4 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

16–20 minutes


1. भारत और जापान ने 16वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में रक्षा क्षेत्र में मिलकर विकास करने का पहला समझौता किया

4 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

2 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और जापान ने अपने पहले डिफेंस को-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (रक्षा क्षेत्र में मिलकर विकास करने की परियोजना) पर हस्ताक्षर किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद इसकी घोषणा की। यह अहम समझौता दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सुरक्षा के नज़रिए में एक बड़ा बदलाव दिखाता है, जिसमें अब बातचीत से आगे बढ़कर संयुक्त कार्रवाई की ओर कदम बढ़ाया जा रहा है। शिखर सम्मेलन में 120 नए व्यावसायिक समझौते हुए, ऊर्जा और आर्थिक सुरक्षा के लिए एक संयुक्त कार्ययोजना तैयार की गई, तथा एक नई बायोगैस पहल की शुरुआत की गई। यह पहली बार है जब भारत और जापान ने मिलकर डिफेंस टेक्नोलॉजी विकसित करने का औपचारिक रूप से वादा किया है। मोदी ने इसे तीन प्राथमिकताओं के आधार पर पेश किया — क्षेत्रीय शांति, समुद्री सुरक्षा और नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखना। भारत और जापान ने आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा, फार्मास्यूटिकल्स, रक्षा तथा ए.आई सहित विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौते किए।

2. भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम पूरा हुआ

4 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

3 जुलाई को पीएम मोदी ने भारत-जापान जॉइंट इकोनोमिक फोरम के दौरान ‘जापान बिजनेस वीक‘ शुरू करने का ऐलान किया। भारत-जापान जॉइंट इकोनॉमिक फोरम में 129 समझौता ज्ञापनों (MoUs) का ऐलान किया। इन समझौतों का मकसद दोनों देशों के बीच निवेश, उद्योग, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीक, कौशल विकास और सप्लाई चेन सहयोग को मजबूत करना है। इसके साथ ही जापान ने भारत में 2 ट्रिलियन जापानी येन (₹1.18 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा के निवेश की घोषणा की है। ताकाइची की इस भारत यात्रा के दौरान पीएम मोदी और ताकाइची ने हरियाणा के खरखौदा में मारुति सुजुकी के चौथे व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों ने आर्थिक सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग के लिए 16-सूत्रीय रोडमैप भी जारी किया है। भारत ने जापान के सहयोग से स्वच्छ ऊर्जा के लिए पावर एशिया और कंप्रेस्ड बायोगैस पहल शुरू करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए भी जापान ने 88 हजार करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 2 लाख करोड़ रुपए है। भारत और जापान ने अगले 10 सालों में 10 ट्रिलियन येन के निवेश लक्ष्य को रखा है। 1 जुलाई को जापान की पीएम सनाए ताकाइची भारत की तीन दिन की आधिकारिक यात्रा पर आई थीं। पीएम के तौर पर ये ताकाइची की पहली भारत यात्रा रही।

3. प्रधानमंत्री मोदी 6 से 11 जुलाई तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा पर रहेंगे

4 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 11 जुलाई, 2026 तक इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह तीनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे और भारतीय प्रवासी समुदाय को भी संबोधित करेंगे। यात्रा के दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा और क्षेत्रीय सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे। इंडोनेशिया के बाद प्रधानमंत्री 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज़ के निमंत्रण पर मेलबर्न जाएंगे। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 और 11 जुलाई को ऑकलैंड की राजकीय यात्रा करेंगे। यह करीब चार दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की पहली राजकीय यात्रा होगी।

4. साणंद से शुरू होगा चिप का व्यावसायिक उत्पादन

4 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (4 जुलाई) को गुजरात के साणंद में सीजी सेमी की आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओएसएटी) सुविधा का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के शुभारंभ के साथ ही कंपनी देश और दुनिया के ग्राहकों को व्यावसायिक स्तर पर सेमीकंडक्टर चिप्स की आपूर्ति शुरू करेगी। भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत इस प्रोजेक्ट को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फरवरी 2024 में मंजूरी दी थी। सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस लिमिटेड की सहायक कंपनी सीजी सेमी प्राइवेट लिमिटेड ने 7600 करोड़ रुपए के निवेश से साणंद में यह ओएसएटी सुविधा स्थापित की है। इस परियोजना में जापान की रेनेसास इलेक्ट्रॉनिक्स और थाइलैंड की स्टार्स माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स की भी भागीदारी है। इस परियोजना से साणंद के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को और मजबूती मिलेगी। माइक्रोन और केन्स सेमीकॉन के बाद सीजी सेमी की ओएसएटी सुविधा शुरू होने से स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। ओएसएटी प्लांट में सेमीकंडक्टर चिप्स की असेंबली, टेस्टिंग और पैकेजिंग का कार्य किया जाता है। कंपनी का दूसरा प्लांट भी निर्माणाधीन है। दोनों सुविधाएं शुरू होने के बाद प्रतिदिन कुल 1.5 करोड़ चिप्स के उत्पादन की क्षमता विकसित होगी।

