कार्यकाल समय से पहले 20 जुलाई को खत्म होने के बाद चुना गया है। हंगरी के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति का चुनाव संसद द्वारा पांच साल के कार्यकाल के लिए किया जाता है।

6. अमित शाह ने लॉन्च किया ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’, गांवों के पुस्तकालयों को डिजिटल नेटवर्क से जोड़ा

13 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के पुस्तकालयों को आपस में जोड़ने के लिए विकसित ‘ग्रामीण ज्ञान सेतु’ ऐप का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस के अवसर पर शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य गांधीनगर, कलोल और साणंद विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में बच्चों को पढ़ने की आदत से जोड़ना और उन्हें गांव में ही ज्ञान के व्यापक संसाधन उपलब्ध कराना है। इस ऐप से अब तक 752 पुस्तकालय जुड़ चुके हैं, जबकि 2 लाख 80 हजार पुस्तकों वाले चार बड़े पुस्तकालयों को ग्रामीण पुस्तकालयों के साथ जोड़ा गया है। गृह मंत्री ने बताया कि सांसद निधि से वैन की व्यवस्था की गई है। ये वैन हर 15 दिन में गांवों में जाएंगी, पहले उपलब्ध कराई गई पुस्तकों को वापस लेंगी और ऐप पर पंजीकृत पुस्तकों को संबंधित ग्रामीण पुस्तकालयों तक पहुंचाएंगी।

7. सेवानिवृत्त आईआरपीएस डॉ. भूमा वी.जी. मॉरीशस के एआईपीएसआई के कुलपति बने: विदेश मंत्रालय

13 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

विदेश मंत्रालय ने बताया कि सेवानिवृत्त आईआरपीएस डॉ. भूमा वी.जी. को मॉरीशस के अटल बिहारी बाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक सर्विस एंड इनोवेशन (एआईपीएसआई) के कुलपति पद के लिए चुना गया है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एआईपीएसआई मॉरीशस का पूर्व सिविल सर्विस कॉलेज है। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने मार्च 2025 में संयुक्त रूप से किया था।मंत्रालय ने बताया कि इस संस्थान को अफ्रीकी क्षेत्र के लिए एक प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान और उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। डॉ. भूमा जल्द ही अपना कार्यभार संभाल सकती हैं।

8. अमरीका ने मिसाइल डिफेंस सिस्टम के डेवलपमेंट से जुड़ा नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया

13 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

अमरीका ने अपने 185 अरब डॉलर के ‘गोल्डन डोममिसाइल डिफेंस सिस्टम के डेवलपमेंट में डिफेंस कंपनियों, टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप्स, इन्वेस्टर्स और रिसर्चर्स को शामिल करने के लिए एक नया डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है। अमरीका के लिए ‘गोल्डन डोम’ के डायरेक्टर जनरल माइक गुएटलीन ने सालाना ‘स्पेस एंड मिसाइल डिफेंस सिम्पोजियम’ में ‘गोल्डन डोम फॉर अमरीका इकोसिस्टम हब’ की घोषणा की। यह प्लेटफॉर्म प्रोग्राम के अधिकारियों और डिफेंस कॉन्ट्रैक्टर्स, कमर्शियल टेक्नोलॉजी कंपनियों, वेंचर कैपिटल फर्मों, यूनिवर्सिटीज़, रिसर्च लैबोरेटरीज़ और दूसरे टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योर्स के बीच संपर्क का एक सिंगल पॉइंट होगा। इस पोर्टल के ज़रिए संभावित इंडस्ट्री पार्टनर्स रजिस्टर कर सकेंगे, अपने कॉन्सेप्ट अपलोड कर सकेंगे और सीधे प्रोग्राम के अधिकारियों को डिज़ाइन सबमिट कर सकेंगे।

9. कपड़ा मंत्रालय महिलाओं की प्रेरक यात्राओं के सम्मान में ‘सृजन: वॉयस फ्रॉम द लूम’ विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा

13 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

कपड़ा मंत्रालयसृजन: वॉयस फ्रॉम द लूम’ नाम से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा। सृजनः करघे की आवाज कार्यक्रम हथकरघा उद्योग से जुड़ी महिलाओं और उनकी प्रेरक यात्राओं के सम्मान और देश की बुनाई की विरासत में उनके योगदान को रेखांकित करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। नयी दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में कपड़ा मंत्रालय की सचिव नीलम शमी राव उपस्थित रहेंगी। मंत्रालय ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान 6 हथकरघा क्लस्टर की 100 से ज़्यादा महिला बुनकर अपनी लगन, रचनात्मकता और बुनाई परंपराओं के संरक्षण में अपनी भूमिका की प्रेरक गाथा साझा करेंगी।

10. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस्तीफा दिया

13 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

12 अगस्त को टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दिया। चंद्रशेखरन 2017 में टाटा संस के चेयरमैन बने थे। वे टाटा परिवार से बाहर के पहले ऐसे मैनेजर थे, जिन्होंने इस समूह की कमान संभाली। ये फैसला 18 अगस्त को होने वाली टाटा संस की एजीएम से ठीक पहले आया है। हालांकि, वे फरवरी 2027 यानी अपना कार्यकाल खत्म होने तक इस पद पर बने रहेंगे। चंद्रशेखरन 2016 में टाटा संस बोर्ड में डायरेक्टर अपॉइंट हुए थे। जनवरी 2017 में चंद्रशेखरन टाटा संस के बोर्ड में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन अपॉइंट हुए और बाद में चेयरमैन बने।

11. FSSAI ने पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को बैन किया

13 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

12 अगस्त को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने पान मसाला की पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को बैन कर दिया है। नए नियमों के तहत कंपनियां अब सिर्फ पेपर, टिन या ग्लास कंटेनर में ही पान मसाला पैक करके बेच सकेंगी। FSSAI ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड पैकेजिंग अमेंडमेंट रेगुलेशन 2026 को नोटिफाई कर दिया है। ये नए नियम तुरंत लागू हो गए हैं। FSSAI के इस बैन की मुख्य वजह पर्यावरण सुरक्षा है। दरअसल प्लास्टिक और एल्युमिनियम फॉयल वाले पाउच सालों तक नष्ट नहीं होते और प्रदूषण बढ़ाते हैं। इस नियम का मकसद पान मसाला की पैकेजिंग को पूरी तरह प्लास्टिक फ्री और इको-फ्रेंडली बनाना है। ये फैसला पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के ‘प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016’ के प्रावधानों के तहत लिया गया है।

12. कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप: सीनियर पुरुष स्पर्धाओं में भारत के करण सिंह और शेरजिन शांतिमोल ने जीता स्वर्ण पदक

13 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

नाइजीरिया के लागोस में आयोजित कॉमनवेल्थ फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत ने पदक जीतने का शानदार सिलसिला जारी रखा। करण सिंह और शेरजिन शांतिमोल ने सीनियर पुरुष स्पर्धाओं में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते। 7-11 से पिछड़ने के बाद, करण ने जोरदार वापसी करते हुए 15-12 से मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। शेरजिन शांतिमोल ने दूसरे वरीयता प्राप्त दक्षिण अफ्रीकी फेंसर पीटर क्रूगर को 15-6 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। सीनियर महिला स्पर्धा में भारतीय महिला फेंसरों ने फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीते। तनिष्का खत्री ने स्वर्ण पदक हासिल किया और खुशी दाभाडे ने रजत पदक जीता। प्राची लोहान ने कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में अपना नाम जोड़ा और ऑस्ट्रेलिया के हैरिसन एस्ले के साथ तीसरा स्थान साझा किया।

13. जाने-माने परमाणु वैज्ञानिक एम.पी. परमेश्वरन का 91 साल की उम्र में निधन

13 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

जाने-माने भारतीय न्यूक्लियर साइंटिस्ट, साइंस कम्युनिकेटर और मार्क्सवादी विचारक एम.पी. परमेश्वरन का 11 अगस्त, 2026 को केरल के त्रिशूर में उनके घर पर 91 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन के साथ ही विज्ञान, सामाजिक सक्रियता, साहित्य और वामपंथी राजनीति से जुड़े एक जीवन का समापन हुआ, जो कई क्षेत्रों पर अपनी छाप छोड़ गया। 18 जनवरी, 1935 को त्रिशूर जिले के किरालुर में जन्मे परमेश्वरन ने कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, तिरुवनंतपुरम से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और बाद में 1965 में मॉस्को पावर इंस्टीट्यूट से न्यूक्लियर इंजीनियरिंग में PhD की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने 1957 से 1975 तक भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) में वैज्ञानिक के तौर पर काम किया। अपने करियर में एक बड़ा बदलाव करते हुए, उन्होंने BARC की सुरक्षित नौकरी छोड़ दी और खुद को पूरी तरह से ‘केरल शास्त्र साहित्य परिषद’ (KSSP) के लिए समर्पित कर दिया। यह संगठन 1970 में आम लोगों के बीच वैज्ञानिक जागरूकता फैलाने के मकसद से शुरू किया गया था। KSSP के संस्थापक सदस्यों में से एक के तौर पर, उन्होंने इसे एक जन-आंदोलन का रूप देने में मदद की। यह आंदोलन केरल से बाहर भी फैला और पूरे क्षेत्र में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने और साक्षरता अभियानों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। विज्ञान के अलावा, परमेश्वरन एक बेहतरीन लेखक भी थे। उन्होंने वैज्ञानिक और सामाजिक मुद्दों पर मलयालम और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कई किताबें लिखीं। अपनी किताब ‘फोर्थ वर्ल्ड: ड्रीम एंड रियलिटी‘ (Fourth World: Dream and Reality) में पेश की गई ‘फोर्थ वर्ल्ड’ (चौथी दुनिया) थ्योरी के ज़रिए वे वामपंथी विचारधारा से जुड़ी बहसों में एक अहम आवाज़ बन गए।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://www.guruggkwala.com

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top