16 March 2026 Current Affairs -GurugGkwala

10–12 minutes


1. असम, पश्चिम बंगाल समेत 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की चुनाव तारीखों का ऐलान

निर्वाचन आयोग ने असम, केरल, पुद्दुचेरी और तमिलनाडु में एक चरण में विधानसभा चुनाव कराने की घोषणा की, जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि असम, केरल और पुद्दुचेरी में मतदान 9 अप्रैल को होगा। तमिलनाडु में मतदान 23 अप्रैल को होगा। पश्चिम बंगाल में मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा। पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 152 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 142 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। सभी चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मतगणना 4 मई को होगी। श्री कुमार ने कहा कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। श्री कुमार ने बताया कि पांच विधानसभाओं के 824 निर्वाचन क्षेत्रों के चुनावों में लगभग 17 करोड़ 40 लाख लोग मतदान के पात्र हैं। इनमें पश्चिम बंगाल के लगभग 6 करोड़ 44 लाख, तमिलनाडु के 5 करोड़ 67 लाख, केरल के 2 करोड़ 70 लाख, असम के ढाई करोड़ और पुडुचेरी के 9 लाख 44 हजार मतदाता शामिल हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चार राज्‍यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कुल 2 लाख 19 हजार मतदान केंद्र होंगे और कुल 25 लाख चुनाव कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

2. राष्ट्रपति भवन में ‘पर्पल फेस्ट’: दिव्यांगजनों की प्रतिभा और उपलब्धियों का उत्सव

पर्पल फेस्ट (Purple Fest) का विशेष आयोजन 13 मार्च 2026 कोराष्ट्रपति भवन में किया गया, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों (Persons with Disabilities) की प्रतिभा, उपलब्धियों और सपनों को सम्मान देना था। इस कार्यक्रम का लक्ष्य समाज में समावेशन, सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस उत्सव में हजारों प्रतिभागियों ने भाग लिया और उनके लिए विशेष रूप से आयोजित विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। इस कार्यक्रम के दौरान 8,000 से अधिक दिव्यांगजनों ने अमृत ​​उद्यान का भ्रमण किया। इस सुंदर उद्यान को इस विशेष दिन पर केवल उनके लिए खोला गया था। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘पर्पल फेस्ट’ का उद्देश्य विभिन्न प्रकार की शारीरिक बाधाओं और उनके लोगों के जीवन पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा समाज में दिव्यांगजनों के प्रति समझ, स्वीकृति और समावेश को प्रोत्साहित करना है।

3. चिराग पासवान ने असम में PMFME इनक्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ किया

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने 13 मार्च 2026 कोसोनितपुर जिले के तेजपुर विश्वविद्यालय में एक आधुनिक ‘कॉमन इनक्यूबेशन सेंटर’ का उद्घाटन किया। इस केंद्र की स्थापना खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के पूर्ण वित्तीय सहयोग से ‘प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना’ (PMFME) के तहत की गई है। इस पहल का उद्देश्य भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में खाद्य प्रसंस्करण नवाचार, उद्यमिता और कौशल विकास को सुदृढ़ बनाना है। नया कॉमन इनक्यूबेशन सेंटर एक अत्याधुनिक सुविधा के रूप में विकसित किया गया है, जो सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को सहयोग देने और इस क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है। यह केंद्र उद्यमियों को तकनीकी सहायता, प्रशिक्षण और आवश्यक अवसंरचना प्रदान करेगा, जिससे वे नए खाद्य उत्पादों का विकास और परीक्षण कर सकें।यह सुविधा विशेष रूप से स्वयं सहायता समूह (SHGs), किसान उत्पादक संगठन (FPOs), सहकारी समितियों, स्टार्ट-अप्स और नए उद्यमियों को लाभ पहुंचाएगी।

