14–17 minutes
1. भारत ने सार्क मुद्रा विनिमय व्यवस्था के अंतर्गत मॉलदीव के लिए 30 अरब रुपए की पहली किस्त की अनुमति दी
भारत ने सार्क मुद्रा विनिमय व्यवस्था के अंतर्गत मॉलदीव के लिए 30 अरब रुपए की पहली किस्त की निकासी की अनुमति दे दी है। यह भारत द्वारा मॉलदीव को दिए जा रहे वित्तीय समर्थन में दृढ़ता को दर्शाता है। माले में भारतीय उच्चायुक्त ने कहा है कि यह राशि, भारतीय रिजर्व बैंक और मॉलदीव सरकार के बीच व्यवस्था को लेकर बनी सहमति के अंतर्गत पहली किस्त का हिस्सा है। इस परअक्तूबर 2024 में मॉलदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़ू की भारत यात्रा के दौरान सहमति बनी थी। वर्ष 2012 में इस व्यवस्था की शुरुआत के बाद से भारतीय रिजर्व बैंक ने मॉलदीव को एक अरब दस करोड़ अमरीकी डॉलर का विनिमय समर्थन दिया है। उच्चायोग ने कहा है कि इस सुविधा ने मॉलदीव की वित्तीय स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। SAARC करेंसी स्वॉप फ्रेमवर्क सार्क देशों के बीच एक तरह का इमरजेंसी लोन सिस्टम है। सार्क देशों में भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं।
2. भूटान में ‘प्रोजेक्ट दन्तक’ के 66 साल पूरे
सीमा सड़क संगठन (BRO) की प्रतिष्ठित परियोजना प्रोजेक्ट दन्तक ने 24 अप्रैल, 2026 को भूटान की राजधानी थिम्पू में अपना 66वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। अप्रैल 1961 में स्थापना के बाद से यह परियोजना भूटान में 65 वर्षों की समर्पित सेवा का महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा कर चुकी है। यह अवसर भारत-भूटान के मजबूत और दीर्घकालिक संबंधों का प्रतीक भी है। स्थापना दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें अंतर-विद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान और कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि शामिल रही। इन आयोजनों में पेशेवर उत्कृष्टता और सामाजिक सहभागिता दोनों की झलक देखने को मिली। ‘प्रोजेक्ट दन्तक’ ने भूटान में पहली मोटर योग्य सड़क के निर्माण से लेकर आधुनिक बुनियादी ढांचे के विकास तक अहम भूमिका निभाई है। इस परियोजना के तहत 1,500 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है, जिसमें रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ईस्ट-वेस्ट हाईवे भी शामिल है, जो त्राशिगांग को थिम्पू से जोड़ता है।
3. अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगी संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेरबॉक
संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालेना बेरबॉक अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगी। इस दौरान वो विभिन्न विषयों पर भारतीय अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी। उनकी प्रवक्ता ला नीस कॉलिन्स ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र की अध्यक्ष बेरबॉक अगले सप्ताह नई दिल्ली और बीजिंग की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगी। कॉलिन्स ने कहा कि बेरबॉक भारत और चीन की सरकारों के निमंत्रण पर यात्रा कर रही हैं। भारत दौरे के दौरान, बेरबॉक विभिन्न सरकारी अधिकारियों के साथ कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर स्टीफन प्रीसनर के नेतृत्व में भारत में संयुक्त राष्ट्र की कंट्री टीम से भी मिलेंगी। संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष के रूप में यह बेरबॉक की भारत की पहली यात्रा होगी। इससे पहले, जब वह जर्मनी की विदेश मंत्री थीं, तब उन्होंने भारत की यात्रा की थी। फरवरी में, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने के लिए भारत आए थे।
4. भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को अमरीकी आर्मी वॉर कॉलेज के अंतर्राष्ट्रीय हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया
भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी को अमरीकी आर्मी वॉर कॉलेज के अंतर्राष्ट्रीय हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। जनरल वीके सिंह और जनरल बिक्रम सिंह के बाद यह सम्मान प्राप्त करने वाले जनरल द्विवेदी तीसरे व्यक्ति हैं। कॉलेज में इस दौरान जनरल द्विवेदी ने नेतृत्व, पेशेवर सैन्य शिक्षा और बदलते सुरक्षा परिदृश्य के बारे में संकाय सदस्यों और अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी अधिकारियों को संबोधित किया। जनरल उपेन्द्र द्विवेदी इस आर्मी वॉर कॉलेज के विद्यार्थी रह चुके हैं।
5. नशा मुक्त भारत अभियान ऐप 2.0 होगा लॉन्च
मादक पदार्थों की मांग में कमी लाने के लिए केंद्र सरकार नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) ऐप 2.0 का उन्नत संस्करण लॉन्च करने जा रही है। यह पहल राष्ट्रीय कार्य योजना (NAPDDR) के तहत निगरानी और संस्थागत समन्वय को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत 15 अगस्त 2020 को 272 संवेदनशील जिलों में की गई थी, जिसे 15 अगस्त 2023 से देश के सभी जिलों तक विस्तारित कर दिया गया। इस अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज को नशा मुक्त बनाना है। अब तक देशभर में 8.3 लाख से अधिक गतिविधियों के जरिए 26 करोड़ से ज्यादा लोगों को जागरूक किया जा चुका है। इसमें 9.5 करोड़ से अधिक युवा, 6.47 करोड़ महिलाएं और 28,000 से अधिक प्रशिक्षित स्वयंसेवक शामिल हैं, जो जमीनी स्तर पर अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।
6. भारत ने हासिल की बड़ी तकनीकी उपलब्धि
भारत ने अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वदेशी रूप से विकसित सिलिकॉन फोटोनिक्स टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस का चेन्नई में शुभारंभ किया। यह उपलब्धि देश को टेक्नोलॉजी सॉवरेंटी की दिशा में आगे ले जाने वाली मानी जा रही है। ये दोनों तकनीकी समाधान—सिलिकॉन फोटोनिक्स प्रोसेस डिज़ाइन किट (PDK) और यूनिवर्सल प्रोग्रामेबल फोटोनिक आईसी (PPIC) टेस्ट इंजन—आईआईटी मद्रास में विकसित किए गए हैं। इनका विकास इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा प्रायोजित सीओई-सीपीपीआईसीएस के तहत किया गया है। सिलिकॉन फोटोनिक्स पीडीके में 50 से अधिक सत्यापित कंपोनेंट शामिल हैं, जो उद्योगों, स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थानों और रक्षा संगठनों को उन्नत फोटोनिक आईसी डिजाइन करने में मदद करेंगे। वहीं यूनिवर्सल PPIC टेस्ट इंजन फोटोनिक और ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक मॉड्यूल के परीक्षण के लिए एक आधुनिक स्वचालित प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।
7. राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी जॉइन की
