23 March 2026 Current Affairs -GurugGkwala

12–15 minutes


1. निर्वाचित सरकार का सबसे अधिक समय तक नेतृत्व करने वाले शासनाध्यक्ष बने पीएम नरेन्द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में किसी निर्वाचित सरकार का सबसे अधिक समय तक नेतृत्व करने वाले शासनाध्यक्ष बन गए हैं। श्री मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर संयुक्त रूप से 8 हजार 931 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है। उनसे पहले, पवन कुमार चामलिंग 8 हजार 930 दिन तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे थे। अपने लंबे राजनीतिक करिअर में, श्री मोदी के नाम कई अन्य रिकार्ड भी हैं। इनमें सबसे अधिक समय तक गुजरात का मुख्यमंत्री होना और प्रधानमंत्री बनने से पहले सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री होने का रिकार्ड शामिल है। श्री मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिनका जन्म स्वतंत्रता के बाद हुआ है और जिन्होंने लगातार तीन बार लोकसभा चुनाव जीते हैं। श्री मोदी 2001 में पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे और 13 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहने के बाद 2014 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने। वे लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री भी हैं। पीएम मोदी भारत के लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले दूसरे पीएम भी बन गए हैं। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 4077 दिनों (24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 22 मार्च 2026 तक बतौर प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी 4318 पूरे कर चुके हैं। हालांकि अभी तक का सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू के नाम ही है। 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक यानी लगातार कुल 6126 दिन तक इस पद पर रहे। PM मोदी नेहरू के रिकॉर्ड से 1812 दिन पीछे हैं।

2. भारत-चीन के बीच व्यापार के लिए लिपुलेख पास दोबारा शुरू

22 मार्च को भारत सरकार ने भारत- चीन के बीच ट्रेड के लिए उपयोग किए जाने वाले उत्तराखंड के लिपुलेख पास को दोबारा खोलने को मंजूरी दी है। विदेश मंत्रालय के सचिव विक्रम मिस्री ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन को लिपुलेख पास से व्यापार करने की मंजूरी की ऑफिशियल NOC दी। भारत-चीन के बीच 6 साल बाद दोबारा बॉर्डर ट्रेड शुरू होगा। लिपुलेख पास को इस साल जून-सितंबर सेशन के लिए खोला जाएगा। कोविड-19 और साल 2020 में गलवान घाटी (लद्दाख) में हुई हिसंक झड़पों के बाद से अब तक लिपुलेख पास को बंद रखा गया था। लिपुलेख से व्यापार को आसान बनाने के लिए कस्टम्स डिपार्टमेंट और धारचुला प्रशासन व्यापारियों के लिए एक ट्रेड पास जारी करेगा। ट्रेड पास के साथ ही बैंकिंग सर्विसेस, कम्युनिकेशन, मेडिकल सर्विसेस और ट्रेडर्स की सुरक्षा के साथ ही ट्रांजिट कैंप्स बनाए जाएंगे। 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद पहली बार लिपुलेख पास से होने वाला व्यापार और कैलाश मानसरोवर यात्रा दोनों पर पूरी तरह रोक लग गई थी। 1991-92 में भारत-चीन के बीच समझौते के तहत सीमा व्यापार दोबारा शुरू किया गया। इसके बाद हर साल जून से सितंबर तक व्यापार चलता रहा। लिपुलेख पास से अब तक ‘वस्तु विनिमय’ आधारित यानी सामान के बदले सामान का लेन-देने होता था। 19 अगस्त 2025 में चीनी विदेश मंत्री वांग यी की भारत यात्रा के दौरान भारत-चीन ने रुपए और युआन में ट्रेड करने का फैसला किया था। अगस्त 2025 में भारतीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और चीनी विदेश मंत्री वांग ई की ने एक हाई लेवल मीटिंग में लिपुलेख पास खोलने पर सहमति जताई थी। पहली बार उत्तराखंड में धारचुला को लिपुलेख पास से जोड़ने वाले रोड की सुविधा भी मिलेगी। इसे सरकार ने 2020 में पूरा करवाया था।

