2 April 2026 Current Affairs -GurugGkwala

10–12 minutes


1. आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026 लोकसभा में पारित

आंध्र प्रदेश पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2026 लोकसभा ने आज पारित कर दिया। विधेयक में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम, 2014 में संशोधन किया गया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी के रूप में वैधानिक दर्जा देने का प्रावधान है। ये बिल अब राज्‍यसथा में पेश किया जाएगा। इसके बाद राष्‍ट्रपति के हस्‍ताक्षर के बाद ये कानून बनेगा। भाजपा की डी. पुरंदेश्वरी ने कहा कि 2014 में जब राज्य का विभाजन हुआ, तब तेलंगाना ने हैदराबाद से अपनी यात्रा शुरू की, लेकिन आंध्र प्रदेश के पास न तो राजधानी थी, न विधानसभा, न सचिवालय और न ही कोई प्रशासनिक ढांचा। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते हुए जब तीन राज्यों का गठन हुआ, तब राज्यों को राजधानियां आवंटित की गईं, लेकिन 2014 में आंध्र प्रदेश को घोर अपमान का सामना करना पड़ा।

2. लोकसभा ने जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक 2026 को पारित किया

लोकसभा ने जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 को पारित कर दिया। यह विधेयक कुछ अधिनियमों में संशोधन करके अपराधों को निर्दिष्ट श्रेणी से निकालने और तर्कसंगत बनाने का प्रयास करता है। इसे जीवन तथा व्यापार में सुगमता लाने के लिए विश्वास आधारित शासन को और मजबूत करने के उद्देश्य से लाया गया है। विधेयक में छोटे अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने और जुर्माने तथा दंड को अपराध के अनुपात में संशोधित करने के उपाय शामिल हैं। इसमें 23 मंत्रालयों द्वारा प्रशासित 79 केंद्रीय अधिनियमों में संशोधन का प्रस्ताव है। कुल 784 प्रावधानों में संशोधन प्रस्तावित है। इनमें 717 प्रावधानों को व्यापार में सुगमता लाने और 67 प्रावधानों को जीवन में सुगमता लाने के लिए इस संशोधन में प्रस्‍तावित किया गया है।

3. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने सेना के उप प्रमुख का पदभार ग्रहण किया। वे पुणे स्थित खड़कवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। दिसंबर 1986 में उन्हें बख्तरबंद कोर में कमीशन मिला था। उन्होंने रेगिस्तानी क्षेत्र में बख्तरबंद रेजिमेंट, विकसित क्षेत्र में बख्तरबंद ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद-विरोधी बल की कमान संभाली है।

4. इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार 2026 के लिए भारतीय मूल की पद्मा विश्वनाथन को किया गया शॉर्टलिस्ट

भारतीय मूल की कनाडाई-अमरीकी लेखिका और अनुवादक पद्मा विश्वनाथन को इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार 2026 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उन्हें ब्राज़ील की लेखिका एना पाउला माया के उपन्यास ‘ऑन अर्थ ऐज़ इट इज़ बिनीथ’ के अंग्रेज़ी अनुवाद के लिए यह स्थान मिला है। पूर्व में मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार के नाम से जाना जाने वाला यह सम्मान हर वर्ष उस कथा साहित्य कृति को दिया जाता है, जो मूल रूप से अंग्रेज़ी के अलावा किसी अन्य भाषा में लिखी गई हो और बाद में उसका अंग्रेज़ी में अनुवाद कर ब्रिटेन या आयरलैंड में प्रकाशित किया गया हो। इस पुरस्कार के विजेता को 50 हजार पाउंड की पुरस्कार राशि दी जाएगी, जो विजेता लेखक और अनुवादक के बीच समान रूप से वितरित होगी। विजेता की घोषणा 19 मई को लंदन के टेट मॉडर्न में आयोजित समारोह में की जाएगी।

5. उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘टाइड्स ऑफ टाइम’ पुस्तक का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने बुधवार को संविधान सदन में राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति द्वारा लिखित पुस्तक ‘टाइड्स ऑफ टाइम: संसद में भित्तिचित्रों के माध्यम से भारत का इतिहास’ का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने संसद में बने भित्ति चित्रों को भारत की समृद्ध सभ्यतागत विरासत का जीवंत प्रतिबिंब बताया और भारत को “लोकतंत्र की जननी” कहा।