4. INS सुदर्शिनी माल्‍टा के वैलेटा पहुंचा

14 मार्च को भारतीय नौसेना का ट्रेनिंग सेलिंग शिप INS सुदर्शिनी माल्‍टा के वैलेटा पहुंचा। वैलेटा, यूरोपीय देश माल्‍टा देश की राजधानी है। INS सुदर्शिनी लोकायन-26 यात्रा पर निकला है। इस दौरान ये 22 हजार समुद्री मील की दूरी तय करेगा। वैलेटा पहुंचने पर, कमांडिंग ऑफिसर ने माल्टा में भारतीय उच्चायुक्त रचिता भंडारी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। इसके बाद, सुदर्शिनी ‘एस्केल आ सेट समुद्री महोत्सव में भाग लेने के लिए फ्रांसीसी तट की ओर रवाना होगा। INS सुदर्शनी इस समय अपनी समुद्री यात्रा के दूसरे महीने में है, जो इस साल 20 जनवरी को कोच्चि से शुरू हुई थी। ‘लोकायन 26’ एक इंटरओशनिक यानी एक महासागर से दूसरे महासागर की यात्रा है जो कोच्चि तट से शुरू हुई है। INS सुदर्शनी अधिकांश यात्रा सेलिंग यानी समुद्री हवाओं की मदद से करेगा ताकि यात्रियों को पारंपरिक सेलिंग का अनुभव मिल सके। 10 महीनों की ‘लोकायन 26’ यात्रा 13 देशों के 18 पोर्ट से गुजरते हुए 22,000 नॉटिकल मील से ज्यादा दूरी तय करेगी। 200 से ज्यादा भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के ट्रेनी महासागर में सेलिंग की ट्रेनिंग लेंगे। INS सुदर्शिनी को UK के नेवल आर्किटेक्‍ट कोलिन मूडी ने डिजाइन किया है और गोवा शिपयार्ड ने इसका निर्माण किया है।

5. सरकार ने सोनम वांगचुक पर लगा NSA हटाया

14 मार्च को केंद्र सरकार ने एनवार्यमेंट एक्टिविस्‍ट सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्‍योर‍िटी एक्‍ट यानी NSA हटा दिया। सोनम वांगचुक 170 दिन से जोधपुर जेल में थे। अ‍ब उनकी र‍िहाई हो गई है। सोनम वांगचुक पिछले साल लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। सोनम के अनशन के दौरान 24 सितंबर 2025 को लेह में हिंसा हुई थी जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई थी। 2 दिन बाद 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत वांगचुक को हिरासत में लिया गया था। NSA सरकार को ऐसे लोगों को हिरासत में लेने का अधिकार देता है, जिनसे देश की सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था को खतरा हो। इसके तहत किसी व्यक्ति को अधिकतम 12 महीने तक नजरबंद रखा जा सकता है।

6. हिकल को राफेल के पुर्जों के लिए डसॉल्ट का बड़ा अनुबंध मिला

बेंगलुरु की एयरोस्पेस बनाने वाली कंपनी हिकल टेक्नोलॉजीज़ ने कहा कि डसॉल्ट एविएशन ने उसे राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट के कंट्रोल सिस्टम के ज़रूरी एप्लीकेशन के लिए प्रोडक्ट बनाने का लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट दिया है। एक बयान में, हिकल टेक्नोलॉजीज़ ने कहा कि वह ऐसे मिशन-क्रिटिकल प्रोडक्ट डिलीवर करेगी जो एग्रीमेंट के तहत डसॉल्ट एविएशन के कड़े इंजीनियरिंग, क्वालिफिकेशन और रिलायबिलिटी स्टैंडर्ड को पूरा करते हैं। डसॉल्ट एविएशन के सीनियर एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, प्रोक्योरमेंट और परचेजिंग, ब्रूनो कॉइफियर ने कहा, “हिकल टेक्नोलॉजीज ने क्वालिटी और भरोसे के लिए एक मजबूत कमिटमेंट दिखाया है – ये वैल्यू डसॉल्ट एविएशन की बेहतरीन विरासत से पूरी तरह मेल खाती हैं।” राफेल विमान फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट एविएशन द्वारा निर्मित है। यह 2,222.6 किमी/घंटा की रफ्तार और 50,000 फीट की ऊँचाई तक उड़ सकता है। इसकी मारक क्षमता लगभग 3,700 किमी है।

7. सूर्या मिधा ने तोड़ा मार्क ज़करबर्ग का रिकॉर्ड, बने सबसे युवा सेल्फ मेड बिलियनेयर