24 अप्रैल को पंजाब से AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया। राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। साथ ही कहा कि राज्यसभा सांसद संदीप पाठक, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता हमारे साथ हैं। पार्टी ने 2 अप्रैल 2026 को राघव को डिप्टी लीडर पद से हटाया और उनकी जगह अशोक कुमार मित्तल को नियुक्त किया था। राघव 2015 में पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष के तौर पर अपॉइंट हुए थे। 2019 में राघव ने साउथ दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ा था और वे पंजाब से राज्यसभा के सबसे युवा सदस्य थे। राघव पूर्व दिल्ली जल बोर्ड के वाइस प्रेसिडेंट और दिल्ली के राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से 2022 तक विधायक भी रहे। AAP ने 2022 में राघव को राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया था।
8. सरकार ने एविएशन फ्यूल में एथेनॉल मिलाने की मंजूरी दी
23 अप्रैल को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) में एथेनॉल ब्लेंडिंग को मंजूरी दे दी है। सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर ATF मार्केटिंग नियमों में बदलाव किया है। इस फैसले से भारत की विदेशी तेल पर निर्भरता कम होगी। एथेनॉल ब्लेंडिंग की मंजूरी के फैसले से एविएशन सेक्टर में प्रदूषण कम होगा और महंगे कच्चे तेल के आयात को घटाया जा सकेगा। मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, एविएशन टर्बाइन फ्यूल की परिभाषा को अपडेट किया गया है। नए अपडेट के मुताबिक ATF में हाइड्रोकार्बन के साथ-साथ सिंथेसाइज्ड कंपोनेंट्स (जैसे एथेनॉल) को भी शामिल किया जा सकेगा। सरकार का ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रहे सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) के चलन को ध्यान में रखकर किया गया है। SAF एक ऐसा वैकल्पिक ईंधन है जिसे कुकिंग ऑयल, कृषि अवशेष और कचरे से तैयार किया जा सकता है। इसमें एथेनॉल का मिश्रण भी अहम भूमिका निभाता है। SAF की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके इस्तेमाल के लिए विमान के इंजन या मौजूदा फ्यूल सप्लाई सिस्टम में बड़े बदलाव की जरूरत नहीं होती।
9. डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार ने जोनाथन पॉवेल से मुलाकात की
23 अप्रैल को डिफेंस सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली मेंयूनाइटेड किंगडम (UK) के नेशनल सिक्योरिटी एड्वाइजर जोनाथन पॉवेल से मुलाकात की। भारत-ब्रिटेन डिफेंस कॉर्पोरेशन के स्ट्रक्चर को रिव्यू किया और रणनीतिक संबंधों को और मजबूत करने पर बात की। दोनों पक्षों ने सैन्य सहयोग और रक्षा उद्योग साझेदारी सहित रक्षा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। इस बैठक में राजेश और NSA पॉवेल ने रीजनल सिक्योरिटी के डेवलपमेंट और उसकी प्रोग्रेस पर बातचीत की। ये बैठक विशेष रूप से रक्षा, प्रौद्योगिकी और सुरक्षा क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन (रोडमेप 20230) की पार्टनरशिप को मजबूत करने के लिए की। दोनों प्रमुखों ने ये मुलाकात 2021 में घोषित भारत-UK व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत की। जिसमें 2030 का रोडमैप पर बात हुई।
10. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दवाओं के लिए MoU साइन किया
24 अप्रैल को इंडियन फार्माकोपिया कीमशन (IPC) ने दवाईयों की क्वालिटी, रिसर्च और पेशेंट की सुरक्षा के लिए फार्मास्यूटिकल्स एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ इंडिया (PMBI) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल्स एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER), हाजीपुर के साथ एक MoU साइन किया। