14–17 minutes
1. राष्ट्रपति मुर्मू ने एग्री फूड ग्लोबल कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया
12 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में एग्री फूड सिस्टम ग्लोबल कॉन्फ्रेंस 2026 का उद्घाटन किया। इस ग्लोबल कॉन्फ्रेंस की थीम ‘प्रगति बढ़ाना, नई ऊंचाइयां छूना’ है। ये कॉन्फ्रेंस भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) कन्वेंशन सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस मौके पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। ये कॉन्फ्रेंस तीन दिनों तक चलेगी। कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल होंगी। इस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य महिला किसानों को प्रोत्साहित करना और नए इनोवेशन की जानकारी साझा करना है। कॉन्फ्रेंस में भारत और दुनिया भर के वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं, उद्योग जगत के नेताओं, उद्यमियों, विकास पेशेवरों, महिला किसानों, स्टार्ट-अप और छात्रों सहित 700 से ज्यादा प्रतिनिधी भाग लेंगे। ICAR के डायरेक्टर जनरल डॉ. एम. एल. जाट हैं। कॉन्फ्रेंस के उद्देश्य -महिला किसानों के लिए अनुकूल कृषि नीतियों को बढ़ावा देना।कृषि में महिला आंत्रेप्रेन्योर्स को प्रोत्साहित करना।महिला किसानों के लिए वैश्विक सहयोग को मजबूत करना।
2. आर. एन. रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली
आर. एन. रवि ने गुरुवार सुबह पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन (पहले राजभवन) में आयोजित किया गया। नए राज्यपाल को सुजॉय पॉल ने शपथ दिलाई। इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विधानसभा के स्पीकर बिमान बंदोपाध्याय और राज्य में लेफ्ट फ्रंट के चेयरमैन बिमान बोस सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
3. राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तमिलनाडु के कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में शपथ ली
राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने तमिलनाडु के कार्यवाहक राज्यपाल के रूप में शपथ ली। मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी ने लोक भवन में उन्हें शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, मंत्रिमंडल सहयोगी, अधिकारी और सामाजिक संगठनों के सदस्य इस अवसर पर मौजूद थे।
4. INS त्रिकंद मॉरीशस के 58वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होगा
13 मार्च को भारतीय नौसेना का जहाज INS त्रिकंद मॉरीशस के 58वें राष्ट्रीय दिवस समारोह में हिस्सा लेगा। 11 मार्च को INS त्रिकंद साउथ वेस्ट इंडियन ओशियन रीजन के पोर्ट लुईस पहुंचा। INS त्रिकंद का एक मार्चिंग कंटिजेंट, नेवल बैंड और एक हेलीकॉप्टर ‘चैंप डे मार्स नेशनल डे परेड’ में हिस्सा लेगा। नेशनल परेड डे के मौके पर कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी मॉरीशस सरकार और मॉरीशस कोस्ट गार्ड के सीनियर ऑफिसर्स से भी मुलाकात करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य समुद्री सहयोग को मजबूत करना, ऑपरेशनल कैपिसिटी को बढ़ाना और भारत -मॉरीशस के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना है। INS त्रिकंद (F51) भारतीय नौसेना में तलवार कैटेगरी का एक स्टील्थ गाइडेड-मिसाइल फ्रिगेट है। INS त्रिकंद हवा, सतह और पनडुब्बी रोधी युद्ध के लिए डिजाइन किया गया है। ये उन्नत युद्धपोतों में से एक है। INS त्रिकंद को 29 जून 2013 में इंडियन नेवी में शामिल किया गया था। INS त्रिकंद को कलिनिनग्राद रूस में इंडियन नेवी के नौसेना स्टाफ के उपाध्यक्ष वाइस एडमिरल आर. के. धवन ने नौसेना में शामिल किया था। INS त्रिकंद को भारत- रूस पार्ट्नर्शिप के तहत रूस ने बनाया है। इस कैटेगरी के अन्य जहाज, INS तेग और INS तरकश पिछले साल कमीशन किए गए थे, जो पश्चिमी बेड़े मे शामिल हैं। INS त्रिकंद में एक अत्याधुनिक लड़ाकू सूट है जो एक साथ कई खतरों से निपटने में सक्षम है। त्रिकंद नाम 3 सिरों वाले एक पौराणिक तीर से लिया गया है।
5. सी-डॉट को ग्लोबल मोबाइल पुरस्कारों में शीर्ष फाइनलिस्ट में जगह: संचार मंत्रालय
