14 March 2026 Current Affairs -GurugGkwala

9–11 minutes


1. पीएम मोदी ने असम के कोकराझार को दी 4,570 करोड़ की सौगात, ‘असम माला 3.0’ लॉन्च करने के साथ तीन नई ट्रेनें भी की शुरू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी गुवाहाटी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए असम के कोकराझार में 4,570 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने तीन नई रेल सेवाओं को भी हरी झंडी दिखाई। इसमें से 1,100 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि बोडोलैंड की सड़कों के लिए खर्च होने जा रही है। ‘असम माला अभियान’ के तीसरे चरण से असम की रोड़ कनेक्टिविटी और अधिक सशक्त होगी। इससे पहले, पीएम मोदी ने 3,200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाली एक प्रमुख सड़क इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर परियोजना ‘असम माला 3.0’ की शुरुआत की। इस योजना के तहत, अंतर-राज्यीय संपर्क को बेहतर बनाने और राष्ट्रीय राजमार्गों व ग्रामीण सड़कों के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए असम भर में 900 किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण किया जाएगा।

2. ISRO ने AIIMS के साथ MoU साइन किया

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ऑल इंडिया मेडिकल साइंस (AIIMS) नई दिल्ली के साथ एक MoU साइन किया। इस MoU का उद्देश्य AIIMS के साथ मिलकर रिसर्च करना है, जिससे स्पेस में जाने वाले एस्ट्रोनॉट्स के स्वास्थ्य और सेफ्टी को और बेहतर बनाया जा सके। ISRO और AIIMS मिलकर इंडियन स्‍पेस स्‍टेशन और मून मिशन को ध्‍यान में रखकर क्रू के लिए मेडिकल रिसर्च करेंगे। स्‍पेस मिशन्‍स के दौरान, क्रू के सामने आने वाले मेडिकल चेलेंजेस को कम करने और स्पेस के एनवायरमेंट का सामना करने के लिए काम किया जाएगा। इस MoU का लक्ष्य मल्टी डिसिप्लिनरी मेडिसिन यानी अलग-अलग तरह की समस्याओं पर रिसर्च करना होगा। स्पेस में ह्यूमन बॉडी कैसे व्यवहार करती है, इस आधार पर बायोमेडिकल रिसर्च की जाएगी। भविष्य में आगे आने वाले मिशनों के लिए मेडिकल प्रोटोकॉल, टेक्नोलॉजी और एस्ट्रोनॉट हेल्थ केयर सिस्टम पर काम करना शामिल है। MoU के तहत, धरती पर लौटने पर दी जाने वाली मेडिकल फैसिलिटी से जुड़ी रिसर्च भी इसमें शामिल है। ISRO 1969 में स्थापित हुआ था, इसका हेडक्वाटर बेंगलुरू में हैं। ISRO के चेयरमैन वी नारायण हैं।

3. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने ग्रामीण पाइपलाइन जल आपूर्ति योजनाओं की मैपिंग के लिए सुजलम गांव आईडी का शुभारंभ किया

जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी)/ग्रामीण जल आपूर्ति (आरडब्ल्यूएस) और पंचायती राज विभागों के मंत्रियों के साथ जल जीवन मिशन के दूसरे चरण के कार्यान्वयन पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की। इस दौरान जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने सुजलम गांव आईडी की शुरुआत की। यह विशिष्ट आईडी ग्रामीण पाइपलाइन द्वारा जल आपूर्ति की डिजिटल मैपिंग को सक्षम बनाती है। देश में पहली बार, प्रत्येक ग्रामीण पेयजल योजना को एक डिजिटल पहचान दी जा रही है, अब तक, 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 1.64 लाख सुजलम गांव आईडी बनाई जा चुकी हैं, इन्हें 67,000 सुजलम भारत आईडी से जोड़ा गया हैं। प्रत्येक सुजलम भारत आईडी योजना की अवसंरचना आईडी और सेवा क्षेत्र आईडी को एकीकृत करती है। यह ग्रामीण जल सेवा वितरण की एक व्यापक डिजिटल पहल है। यह महत्वपूर्ण डिजिटल सुधार, एक परिवर्तनकारी, प्रणाली पहल है जो पारदर्शिता और निगरानी को मजबूत बनाती है और तकनीकी रूप से सशक्त विकसित भारत @2047 के दृष्टिकोण में योगदान देती है।

