10 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

10–13 minutes


1. भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच विस्फोटक आयुध निस्तारण अभ्यास 2026 का कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में आयोजन होगा

10 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के बीच विस्फोटक आयुध निस्तारण (ईओडी) अभ्यास 2026 का आयोजन 10 से 14 अगस्त 2026 तक कोच्चि स्थित दक्षिणी नौसेना कमान में किया जाएगा। इस द्विपक्षीय अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं की विशेषज्ञ गोताखोरी एवं विस्फोटक आयुध निस्तारण टीमों के बीच परस्पर संचालन क्षमता को बढ़ाना तथा पेशेवर सहयोग को और मजबूत करना है। इस पांच दिवसीय अभ्यास में विषय विशेषज्ञों का आदान-प्रदान (एसएमईई), संयुक्त प्रशिक्षण, उपकरणों का प्रदर्शन और विभिन्न परिस्थितियों पर आधारित व्यावहारिक अभ्यास शामिल होंगे। भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना वर्ष 2005 से संयुक्त रूप से जहाज का मलबा हटाने एवं बचाव व विस्फोटक आयुध निस्तारणअभ्यास आयोजित करती आ रही हैं। आगामी अभ्यास इस विशेष द्विपक्षीय प्रशिक्षण श्रृंखला का आठवां संस्करण है।

2. उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ शुरू किया

10 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर, जो 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में मनाया जाता है, श्री विजयपुरम के ध्वज बिंदु पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा अभियान’ का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डीके जोशी (सेवानिवृत्त), मुख्य सचिव श्रीमती चंचल यादव, श्री विजयपुरम नगर परिषद की अध्यक्ष श्रीमती एम. वसंता और जिला परिषद के अध्यक्ष श्री पी. उमर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

3. नेपाल के PM बालेन शाह भारत के राजदूत से मिलेंगे

10 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

10 अगस्त को नेपाल के पीएम बालेन शाह नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव से मुलाकात करेंगे। ये पहली बार है जब बालेन शाह किसी देश के राजदूत से अकेले में मिलेंगे। इससे पहले तक शाह ने किसी भी राजदूत से अकेले में मिलने के नियम को टाला था। बालेन अब तक विदेशी राजदूतों के साथ सामूहिक बैठकों को प्राथमिकता देते रहे हैं। इस बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। इसके बाद बालेन चीन के राजदूत झांग माओमिंग से भी बातचीत करेंगे। मंगलवार को शाह अमेरिकी दूतावास के प्रभारी अधिकारी स्कॉट अर्बोम से वन-टू-वन बैठक करेंगे।

4. सबसे प्रतिष्ठित मेट्रो प्रणाली बनी दिल्ली मेट्रो; हांगकांग, पेरिस और न्यूयॉर्क को छोड़ा पीछे

10 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

दिल्ली मेट्रो रेल निगम – डी.एम.आर.सी. ने ट्रेन परिचालन की समयबद्धता और विश्वसनीयता के मामले में हांगकांग, पेरिस और न्यूयॉर्क जैसी विश्व की प्रमुख मेट्रो प्रणालियों के बीच खुद को सबसे प्रतिष्ठित मेट्रो प्रणाली के रूप में स्थापित किया है। डी.एम.आर.सी. के अनुसार, वर्तमान वर्ष में दिल्ली मेट्रो ने 99.95 प्रतिशत समयबद्धता दर्ज की है। दिल्ली मेट्रो के करीब 23 वर्षों के परिचालन के दौरान नेटवर्क के लगातार विस्तार के बावजूद उच्च परिचालन दक्षता कायम रही है। वहीं, शुरुआती वर्षों में दिल्ली मेट्रो के ट्रेनों के बीच लगभग सात मिनट अंतराल घटकर आज सबसे व्यस्त कॉरिडोर पर मात्र 2 मिनट 18 सेकंड रह गया है। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो 12 लाइनों और 303 स्टेशनों के साथ 416 से अधिक किलोमीटर के नेटवर्क पर संचालित हो रही है। वहीं, दिल्ली मेट्रो करीब 29 प्रतिशत नेटवर्क पर ड्राइवरलेस मेट्रो सेवा के साथ भारत का सबसे बड़ा ड्राइवरलेस मेट्रो नेटवर्क बन गया है। दिल्ली मेट्रो के अनुसार, यह उपलब्धियां तकनीकी नवाचार, बेहतर रखरखाव और परिचालन उत्कृष्टता के निरंतर प्रयासों का परिणाम हैं तथा इसके लिए डीएमआरसी को हाल के वर्षों में कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार और सम्मान भी प्राप्त हुए हैं।

5. केंद्र सरकार ने कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनामिक्स के साथ MoU किया

