11–14 minutes
1. नीलकंठ मिश्रा को विश्व बैंक मुख्यालय, वाशिंगटन डीसी में तीन वर्ष के लिए कार्यकारी निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने नीलकंठ मिश्रा को विश्व बैंक मुख्यालय, वाशिंगटन डीसी में तीन वर्ष के लिए कार्यकारी निदेशक नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। नीलकंठ ने परमेश्वरन अय्यर की जगह ली है। 1997 में नीलकंठ ने हिंदुस्तान लीवर में सिस्टम मैनेजर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। 2000 से 2023 तक नीलकंठ इंफोसिस में सीनियर टेक्निकल आर्किटेक्ट समेत कई अलग-अलग संस्थानों में अलग-अलग पदों पर रहे। नीलकंठ 15वें और 16वें वित्त आयोग के सलाहकार भी रह चुके हैं। 2023 से अब तक नीलकंठ एक्सिस बैंक में चीफ इकोनॉमिस्ट थे। वर्ल्ड बैंक ग्रुप में 25 एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर होते हैं, जो इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा बनते हैं। ये डायरेक्टर्स वर्ल्ड बैंक के 189 सदस्य देशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पास आमतौर पर भारत के साथ-साथ बांग्लादेश, भूटान और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देशों का प्रतिनिधित्व करने की भी जिम्मेदारी होती है। वर्ल्ड बैंक जुलाई 1944 में संयुक्त राष्ट्र मौद्रिक और वित्तीय सम्मेलन (ब्रेटन वुड्स सम्मेलन) के दौरान स्थापित किया गया था। वर्ल्ड बैंक ने अपना आधिकारिक काम जून 1946 में शुरू किया था। वर्ल्ड बैंक का हेडक्वार्टर वाशिंगटन डीसी, USA में है।
2. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए ई-85 ईंधन लॉन्च किया
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नई दिल्ली स्थित एक इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए ई-85 ईंधन लॉन्च किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए श्री पुरी ने इसे एक ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने घोषणा की कि ई-85 ईंधन की कीमत सामान्य ई-20 मिश्रित ईंधन से लगभग 20 रुपये प्रति लीटर कम होगी। ई-85 के लाभ पर प्रकाश डालते हुए श्री पुरी ने कहा कि यह ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करके और आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता को घटाकर महत्वपूर्ण पर्यावरणीय लाभ प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि सरकार दिसंबर 2026 तक इसे 500 आउटलेट तक और दिसंबर 2027 तक लगभग 5,000 आउटलेट तक बढ़ाने की योजना बना रही है। E-85 में 80-85 प्रतिशत एथनाल और 14-19 प्रतिशत पेट्रोल होता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ उन फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों में किया जा सकता है जो E-20 से E-100 तक के एथनाल मिश्रण पर चल सकती हैं।
3. शोको इशिकावा भारत में UN Women की नई प्रतिनिधि बनीं
5 जून को शोको इशिकावा भारत में यूनाइटेड नेशन वुमन ऑर्गेनाइजेशन (UN Women) की नई कंट्री रिप्रेजेंटेटिव अपॉइंट हुईं। इशिकावा भारत में संयुक्त राष्ट्र महिला की प्रतिनिधि के तौर पर काम करेंगी। 4 जून को उन्होंने नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्रालय को अपने परिचय-पत्र (क्रेडेंशियल) प्रस्तुत किए। इशिकावा बांग्लादेश और वियतनाम में UN वुमन कंट्री रिप्रेजेंटर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। इशिकावा भारत में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए प्राथमिकता से काम करेंगी। UN Women यूनाइटेड नेशन की एक ऐसी इकाई है, जो जेंडर इक्वालिटी और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करती है।
4. अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से लगभग 15 किमी दूर श्री विजयपुरम-3 में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने घोषणा की है कि अंडमान द्वीप समूह के पूर्वी तट से लगभग 15 किलोमीटर दूर श्री विजयपुरम-3 में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री पुरी ने कहा कि यह खोज अंडमान सागर की विशाल ऊर्जा क्षमता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह खोज इस क्षेत्र में चल रहे अन्वेषण अभियान की सफलता का प्रतीक है। श्री पुरी ने बताया कि प्राकृतिक गैस का भंडार 355 मीटर की गहराई पर पाया गया है।
5. रूस ने भारत को रूस के 5वीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई एस.यू-57 देने की पेशकश की