4. चिली के राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट को पदभार ग्रहण करने पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चिली के राष्ट्रपति जोस एंटोनियो कास्ट को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है। जोस एंटोनियो कास्ट ने बुधवार को तटीय शहर वालपराइसो में नेशनल कांग्रेस बिल्डिंग में हुए एक औपचारिक समारोह में चिली के नए राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। 60 साल के नेता ने वरिष्ठ अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हॉल ऑफ ऑनर में आधिकारिक तौर पर पद संभाला। पूर्व राष्ट्रपति गैब्रियल बोरिक ने समारोह में हिस्सा लिया और अपने उत्तराधिकारी को पियोचा डे ओ’हिगिंस सौंपा। यह चिली के राष्ट्रपति पद के अधिकार का प्रतीक एक पारंपरिक प्रतीक है।

5. राजमार्ग प्रवेश ऑनलाइन पोर्टल से राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे सुविधाएं स्थापित करने की अनुमति प्रक्रिया सरल: सरकार5

सरकार ने कहा कि राजमार्ग प्रवेश ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे पेट्रोल पंप, रेस्तरां या विश्रामगृह स्थापित करने के लिए आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल हो गई है। इस पोर्टल का शुभारंभ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले महीने किया था। इस प्लेटफॉर्म पर सरकारी और निजी क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ जल और गैस पाइपलाइन, ऑप्टिकल फाइबर केबल तथा विद्युत लाइनें बिछाने के लिए अनुमोदन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्‍ध है।

6. एपीडा ने असम से ब्रिटेन और इटली को जीआई-टैग वाले जोहा चावल के पहले निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने असम से ब्रिटेन और इटली को भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग वाले 25 मीट्रिक टन जोहा चावल की पहली निर्यात खेप भेजने में सहायता की। यह खेप असम सरकार के कृषि विभाग के सहयोग से 12 मार्च 2026 को रवाना की गई। असम की एक स्वदेशी सुगंधित किस्म, जोहा चावल को 2017 में भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग प्राप्त हुआ। अपनी विशिष्ट सुगंध, महीन दानेदार बनावट और समृद्ध स्वाद के लिए जाना जाने वाला यह चावल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय प्रीमियम बाजारों में पहचान अर्जित कर रहा है।

7. सी-डॉट के ‘समर्थ’ इनक्यूबेशन प्रोग्राम Cohort-II का डेमो डे आयोजित

सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट), जो कि दूरसंचार विभाग के तहत एक स्वायत्त दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास संस्थान है, ने 12 मार्च 2026 को नई दिल्ली के एनबीसीसी (NBCC) कन्वेंशन हॉल में ‘समर्थइनक्यूबेशन प्रोग्राम के Cohort-II का डेमो डे सफलतापूर्वक आयोजित किया। मार्च 2025 में शुरू किया गया ‘समर्थ’ कार्यक्रम दूरसंचार और आईसीटी क्षेत्र के स्टार्टअप्स के लिए एक अत्याधुनिक इनक्यूबेशन पहल है। इसे दो छह-छह महीने के कोहोर्ट में संरचित किया गया है, जिसमें प्रत्येक कोहोर्ट में 18 स्टार्टअप्स को शामिल किया गया। इस प्रकार इस पहल के तहत कुल 36 स्टार्टअप्स को समर्थन देने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम के तहत स्टार्टअप्स को टेलीकॉम एप्लिकेशन, साइबर सुरक्षा, 5G/6G तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, IoT और क्वांटम टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों में नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के कार्यान्वयन के लिए Software Technology Parks of India (STPI) और TiE को साझेदार बनाया गया।