6. न्याय सेतु से आम लोगों को मिलेगा आसान कानूनी मार्गदर्शन

देश में न्याय तक आसान पहुंच बनाने के लिए “न्याय सेतु AI चैटबॉट” और इसका मैस्कॉट “दिशिका” लॉन्च किया गया। इस पहल का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन और कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विज्ञान भवन में आयोजित दिशा कार्यक्रम में किया। “न्याय सेतु” एक AI आधारित डिजिटल सहायक है, जो लोगों को कानूनी जानकारी आसान भाषा में समझने में मदद करेगा। यह प्लेटफॉर्म आवाज (वॉइस) और टेक्स्ट दोनों के जरिए काम करता है और कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इसका उद्देश्य आम लोगों को उनके अधिकार, कानूनी प्रक्रिया और आगे के कदमों की जानकारी सरल तरीके से देना है, ताकि न्याय तक पहुंच आसान हो सके। इस प्लेटफॉर्म को डिजिटल इंडिया भाषिनी (BHASHINI) के तहत तैयार किया गया है। भाषिनी के सीईओ अमिताभ नाग ने कहा कि यह पहल न्याय प्रणाली को ज्यादा समावेशी बनाएगी और भाषा की बाधा को खत्म करेगी। कार्यक्रम के दौरान भाषिनी के “श्रुतलेख” सिस्टम ने उपराष्ट्रपति के भाषण का रियल-टाइम ट्रांसलेशन और ट्रांसक्रिप्शन किया, जिससे अलग-अलग भाषाओं में लोग आसानी से समझ सके। “दिशिका” नाम का मैस्कॉट एक डिजिटल गाइड के रूप में काम करेगा, जो लोगों को कानूनी सवालों के जवाब देने और प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने में मदद करेगा।

7. विलियम मैथ्यू वॉल्श इंडिगो के CEO बने

31 मार्च को विलियम मैथ्यू वॉल्श इंडिगो के CEO अपॉइंट हुए। विलियम मैथ्यू ने 1979 में पायलट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। विलियम 2005 से 2011 तक ब्रिटिश एयरवेज में रहे और बाद में ब्रिटिश एयरवेज के CEO बने। विलियम अभी इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन यानी IATA के प्रमुख हैं। उनका कार्यकाल 31 जुलाई को खत्म होगा। विलियम 3 अगस्त 2026 को इंडिगो के CEO का पदभार ग्रहण करेंगे। विलियम वॉल्श वैश्विक एविएशन इंडस्ट्री के बड़े नामों में गिने जाते हैं। वे ब्रिटिश एयरबेस और इंटरनेशनल एयरलाइंस ग्रुप (IAG) के CEO रह चुके हैं। IAG के तहत आयरलैंड की एयरो लिंगस, स्पेन की आइबिरिया और ब्रिटिश की वीलिंग जैसी बड़ी एयरलाइंस आती हैं। 10 मार्च को इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स ने अपने पद से रिजाइन किया था। पीटर के रिजाइन के बाद विलियम इस पद को संभालेंगे। विलियम वॉल्श विली नाम से भी जाने जाते हैं।

8. वीर विक्रम यादव DGCA के डायरेक्टर जनरल बने

31 मार्च को वीर विक्रम यादव डायरेक्‍ट्रेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) के डायरेक्टर जनरल अपॉइंट हुए। वीर विक्रम उड़ीसा कैडर के 1996 बैच के IAS हैं। वीर विक्रम फैज अहमद किदवई की जगह लेंगे। किदवई को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) में अतिरिक्त सचिव के पद पर ट्रांसफर कर दिया गया है। किदवई जनवरी 2025 में DGCA के डायरेक्टर जनरल बने थे। DGCA भारत में नागरिक उड्डयन को रेगुलेट करने वाला सर्वोच्च वैधानिक निकाय है।

9. NASA ने आर्टेमिस II लॉन्च किया

1 अप्रैल को नासा ने आर्टेमिस II मिशन लॉन्च किया। ये लॉन्च शाम 6:24 पर फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से हुआ। ये मिशन 10 दिनों तक चलेगा। आर्टेमिस II मिशन में 4 अंतरिक्ष यात्री रीड वाइसमैन (मिशन कमांडर), विक्टर ग्लोवर (पायलट), क्रिस्टीना कोच (मिशन स्पेशलिस्ट) और जेरेमी हैनसेन (मिशन स्पेशलिस्ट) चंद्रमा की बाहरी कक्षा की यात्रा करेंगे। 50 सालों के इतिहास में पहली बार मानव पृथ्वी की कक्षा छोड़ेंगे और चंद्रमा के सुदूर हिस्से से कई किलोमीटर आगे तक जाएंगे। आर्टेमिस II मिशन इस पूरी यात्रा के दौरान 11,02,400 किलोमीटर की दूरी तय करेगा। आर्टेमिस II मिशन स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट है, जो ओरियन शटल यान लेकर जाएगा। ओरियन को चंद्रमा तक ले जाने और चारों और घुमाने और वापस लाने के लिए डिजाइन किया गया है। ये मिशन चंद्रमा पर मानव जीवन की संभावना को तलाशने और वैज्ञानिक रिसर्च के लिए है।

