31 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

14–17 minutes


1. सारनाथ में युवा बौद्ध शोध का चौथा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, मध्यम मार्ग पर वैश्विक विमर्श

31 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सारनाथ में युवा बौद्ध शोध के चौथे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (आईसीवाईबीएस) का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ (आईबीसी) ने केंद्रीय उच्च तिब्बती अध्ययन संस्थान (सीआईएचटीएस) के सहयोग से आयोजित इस सम्मेलन की थीम ‘आज की पीढ़ी के लिए बुद्ध का मध्यम मार्ग’ रखी। सम्मेलन में विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया और बुद्ध के मध्यम मार्ग की समकालीन प्रासंगिकता पर विचार साझा किए। इससे पहले युवा बौद्ध विद्वानों के तीसरे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ ने डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र (डीएआईसी) के सहयोग से नई दिल्ली में किया था। उस सम्मेलन का विषय “21वीं सदी में बुद्ध धम्म में ज्ञान का संचरण” था। इसमें रूस, वियतनाम, कंबोडिया, श्रीलंका, म्यांमार, ताइवान और भारत सहित कई देशों के युवा विद्वानों, प्रोफेसरों, भिक्षुओं और गणमान्य लोगों ने भाग लिया था।

2. एन.जी.जे. गंगटे मेक्सिको में भारत के नए राजदूत बने

31 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

30 जुलाई को भारत सरकार ने न्गुलखम जथोम गंगटे को मेक्सिको में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया। गंगटे 1994 बैच के IFS ऑफिसर हैं और वे जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान में गंगटे विदेश मंत्रालय में स्पेशल सेक्रेटरी के पद पर कार्ययत थे। गंगटे , मेक्सिको के पूर्व राजदूत डॉ. पंकज शर्मा की जगह लेंगे। गंगटे 2021 से ट्यूनीशिया में भारत के राजदूत रहे हैं और इसके साथ ही साथ लीबिया के राजदूत के तौर पर भी उन्होंने काम किया। गंगटे ने मिस्र, मोरक्को, आयरलैंड और तंजानिया में भारतीय मिशनों में भी विभिन्न कूटनीतिक पदों पर काम किया। गंगटे विदेश मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी, डायरेक्टर, जॉइंट सेक्रेटरी और स्पेशल सेक्रेटरी के पद पर रहे हैं।

3. संसद में लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण संशोधन विधेयक 2026 पारित

31 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

संसद ने लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण संशोधन विधेयक 2026 पारित कर दिया है। राज्‍यसभा ने इसे मंजूरी दी, लोकसभा से विधेयक बुधवार को पारित हुआ था। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्‍य मंत्री डॉ जितेन्‍द्र सिंह ने विधेयक पेश किया। सभापति सी. पी. राधाकृष्‍णनन ने विधेयक पर चर्चा के लिए सात घंटे का समय दिया। विधेयक में सख्‍त दंड और जुर्माने सहित कई महत्‍वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं। इनमें दस वर्ष तक की सज़ा, दस करोड़ रुपये तक का जुर्माना और दोषी व्‍यक्तियों की संपत्ति जब्‍त करना शामिल है। मामलों के शीघ्र निपटान के लिए राज्‍य सरकार और केन्‍द्रशासित प्रदेश प्रशासन विशेष त्‍वरित अदालतें स्‍थापित करेंगे। मामले की छानबीन पुलिस थाने में सूचना दर्ज होने की तिथि से दो महीने के अंदर पूरी करनी होगी। आरोप पत्र दाखिल होने के तीन महीने के अंदर सुनवाई पूरी हो जानी चाहिए। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍यमंत्री डॉ जितेन्‍द्र सिंह ने कहा कि देश के युवा विकसित भारत के लिए सबसे बड़ा निवेश है। उन्‍होंने कहा कि राष्‍ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से पिछले दशक में महत्‍वपूर्ण बदलाव आया है।