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, ये MoU हेल्थकेयर इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए किया गया है। इस MoU के तहत दवाओं की क्वालिटी, पेशेंट सेफ्टी, दवाओं का सही तरह से उपयोग करने और फार्मास्युटिकल में इनोवेशन को मजबूत करेंगे। पीएम भारतीय जनऔषधि स्कीम (PMBJP) के तहत ये दवाएं दी जाएंगी। इस MoU का उद्देश्य दवाओं की क्वालिटी को बढ़ाना है। इस MoU के तहत PMBI क्वालिटी टेस्ट के लिए जन औषधि दवाओं के रैंडम सैंपल IPC को भेजेगा। दवाओं के सही उपयोग के लिए जन औषधि केंद्रों में भारत के राष्ट्रीय फॉर्मूलरी को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे बेहतर फार्माकोविजिलेंस सिस्टम से दवाओं के दुष्प्रभावों को कम किया जा सकेगा। फार्माकोविजिलेंस प्रोग्राम ऑफ इंडिया (PBPI) QR कोड और टोल-फ्री हेल्पलाइन भी चलाएंगे। इस MoU का उद्देश्य लोगों में सस्ती जेनेरिक दवाओं में भरोसा बढ़े और पेशेंट बेहतर स्वास्थ्य लाभ देना है।
11. डॉ अतनु को ‘ऑस्कर्स ऑफ साइंस’ 2026 अवॉर्ड
23 अप्रैल को असम के प्रोफेसर डॉ. अतनु नाथ को ब्रेकथ्रू प्राइज इन फंडामेंटल फिजिक्स अवॉर्ड 2026 मिला, जिसे ऑस्कर्स ऑफ साइंस नाम से जाना जाता है। डॉ. अतनु नाथ को ये अवॉर्ड Muon g-2 पार्टिकल के मैग्नेटिक मूवमेंट पर एक्सपेरिमेंट के लिए मिला है। इसमें उन्हें 3 मिलियन डॉलर प्राइज मनी मिली है। Muon g-2 पर एक्सपेरिमेंट CERN, ब्रुकहेवन नेशनल लेबोरेटरी और फर्मीलाब में हुआ, जहां दुनियाभर से 376 साइंटिस्ट्स ने हिस्सा लिया, इसमें 11 भारतीय रिसर्चर शामिल थे। डॉ. अतनु नाथ ऑस्कर्स ऑफ साइंस पाने वाले पहले भारतीय हैं। और वे असम तिहू कॉलेज में फिजिक्स के असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। डॉ. अतनु ने 2007 में G.C. कॉलेज सिलचर से फिजिक्स में बैचलर्स किया है। 2010 में अतनु ने S.N. बोस नेशनल सेंटर फॉर बेसिक सांइसेज से फिजिक्स में मास्टर्स किया। 2013 में अतनु मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च में रिसर्च स्कॉलर रहे। 2016 से 2020 तक इटली के INFN में फर्मी नेशनल एक्सेलेरेटर लेबोरेटरी, बटाविया II में g-2 पार्टिकल पर इटैलियन कोलैबोरेशन टीम का पार्ट रहे। ब्रेकथ्रू प्राइजेस की स्थापना 2013 में सर्गेई ब्रिन, प्रिसिला चान, मार्क जकरबर्ग, जूलिया, यूरी मिलनर, और ऐनी वोज्स्की ने की थी।
12. केंद्र सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग के लिए नोटिफिकेशन जारी किया
22 अप्रैल को केंद्र सरकार ने देश में ऑनलाइन गेमिंग को रेगुलेट करने के लिए ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया (OGAI) के बनने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया। 1 मई 2026 से ऑनलाइन गेमिंग एक्ट लागू हो जाएगा। ये नोटिफिकेशन ऑनलाइन गेमिंग रेगुलेशन एक्ट-2025 के तहत लागू किया गया है। नए नियमों के मुताबिक अब सर्टिफिकेट की वैलिडिटी 5 से बढ़कर 10 साल होगी। ऐसे गेम्स जिनमें पैसे का लेनदेन शामिल नहीं है, उन्हें रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य नहीं होगा। नए नियम के मुताबिक, जो गेम्स बड़े लेवल पर खेले जाते हैं या जिनमें फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन होते हैं, उन्हें नोटिफाई होने पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। IT सचिव एस.कृष्णन के मुताबिक, सरकार ने गेमिंग इंडस्ट्री के लिए लाइट-टच रेगुलेटरी अप्रोच अपनाई है, ताकि स्टार्टअप्स और डेवलपर्स पर बेवजह बोझ न पड़े।
13. रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द किया
