4 May 2026 Current Affairs -GurugGkwala

10–13 minutes


1. गैलेक्सी-आई ने स्पेसएक्स के फाल्कन 9 रॉकेट से दुनिया का पहला ऑप्टोसार उपग्रह, मिशन दृष्टि का सफल प्रक्षेपण किया

बेंगलुरु स्थित एक निजी अंतरिक्ष स्टार्टअप गैलेक्सी आई द्वारा विकसित उपग्रह मिशन दृष्टि रविवार को स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट की मदद से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। इसकी मदद से प्रतिकूल मौसम आपदा के असर, कृषि और ​​सीमा निगरानी से जुड़ी तस्वीरें प्रभावी ढंग से मिल सकेंगी। रविवार को 190 किलोग्राम वजनी मिशन दृष्टि कैलिफोर्निया से लॉन्च किया गया। यह किसी भारतीय निजी कंपनी द्वारा निर्मित अब तक का सबसे बड़ा उपग्रह है। इस विशेष उपग्रह की विशेषता यह है कि इसमें एक ही उपग्रह पर मल्टी स्पेक्ट्रल कैमरा और सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) इमेजर लगा हुआ है। दृष्टि मिशन का मूल आधार ऑप्टोसार नामक एकनवीन हाइब्रिड प्रणाली है, जो एक ही प्लेटफॉर्म पर ऑप्टिकल इमेजिंग और सिंथेटिक एपर्चर रडार (एसएआर) को संयोजित करने वाली तकनीक है। परंपरागत रूप से उपग्रह या तो ऑप्टिकल सेंसर या फिर रडार पर निर्भर करते हैं। ऑप्टिकल सिस्टम तस्वीरों के समान विस्तृत और कलर्ड फोटो कैप्चर करते हैं, लेकिन बादल छाए रहने और अंधेरे से ये जमीनी तस्वीर स्पष्ट नहीं मिलती। दूसरी ओर, रडार सिस्टम बादलों के पार देखने के लिए रेडियो तरंगों का उपयोग करते हैं और रात में भी काम करते हैं, हालांकि वे आमतौर पर कम स्पष्ट छवियां उत्पन्न करते हैं। ऑप्टो सार एक ही उपग्रह में दोनों तकनीकों को एकीकृत करके इस अंतर को पाटता है। यह एक ही बार में ऑप्टिकल और रडार डाटा को एक साथ कैप्चर करता है, फिर आउटपुट को एक एकीकृत छवि में मिला देता है। परिणामस्वरूप हर मौसम में बादलों के रहते हुए भी पृथ्वी की अत्यंत विस्तृत तस्वीरें मिल सकेंगी। यह भारत के सबसे उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाले उपग्रहों में से एक है।

2. स्पेस-टेक फर्म पिक्सेल और AI स्टार्टअप सर्वम ने की साझेदारी

भारत मेंएआई ऑर्बिटल डेटा सेंटर सैटेलाइट विकसित करने के लिएस्पेस-टेक फर्म पिक्सेल और एआई स्टार्टअप सर्वम ने साझेदारी की है। यह जानकारी दोनों कंपनियों की ओर से सोमवार को दी गई। इस साझेदारी के तहत पिक्सेल पाथफाइंडर सैटेलाइट को डिजाइन, निर्माण, प्रक्षेपण और संचालित करेगी, जबकि सर्वम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का आधार प्रदान करेगी, जिससे ऑनबोर्ड चलने वाले फुल-स्टैक लैंग्वेज मॉडल के माध्यम से सीधे कक्षा में प्रशिक्षण और अनुमान दोनों संभव हो सकेंगे। 200 किलोग्राम श्रेणी की सैटेलाइट पाथफाइंडर, जिसके 2026 की चौथी तिमाही तक कक्षा में पहुंचने की उम्मीद है, अंतरिक्ष-आधारित कंप्यूटिंग क्षमताओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए कंपनियों के प्रयासों को दिखाता है। कम शक्ति वाले प्रोसेसर पर निर्भर पारंपरिक सैटेलाइट सिस्टम के विपरीत, पाथफाइंडर में स्थलीय एआई इन्फ्रास्ट्रक्चर में उपयोग किए जाने वाले डेटा सेंटर-स्तरीय जीपीयू होंगे, जो अंतरिक्ष में सीधे उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग को सक्षम बनाएंगे। इस सैटेलाइट में पिक्सल का प्रमुख हाइपरस्पेक्ट्रल इमेजिंग कैमरा भी लगा होगा, जिससे यह दुनिया के उन पहले सैटेलाइट्स में से एक बन जाएगा जो उच्च-रिजॉल्यूशन हाइपरस्पेक्ट्रल डेटा कैप्चर करने और उन्नत एआई मॉडल का उपयोग करके कक्षा में ही उसका विश्लेषण करने में सक्षम है। इससे पृथ्वी पर बड़ी मात्रा में कच्चा डेटा भेजने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी, जिससे रियल टाइम में जानकारी प्राप्त करना, तेज निर्णय लेना और पर्यावरण निगरानी, ​​संसाधन प्रबंधन और बुनियादी ढांचे की निगरानी जैसे क्षेत्रों में इसका उपयोग संभव हो सकेगा।

