18 April 2026 Current Affairs -GurugGkwala

12–14 minutes


1. लोकसभा में 131वां संविधान संशोधन विधेयक पारित नहीं, पक्ष में 298 और विरोध में 230 मत पड़े

संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 को लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण मंजूरी नहीं मिल सकी। विधेयक के पक्ष में 298 और विपक्ष में 230 मत पड़े। संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक 2026 के सदन में खारिज होने के कारण परिसीमन विधेयक, 2026 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 सहित अन्य दो विधेयकों को पारित करने के लिए पेश नहीं किया गया। लोकसभा और विधानसभा में एक तिहाई महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करने के उद्देश्य से लाया गया संविधान (131वां संशोधन) विधेयक 2026 सदन में पारित नहीं हो सका। लोकसभा में उपस्थित कुल 489 सदस्यों में से विधेयक को दो तिहाई बहुमत 326 सांसदों का समर्थन नहीं मिल सका। विधेयक पर मतदान के दौरान 298 सांसदों ने इसके पक्ष में और 230 सांसदों ने इसके विरोध में मतदान किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मतदान के परिणाम घोषित करते हुए कहा कि इस विधेयक को पारित करने के लिए आवश्यक बहुमत प्राप्त नहीं होने के कारण इसे आगे बढ़ाना संभव नहीं है।

2. लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2026 के विजेता: कैलाश सत्यार्थी

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को प्रतिष्ठित लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया जाएगा। यह घोषणापं. हृदयनाथ मंगेशकर ने मास्टर दीनानाथ मंगेशकर की 84वीं पुण्यतिथि पर की। यह पुरस्कार राष्ट्र और बच्चों के अधिकारों के लिए उनकी उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देता है। लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार की शुरुआत 2022 में मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट ने महान गायिका की याद में की थी। यह पुरस्कार हर साल उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में बेहतरीन योगदान दिया हो।

3. सयानी गुप्ता को हार्वर्ड साउथ एशियन एसोसिएशन ने 2026 का पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया

बॉलीवुड अभिनेत्री सयानी गुप्ता को फिल्म, कहानी लेखन और प्रतिनिधित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्वर्ड साउथ एशियन एसोसिएशन ने वर्ष 2026 का पर्सन ऑफ द ईयर नामित किया है। इस महीने के अंत में उन्‍हें हार्वर्ड विश्वविद्यालय में औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। हार्वर्ड साउथ एशियन एसोसिएशन प्रति वर्ष पर्सन ऑफ द ईयर पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान करता है जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में दक्षिण एशियाई पहचान और प्रतिनिधित्व के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है।

4. नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने ‘दिव्य भारत: भारत की आत्मा की एक झलक’ नामक संकलन जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने नई दिल्ली में दिव्य भारत: भारत की आत्मा की एक झलक नामक संकलन का विमोचन किया। इस संकलन में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वर्ष भर चलने वाले पर्यटन कार्यक्रमों का विवरण है। श्री बेरी ने पर्यटन को बढ़ावा देने में केंद्र-राज्य के मजबूत सहयोग के महत्व पर बल देते हुए कहा कि अवसंरचना के विकास और स्थानीय क्षमता को उजागर करने में राज्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पर्यटन मंत्रालय के सचिव भुवनेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि देखो अपना देश और स्वदेश दर्शन जैसी पहलें पर्यटन को बढ़ावा देने और अवसंरचना को वैश्विक मानकों के अनुरूप बनाने के निरंतर प्रयासों को दर्शाती हैं।

5. सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 में 55 हजार से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55 हजार से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है। यह स्टार्टअप इंडिया पहल के शुभारंभ के बाद से एक वर्ष में मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की सबसे अधिक संख्या है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया कि 31 मार्च तक स्टार्टअप इंडिया पहल के अंतर्गत मान्यता प्राप्त स्टार्टअप की संख्या दो लाख 23 हजार से अधिक है। इससे 23 लाख 36 हजार से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित हुए हैं।

6. GDP रैंकिंग में छठे स्थान पर लुढ़का भारत

वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की स्थिति में थोड़ा बदलाव आया है, क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था फिसलकर 2025 में छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। ये आँकड़े IMF के हालिया डेटा से सामने आए हैं। रुपये के हिसाब से मज़बूत आर्थिक विकास के बावजूद, मज़बूत अमेरिकी डॉलर और GDP में हुए संशोधनों जैसे कारकों ने वैश्विक रैंकिंग को प्रभावित किया है। लेकिन बड़ी तस्वीर अभी भी आशाजनक है, क्योंकि भारत के तेज़ी से बढ़ने का अनुमान है और 2031 तक यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। IMF की अप्रैल 2026 की आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार,
2026-27 में भारत की GDP $4.15 ट्रिलियन रहने का अनुमान है।
दूसरी ओर, यूनाइटेड किंगडम की GDP $4.26 ट्रिलियन रहने का अनुमान है।
इस अंतर ने भारत को वैश्विक स्तर पर छठे स्थान पर ला दिया है।
इस बीच, वैश्विक रैंकिंग पर इनका दबदबा बना हुआ है:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका – $32.3 ट्रिलियन
  • चीन – $20.85 ट्रिलियन
  • जर्मनी – $5.45 ट्रिलियन
  • जापान – $4.38 ट्रिलियन