4. सऊदी अरब और 13 अन्य देशों ने एक बहुराष्ट्रीय समुद्री रक्षा गठबंधन बनाया

31 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सऊदी अरब और 13 अन्‍य देशों ने पश्चिम एशिया के प्रमुख जलमार्गों में नौवहन सुरक्षा के लिए समुद्री रक्षा गठबंधन बनाया है। इस बारे में विचार-विमर्श के लिए रियाद में संबंधित देशों के सैन्‍य अधिकारियों की बैठक के बाद यह घोषणा की गई। संयुक्‍त वक्‍तव्‍य में कहा गया है कि इस सुरक्षा गठबंधन का उद्देश्‍य लगातार बढ़ रही समुद्री चुनौतियों से निपटना है। यह तालमेल समुद्री सहयोग, मुक्‍त नौवहन तथा अंतर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार मार्ग और ऊर्जा आपूर्ति स्रोत सुरक्षित करने की रूपरेखा तय करेगा। यह गठबंधन अंतर्राष्‍ट्रीय कानूनी प्रावधानों के अनुरूप बाब- अल- मनदेब जलडमरूमध्‍य, लाल सागर और अदन की खाड़ी में साझा समुद्री हितों के सुरक्षा प्रयासों का हिस्‍सा है। इस गठबंधन के संस्‍थापक सदस्‍यों में सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, कतर, मिस्र, जॉर्डन, यमन, नाईजीरिया, सूडान, जिबूती और सोमालिया शामिल हैं।

5. वैश्विक सुधार रैंकिंग में भारत 25 पायदान की छलांग लगाकर 57वें स्थान पर पहुंचा

31 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत संरचनात्मक और प्रतिस्पर्धा-समर्थक सुधारों की वैश्विक रैंकिंग में 25 स्थान ऊपर चढ़कर 82वें से 57वें स्थान पर पहुंच गया है। कॉम्पिटर फाउंडेशन द्वारा जारी इंडियाज नेक्स्ट ग्रोथ फ्रंटियर: रिड्यूसिंग एंटी-कॉम्पिटिटिव मार्केट डिस्टॉर्शंस टू बिल्ड ऑन इंडियाज 2010-2023 रिफॉर्म प्रोग्रेस शीर्षक वाली रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट 2010 और 2023 के बीच देश के सुधार पथ की जांच करते हुए, अपने बाजार विकृति प्रदर्शन सूचकांक के तहत भारत के प्रदर्शन का आकलन करती है, और बाजार विकृतियों को कम करने और प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करने में निरंतर प्रयासों में सुधार का श्रेय देती है। रिपोर्ट तीन व्यापक स्तंभों- संपत्ति अधिकारों की सुरक्षा, घरेलू प्रतिस्पर्धा और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में बाजार की विकृतियों का मूल्यांकन करती है। इसमें वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता संहिता (आई बी सी), नियामकीय वातावरण में सुधार और व्यापार सुविधा प्रणाली के आधुनिकीकरण जैसे सुधारों पर प्रकाश डाला गया है। यह प्रतिस्पर्धा, निवेश की स्थिति, डिजिटल बाजारों और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता और भागीदारी को प्रभावित करने वाली बाहरी नियामक बाधाओं से संबंधित विकास की भी जांच करता है।

6. पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो के बीच ‘अतुल्य भारत पहल’ को बढ़ावा देने के लिए समझौता

31 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

पर्यटन मंत्रालय और इंडिगो ने ‘अतुल्य भारत पहल’ को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत के पास एक असाधारण पर्यटन गाथा है जिसे सरकार और इंडिगो मिलकर दुनिया के सामने पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह समझौता ज्ञापन ‘अतुल्य भारत’ की शुरुआत का प्रतीक है जो इंडिगो के व्यापक वैश्विक नेटवर्क का लाभ उठाकर देश के अद्वितीय सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, प्राकृतिक और स्वास्थ्य पर्यटन स्थलों को विश्‍व के लाखों पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

7. दूरसंचार विभाग और मध्य प्रदेश सरकार के बीच भारत के पहले दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र के लिए समझौता