सेंटर फॉर डेवलेपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स सी-डॉट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संचालित धोखाधडी पहचान समाधान- फ्रॉड प्रो के लिए स्पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में वैश्विक मान्यता मिल गई है। संचार मंत्रालय ने कहा कि इस समाधान ने सी-डॉट को सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क सुरक्षा और धोखाधडी रोकथान श्रेणी में ग्लोबल मोबइल पुरस्कारों में शीर्ष फाइनलिस्ट में जगह दी। मंत्रालय ने कहा है कि वैश्विक मंचो पर विश्व के प्रमुख नवोन्मेषकों के बीच मान्यता मिलना अगली पीढी की दूरसंचार प्रौद्योगिकियों को आकार देने में भारत की बढती भूमिका का प्रतीक है।
6. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-( इसरो ) ने सीई-20 क्रायोजेनिक इंजन का सफल परीक्षण किया है। इससे विमान को गति देने वाले बल यानि थ्रस्ट क्षमता में वृद्धि का प्रदर्शन हुआ है जिससे देश के भारी प्रक्षेपण यान एल.वी.एम-3 के प्रदर्शन में सुधार हो सकता है।तमिलनाडु के महेंद्रगिरी में इसरो के प्रोपल्शन कॉम्लेक्स में इसका परीक्षण हुआ। इसमें इंजन ने 165 सेकेंड का काम किया और लगभग 22 टन थ्रस्ट उत्पन्न किया।सीई-20 इंजन एलवीएम-3 के उपरी चरण को शक्ति देता है और भारी उपग्रहों को ले जाने के लिए महत्वपूर्ण है। यह भारत के अगामी गगनयान मिशन के लिए भी महत्वपूर्ण है।
7. टीडीबी-डीएसटी ने कक्षा में ही उपग्रह डॉकिंग और पुनः ईंधन भरने से जुड़ी स्थानीय तकनीक के विकास के लिए रबिटएड एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड का समर्थन किया
भारत के उभरते निजी अंतरिक्ष इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (टीडीबी), विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), भारत सरकार ने ‘उपग्रहों का अंतरिक्ष में जीवन विस्तार के लिए डॉकिंग और पुनः ईंधन भरने की प्रणाली का विकास‘ परियोजना के लिए ऑरबिटएड एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड को वित्तीय सहायता प्रदान की है। यह पहल अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी उद्योग की भागीदारी को बढ़ावा देने और उन्नत अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों में स्थानीय क्षमताओं को विकसित करने के भारत सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप है। ऑरबिटएड एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड उन्नत कक्षा में ही (ऑन-ऑर्बिट) उपग्रहों सेवा क्षमताओं का विकास कर रही है, जिसमें उन उपग्रहों में ईंधन भरने की तकनीकें शामिल हैं, जो अंतरिक्ष में परिचालन में हैं। कक्षा में उपग्रहों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे अंतरिक्ष भीड़भाड़, उपग्रह जीवनचक्र प्रबंधन और सतत अंतरिक्ष संचालन से संबंधित अवसर और चुनौतियाँ उत्पन्न हो रही हैं। इन स्थितियों में ऐसी क्षमताएं महत्वपूर्ण होती जा रही हैं। परियोजना के तहत एक प्रमुख नवाचार है स्टैंडर्ड इंटरफेस डॉकिंग और ईंधन भरने का पोर्ट (एसआईडीआरपी)—एक प्रौद्योगिकी तैयारी स्तर (टीआरएल-7) प्रणाली, जिसे कक्षा में ही (ऑन-ऑर्बिट) उपग्रहों के बीच स्वायत्त डॉकिंग और ईंधन स्थानांतरण सक्षम करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
8. वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह डिजिटल ट्विन तकनीक लागू करने वाला भारत का पहला प्रमुख बंदरगाह बना
वी.ओ. चिदंबरनार बंदरगाह प्राधिकरण बंदरगाह प्रबंधन के लिए डिजिटल ट्विन पहल लागू करने वाला देश का पहला बंदरगाह बन गया है और एक महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि प्राप्त की है। बंदरगाह ने स्मार्ट, कुशल एवं प्रौद्योगिकी-आधारित समुद्री प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस प्लेटफॉर्म का उद्घाटन 23 फरवरी, 2026 को केंद्रीय पत्तन पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने की, जो बंदरगाह के कुशल एवं प्रौद्योगिकी-आधारित समुद्री प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। डिजिटल ट्विन प्लेटफॉर्म बंदरगाह की अवसंरचना, परिचालन संपत्तियों एवं समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की रियल-टाइम आभासी प्रतिकृति प्रदान करेगा, जिससे पूरे बंदरगाह में बेहतर परिचालन दृश्यता, पूर्वानुमान विश्लेषण एवं डेटा-आधारित निर्णय लेने में सहायता मिलेगी। आईओटी सेंसर, जीपीएस ट्रैकिंग, लिडार मैपिंग, ड्रोन इमेजिंग और सीसीटीवी नेटवर्क जैसी उन्नत तकनीकों को एकीकृत करके, यह प्लेटफॉर्म रियल-टाइम स्थितियों को निरंतर दर्शाएगा, जिससे सभी परिचालन विभागों के बीच कुशल समन्वय स्थापित होगा।