10 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

8 अगस्त को सरकार ने 5 संस्थान कैशफ्री पेमेंट्स, डार्विन डायनामिक्स, वल्ट्र इंडिया, कार्स24 और काउंसिल फॉर स्टार्टअप इंडिया (CSI) के साथ MoUs करने का ऐलान किया। ये MoUs वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के ‘उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग‘ (DPIIT) ने किए हैं। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के मुताबिक, कैशफ्री पेमेंट्स के साथ हुए MoUs का मकसद स्टार्टअप्स के लिए डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट को मजबूत करना है। इन MoUs से डिजिटल पेमेंट्स में कैशफ्री पेमेंट्स की एक्सपर्टीज को शामिल करना है, ताकि स्टार्टअप्स कुशलतापूर्वक आगे बढ़ सकें और भारत की इनोवेशन-आधारित ग्रोथ में योगदान दे सकें। डार्विन डायनामिक्स के साथ किया गया MoU एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाएगा। इन MoUs का उद्देश्य टियर II, टियर III और ग्रामीण इलाकों में एंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देकर ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल की पहुंच को बढ़ाना है। साथ ही ये स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, इन्स्टीट्यूशन नेटवर्क, मार्केट के अवसरों और कैपेसिटी-बिल्डिंग सपोर्ट तक बेहतर पहुंच उपलब्ध कराना है। वहीं वल्ट्र इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुआ समझौता DPIIT-मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स के लिए उपलब्ध टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर केंद्रित होगा। इसका उद्देश्य स्टार्टअप्स की क्लाउड कंप्यूटिंग रिसोर्स, टेक्नोलॉजी कैपेसिटी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर तक पहुंच को बेहतर बनाना है। ये MoUs AI-बेस्ड इनोवेशन, फाउंडर डेवलपमेंट, स्किलिंग, इंवेस्टमेंट के मौके और सड़क सुरक्षा पहलों को सपोर्ट करके स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करना है।

6. भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ

10 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

9 अगस्त , 2026 को ऐतिहासिक भारत छोड़ो आंदोलन की 84 वीं वर्षगांठ है, जो हमारे राष्ट्र के स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण पड़ावों में से एक है। 9 अगस्त 1942 को शुरू हुआ यह आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की सबसे बड़ी जनक्रांतियों में से एक था। महात्मा गांधी ने इसी आंदोलन में “करो या मरो” का नारा दिया था, जिसने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव हिला दी थी। इस ‘अगस्त क्रांति’ ने देशभर में नई चेतना का संचार किया और असंख्य भारतीयों को स्वाधीनता के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की प्रेरणा दी।

7. ‘काकोरी ट्रेन घटना’ की वर्षगांठ

10 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

साल 1927 में भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के चार क्रांतिकारियों को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी की सजा दी थी। इसके पीछे की वजह ‘काकोरी कांड‘ था, जो 9 अगस्त 1925 को हुआ था। इसके दो साल बाद स्वतंत्रता सेनानियों को सजा के तौर पर फांसी दे दी गई थी। ऐसे में काकोरी ट्रेन एक्शन’ की वर्षगांठ पर देश के कई राजनेताओं ने श्रद्धांजलि दी है काकोरी में ट्रेन डकैती हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) का पहला बड़ा एक्शन था। ‘नंबर 8 डाउन ट्रेनशाहजहांपुर और लखनऊ के बीच चलती थी। एक दिन, इस ट्रेन में सरकारी खजाने के बैग थे, जिन्हें लखनऊ में ब्रिटिश खजाने में जमा किया जाना था। क्रांतिकारियों ने इस पैसे को लूटने की योजना बनाई, क्योंकि उनका मानना ​​था कि यह पैसा असल में भारतीयों का ही है। उनका मकसद HRA के लिए फंड जुटाना और अपने काम और मिशन की ओर लोगों का ध्यान खींचना था। 9 अगस्त 1925 को, जब ट्रेन लखनऊ से करीब 15 किलोमीटर दूर काकोरी स्टेशन से गुजर रही थी, तो पहले से ही ट्रेन में मौजूद HRA के सदस्य राजेंद्रनाथ लाहिड़ी ने चेन खींचकर ट्रेन रोक दी। इसके बाद, राम प्रसाद बिस्मिल और अशफाकउल्लाह खान सहित करीब दस क्रांतिकारी ट्रेन में चढ़े और गार्ड को काबू में कर लिया। उन्होंने खजाने के बैग लूट लिए और लखनऊ भाग गए। इस बैग में करीब 4,600 रुपये थे।

8. गुरचरण दास को ‘लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवॉर्ड’