31 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

दूरसंचार विभाग और मध्य प्रदेश सरकार ने नई दिल्ली में भारत के पहले दूरसंचार विनिर्माण क्षेत्र के प्रथम चरण की स्थापना के लिए ग्वालियर में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस पहल का उद्देश्य दूरसंचार उपकरणों और संबद्ध प्रौद्योगिकियों के लिए विश्व स्तरीय विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है। यह समझौता स्वदेशी दूरसंचार विनिर्माण को बढ़ावा देगा, निवेश आकर्षित करेगा, रोजगार सृजित करेगा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में भारत की प्रगति को मजबूत करेगा।

8. इन्वेस्ट इंडिया और एशिया प्रशांत चिकित्सा प्रौद्योगिकी संघ के बीच समझौता

31 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

राष्ट्रीय निवेश प्रोत्साहन और सुविधा एजेंसी इन्वेस्ट इंडिया ने नई दिल्ली में एशिया प्रशांत चिकित्‍सा प्रौद्योगिकी संघ के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने कहा कि समझौता ज्ञापन का उद्देश्य भारत के चिकित्सा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश, नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार और वैश्विक चिकित्सा प्रौद्योगिकी उद्योग के बीच सहयोग को मजबूत करना है। मंत्रालय ने कहा कि इस साझेदारी से घरेलू विनिर्माण को मजबूती मिलेगी, स्थानीय मूल्यवर्धन को प्रोत्साहन मिलेगा, व्यापार सुगमता बढ़ेगी और वैश्विक चिकित्सा प्रौद्योगिकी मूल्य श्रृंखलाओं के साथ एकीकरण गहरा होगा।

9. भारतीय नौसेना को मिला दूसरा स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट वेसल ‘निपुण’

31 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय नौसेना को गुरुवार को स्वदेशी रक्षा निर्माण के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली। हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) द्वारा निर्मित दूसरा डाइविंग सपोर्ट वेसल (डीएसवी) ‘निपुण’ विशाखापट्टनम में भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। करीब 75% स्वदेशी सामग्री से निर्मित यह पोत गहरे समुद्र में डाइविंग, खोज एवं बचाव अभियानों की क्षमता को उल्लेखनीय रूप से मजबूत करेगा। निपुण’ का डिजाइन और निर्माण इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आईआरएस) के वर्गीकरण मानकों के अनुरूप किया गया है। संस्कृत शब्द ‘निपुण’ का अर्थ दक्ष, सक्षम और पारंगत होता है। इस पोत में आधुनिक डाइविंग उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से यह डीप सी सैचुरेशन डाइविंग जैसे जटिल और लंबी अवधि के अभियानों को अंजाम दे सकता है। इसके अलावा, इसमें साइड डाइविंग स्टेज की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे विभिन्न प्रकार के समुद्री डाइविंग ऑपरेशन अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकेंगे।

10. दीनदयाल पोर्ट प्राधिकरण बना देश का सर्वश्रेष्ठ नॉन-कंटेनर पोर्ट, जीता इंडिया मैरीटाइम अवॉर्ड 2026

31 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

दीनदयाल पोर्ट प्राधिकरण (डीपीए), कांडला को इंडिया मैरीटाइम अवॉर्ड 2026 में ‘बेस्ट पोर्ट ऑफ द ईयर (नॉन-कंटेनराइज्ड)’ श्रेणी का पुरस्कार प्रदान किया गया है। यह सम्मान बंदरगाह के उत्कृष्ट प्रदर्शन और परिचालन दक्षता के लिए दिया गया। मुंबई में डेली शिपिंग टाइम्स द्वारा आयोजित समारोह में दीनदयाल पोर्ट प्राधिकरण के ट्रैफिक मैनेजर रत्न शेखर राव ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। इसके अलावा, वाडीनार स्थित ऑफशोर ऑयल टर्मिनल ने भी 24 घंटे में 5,09,101 मीट्रिक टन तरल कार्गो का संचालन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह उपलब्धि बंदरगाह और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र से जुड़े सभी हितधारकों के समन्वित प्रयासों का परिणाम मानी गई।