9. पायरेटेड कंटेंट पर सरकार सख्त, टेलीग्राम को नोटिस; 3,100 से अधिक चैनल चिन्हित
केंद्र सरकार ने पायरेटेड फिल्मों और वेब सीरीज के प्रसार को लेकर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को नोटिस जारी किया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 के तहत कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म को अवैध और कॉपीराइट सामग्री हटाने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई कई ओटीटी प्लेटफॉर्म की शिकायतों के बाद की गई है। जियोसिनेमा और अमेजन प्राइम वीडियो सहित कुछ ओटीटी कंपनियों ने आरोप लगाया था कि उनके कॉपीराइट वाले कंटेंट को टेलीग्राम चैनलों के जरिए बड़े पैमाने पर अवैध रूप से साझा किया जा रहा है। जांच के दौरान अधिकारियों ने 3,142 टेलीग्राम चैनलों की पहचान की है, जिन पर कथित तौर पर फिल्मों, वेब सीरीज और अन्य कॉपीराइट सामग्री की पायरेटेड कॉपी साझा की जा रही थी।
‘10. दांडी नमक सत्याग्रह’ की वर्षगांठ
महात्मा गांधी द्वारा 12 मार्च 1930 को भारत के स्वतंत्रता संग्राम के लिए निकाली गई ‘दांडी नमक सत्याग्रह’ की वर्षगांठ पूरे देश में मनाई जा रही है। जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर महात्मा गांधी को याद किया जा रहा है। दांडी मार्च, जिसे नमक मार्च (Salt March) और दांडी सत्याग्रह (Dandi Satyagraha) के नाम से भी जाना जाता है, मोहनदास करमचंद गांधी के नेतृत्व में किया गया एक अहिंसक सविनय अवज्ञा आंदोलन था। इसे 12 मार्च, 1930 से 6 अप्रैल, 1930 तक नमक पर ब्रिटिश एकाधिकार के खिलाफ कर प्रतिरोध और अहिंसक विरोध के प्रत्यक्ष कार्रवाई अभियान के रूप में चलाया गया। गांधीजी ने 12 मार्च को साबरमती से अरब सागर (दांडी के तटीय शहर तक) तक 78 अनुयायियों के साथ 241 मील की यात्रा की, इस यात्रा का उद्देश्य गांधी और उनके समर्थकों द्वारा समुद्र के जल से नमक बनाकर ब्रिटिश नीति की उल्लंघन करना था। दांडी की तर्ज पर भारतीय राष्ट्रवादियों द्वारा बंबई और कराची जैसे तटीय शहरों में नमक बनाने हेतु भीड़ का नेतृत्व किया गया। सविनय अवज्ञा आंदोलन संपूर्ण देश में फैल गया, जल्द ही लाखों भारतीय इसमें शामिल हो गए। ब्रिटिश अधिकारियों ने 60,000 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया। 5 मई को गांधीजी के गिरफ्तार होने के बाद भी यह सत्याग्रह जारी रहा।
11. नई टी20 रैंकिंग जारी रैंकिंग में भारत का दबदबा,अभिषेक पहले और ईशान दूसरे नंबर पर
आईसीसी ने टी20 बल्लेबाजों की नई रैंकिंग जारी कर दी है। बाएं हाथ के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपना पहला स्थान बरकरार रखने में कामयाब रहे हैं। ईशान किशन ने अपने करियर की बेस्ट रैंकिंग हासिल की है। टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 मैचों की 9 पारियों में 317 रन बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को 2 स्थान का फायदा हुआ है। वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ टी20 रैंकिंग है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वह तीसरे स्थान पर चले गए हैं। इंग्लैंड के फिल साल्ट एक स्थान के नुकसान के साथ चौथे स्थान पर चले गए हैं। श्रीलंका के पाथुम निसांका पांचवें स्थान पर हैं।
12. BCCI शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड देगा
12 मार्च को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एनुअल अवॉर्ड प्रोग्राम का ऐलान किया। टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। पूर्व भारतीय खिलाड़ी और हेड कोच राहुल द्रविड़ को कर्नल सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। आयुष म्हात्रे को लाला अमरनाथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। म्हात्रे अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप टीम के कैप्टन हैं। भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज को भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मुंबई एसोसिएशन को बेस्ट क्रिकेट एसोसिएशन का पुरस्कार दिया जाएगा। BCCI अवार्ड सेरेमरी काआयोजन 15 मार्च को किया जाएगा।