7. सुप्रीम कोर्ट ने दहेज निषेध अधिनियम की अहम व्याख्या जारी की

एक महत्वपूर्ण कानूनी स्पष्टीकरण सामने आया है, जिसमें भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने यह फैसला सुनाया है कि जो लोग आमतौर पर दुल्हन और उसके परिवार को दहेज देते हैं, उन पर मुकदमा नहीं चलाया जाएगा, बशर्ते वे स्वयं पीड़ित हों। न्यायालय ने इस बात पर भी ज़ोर दिया है कि कानून उस सामाजिक वास्तविकता को मान्यता देता है, जहाँ परिवारों को अक्सर दहेज देने के लिए विवश होना पड़ता है; और यह फैसला ‘दहेज निषेध अधिनियम’ के तहत मिलने वाली सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करता है। सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट किया है कि यद्यपि ‘दहेज निषेध अधिनियम, 1961’ दहेज देने और लेने, दोनों को ही अपराध मानता है, फिर भी इसमें एक महत्वपूर्ण अपवाद मौजूद है। इस अधिनियम की धारा 7(3) के तहत:
दहेज देने वालों पर तब तक मुकदमा नहीं चलाया जा सकता, जब तक कि वे स्वयं पीड़ित के रूप में शिकायत दर्ज न करा रहे हों।
इस कानून का उद्देश्य दहेज उत्पीड़न की घटनाओं की रिपोर्टिंग को बिना किसी डर के प्रोत्साहित करना भी है।
अदालत ने इस बात पर ज़ोर दिया है कि यदि पीड़ितों को ही दंडित किया जाए, तो इससे इस कानून का मूल उद्देश्य ही विफल हो जाएगा।

8. महिला आरक्षण अधिनियम 2023 लागू

16 अप्रैल को देर रात महिला आरक्षण अधिनियम-2023 लागू कर दिया गया है। महिला आरक्षण अधिनियम-2023 के मुताबिक महिलाओं को संसद में 33% आरक्षण दिया जाएगा। नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये कानून 16 अप्रैल 2026 से लागू हो गया है। ये विधेयक सितंबर 2023 में संसद के विशेष सत्र के दौरान पारित किया गया था। महिला आरक्षण अधिनियम-2023 लागू होने के बाद लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों पर महिलाओं को 33% आरक्षण मिलेगा। ये आरक्षण 2026-27 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक परिसीमन होने के बाद 2034 से ही लागू होगा। हालांकि, इसे 2029 के चुनाव से ही लागू करने के लिए तीन कानूनों में संशोधन जरूरी है। 8 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन के ड्राफ्ट बिल को मंजूरी दी गई थी। यदि ये संशोधन बिल लागू होता है तो लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 816 की जाएंगी। इन सीटों में 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। लोकसभा, राज्यसभा और दिल्ली विधानसभा में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए होंगी। इसमें 33% रिजर्वेशन महिलाओं के लिए होगा। इस 33% में वर्टिकल आधार पर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) महिलाओं के लिए रिजर्वेशन दिया जाएगा। महिला आरक्षण एक्ट 2023 (128वां संवैधानिक संशोधन) ऑफिशियली नारी शक्ति वंदन अधिनियम नाम दिया गया है। ये विधेयक पास होने के बाद पहली जनगणना के बाद जारी हुए आंकड़ों के बाद इसको प्रभावी किया जाएगा।

9. गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने

17 अप्रैल को ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की रिपोर्ट जारी हुई। इस रिपोर्ट के मुताबिक, अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडाणी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। अडाणी की नेटवर्थ 92.6 अरब डॉलर यानी करीब 8.59 लाख करोड़ रुपए हो गई है। इससे पहले तक इस लिस्ट में पहले नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी थे। अब उनकी नेटवर्थ 90.8 अरब डॉलर यानी करीब 8.42 लाख करोड़ रुपए हो गई है। ब्लूमवर्ग दुनिया के सबसे अमीर लोगों की नेटवर्थ को ट्रैक करने वाला एक डेली इंडेक्स है। इसमें न्यूयॉर्क में हर दिन आंकड़े अपडेट किए जाते हैं। नेटवर्थ की काउंटिंग कंपनियों के स्टॉक की कीमत और अन्य सार्वजनिक होल्डिंग्स के आधार पर की जाती है। ये बाजार पर आधारित होता है इसलिए शेयरों के दाम गिरते ही रैंकिंग में बदलाव आ जाता है।