8. ऑपरेशन एपिक फ्यूरी

संयुक्त राज्य अमेरिका ने फरवरी 2026 में ईरान के खिलाफ ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ (Operation Epic Fury) नामक एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया। यह अभियान इज़राइल के सहयोग से किया गया और मध्य पूर्व में तनाव के स्तर को गंभीर रूप से बढ़ा दिया है। जिसका उद्देश्य ईरान के मिसाइल उत्पादन, नौसेना और सुरक्षा ढांचे को नष्ट करना है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आदेश पर, केंद्रीय कमान (CENTCOM) द्वारा संचालित यह ऑपरेशन ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने और क्षेत्रीय खतरों को खत्म करने के लिए लक्षित हमले कर रहा है।

9. फिच रेटिंग्स ने वर्तमान वित्त वर्ष के लिए भारत के सकल घरेलू उत्‍पाद में वृद्धि के पूर्वानुमान को बढ़ाकर साढे सात प्रतिशत कया

प्रमुख वैश्विक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी -फिच रेटिंग्‍स ने वित्‍त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्‍पाद वृद्धि दर का अनुमान 7 दशमलव चार प्रतिशत से बढाकर सात दशमलव पांच प्रतिशत कर दिया है। एजेंसी ने कहा है कि हालांकि पिछले दो महीनो में आर्थिक गतिविधियों में कुछ अस्‍थायी गिरावट आई है लेकिन घरेलू मांग मजबूत बनी हुई है और अर्थव्‍यवस्‍था की स्थिति भी मजबूत है। एजेंसी ने कहा है कि घरेलू मांग से वृद्धि को बल मिलेगा तथा चालू वित्‍त वर्ष में उपभोगता खर्च के 8 दशमलव 6 प्रतिशत और निवेश के 6 दशमलव 9 प्रतिशत बढने का अनुमान है।

10. माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एग्जीक्यूटिव राजेश झा का इस्तीफा

12 मार्च को माइक्रोसॉफ्ट के ऑफिस एग्जीक्यूटिव राजेश झा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राजेश झा ने 35 साल के लंबे करियर के बाद रिटायरमेंट का ऐलान किया है। झामाइक्रोसॉफ्ट क्लाउड सर्विस और माइक्रोसॉफ्ट 365 डेवलप करने के लिए जाने जाते हैं। राजेश झा 1 जुलाई, 2026 को अपना पद छोड़ देंगे। रिटायर होने के बाद झा सलाहकार के तौर पर माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में बने रहेंगे। झा माइक्रोसॉफ्ट एक्सचेंज, शेयर पॉइंट और आउटलुक के वाइस प्रेसिडेंट रहे हैं।

11. भारत के 94वें ग्रैंडमास्टर बने असम के मयंक चक्रवर्ती, यह उपलब्धि हासिल करने वाले राज्‍य के पहले खिलाड़ी

शतरंज में भारत ने एक नया इतिहास रचा है। असम के अंतर्राष्‍ट्रीय मास्टर मयंक चक्रवर्ती ग्रैंडमास्‍टर बन गये हैं। मयंक राज्‍य के पहले ग्रैंडमास्टर हैं। मयंक ने स्वीडन में अंतिम मानदंड हासिल कर भारत के 94वें ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव प्राप्त किया है।

12. अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के पूर्व महासचिव कुशल दास का निधन

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के पूर्व महासचिव कुशल दास का निधन हो गया। वे 66 वर्ष के थे। उन्होंने नवंबर 2010 में अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के महासचिव का पदभार संभाला और 2022 तक पद पर बने रहे। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने पूरे भारतीय फुटबॉल जगत की ओर से उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top