3. तेलंगाना के बजट 2026 में इंदिराम्मा पारिवारिक जीवन बीमा योजना की घोषणा

तेलंगाना सरकार ने शुक्रवार को इंदिराम्मा परिवार जीवन बीमा योजना की घोषणा की, जिससे राज्य के 1.15 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये के बीमा कवरेज का लाभ मिलेगा। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मल्लु भट्टी विक्रमार्क ने शुक्रवार (20 मार्च, 2026) को अपने 2026-27 के बजट भाषण में बीमा योजना शुरू करने की घोषणा की। परिवार के कमाने वाले सदस्य की अचानक मृत्यु हो जाने से परिवार को मानसिक पीड़ा के साथ-साथ आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ता है, जिससे उनका दुख और बढ़ जाता है। ऐसी एक घटना भी परिवार को बेघर कर सकती है।

4. NPC और MoEFCC के बीच समझौता: पर्यावरणीय शासन को कैसे मजबूत करेगा

राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (NPC) ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEF&CC) के साथ पर्यावरण ऑडिट नामित एजेंसी (EADA) के रूप में कार्य करने के लिए एक समझौता किया है। इस समझौते पर पर्यावरण ऑडिट नियम, 2025 के तहत हस्ताक्षर किए गए। 20 मार्च, 2026 को की गई इस घोषणा के तहत NPC को भारत की पर्यावरण ऑडिट प्रणाली के प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस समझौते के अंतर्गत NPC पूरे पर्यावरण ऑडिट सिस्टम का प्रबंधन करेगा और पर्यावरण लेखा-परीक्षा नियम 2025 (Environment Audit Rules 2025) के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगा। इसके तहत ऑडिटरों के लिए पात्रता मानदंड तय करना, प्रमाणन परीक्षाएँ आयोजित करना तथा एक पारदर्शी पंजीकरण प्रणाली बनाए रखना जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ शामिल हैं।

5. अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अमरीका की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जारी होने वाले स्वर्ण के सिक्के पर दिखाई देंगे

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अमरीका की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जारी होने वाले स्वर्ण के सिक्के पर दिखाई देंगे। लेकिन इसकी वैधता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रस्तावित डिज़ाइन में राष्ट्रपति ट्रम्प को मुट्ठी बांधे हुए रेसोल्यूट डेस्क पर झुके हुए दिखाया गया है, जिससे वे सिक्के पर चित्रित होने वाले दूसरे राष्ट्रपति बन जाएंगे। पहले राष्ट्रपति कैल्विन कूलिज थे, जिन्हें 1926 में जॉर्ज वाशिंगटन के साथ अमरीकी स्वतंत्रता के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जारी सिक्के पर चित्रित किया गया था।

6. पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद सूचकांक में शीर्ष स्थान पर

पाकिस्तान वैश्विक आतंकवाद सूचकांक में पहली बार शीर्ष स्थान पर आ गया है। पाकिस्तान में पिछले वर्ष आतंकवाद से जुड़ी मौतों में 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस द्वारा प्रकाशित वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 के अनुसार, पाकिस्तान में आतंकवाद से होने वाली मौतें 2013 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर हैं। वर्ष 2025 में देश में एक हजार एक सौ 39 आतंकवादी मौतें और एक हजार 45 घटनाएं दर्ज की गईं, जो बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को दर्शाती हैं। 163 देशों में आतंकवाद के प्रभाव का आकलन करने वाली इस रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान के अपने पड़ोसी देशों, विशेष रूप से अफगानिस्तान के साथ तनावपूर्ण संबंधों और देश में बढ़ती हिंसा ने महत्वपूर्ण सुरक्षा जोखिम पैदा किए हैं। वर्ष 2025 में पाकिस्तान लगातार छठें वर्ष ऐसा देश बना था जब आतंकवाद से होने वाली मौतों में वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा, देश में बंधक बनाने की घटनाएं भी बढ़ी हैं और पीड़ितों की संख्या 2024 में 101 से बढ़कर 2025 में 655 हो गई। पाकिस्तान में आंतरिक सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत बने हुए हैं। पिछले वर्ष देश में हुए कुल आतंकी हमलों में से 74 प्रतिशत से अधिक और कुल मौतों में से 67 प्रतिशत मौतें इन्हीं दो प्रांतों में दर्ज की गईं।