10 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

8 अगस्त को भारतीय लेखक गुरचरण दास को ‘लाइफटाइम लिबर्टेरियन अवॉर्ड‘ मिला। गुरचरण दास को ये अवार्ड काठमांडू में लिबर्टी इंटरनेशनल की वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में दिया गया। 82 वर्षीय दास ये सम्मान पाने वाले पहले भारतीय लेखक हैं। गुरचरण दास को ये अवार्ड स्वतंत्रता और उदारवाद के क्षेत्र में योगदान के लिए और आजादी के विचार को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। ये अवॉर्ड दास को साहित्यिक योगदान की नींव के तौर पर दिया गया है। दास की किताबों में ‘इंडिया अनबाउंड‘, ‘द डिफिकल्टी ऑफ बीइंग गुड‘, ‘काम: द रिडल ऑफ डिजायर’ और ‘अनदर सॉर्ट ऑफ फ्रीडम‘ शामिल हैं। दास ने पेंगुइन के लिए भारत के आर्थिक और बिजनेस इतिहास पर 17 वॉल्यूम वाली एक सीरीज को एडिट भी किया है।

9. विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर तीन हुई

10 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

अमरीका में आयोजित विश्व एथलेटिक्स अंडर-ट्वेंटी चैंपियनशिप में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। भारत के बसंत कुमार मेघवाल ने हाई जंप में रजत पदक जीता, जबकि शाहनवाज खान ने लॉंग जंप में कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरुषों की हाई जंप में, 19 वर्षीय मेघवाल ने 2.21 मीटर की अपनी व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर रजत पदक जीता। वह विश्व अंडर- ट्वेंटी चैंपियनशिप में हाई जंप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अल्जीरिया के यूनिस अयाची ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि ग्रेट ब्रिटेन के ओटिस पूल ने कांस्य पदक हासिल किया। पुरुषों की लॉंग जंप में, शाहनवाज ने 7.84 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता। 18 वर्षीय शाहनवाज ने अपने तीसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इससे पहले, भाला फेंक में आशीष यादव ने रजत पदक जीता और नीरज चोपड़ा के बाद विश्व एथलेटिक्स अंडर-ट्वेंटी चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए। यादव ने कल तीसरे दौर में 74.09 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया।

10. अश्मिता चालिहा ने विक्टर कोरिया मास्टर्स 2026 का महिला एकल खिताब जीता

10 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत की बैडमिंटन खिलाड़ी अश्मिता चालिहा ने शानदार वापसी करते हुए विक्टर कोरिया मास्टर्स 2026 का महिला एकल खिताब जीत लिया है। फाइनल में असम की अश्मिता ने चीन की हान चियान शी को तीन गेमों के मुकाबले में 14-21, 21-14, 21-14 से हराया। पहला गेम गंवाने के बाद अश्मिता ने जोरदार वापसी की और 53 मिनट में मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह अश्मिता का पहला बीडब्ल्यूएफ खिताब है। इससे पहले, अश्मिता ने सेमीफाइनल में हमवतन रक्षिता रामराज को 21-13, 16-21, 21-13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। अश्मिता ने इससे पहले 2024 एशिया टीम चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। वर्ष 2019 के दक्षिण एशियाई खेलों में भी उन्होंने महिला एकल और टीम स्पर्धा, दोनों में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

11. साग्निक रॉय और सायंतन कुशारी ने 9वीं वर्ल्ड् यूथ ट्रांसनेशनल चैंपियनशिप के अंडर-31 स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता

10 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

चीन के हेफेई में आयोजित 9वीं वर्ल्‍ड यूथ ट्रांसनेशनल चैंपियनशिप में भारत साग्निक रॉय और सायंतन कुशारी की जोड़ी ने अंडर-31 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। पहले चरण के खेले गए मुकाबले में 34 जोड़ियों ने हिस्‍सा लिया, जिनमें से शीर्ष 14 जोड़ियाँ फ्लाइट-ए में पहुँच गईं। भारतीय जोड़ी भी इसमें शामिल रही। इसके बाद राउंड रॉबिन में साग्निक रॉय और सायंतन कुशारी ने शीर्ष स्‍थान प्राप्‍त कर स्‍वर्ण पदक अपने नाम किया। क्रोएशिया के एम फेरेनेका और एफ कटुसिच ने दूसरा स्थान और चीन के जे हान और जेड वांग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

12. विश्व आदिवासी दिवस

10 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

विश्व आदिवासी दिवस (International Day of the World’s Indigenous Peoples) प्रतिवर्ष 9 अगस्त को मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने दिसंबर 1994 में इस दिन की घोषणा की थी। इसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर के आदिवासी समुदायों के अधिकारों की रक्षा करना और उनकी संस्कृति का सम्मान करना है।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://www.guruggkwala.com

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top