5. दुनिया के सबसे बड़े नौसैनिक अभ्यास में शामिल हुआ भारतीय P-8आई विमान

4 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय नौसेना का अत्याधुनिक लंबी दूरी का समुद्री टोही और पनडुब्बी रोधी विमान पी-8आई अमेरिका के हवाई द्वीप स्थित होनोलूलू पहुंच गया है। भारतीय नौसेना का यह विमान दुनिया के सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय नौसैनिक युद्धाभ्यास ‘रिम ऑफ द पैसिफिक’ (RIMPAC-2026) में हिस्सा लेगा। अभ्यास 1 जुलाई से शुरू हो चुका है और 31 जुलाई तक चलेगा। भारतीय नौसेना ने इस भागीदारी को ‘ब्रिजेस ऑफ फ्रेंडशिप’ (मित्रता के पुल) का प्रतीक बताया है। पी-8आई विमान भारतीय नौसेना का अत्याधुनिक प्लेटफॉर्म है, जो लंबी दूरी की समुद्री निगरानी, पनडुब्बी पता लगाने, खुफिया जानकारी जुटाने और समुद्री सुरक्षा अभियानों में सक्षम है। यह हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री सुरक्षा का महत्वपूर्ण स्तंभ माना जाता है। ‘रिमपैक’ दुनिया का सबसे बड़ा बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास है। इसमें कई देशों की नौसेनाएं शामिल होती हैं और समुद्री सुरक्षा, पनडुब्बी रोधी युद्ध, वायु रक्षा, मानवीय सहायता, आपदा राहत, समुद्री डकैती-रोधी और बारूदी सुरंग निष्क्रियकरण जैसे जटिल अभियानों का अभ्यास किया जाता है।

6. 52,000 करोड़ रुपए की पूंजीगत रक्षा खरीद परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी

4 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

देश के सशस्त्र सैन्य बलों को और अधिक आधुनिक व शक्तिशाली बनाने की दिशा में रक्षा मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाया है। शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में लगभग 52,000 करोड़ रुपए की पूंजीगत रक्षा खरीद परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी (एओएन) प्रदान की गई। रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में स्वीकृत इन प्रस्तावों का उद्देश्य तीनों सेनाओं की युद्धक क्षमता, निगरानी व्यवस्था, वायु रक्षा और भविष्य के युद्ध क्षेत्र की चुनौतियों से निपटने की तैयारी को मजबूत करना है। डीएसी ने भारतीय सेना के लिए कई महत्वपूर्ण प्रणालियों की खरीद को मंजूरी दी है। इनमें एंटी-ड्रोन इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली ‘आकाश तरंग’, मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल प्रणाली, मध्यम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली, अत्यंत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली, टैंकों के लिए सक्रिय सुरक्षा प्रणाली तथा जेट आधारित कामिकाजे ड्रोन प्रणाली शामिल हैं। ‘आकाश तरंग’ प्रणाली सेना की अग्रिम तैनातियों और महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को दुश्मन के ड्रोन हमलों से सुरक्षा प्रदान करेगी। यह प्रणाली ड्रोन का पता लगाने, उन्हें बाधित करने और निष्क्रिय करने में सक्षम है। वहीं, एंटी-टैंक मिसाइल से इन्फेंट्री की ताकत बढ़ेगी। मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल प्रणाली सेना की इन्फेंट्री टुकड़ियों को दुश्मन के टैंक और बख्तरबंद वाहनों के खिलाफ अधिक प्रभावी बनाएगी। इससे अग्रिम मोर्चे पर सैनिकों की मारक क्षमता में बड़ा इजाफा होगा। मध्यम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली और अत्यंत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली दुश्मन के लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों, ड्रोन तथा अन्य हवाई खतरों को रोकने में अहम भूमिका निभाएंगी।

7. राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत जापान के साथ भारत के सबसे बड़े हरित ईंधन समझौते

4 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत भारत ने वैश्विक हरित हाइड्रोजन नेतृत्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एसीएमई क्लीनटेक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (एसीएमई ग्रुप) ने नई दिल्ली स्थित अटल अक्षय ऊर्जा भवन में आयोजित समारोह के दौरान जापान की आईएचआई कॉर्पोरेशन के साथ हरित अमोनिया और मित्सुबिशी गैस केमिकल कंपनी (एमजीसी) के साथ हरित मेथनॉल की दीर्घकालिक खरीद के समझौतों पर हस्ताक्षर किए। ये समझौते राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत भारत से जापान के लिए हरित ईंधन के सबसे बड़े निर्यात-उन्मुख सौदों में शामिल हैं। जनवरी 2023 में 19,744 करोड़ रुपए के परिव्यय के साथ शुरू किए गए राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन का उद्देश्य भारत को हरित हाइड्रोजन और उससे बनने वाले उत्पादों के उत्पादन, उपयोग तथा निर्यात का वैश्विक केंद्र बनाना है। मिशन के तहत ‘स्ट्रैटेजिक इंटरवेंशंस फॉर ग्रीन हाइड्रोजन ट्रांजिशन’ (एसआईजीएचटी) कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय सौर ऊर्जा निगम की पारदर्शी बोली प्रक्रिया के जरिए उत्पादन के लिए वित्तीय सहायता दी जाती है।

8. नासा की स्विफ्ट वेधशाला को बचाने के लिए शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशन

4 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) की स्विफ्ट वेधशाला को बचाने के लिए एक महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशन शुरू किया गया है। नॉर्थरॉप ग्रुमैन ने काटालिस्ट स्पेस टेक्नोलॉजीज़ के लिंक अंतरिक्ष यान को पेगासस रॉकेट के जरिए मार्शल द्वीप समूह से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया। यह अंतरिक्ष यान करीब एक महीने में स्विफ्ट वेधशाला तक पहुंचेगा और उसकी कक्षा को लगभग 240 किलोमीटर ऊपर उठाएगा। इससे स्विफ्ट अंतरिक्ष में होने वाले शक्तिशाली विस्फोटों, गामा किरणों के विस्फोट और तारों के धमाकों का अध्ययन पहले की तरह जारी रख सकेगी। वर्ष 2004 में प्रक्षेपित स्विफ्ट वेधशाला हाल के सौर तूफानों के कारण तेजी से नीचे आ रही थी और इस वर्ष अक्टूबर तक पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर नष्ट होने का खतरा था। इस बचाव अभियान पर नासा ने लगभग तीन करोड़ डॉलर का निवेश किया है।

9. वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ‘स्वच्छ हवा, स्वस्थ दिल्ली’ नामक सात वर्षीय परियोजना शुरू करेगी दिल्ली सरकार

4 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

दिल्ली सरकार राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए ‘स्वच्छ हवा, स्वस्थ दिल्ली’ नामक सात वर्षीय परियोजना शुरू करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विश्व बैंक के सहयोग से सितंबर 2026 से अगस्त 2033 तक लागू होने वाली इस परियोजना की अनुमानित लागत आठ हजार 300 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस परियोजना के तहत वायु गुणवत्ता प्रबंधन को सुदृढ़ करने, प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों से उत्सर्जन कम करने, इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने, सार्वजनिक परिवहन मजबूत करने और आधुनिक निगरानी प्रणाली विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

10. प्रशांत सीताराम लोखंडे CBSE के नए अध्यक्ष नियुक्त

4 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

3 जुलाई को प्रशांत सीताराम लोखंडे को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया चेयरमैन अपॉइंट किया गया। प्रशांत अप्रैल 2026 में गृह मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी बने थे। अप्रैल 2022 में प्रशांत गृह मंत्रालय में एडिशनल सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। प्रशांत 2001 बैच के AGMUT (अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम-और-केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के IAS ऑफिसर हैं। प्रशांत लोखंडे ने राहुल सिंह की जगह ली और राहुल को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में एडिशनल सेक्रेटरी बनाया गया है। हाल ही में CBSE में OSM ऑनलाइन स्क्रीनिंग सिस्टम को लेकर विवाद हुआ था।