10. TIME 100 लिस्ट में 3 भारतीय शामिल

15 अप्रैल को दुनिया की प्रतिष्ठित TIME मैगजीन ने 2026 की TIME 100 Most Influencial लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर और शेफ विकास खन्ना को दुनिया के सबसे प्रभावी लोगों में शामिल किया गया है।सुंदर पिचाई को लिस्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेसी और टेक्नोलॉजी में योगदान के लिए शामिल किया गया।रणबीर कपूर को एक्टिंग के लिए शामिल किया गया है।विकास खन्ना को भारत की संस्कृति रिप्रेजेंट करने के लिए फीचर किया गया है। शी जिनपिंग के अलावा, इस सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी शामिल हैं। इसके साथ ही नेपाल के पीएम बालेन शाह और बांग्लादेश के नेता तारिक रहमान को भी लिस्ट में शामिल किया गया है। TIME मैगजीन हर साल ये लिस्ट जारी करती है, जिसमें एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, स्पोर्ट्स , एक्टिवज्म और एकेडमिक सेक्टर्स के 100 सबसे प्रभावशाली लोग शामिल किए जाते हैं। TIME मैगजीन की TIME100 की लिस्ट में पहले एक्टर शाहरुख खान, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, पीएम नरेंद्र मोदी और महात्मा गांधी भी शामिल हो चुके हैं। TIME 103 साल पुरानी ग्लोबल मैगजीन है। TIME दुनिया भर में 120 मिलियन से ज्यादा लोगों तक पहुंचती है।

11. डाक विभाग ने प्रधानमंत्री संग्रहालय में ‘भारत के लोगों’ पर नया पोस्टकार्ड जारी किया

डाक विभाग ने नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय के सहयोग से प्रधानमंत्री संग्रहालय में भारत के लोगों पर एक नया पोस्टकार्ड जारी किया है। यह पोस्टकार्ड ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत: डाक टिकटों के माध्यम से भारत की एकता और लोकतंत्र का उत्सव’ शीर्षक से चल रही डाक टिकट प्रदर्शनी का हिस्सा है। यह प्रदर्शनी 14 अप्रैल से 17 अप्रैल तक संग्रहालय परिसर में आयोजित की जा रही है। प्रदर्शनी में आदिवासी प्रतिरोध, स्वतंत्रता की महिलाएं, भारत के त्योहार और भारत के लोग जैसे खंड शामिल हैं।

12. वैशाली रमेशबाबू ने FIDE वीमेंस 2026 खिताब जीता

15 अप्रैल को शतरंज खिलाड़ी वैशाली रमेशबाबू ने FIDE विमेंस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट 2026 जीत लिया। साइप्रस के कैप सेंट जॉर्ज होटल एंड रिसॉर्ट में खेले गए फाइनल राउंड में जीत दर्ज कर वैशाली कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय चेस प्लेयर बन गई हैं। वैशाली ने फाइनल राउंड में रूस की सीनियर खिलाड़ी कैटरिना लग्नो को हराया। 24 वर्षीय वैशाली अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में चीन की मौजूदा विश्व चैंपियन जू वेनजुन को चुनौती देंगी। 2012 में वैशाली ने अंडर-12 वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप, 2015 में अंडर-14 और 2016 में वुमेन ग्रांडमास्टर (WGM) जीता, जिसे अब इंटरनेशनल मास्टर (IM) टाइटल कहा जाता है। इससे पहले भारत के डी गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को चुनौती दी थी। तब गुकेश कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने थे। 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने 1995 में पहली बार कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता था। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट शतरंज की दुनिया का सबसे अहम इवेंट माना जाता है, क्योंकि ये तय करता है कि वर्ल्ड चैंपियन का अगला चैलेंजर कौन होगा। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट वर्ल्ड चैंपियनशिप का सेमीफाइनल भी कहा जाता है। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट विजेता को सीधे वर्ल्ड चैंपियन के साथ खेलने का मौका मिलता है। ये शतरंज का सबसे बड़ा क्वालिफाइंग टूर्नामेंट है। कैंडिडेट्स टूर्नामेंट हर दो साल में होता है और जीतने वाला वर्ल्ड चैंपियन को चैलेंज देता है। अब ओपन कैटेगरी के विजेता का मुकाबला भारत के डी गुकेश से, जबकि विमेंस कैटेगरी में चीन की जू वेनजुन से होगा।

13. भारतीय ओलिंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष नारायण रामचंद्रन का निधन

16 अप्रैल को भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) के पूर्व अध्यक्ष नारायण रामचंद्रन का निधन हो गया। वे 77 साल के थे। रामचंद्रन 2014 से 2017 तक भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष रहे। 2008 से 2016 तक रामचंद्रन स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल रहे। उन्होंने चेन्नई को देश में स्क्वैश सेंटर बनाया। रामचंद्रन ने साल 2000 में चेन्नई में इंडिया स्क्वैश एकेडमी की स्थापना की, जिसने जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल जैसे शीर्ष एथलीटों को तैयार किया। रामचंद्रन एशियन स्क्वैश फेडरेशन के संरक्षक रहे और उन्होंने भारतीय ट्रायथलॉन फेडरेशन के CEO के तौर पर भी काम किया। रामचंद्रन को 2011 में ‘उत्कृष्ट खेल अकादमियों की स्थापना और प्रबंधन’ श्रेणी में भारत सरकार से ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। अगस्त 2016 में, ओलिंपिक आंदोलन में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें रियो डी जनेरियो में अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति द्वारा ओलिंपिक ऑर्डर सिल्वर मिला।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :l https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Shopping Cart
Scroll to Top