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को रूस के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान सुखोई एस.यू-57 देने की पेशकश की है। उन्होंने इस विमान के भारत में संयुक्त उत्पादन का भी प्रस्ताव दिया है। सेंट पीटर्सबर्ग आर्थिक मंच के दौरान दुनिया की कुछ समाचार एजेंसियों के प्रमुखों से बातचीत में श्री पुतिन ने कहा कि रूस अभी भी भारत को एस.यू-57 लड़ाकू विमान कार्यक्रम में शामिल करना चाहता है। उन्होंने कहा कि रूस भारत के साथ एकीकृत वायु रक्षा प्रणाली और अन्य महत्वपूर्ण रक्षा उपकरणों के विकास में सहयोग करने के लिए तैयार है। भारत वर्तमान में अपनी स्वदेशी वायु रक्षा प्रणाली ‘सुदर्शन चक्र’ विकसित कर रहा है। इसमें रूस से प्राप्त एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका है। भारत ने पहले रूस के साथ लगभग 5 अरब डॉलर का समझौता कर पांच एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली खरीदने का फैसला किया था। भारत ने अमरीका की धमकियों के बाद भी रूस से एस-400 मिसाइल प्रणाली खरीदने का बड़ा निर्णय लिया था।
6. भारत ने 2015 के भूकंप के बाद पुनर्निर्माण कार्यक्रम के तहत नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाएं और 12 विरासत परियोजनाएं सौंपी
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल से मुलाकात की। बैठक के बाद श्री जयशंकर ने 2015 के भूकंप के बाद पुनर्निर्माण कार्यक्रम के तहत नेपाल को 72 स्वास्थ्य सुविधाएं और 12 सांस्कृतिक विरासत परियोजनाएं वर्चुअल माध्यम से सौंपीं। दोनों नेताओं ने दोनो देशों के बीच व्यक्तिगत रूप से धन के लेन-देन को सुगम बनाने के लिए यूपीआई समन्वय का संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। दोनों नेताओं ने डिजिटल इंडिया भाषिनी और काठमांडू विश्वविद्यालय के बीच नेपाल के लिए ‘वॉयस फर्स्ट’ भाषा अनुवाद मंच के लिए राष्ट्रीय डिजिटल अवसंरचना के सह-निर्माण के लिए एक समझौता ज्ञापन के आदान-प्रदान भी किया।
7. उपभोक्ता मामले विभाग ने विधिक माप ढांचे के तहत खाद्य तेलों के लिए मानक पैक आकार निर्धारित किया
उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ता पारदर्शिता बढ़ाने और उचित व्यापार व्यवस्थाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपाय करते हुए, विधिक माप ढांचे के तहत खाद्य तेलों और वसा की शुद्ध मात्रा और मानक पैक आकार के निर्धारण के लिए दिनांक 29.12.2023 की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) में संशोधन किया है। संशोधित मानक परिचालन नीति (एसओपी) में पाम ऑयल, सोयाबीन का तेल, सूरजमुखी का तेल, सरसों/रेपसीड का तेल, मूंगफली का तेल, तिल का तेल, राइस ब्रान तेल, कॉटन सीड तेल और मक्के का तेल सहित प्रमुख खाद्य तेलों और मिश्रित खाद्य तेलों के लिए मानक पैक आकार निर्धारित किए गए हैं। अनुमत मानक पैक आकार इस प्रकार हैं:
- 200 मिली/ग्राम
- 500 मिली/ग्राम
- 1 लीटर/किग्रा
- 2 लीटर/किग्रा
- 3 लीटर/किग्रा
- 4 लीटर/किग्रा
- 5 लीटर/किग्रा
- 15 लीटर/किग्रा
- 20 लीटर/किग्रा
इन मानक आकारों से उपभोक्ता विभिन्न ब्रांडों के बीच कीमतों की तुलना कर सकेंगे और सोच-समझकर खरीदारी का निर्णय ले सकेंगे। 200 मिलीलीटर या 200 ग्राम से कम के पैकेज मानकीकरण की सीमा से बाहर रहेंगे जिससे उपभोक्ताओं को किफायती छोटे पैक उपलब्ध रहेंगे। कम मात्रा में पाए जाने वाले खाद्य तेलों को भी मानक पैक आकार से छूट दी गई है।
8. प्रगनानंद ने नॉर्वे शतरंज 2026 का खिताब जीता
भारतीय शतरंज के सुपरस्टार ग्रैंडमास्टर आर. प्रगनानंद ने शुक्रवार (5 जून 2026) को नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल राउंड में उन्होंने जर्मनी के विंसेंट कीमर को हराकर 18 अंकों के साथ टूर्नामेंट में पहला स्थान हासिल किया। यह जीत इसलिए भी ऐतिहासिक है क्योंकि प्रगनानंद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। अंतिम दौर से पहले अमेरिकी खिलाड़ी वेस्ली सो लीड पर थे, लेकिन प्रगनानंद की जीत और वेस्ली सो के मैच के ड्रॉ होने के कारण भारतीय खिलाड़ी प्रगनानंद एक अंक आगे रहकर चैंपियन बने। वेस्ली बाद में आर्मागेडन में अलिरेजा फिरोजजा को हराकर 17 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। प्रग्गनानंदा ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए लगातार चार गेम जीतकर इतिहास रचा। उन्होंने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और मौजूदा चैंपियन मैग्रस कार्लसन को टूर्नामेंट में दूसरी बार हराया। इसके साथ ही प्रग्गनानंदा ने अपने ही देश के खिलाड़ी डी गुकेश के खिलाफ भी शानदार जीत दर्ज की। प्रग्गनानंदा 2021 के बाद इस टूर्नामेंट में लगातार चार क्लासिकल मुकाबले जीतने वाले महज दूसरे खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ मैग्रस कार्लसन ने हासिल की थी।