11. नेपाल के जेष्ठ वर्ण महाविहार को UNESCO एशिया पेसफिक सम्मान

4 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

3 जुलाई को नेपाल के ललितपुर (पाटन) में बने जेष्ठ वर्ण महाविहार को UNESCO एशिया-प्रशांत सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण पुरस्कार 2025से सम्मानित किया गया है। इस अवार्ड की घोषणा फरवरी 2026 में की गई थी। नेपाल के जेष्ठ वर्ण महाविहार को ये सम्मान भूकंप से क्षतिग्रस्त हुए महाविहार के वैज्ञानिक और पारंपरिक संरक्षण के लिए दिया गया है। नेपाल के जेष्ठ वर्ण महाविहार को लिविंग हैरिटेज साइट के रूप में सुरक्षित किया गया है। 2015 के नेपाल भूकंप में महाविहार का ऊपरी हिस्सा ढह गया था। इस महाविहार को सुरक्षित करने के लिए पारंपरिक आर्किटेक्ट और मॉर्डन इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी का संतुलित उपयोग किया गया है। इस संरक्षण के काम में किसी तरह के धार्मिक अनुष्ठान को नहीं रोका गया था। साथ ही प्रोजेक्ट में रिसर्च, संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण, पुरातात्विक अध्ययन तथा दीर्घकालिक संरक्षण योजना का पूरा ध्यान रखा गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने नेपाल को फंड दिया था। इस प्रोजेक्ट के संरक्षण और परियोजना प्रबंधन का कार्य INTACH (इंडियन ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हैरिटेज) ने किया है।

12. HCLTech का 1.14 बिलियन डॉलर का विशाल AI समझौता

4 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

3 जुलाई को भारतीय कंपनी HCLTech ने यूरोप की Fortune Global 50 कंपनी के साथ 1.14 बिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 9,500-9,700 करोड़ रुपए ) का यह कॉन्ट्रैक्ट किया। ये कॉन्ट्रैक्ट AI-बेस्ड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के लिए है। ये कॉन्ट्रैक्ट दिसंबर 2031 तक के लिए किया गया है। इस कॉन्ट्रैक्ट को आगे अगले 5 साल तक के लिए आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इस कॉन्ट्रैक्ट का उद्देशय क्लाइंट के टेक्नोलॉजी इंफ्रास्ट्रक्चर और एंटरप्राइज IT सिस्टम को मॉर्डन बनाना और उन्हें मैनेज करना है। इस कॉन्ट्रैक्ट से क्लाउड, डेटा, साइबर-सिक्योरिटी और डिजिटल इंजीनियरिंग कैपिसिटी को बेहतर बनाया जाएगा। इस कॉन्ट्रैक्ट के जरिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सोल्यूशन्स के जरिए ऑपरेशनल कैपिसिटी, इनोवेशन और लंबे समय तक बिजनेस की ग्रोथ को बेहतर बनाना है। ये कॉन्ट्रैक्ट कई सालों की स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप है और HCLTech की सबसे बड़ी डील्स में से एक है। HCLTech ग्राहक के ग्लोबल डिजिटल वर्कप्लेस और एंटरप्राइज नेटवर्क को AI-बेस्ड ऑपरेटिंग मॉडल के जरिए आधुनिक बनाने का काम करेगा।

13. सरकार ने 58 बाघ अभ्यारण्यों में से 25 को प्राथमिकता के आधार पर हस्तक्षेप की आवश्यकता वाले अभ्यारण्यों के रूप में चिह्नित किया

4 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सरकार ने भारत भर में 25 बाघ अभ्यारण्यों को “संभावित प्राप्तकर्ता स्थल” के रूप में चिन्हित किया है। ये ऐसे स्थान हैं जो पारिस्थितिक रूप से बाघों का समर्थन कर सकते हैं, लेकिन वर्तमान में वहां बाघों की संख्या या तो न के बराबर है, या बेहद कम है, या घट रही है। प्रोजेक्ट टाइगर के अधिकारियों और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा उजागर किए गए इन निष्कर्षों में जल्दबाजी में स्थानांतरण के बजाय लक्षित, विज्ञान-आधारित पुनर्वास प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया है। यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब भारत में कुल बाघ अभ्यारण्यों की संख्या 58 है, जो लगभग 84,487 वर्ग किलोमीटर में फैले हुए हैं। बाघ अभ्यारण्य समीक्षा के मुख्य निष्कर्ष
1. पांच अभ्यारण्यों – सतकोसिया (ओडिशा), कावल (तेलंगाना), दम्पा और कमलांग (पूर्वोत्तर), और बुक्सा (पश्चिम बंगाल) – में वर्तमान में एक भी बाघ नहीं है।
2. प्रोजेक्ट टाइगर के प्रमुख संजय कुमार ने सतकोसिया में असफल स्थानांतरण को एक ऐसा सबक बताया जिसे देश दोहराना नहीं चाहेगा, और इस बात पर जोर दिया कि किसी भी पुनर्प्रवेश प्रयास से पहले स्थानीय समुदायों से परामर्श करना और उन्हें शामिल करना आवश्यक है।
3. सकारात्मक पक्ष यह है कि बांदीपुर, कान्हा, रणथंबोर और कॉर्बेट सहित 13 अभ्यारण्यों में बाघों की अच्छी-खासी आबादी मौजूद है।
4. अकेले कॉर्बेट में लगभग 260 बाघ हैं, जो पूरे भारत में सबसे अधिक घनत्व में से एक है।