फोर्ब्स की वर्ल्ड्स बिलियनेयर्स लिस्ट में शामिल होने वाले भारतीय मूल के 22 वर्षीय सूर्या मिधा सबसे युवा सेल्फमेड बिलियनेयर बन गए हैं। एआई रिक्रूटिंग स्टार्टअप ‘mercor’ के कोफाउंडर मिधा की संपत्ति 22 बिलियन है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने 30 साल से कम उम्र के 35 अरबपति बनाने का रिकॉर्ड बना दिया है। इनमें फोर्ब्स की World’s Billionaires list (दुनिया के सबसे अमीर इंसानों) में शामिल हुए सूर्या मिधा भी हैं। 22 साल के सूर्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से भर्ती करने वाली स्टार्टअप कंपनी Mercor के सह-संस्थापक हैं। निजी निवेशकों ने पिछले साल इसकी वैल्यूएशन 10 अरब डॉलर आंकी थी। सूर्या मिधा और उनके सह-संस्थापक, दुनिया के अरबपतियों की इस एक्सक्लूसिव सूची में पहली बार शामिल होने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के सेल्फ-मेड अरबपति हैं जिन्होंने मार्क जुकरबर्ग को पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि Meta के मालिक ज़ुकरबर्ग ने करीब लगभग दो दशक पहले 23 वर्ष की आयु में इस सूची में डेब्यू किया था।

8. पार्थनिल घोष बने HDFC ERGO जनरल इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और सीईओ

भारत के बीमा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन के तहत HDFC ERGO जनरल इंश्योरेंस ने पार्थनिल घोष को अपना नया प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) नियुक्त करने की घोषणा की है। कंपनी के निदेशक मंडल ने हाल ही में इस निर्णय को मंजूरी दी। घोष 16 अप्रैल 2026 से आधिकारिक रूप से पदभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) और अन्य संबंधित प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमोदन मिलने के बाद प्रभावी होगी।

9. नई दिल्ली: प्रतिष्ठित नमन अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन

15 मार्च को BCCI ने नई दिल्‍ली में NAMAN अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन किया। दिग्‍गज क्रिकेटर रोजर बिन्नी और राहुल द्रविड़ को कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया। कर्नल सी. के. नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट, भारतीय क्रिकेट में असाधारण सेवा के लिए BCCI द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को महिला क्रिकेट में उनके योगदान के लिए BCCI लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को दूसरी बार क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। महिला कैटेगरी में स्‍मृति मंधाना 5वीं बार बेस्‍ट इंटरनेशनल क्रिकेटर बनीं। आयुष म्हात्रे को लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। म्हात्रे अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप टीम के कैप्टन हैं। घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मुंबई एसोसिएशन को बेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन का पुरस्कार दिया गया। डोमेस्टिक क्रिकेट में मुंबई की इरा जाधव को बेस्‍ट वुमन क्रिकेटर और शेफाली वर्मा बेस्‍ट वुमन क्रिकेटर सीनियर बनीं।

10. फॉर्मूला वन ने पश्चिम एशिया युद्ध के कारण बहरीन और सऊदी अरब में अप्रैल में होने वाली ग्रांप्री रेस रद्द की

फॉर्मूला वन ने घोषणा की है कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध के कारण बहरीन और सऊदी अरब ग्रांप्री की रेस अप्रैल में आयोजित नहीं होंगी। फेडरेशन इंटरनेशनेल डी ल’ऑटोमोबाइल-एफआईए ने कहा गया है कि 12 अप्रैल को बहरीन और 19 अप्रैल को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में एफ-वन रेस का कार्यक्रम तय था। एफ-वन के अध्यक्ष और सीईओ स्टेफानो डोमेनिकाली ने कहा मध्य पूर्व की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ये कठिन निर्णय लिया गया है। एफआईए अध्यक्ष मोहम्मद बेन सुलेयम ने कहा कि एफआईए हमेशा अपने समुदाय और सहयोगियों की सुरक्षा और भलाई को सर्वोपरि रखेगा। फॉर्मूला वन दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मोटर रेसिंग प्रतियोगिताओं में से एक है।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top