3. जमैका पहुंचे विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने, भारत की ओर से दिया इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड भेंट

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 2 से लेकर 10 मई तक तीन देशों के दौरे पर हैं। जमैका के दौरे पर विदेश मंत्री जयशंकर ने प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस से मुलाकात की और भारत की ओर से इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड भेंट की। इसके साथ ही उन्होंने जमैका में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत भी की। भारत की तरफ से उपहार में दिए गए इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड को सबीना पार्क में प्रधानमंत्री एंड्रयू होल्नेस आधिकारिक तौर पर समर्पित किया। ‘यह स्कोरबोर्ड आने वाली कई शानदार पारियों को गिनता रहे। उनमें से एक भारत-जमैका दोस्ती की भी है।’” बता दें, विदेश मंत्री जयशंकर 2-10 मई 2026 तक जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद और टोबैगो के आधिकारिक दौरे पर हैं। गिरमिटिया समुदायों की मौजूदगी की वजह से इन देशों का भारत के साथ एक खास कनेक्शन है।

4. होर्मूज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों के लिए अमरीका प्रोजेक्‍ट फ्रीडम शुरू करेगा

होर्मूज जलडमरूमध्‍य में फंसे जहाजों के लिए अमरीका प्रोजेक्‍ट फ्रीडम शुरू करेगा। अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने कहा है कि इस परियोजना से सैकडों जहाजों और लगभग बीस हजार नाविकों को सहायता मिलेगी। सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने कहा कि ईरान युद्ध से तटस्‍थ और असम्‍बद्ध देश प्रभावित हुए हैं और अमरीका इन देशों के जहाजों को प्रतिबंधित जल क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकलने में सहयोग करेगा। अमरीकी सेंट्रल कमान के अनुसार इसके लिए मिसाइल नाशकों, 100 से अधिक विमानों और 15 हजार कर्मियों की सेवाएं ली जाएंगी।

5. एडीबी ने शुरू की एक नई वित्तपोषण सुविधा

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने आवश्यक महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने में सहायता के उद्देश्‍य से एक नई वित्तपोषण सुविधा शुरू की है। यह पहल एशिया और प्रशांत क्षेत्र के देशों को स्वच्छ ऊर्जा, बैटरी, इलेक्ट्रिक वाहन तथा डिजिटल प्रौद्योगिकी में लाभ पहुंचाएगी। महत्वपूर्ण खनिज-से-विनिर्माण वित्तपोषण साझेदारी सुविधा नामक इस सुविधा का उद्देश्य क्षेत्र को कच्चे माल के आपूर्तिकर्ता से प्रसंस्करण, विनिर्माण और पुनर्चक्रण जैसे उच्च-मूल्य वाले उद्योगों के केंद्र में बदलना है। बैंक के अनुसार, यह पहल महत्वपूर्ण खनिजों की मूल्य श्रृंखलाओं में परियोजना तैयारी, नीतिगत सुधार और सार्वजनिक निवेश तथा निजी वित्तपोषण को बढावा देगी। यह कार्यक्रम विकासशील सदस्य देशों को उन्नत विनिर्माण क्षेत्रों में आगे बढ़ने में सहायता के लिए शुरू किया गया है। एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष मासातो कांडा ने एक बयान में कहा है कि महत्वपूर्ण खनिज अगले औद्योगिक युग को आकार देंगे। वित्तपोषण संरचना के दो मुख्य हिस्‍से हैं, जिसमें अनुदान और दूसरा उत्प्रेरक वित्त पर केंद्रित है। जापान ने इस योजना के लिए दो करोड अमरीकी डॉलर और ब्रिटेन ने 1 करोड 60 लाख डॉलर देने की सहमति दी है।

6. भारत-कंबोडिया सैन्य अभ्यास सिनबैक्‍स के लिए भारतीय सेना का दल कंबोडिया रवाना

भारत और कंबोडिया के बीच दूसरे सैन्य अभ्यास सिनबैक्‍स के लिए भारतीय सेना की एक टुकड़ी कंबोडिया रवाना हो गई है। सेना के अपर लोक सूचना महानिदेशक ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि यह अभ्यास 4 से 17 मई तक होगा जिसका उद्देश्य दोनों देशों की सेना के बीच अर्धशहरी परिवेश में किसी भी अभियान के लिए तालमेल को बेहतर करना है। यह अभ्यास संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियान के दौरान शांति रक्षक बलों के आतंकरोधी अभियानों की तरह होगा।