भारतीय रिज़र्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। इससे बैंक के कारोबार पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लग गई है। रिज़र्व बैंक ने मार्च 2022 में, बैंक को नए ग्राहक जोड़ने पर रोक लगा दी थी। वर्ष 2024 में भी बैंक पर अतिरिक्त व्यावसायिक प्रतिबंध के तहत मौजूदा ग्राहक खातों और प्रीपेड उपकरणों में किसी भी प्रकार की जमा, क्रेडिट और टॉप-अप पर रोक लगा दी गई थी।
14. आईएसएसएफ जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में दो स्वर्ण सहित कुल नौ पदकों के साथ शीर्ष पर भारत
मिस्र के काहिरा में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में भारत दो स्वर्ण पदकों सहित कुल नौ पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है। प्राची गायकवाड़ ने जूनियर महिला 50 मीटर राइफल स्पर्धा के फाइनल में 354.6 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने डार्या चुप्रिस को बेहद करीबी मुकाबले में हराया। यह प्रतियोगिता में भारत का दूसरा स्वर्ण पदक रहा। इससे पहले शिवा नरवाल ने मंगलवार को प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। वही, नारेन प्रणव ने जूनियर पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में 229.5 अंक के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा भारत के खाते में चार रजत और तीन कांस्य पदक भी हैं, जिससे साथ टीम फिर से पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।
15. बीकाजी के CMD शिवरतन अग्रवाल का निधन
23 अप्रैल को बीकाजी के चेयरमेन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) शिवरतन अग्रवाल का निधन हो गया। वे 74 साल के थे। शिवरतन अग्रवाल ने साल 1987 में बीकानेर में बीकाजी ब्रांड की स्थापना की थी। बीकाजी को शिवरतन ने बहुत छोटे लेवल से शुरू किया था, जो आज एक बड़े फूड ब्रांड के रूप में स्थापित है। शिवरतन अग्रवाल ने सिर्फ 8वीं तक पढ़ाई की थी, उन्होंने अपने क्रिएटिव विजन से बीकाजी को एक ब्रांड बनाया। शिव रतन ने अपना बिजनेस शुरू करने से पहले कई देशों की यात्रा की और प्रोडक्शन स्ट्रेटजी को समझा। भुजिया पहले सिर्फ हाथों से ही बनाई जाती थी मगर शिवरतन ने मशीन से भुजिया बनाने का सेट-अप बनाया। बीकाजी भारत का पहला ऐसा ब्रांड बना जिसने मशीन से भुजिया बनाई। इससे बीकाजी की प्रोडक्टिविटी और क्वालिटी दोनों बढ़ी। 2022 में IPO के बाद इंडियन स्टॉक एक्सचेंज में बिकाजी को लिस्टेड कराया, जो आज एक इंटरनेशनल ब्रांड है। शिवरतन एक पारंपरिक अग्रवाल व्यवसायी परिवार से हैं, जिसकी जड़ें बीकानेर के मिठाई और नमकीन व्यापार में गहराई से जुड़ी हुई हैं। बीकाजी के 250 से ज्यादा प्रोडक्ट्स हैं। ये भारत के अलावा अमेरिका, UAE, ऑस्ट्रेलिया, रूड, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, नीदरलैंड समेत 32 देशों में मिलते हैं। शिवरतन के बेटे दीपक अग्रवाल कंपनी के MD हैं।
16. अमरीका में मृत्युदंड के लिए फायरिंग स्क्वॉड को मंजूरी दी गई
अमरीका में पहली बार, केंद्रीय स्तर पर मृत्युदंड पर तेज़ी से अमल के लिए सज़ायाफ़्ता को गोली मारने का निर्णय लिया गया है। ट्रंप प्रशासन मौत की सजा के लिए पेंटोबार्बिटल वाले इंजेक्शन के उपयोग को भी दोबारा मान्यता देने जा रहा है। बाइडेन प्रशासन ने इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी थी। फिलहाल, अमरीका में पांच राज्यों में ही फायरिंग स्क्वाड के उपयोग की अनुमति है। इनमें इडाहो, मिसिसिपी, ओक्लाहोमा, दक्षिण कैरोलिना और यूटा शामिल हैं।
VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed
VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1
THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