10. भारतीय मूल की मंगला कुप्पा US लेबर डिपार्टमेंट की CIO नियुक्त

31 मार्च को भारतीय मूल की टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट मंगला कुप्पा अमेरिका के श्रम विभाग यानी लेबर डिपार्टमेंट की चीफ इन्फॉर्मेशन ऑफिसर (CIO) नियुक्त हुईं। मंगला अक्‍टूबर से बतौर एक्टिंग CIO ये पद संभाल रही थीं, जिसके बाद US गवर्नमेंट ने उन्‍हें आधिकारिक तौर पर अपॉइंट किया है। मंगला मार्च में इसी डिपार्टमेंट की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ऑफिसर भी चुनी गई थीं। मंगला US डिपार्टमेंट की इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रैटेजी, डिजिटल ट्रांस्फॉर्मेशन और एआई एडॉप्‍टेशन पर भी काम कर रही हैं। मंगला कुप्पा भारतीय मूल की टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट हैं जिन्हें इस फील्ड में 25 साल का एक्सपीरियंस है। मंगला 2010 से US लेबर डिपार्टमेंट में ही कई सीनियर पोजिशंस पर काम कर चुकी हैं, जिनमें चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर और डायरेक्टर ऑफ बिजनेस एप्लिकेशन सर्विसेज शामिल हैं। इससे पहले मंगला ने लगभग एक दशक तक ब्यूरो ऑफ लेबर स्टेटिस्टिक्स के लिए काम किया है। मंगला से पहले गुलाम शाकिर अमेरिकी लेबर डिपार्टमेंट के कार्यवाहक CIO थे।

11. ‘जिरगा’ ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान किया

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बुजुर्गों और सामाजिक नेताओं की संयुक्त सभा ‘जिरगा’ ने दोनों पड़ोसी देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए तत्काल संघर्ष विराम का आह्वान किया है। यह घोषणा कल पेशावर में जिरगा के समापन पर जारी की गई। बैठक में पूर्व राज्यपाल, राजनेता, पूर्व राजनयिक, आदिवासी बुजुर्गों, बुद्धिजीवियों और धार्मिक विद्वानों ने भाग लिया।

12. उत्कल दिवस: ओडिशा का 91वां स्थापना दिवस

उत्कल दिवस (ओडिशा दिवस) हर साल 1 अप्रैल को मनाया जाता है, क्योंकि 1 अप्रैल 1936 को बिहार और उड़ीसा प्रांत से अलग होकर भाषा के आधार पर ओडिशा एक स्वतंत्र राज्य बना था। ओडिशा अपना 91वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस दिन को उत्कल दिवस के रूप में भी जाना जाता है। भारतीय इतिहास में ओडिशा का विशेष स्थान है। ओडिशा भाषा के आधार पर गठित होने वाला पहला राज्य था। राज्य स्थापना आंदोलन के उल्लेखनीय नेताओं में उत्कल गौरव मधुसूदन दास, उत्कल मणि गोपबंधु दास, फकीर मोहन सेनापति, पंडित नीलकंठ दास और कई अन्य शामिल हैं।

13. विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 2026

हर साल 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस मनाया जाता है। यह दिन केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज को यह याद दिलाने का अवसर है कि हमारे बीच ऐसे लोग भी हैं, जो दुनिया को अलग नजरिए से देखते और समझते हैं। उन्हें सहानुभूति नहीं, बल्कि समझ, स्वीकार्यता और सम्मान की जरूरत होती है। ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर (एएसडी) कोई बीमारी नहीं है जिसे ठीक किया जाए, बल्कि यह दिमाग के काम करने का एक अलग तरीका है। ऑटिज्म से जुड़े लोग दुनिया, लोगों और परिस्थितियों को अलग ढंग से महसूस करते हैं। समाज में ऑटिज्म को लेकर कई भ्रांतियां हैं। अक्सर इसे कमजोरी या कमी समझ लिया जाता है, जबकि यह एक प्रकार की न्यूरोडायवर्सिटी है। जैसे हर व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है, वैसे ही ऑटिज्म वाले लोगों का सोचने और समझने का तरीका भी अलग होता है। ऑटिज्म के कुछ सामान्य संकेत बचपन में नजर आने लगते हैं। जैसे आंखों में कम देखना, बोलने में देरी, बार-बार एक जैसी हरकत करना या दिनचर्या में बदलाव से असहज होना। कुछ बच्चों को तेज आवाज या रोशनी से भी परेशानी हो सकती है। हालांकि, हर व्यक्ति में लक्षण अलग-अलग स्तर पर होते हैं।

14. अंतर्राष्ट्रीय पक्षी दिवस

अंतर्राष्ट्रीय पक्षी दिवस पहली अप्रैल को मनाया जाता है, जब प्रवासी पक्षी सर्दियों के बाद लौटते हैं और प्रकृति जागृत होकर खिलने लगती है।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM CHANNEL :https://t.me/guruggkwala1

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top