7. अमरीका की स्पिरिट एयरलाइंस ने 34 वर्ष बाद अपना कारोबार बंद करने की घोषणा की

अमरीका की किफायती स्पिरिट एयरलाइंस ने 34 वर्ष बाद अपना कारोबार बंद करने की घोषणा की है। यह एयरलाइंस प्रतिदिन सैकड़ों उड़ानें संचालित करती है। इसमें लगभग 17 हजार लोगों को रोजगार मिल रहा है। एयरलाइन ने कहा कि तत्काल प्रभाव से परिचालन बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्पिरिट एयरलाइंस इससे पहले भी दो बार दिवालिया हो चुकी थी। कंपनी ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध के कारण तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से परिचालन जारी रखना असंभव हो गया था। एयरलाइन ने कहा है कि कंपनी की सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और अब ग्राहक सेवा उपलब्ध नहीं है।

8. BCCI ने विमेंस टी-20 टीम का ऐलान किया

2 मई को BCCI ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर टीम की कैप्टन होंगी और स्मृति मंधाना को वाइस कैप्टन बनाया गया है। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 12 जून से इंग्लैंड में होगी। भारत अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून को बर्मिंघम में करेगा। इस टीम में पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली 11 खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं पंजाब की नंदनी शर्मा को पहली बार वर्ल्ड कप में चुना गया है।हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, श्री चरणी, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयांका पाटिल और राधा यादव शामिल हैं। विमेंस टीम पहला मैच 14 जून 2026 को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अगस्त 2004 को हुई थी, जब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच पहला मैच खेला गया था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना पहला टी-20 5 अगस्त 2006 को इंग्लैंड के खिलाफ डर्बी में खेला था।

9. टेनिस में इटली के यानिक सिनर ने मुतुआ मेड्रिड ओपन में पुरूष सिंगल्‍स का खिताब जीता

टेनिस मेंइटली के यानिक सिनर ने मुतुआ मेड्रिड ओपन में पुरूष सिंगल्‍स का खिताब जीत लिया है। यानिक ने फाइनल में जर्मनी के एलेक्‍जेंडर ज्‍वेरेव को हराकर लगातार पांचवी बार एटीपी मास्‍टर्स 1000 खिताब अपने नाम कर इतिहास रचा है। सिनर का यह नौवां मास्‍टर्स खिताब है। सिनर ने पिछले साल अक्‍टूबर से पेरिस मास्टर्स, इंडियन वेल्‍स, मियामी, मॉन्‍टे कार्लो और अब मैड्रिड ओपन खिताब जीता है। करियर गोल्‍डन मास्‍टर्स का चक्र पूरा करने वे अब एक कदम पीछे हैं। यह उपलब्धि अब तक केवल नोवाक जोकोविच ने हासिल की है।

10. विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस

हर साल 3 मई को दुनिया भर में ‘विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस’ मनाया जाता है। यह प्रेस की स्वतंत्रता पहलों को प्रोत्साहित करने और विकसित करने तथा विश्व स्तर पर प्रेस की स्वतंत्रता की स्थिति का आकलन करने का अवसर है। इस वर्ष का विषय – शांतिपूर्ण भविष्य का निर्माण है। विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1993 में यूनेस्को के 1991 में 26वें महासभा सम्मेलन में अपनाई गई एक सिफारिश के बाद की गई थी। यह अवसर प्रेस की स्वतंत्रता के मूलभूत सिद्धांतों को मान्‍यता देने और विश्व स्तर पर प्रेस की स्वतंत्रता का मूल्यांकन करने का है।

11. अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस

मानव सभ्यता की विकास यात्रा में अग्नि ने एक आधारभूत शक्ति के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह ऊर्जा, उन्नति और प्रकाश का स्रोत रही है। पर यही अग्नि जब नियंत्रण से बाहर हो जाती है, तो विनाश और त्रासदी का रूप धारण कर लेती है। इस सृजन और संहार के द्वंद्व के बीच जो शक्ति मानवता की रक्षा में अडिग खड़ी रहती है, वे हैं अग्निशमनकर्मी, जो संकट की हर घड़ी में जीवन और आशा के प्रहरी बनते हैं। प्रत्येक वर्ष 4 मई को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस (International Firefighters’ Day) इन्हीं साहसी योद्धाओं के प्रति वैश्विक सम्मान, कृतज्ञता और स्मरण का अवसर है। अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन दिवस की उत्पत्ति एक ऐसी मार्मिक घटना से जुड़ी है, जिसने पूरी दुनिया को झकझोर दिया। वर्ष 1998 में ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में लिंटन बुशफायर की भीषण आग लगी, जिसमें आग पर काबू पाने के प्रयास के दौरान पांच अग्निशमन कर्मियों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

VISIT TO YOUR WHATSAPP CHANNEL : https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL : https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM CHANNEL : https://t.me/guruggkwala1

THNKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top