13. भारत महिला हॉकी टीम ने हॉकी विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया
भारत की महिला हॉकी टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। यह क्वालिफिकेशन हैदराबाद में हॉकी वर्ल्ड कप क्वालिफायर के सेमीफाइनल से भी पहले हुआ है। यह क्वालिफिकेशन तब पक्का हुआ जब भारत ने पूल B के मैच में वेल्स के खिलाफ 4-1 से शानदार जीत हासिल की। इस मैच मेंनवनीत कौर ने शानदार हैट्रिक लगाई, जबकि साक्षी राणा ने शुरुआती गोल कर भारत को बढ़त दिलाई। यह मुकाबला जीएमसी बालयोगी हॉकी स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया। टूर्नामेंट के परिणामों के आधार पर भारत की महिला राष्ट्रीय फील्ड हॉकी टीम ने पहले ही महिला हॉकी विश्व कप 2026 के लिए अपना क्वालीफिकेशन सुनिश्चित कर लिया। अब सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत इटली से होगी।
14. विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां-प्री 2026: भाला फेंक स्पर्धा में भारत के सुमित अंतिल ने जीता स्वर्ण पदक
सुमित अंतिल ने नई दिल्ली में विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रां-प्री 2026 में पुरूषों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने 69 दशमलव 2-5 मीटर भाला फेंका। पुष्पेन्द्र सिंह ने 56 दशमलव 9-1 मीटर भाला फेंककर रजत पदक जीता। इसी स्पर्धा में पूनम राम ने 49 दशमलव 4-8 मीटर थ्रो के साथ कांस्य पदक हासिल किया। भारत का पुरूषों के चार सौ मीटर दौड़ टी-13 में दबदबा रहा। सुबोधकांत ने स्वर्ण, प्रियांशु कौशिक ने रजत और अवनिल कुमार ने कांस्य पदक अपने-अपने नाम किए। पुरूषों की चार सौ मीटर दौड़ टी-46/टी-47 में भाविक कुमार ने स्वर्ण और जसबीर सिंह ने रजत पदक जीते। भारतीय महिला खिलाडियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। चार सौ मीटर टी-11/टी-12 स्पर्धा में तेजलबेन अमराजी दामोर ने स्वर्ण, ललिता कैलका ने रजत और शालिनी चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किए। महिलाओं की गोला फेंक में लक्ष्मी को स्वर्ण मिला जबकि अक्कुताई सीताराम उलभागट ने रजत पदक हासिल किया। इसी स्पर्धा में भूटान की चिनीदेमा ने कांस्य पदक जीता। पुरूषों की गोलाफेंक एफ-46 स्पर्धा में रोहित कुमार ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। देवेन्द्र सिंह को रजत और लोकेश अकोल को कांस्य पदक मिला।
15. विश्व गुर्दा दिवस
विश्व किडनी दिवस (World Kidney Day) प्रत्येक वर्ष मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में विश्व किडनी दिवस 12 मार्च को मनाया गया। यह दिवस Chronic Kidney Disease (क्रॉनिक किडनी रोग) के बढ़ते वैश्विक बोझ और इसके जल्दी पता लगाने व रोकथाम की आवश्यकता की ओर दुनिया का ध्यान आकर्षित करता है। यह अंतरराष्ट्रीय जागरूकता दिवस इस बात पर भी प्रकाश डालता है कि किडनी से जुड़ी बीमारियाँ अक्सर शुरुआती चरण में बिना लक्षण के रहती हैं, लेकिन बाद में गंभीर रूप ले सकती हैं। विश्व किडनी दिवस 2026 की थीम “Kidney Health for All: Caring for People, Protecting the Planet” रखी गई है, जो किडनी स्वास्थ्य और पर्यावरणीय कारकों जैसे प्रदूषण, अत्यधिक गर्मी और असुरक्षित पानी के बीच संबंध पर भी जोर देती है।
16. यूएस स्पेस रॉकेट सेंटर की पूर्व CEO डेबोरा बार्नहार्ट का निधन
11 मार्च को यूएस स्पेस रॉकेट सेंटर की पूर्व CEO डेबोरा बार्नहार्ट का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। बार्नहार्ट ने 2019 में पद छोड़ने से पहले 9 साल तक US SRC को लीड किया। बार्नहार्ट 1986 से 1990 तक स्पेस कैंप की डायरेक्टर रहीं। शुरुआती करियर में उन्होंने मीडिया, मार्केटिंग, कॉर्पोरेट फंडरेजर के तौर पर काम किया। डॉ. बार्नहार्ट 2010 में रॉकेट सेंटर की CEO और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहीं। अपोलो 11 मून लैंडिंग के 50 साल होने के मौके पर बार्नहार्ट दिसंबर 2019 में रिटायर हुईं। डॉ. बार्नहार्ट एक रिटायर्ड अमेरिकी नेवी कैप्टन भी थीं। वे जहाजों पर ड्यूटी करने वाली पहली 10 महिलाओं में से एक थीं।
VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed
VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1
THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