7. भारतीय अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता को यूके में अंतरराष्ट्रीय सम्मान

भारतीय अभिनेत्री ऋतुपर्णा सेनगुप्ता को ‘महिला सशक्तिकरण पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें वर्ष 2026 में ब्रिटेन के प्रतिष्ठित ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दिया गया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। महिला सशक्तिकरण पुरस्कार एक प्रतिष्ठित सम्मान है, जो महिलाओं की उपलब्धियों को मान्यता देने के लिए लंदन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। यह पुरस्कार कला और संस्कृति के क्षेत्र में वर्षों से किए गए प्रभावशाली योगदान के लिए ऋतुपर्णा सेनगुप्ता को दिया गया। यह सम्मान सीमा मल्होत्रा ​​और वीरेंद्र शर्मा द्वारा प्रदान किया गया, जबकि इस कार्यक्रम का आयोजन GloWomen CiC ने किया, जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और नेतृत्व को बढ़ावा देना तथा वैश्विक स्तर पर जागरूकता फैलाना है।

8. आंध्र प्रदेश: केंद्रीय मंत्री के. राम मोहन नायडू ने प्रसाद योजना के तहत की अरसावल्ली सूर्य मंदिर विकास योजना की घोषणा

नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने प्रसाद योजना के अंतर्गत श्रीकाकुलम जिले के अरसावल्ली श्री सूर्य नारायण स्वामी मंदिर के विकास के लिए व्यापक योजना की घोषणा की है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं में सुधार करना है। श्री नायडू ने इंद्रपुष्करिणी मंदिर के सरोवर के आधुनिकीकरण की आधारशिला रखी। इस अवसर पर श्री नायडू ने कहा कि तालाब के निर्माण कार्य के लिए चार करोड़ रुपये पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं, जबकि 58 करोड़ रुपये की राशि प्रस्‍तावित है। इसके बाद श्री नायडू ने एपीएचबी कॉलोनी में 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित करगिल विजय पार्क का उद्घाटन किया। यह पार्क करगिल युद्ध के शहीद चिंतदा मोहन राव और श्रीकाकुलम जिले के 58 सैनिकों के सम्मान में बनाया गया है।

9. महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रवांडा की फैनी उतागुशिमानिंदे सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाली खिलाड़ी बनी

महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में रवांडा की फैनी उतागुशिमानिंदे सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। सलामी बल्लेबाज, उतागुशिमानिंदे ने नाइजीरिया इनविटेशनल महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में घाना के खिलाफ मात्र 65 गेंद में नाबाद 111 रन की पारी खेली। उन्होंने युगांडा की प्रोस्कोविया अलाको का रिकॉर्ड तोड़ा। उतागुशिमानिंदे के नाबाद 111 रन, टी-20 अंतर्राष्‍ट्रीय मैच में पदार्पण करते हुए किसी महिला खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर भी रहा। इससे पहले, वर्ष 2005 में ऑस्ट्रेलिया की करेन रोल्टन ने इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 96 रन बनाए थे। उतागुशिमानिंदे की रिकॉर्ड तोड़ पारी की बदौलत रवांडा ने 122 रन से मैच अपने नाम कर लिया।

10. बिहार का 114वां स्थापना दिवस

बिहार 22 मार्च 2026 को अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है, जो 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होकर एक स्वतंत्र राज्य बनने की याद दिलाता है। बिहार दिवस के उपलक्ष्य में पटना के गांधी मैदान में तीन दिन तक चलने वाला राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्घाटन, मुख्‍यमंत्री नीतिश कुमार करेंगे। राज्यपाल, सैयद अता हसनैन 24 मार्च को समापन समारोह में भाग लेंगे। समारोह के दौरान देश भर के कई प्रख्यात कलाकार प्रस्तुति देंगे। इस वर्ष बिहार दिवस का विषय है- उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार

11. विश्व जल दिवस

जल ही जीवन है” यह केवल एक सूक्ति नहीं, बल्कि सृष्टि के अस्तित्व का शाश्वत आधार है। नीले ग्रह के रूप में विख्यात हमारी पृथ्वी आज ऐसे संवेदनशील दोराहे पर खड़ी है, जहां उसकी नीलिमा पर संकट के गहरे बादल घिरते जा रहे हैं। हर वर्ष 22 मार्च को मनाया जाने वाला World Water Day अब मात्र औपचारिक आयोजन नहीं रह गया है, बल्कि यह आत्ममंथन, चेतावनी और सामूहिक संकल्प का प्रतीक बन चुका है।

12. विश्व हिमनद दिवस 2026

विश्व हिमनद दिवस 2026 हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में हिमनदों (Glaciers) की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। ये विशाल बर्फीले भंडार विश्व के लगभग 70% मीठे पानी को संग्रहीत करते हैं, जिससे ये पारिस्थितिकी तंत्र और मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक बन जाते हैं। यह दिवस United Nations द्वारा मान्यता प्राप्त है और तेजी से पिघलते हिमनदों के कारण उनकी सुरक्षा की आवश्यकता को उजागर करता है।

13. अंतर्राष्ट्रीय नवरोज़ दिवस 2026

अंतर्राष्ट्रीय नवरोज़ दिवस (International Nowruz Day) हर वर्ष 21 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन फारसी नववर्ष और वसंत ऋतु के आगमन का उत्सव है। इसे United Nations द्वारा मान्यता दी गई है। नवरोज़ वसंत विषुव (Vernal Equinox) के साथ मनाया जाता है, जो नवजीवन, आशा और नई शुरुआत का प्रतीक है। यह उत्सव 3,000 वर्षों से अधिक समय से मनाया जा रहा है और ईरान, मध्य एशिया तथा काकेशस क्षेत्रों में व्यापक रूप से प्रचलित है। यह विविध संस्कृतियों को एकजुट करता है और शांति व एकता का संदेश देता है।

14. कलाकार सुरिकुमेरु के.गोविंद भट्ट का निधन

20 मार्च को यक्षज्ञान गाने वाले कलाकार सुरिकुमेरु के.गोविंद भट्ट का निधन हो गया। वे 88 साल के थे। गोविंद का जन्म दक्षिण कन्नड़ जिले के विटला कनीला गांव में हुआ था। उन्होंने 12 साल की उम्र में यक्षगान गाना शुरू कर दिया था। यक्षगान कर्नाटक का एक पारंपरिक लोक नृत्य-नाट्य रूप है, जो मुख्य रूप से तटीय क्षेत्रों में लोकप्रिय है। करीब 70 वर्षों तक यक्षगान से जुड़े रहने वाले भट्ट ने धर्मस्थल, मुल्की, कूड्लु, सुरथकल और इरा सोमनाथेश्वर जैसे कई घूमने वाले दलों (मेला) के साथ काम किया। गोविंद ने कई मशहूर नाटक में कौरव, रक्तबीज, भीष्म, जरासंध, नरकासुर, ताम्राक्ष, देवेन्द्र, अर्जुन, हनुमान, विश्वामित्र, बाहुबली और इंद्रजीत जैसे कई प्रसिद्ध किरदार निभाए। 2008 में गोविंद को कर्नाटक राज्योत्सव पुरस्कार मिला। साथ ही कन्नड़ संस्कृति में योगदान के लिए कन्नड़ साहित्य परिषद पुरस्कार मिला। गोविंद को 2016 में नाटक में योगदान देने के लिए केंद्र संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला था।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top