11. Google ने भारत में ‘जेमिनी स्पार्क’ लॉन्च किया

31 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

30 जुलाई को टेक कंपनी Google ने भारत में अपना नया AI एजेंट ‘जेमिनी स्पार्क’ लॉन्च किया। ये एक 24/7 पर्सनल AI असिस्टेंट है, जो यूजर्स के रोज के कामों में मदद करेगा और ये 3.6 मॉडल पर आधारित है। ये यूजर के इंटरेस्ट्स के आधार पर लोकल इवेंट्स ढूंढ सकता है और ऑटो मैटिकली Google डॉक फाइल में डिटेल्स एड कर सकता है। ये यूजर्स के लिए थर्ड-पार्टी एप्स से इंफॉर्मेशन रिट्रीव कर सकता है और स्पेसिफिक टॉपिक्स पर अलर्ट्स भेज सकता है। ये यूजर्स के लिए मीटिंग नोट्स और इंपॉर्टेंट ईमेल्स को ऑटोनॉमसली समराइज कर सकता है। ये Google के क्लाउड पर चलेगा, जिससे फोन लॉक या लैपटॉप बंद होने पर भी काम जारी रख सकता है। जेमिनी स्पार्क’ Gmail, डॉक्स, शीट्स और अन्य Google वर्कस्पेस सेवाओं से सीधे जुड़ सकता है। फिलहाल जेमिनी स्पार्क Google AI Pro और Google AI Ultra सब्सक्रिप्शन लेने वाले उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। जेमिनी स्पार्क विशेष रूप से भारतीय बाजार और स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ये AI टूल एजुकेशन, बिजनेस और पर्सनल ग्रोथ बेहतर करने के काम आ सकता है। Google ने इसके साथ ही सेल्फी वीडियो साइन-इन फीचर भी पेश किया है। Google के मुताबिक Gemini Spark यूजर्स ज्यादा बड़े टास्क वाले कामों से पहले उनसे परमिशन मांगेगा।

12. IIT गांधीनगर ने इंडियन AI रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन के साथ MoU किया

31 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

30 जुलाई को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गांधीनगर (IIT गांधीनगर) ने भारत के प्रमुख AI रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (IAIRO) के साथ MoU साइन किया। इस MoU के तहत दोनों संस्थान मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) रिसर्च, इनोवेशन और स्किल डेवलपमेंट को बढ़ाने पर काम करेंगे। इस MoU का उद्देश्य AI सेक्टर में जॉइंट रिसर्च करना और PhD स्टूडेंट्स को को-सुपरविजन देना है। इस MoU के बाद दोनों संस्थान मिलकर नेशनल और इंटरनेशनल रिसर्च ग्रांट के लिए काम करेंगे। इसके तहत AI से जुड़े शॉर्ट-टर्म कोर्स, सर्टिफिकेट प्रोग्राम, सेमिनार, कार्यशाला और सम्मेलन आयोजित करना। इसमें IIT गांधीनगर के रिसर्चर IAIRO के वैज्ञानिकों को ट्रेनिंग देंगे, जबकि IAIRO के एक्सपर्ट्स IITGN में टीचिंग और रिसर्च में सहयोग करेंगे।

13. ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेल: भारोत्तोलन में लवप्रीत सिंह ने रजत और डिस्कस थ्रो में सीमा कालीरमन ने कांस्य पदक जीता