9. भारत ने अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में जापान को हराकर दर्ज की जीत
जापान के काकामिगाहारा में भारत की अंडर-18 लड़कों की टीम ने एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट जीत लिया है। फाइनल में भारत ने जापान को चार-एक से हराया। आशीष तानी पूर्ति ने तीन गोल किए। कप्तान केतन कुशवाहा ने भी एक गोल किया। सेमी-फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच-तीन से हराया।
10. Under-18 Asia Cup: कोरिया को हराकर भारतीय युवा महिला हॉकी टीम ने जीता कांस्य
भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को कोरिया के विरुद्ध तीसरे स्थान के मैच में 3-0 से शानदार जीत दर्ज करते हुए अंडर-18 एशिया कप में कांस्य पदक जीता। भारत की ओर से संदीप कुमारी (दूसरे मिनट), कप्तान स्वीटी कुजूर (16वें मिनट) और नौशीन नाज (33वें मिनट) ने गोल दागे और टीम को पोडियम पर जगह दिलाई। सेमीफाइनल में चीन के विरुद्ध शूटआउट में मिली करीबी हार के बाद भारतीय टीम ने कोरिया के विरुद्ध शानदार शुरुआत की और शुरुआती दो मिनट में ही बढ़त बना ली।
11. रोहतक की मीनाक्षी हुड्डा लगातार दूसरी बार बनीं विश्व की नंबर-1 बॉक्सर
वर्ल्ड बाक्सिंग फेडरेशन द्वारा हाल ही में जारी रैंकिंग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में मीनाक्षी को दुनिया की नंबर-1 खिलाड़ी घोषित किया गया है। इससे पहले भी मीनाक्षी विश्व रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल कर चुकी है और अब दोबारा उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। हाल ही में आयोजित एशियन बाक्सिंग चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल। इसके अलावा ग्रेटर नोएडा में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि वर्ल्ड बाक्सिंग कप में सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं मीनाक्षी की सबसे बड़ी उपलब्धि इंग्लैंड में आयोजित वर्ल्ड बाक्सिंग चैंपियनशिप में देखने को मिली। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में उन्होंने कजाकिस्तान की अनुभवी मुक्केबाज और चार बार की विश्व चैंपियन व ओलिंपिक रजत पदक विजेता नाजिम काइजेबे को हराकर गोल्ड मेडल जीता था।
12. के एस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया
विकेटकीपर और बल्लेबाज के एस भरत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपना अंतिम मैच फरवरी 2024 में विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के साथ खेला था। 32 वर्षीय भरत ने विकेटकीपर के रूप में 19 खिलाडियों को आउट किया। भरत जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के साथ विश्व टेस्ट क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल खेलने वाली भारतीय टीम में शामिल थे।
13. इंग्लैंड-आयरलैंड के साथ टी-20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा, श्रेयस अय्यर को टीम की कमान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंग्लैंड और आयरलैंड के साथ होने वाली टी-20 श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह टीम का कप्तान बनाया गया है। तिलक वर्मा उप-कप्तान होंगे। वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।
14. विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस
प्रतिवर्ष 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) मनाया जाता है। यह दिवस सुरक्षित भोजन के महत्व के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाने, खाद्य जनित रोगों की रोकथाम तथा “सुरक्षित भोजन, स्वस्थ जीवन” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करता है। वास्तव में, सुरक्षित भोजन स्वस्थ समाज, सशक्त अर्थव्यवस्था और सतत भविष्य की अनिवार्य शर्त है। खाद्य जनित रोगों से उत्पन्न गंभीर वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसंबर 2018 को एक ऐतिहासिक प्रस्ताव पारित कर प्रतिवर्ष 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। वर्ष 2019 में इसका प्रथम आयोजन हुआ और तब से यह दिवस विश्वव्यापी जन-जागरूकता अभियान का स्वरूप ग्रहण कर चुका है। इस पहल के पीछे संयुक्त राष्ट्र की दो प्रमुख संस्थाओं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed
VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1
THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