14. UIDAI ने आधार ऐप के ज़रिए आधार में मुफ़्त ईमेल अपडेट की सुविधा शुरू की

4 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार धारकों की सुविधा बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए आधार ऐप (Aadhaar App) के माध्यम से ईमेल आईडी जोड़ने और अपडेट करने की मुफ्त सुविधा शुरू कर दी है। अब लोगों को इस काम के लिए आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं होगी। यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से लागू हुई है और अगले छह महीने तक आधार ऐप के माध्यम से पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। यह पहल डिजिटल इंडिया और विकसित भारत के लक्ष्य के तहत नागरिकों को अधिक सुविधाजनक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया गया कदम है। आधार से ईमेल आईडी लिंक होने पर जब भी किसी उद्देश्य के लिए आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) किया जाएगा, आधार धारक को रियल-टाइम ईमेल सूचना प्राप्त होगी।

15. सोफी एक्लेस्टोन ने रचा इतिहास, महिला टी20 वर्ल्ड कप में बनीं सबसे सफल स्पिन गेंदबाज

4 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

महिला टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 40 रनों से हराया। इंग्लैंड ने पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट हासिल किया है। इंग्लिश स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन का प्रदर्शन एक बार फिर शानदार रहा और उन्होंने 4 ओवर में महज 21 रन देकर एक विकेट हासिल किया। एक्लेस्टोन ने सेमीफाइनल मुकाबले में क्लो ट्रायोन को बेहतरीन गेंद पर क्लीन बोल्ड करने के साथ ही इतिहास रचा। वह महिला टी20 विश्व कप में अब सर्वाधिक विकेट लेने वाली स्पिन गेंदबाज बन गई हैं। एक्लेस्टोन टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 38 विकेट चटका चुके हैं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड की कप्तान अमेलिया केर को पीछे छोड़ा। केर ने टी20 वर्ल्ड कप में कुल 37 विकेट निकाले हैं। वहीं, इस लिस्ट में वेस्टइंडीज की गेंदबाज स्टेफनी टेलर 33 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

16. नागालैंड के पैरालिंपियन होकाटो होतोझे सेमा ने पुरुषों के शॉट पुट F57 स्पर्धा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया

4 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

नागालैंड के मूल निवासी और 9वीं असम रेजिमेंट के सूबेदार होकाटो होतोझे सेमा 2 जुलाई, 2026 को पुरुषों के शॉट पुट एफ57 वर्ग में विश्व नंबर 1 पर पहुंच गए, जो कि 32 साल की उम्र में इस खेल को अपनाने वाले किसी व्यक्ति के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। सेमा की कहानी 2002 में शुरू होती है, जब एक सैन्य अभियान के दौरान हुए लैंडमाइन विस्फोट में उन्होंने अपना बायां पैर खो दिया था। लगभग तीन दशक बाद, वही सैनिक पैराएथलेटिक्स की विश्व रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 6 सितंबर, 2024 को पेरिस 2024 पैरालंपिक्स में शॉट पुट F57 फाइनल में कांस्य पदक जीतकर वैश्विक मंच पर अपनी पहचान बनाई। उन्होंने स्टाडे डी फ्रांस में 14.65 मीटर का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया।

17. अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस विशेष

4 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस हर साल 3 जुलाई को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य एकल-उपयोग (सिंगल-यूज़) वाले प्लास्टिक की थैलियों के खतरनाक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। यह दिवस लोगों को कपड़े या जूट जैसे पुनः उपयोग होने वाले पर्यावरण-अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top