31 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

ग्लासगो राष्‍ट्रमंडल खेल में भारतीय भारोत्तोलक लवप्रीत सिंह ने पुरुषों के 110 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता, जबकि सीमा कलीरामना ने महिला डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक हासिल किया। आठवें दिन ऑस्ट्रेलिया 110 पदकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बना रहा। वहीं, भारत 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर रहा। भारत के पदकों में तीन स्वर्ण, 10 रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। लवप्रीत ने स्नैच में गेम्स रिकॉर्ड बनाया और मामूली अंतर से स्वर्ण पदक से चूक गए। न्यूजीलैंड के डेविड लिटी ने 389 किलोग्राम भार के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि इंग्लैंड के एंड्रयू ग्रिफिथ्स ने 356 किलोग्राम भार के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। महिलाओं के डिस्कस थ्रो में सीमा कलीरामना ने 58 दशमलव छह-पांच मीटर के साथ कांस्य पदक जीता, जबकि उनकी हमवतन निधि रानी चौथे स्थान पर रहीं। जमैका की समंथा हॉल ने 61 दशमलव छह-छह मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कनाडा की जूलिया टंक्स ने 60 दशमलव छह-सात मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया।

14. अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की निकिता सहरावत ने रजत पदक जीता

31 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

अजरबैजान के बाकू में अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान निकिता सहरावत ने रजत पदक जीता, जबकि कामना बाबुल और गरिमा ने महिला वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किए। 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में निकिता को अमरीका की एपेनेसा एलिसन से शून्‍य-छह से हार का सामना करना पड़ा। 49 किलोग्राम वर्ग में तीसरे स्थान के लिए हुए प्ले-ऑफ मुकाबले में कामना बाबुल ने रूस की इरिना त्सीदीवा को 3-2 से हराया। 73 किलोग्राम वर्ग के कांस्य पदक मुकाबले में गरिमा ने स्पेन की पाउला बेनैक्सा पेरेज़ को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर हराया।

15. हॉकी इंडिया ने बदला खिलाड़ियों की जर्सी का रंग

31 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

हॉकी इंडिया ने भारतीय टीम की जर्सी के रंग को बदलने को लेकर पूर्व कप्तान वीरेन रस्किन्हा द्वारा उठाए गए सवाल पर सफाई पेश की है। हॉकी इंडिया ने बताया है कि मैदान और जर्सी का रंग एक जैसा होने से खिलाड़ियों के खेल और दृश्यता पर असर पड़ रहा था। गौरतलब है कि सोमवार को हॉकी इंडिया ने एफआईएच विश्व कप से पहले भारतीय टीम की नई जर्सी को लॉन्च किया। जर्सी का रंग नीले से बदलकर ऑरेंज कर दिया गया है और इसके साथ ही जर्सी के डिजाइन में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। इसको लेकर ही पूर्व कप्तान वीरेन रस्किन्हा ने नाराजगी जाहिर की थी।

16. वरिष्ठ भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय किक्रेट से लिया संन्यास

31 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

वरिष्ठ भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने तत्काल प्रभाव से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। रहाणे 2023 में अंतिम बार वेस्ट इंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में शामिल हुए थे। वनडे अंतरराष्ट्रीय में उनका आखिरी मैच 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ था। 38 वर्षीय रहाणे ने 2013 से शुरू अपने करियर में कुल 85 टेस्ट, 90 एकदिवसीय और 20 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। रहाणे को 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारत की ऐतिहासिक बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत दिलाने वाले कप्तान के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। नियमित कप्तान विराट कोहली की अनुपस्थिति में उन्होंने युवा टीम का नेतृत्व करते हुए भारत को ऐतिहासिक श्रृंखला विजय दिलाई थी।

17. GOT फेम टॉम चैडबोन का निधन

31 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

30 जुलाई को ब्रिटिश एक्टर टॉम चैडबोन का निधन हो गया। वे 80 साल के थे। टॉम ने गेम ऑफ थ्रोन्स (GOT), डॉक्टर हू जैसी लोकप्रिय फिल्मों और टीवी सीरीज में काम किया है। टॉम ने महशूर सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स में हाई सेप्टॉन मेनार्ड का किरदार निभाया था। टॉम ने 2006 की जेम्स बॉन्ड फिल्म कसीनो रॉयल में भी उन्होंने अभिनय किया। टॉम ने अपने एक्टिंग करियर में लगभग 5 दशकों तक काम किया। उन्होंने 100 से ज्यादा टीवी और फिल्म प्रोजेक्ट्स में काम किया।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Shopping Cart
Scroll to Top