12–15 minutes
1. कैबिनेट ने तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करने की दी मंजूरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10 मार्च 2026 को तमिलनाडु के मदुरै एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में घोषित करने की मंजूरी दे दी है। यह दक्षिणी तमिलनाडु के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। मदुरै एयरपोर्ट, जो तमिलनाडु के मंदिरों के शहर मदुरै में स्थित है, राज्य के सबसे पुराने हवाई अड्डों में से एक है। यह दक्षिणी तमिलनाडु का प्रमुख द्वार है और पर्यटन तथा तीर्थयात्रा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे क्षेत्र के समग्र विकास में योगदान मिलता है। अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलने से मदुरै एयरपोर्ट क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा, व्यापार को बढ़ावा देगा और आर्थिक विकास को गति प्रदान करेगा। इसके अलावा, यह हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय तीर्थयात्रियों और व्यवसायियों को आकर्षित करने की क्षमता रखता है, जो शहर की ऐतिहासिक प्रमुखता से मेल खाता है।
2. जल जीवन मिशन 2.0 को मिली कैबिनेट की मंजूरी: दिसंबर 2028 तक बढ़ी अवधि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को जल जीवन मिशन (JJM) को दिसंबर 2028 तक बढ़ाने और इसके पुनर्गठन (JJM 2.0) को मंजूरी दे दी है। यह फैसला ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति को इंफ्रास्ट्रक्चर-केंद्रित से सेवा-केंद्रित (सर्विस डिलीवरी) बनाने पर फोकस करता है, जिसमें सस्टेनेबल गवर्नेंस और इंस्टीट्यूशनल इकोसिस्टम को मजबूत किया जाएगा। कैबिनेट ने जल जीवन मिशन के कुल व्यय को बढ़ाकर 8.69 लाख करोड़ रुपये करने की स्वीकृति दी है। इसमें केंद्र सरकार की कुल सहायता 3.59 लाख करोड़ रुपये होगी, जो 2019-20 में स्वीकृत 2.08 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर अतिरिक्त 1.51 लाख करोड़ रुपये का केंद्रीय हिस्सा जोड़ती है। प्रमुख सुधार और नई पहलें:
–सुजलम भारत नामक एक समान राष्ट्रीय डिजिटल फ्रेमवर्क बनाया जाएगा। हर गांव को यूनिक सुजल गांव/सर्विस एरिया आईडी मिलेगी, जिससे स्रोत से नल तक पूरे पेयजल आपूर्ति सिस्टम की डिजिटल मैपिंग होगी।
– पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए “जल अर्पण” कार्यक्रम शुरू होगा, जिसमें ग्राम पंचायतें (GPs) और गांव जल एवं स्वच्छता समितियां (VWSCs) योजनाओं के कमीशनिंग और फॉर्मल हैंडओवर में शामिल होंगी।
–ग्राम पंचायत तब ही खुद को “हर घर जल” घोषित करेगी, जब राज्य सरकार द्वारा ऑपरेशन और मेंटेनेंस का सही सिस्टम स्थापित होने की पुष्टि हो जाएगी।
– “जल उत्सव” को सालाना कम्युनिटी-लेड इवेंट के रूप में प्रमोट किया जाएगा, जिसमें स्थानीय सांस्कृतिक मूल्यों को शामिल कर पानी की सस्टेनेबिलिटी और सामूहिक जिम्मेदारी को मजबूत किया जाएगा।
2019 में केवल 17% (3.23 करोड़) ग्रामीण घरों में नल कनेक्शन थे। JJM के तहत अब तक 12.56 करोड़ से अधिक अतिरिक्त कनेक्शन दिए जा चुके हैं। वर्तमान में 19.36 करोड़ लक्षित ग्रामीण घरों में से 15.80 करोड़ (81.61%) घरों में नल जल कनेक्शन पहुंच चुके हैं।
3. SIPRI रिपोर्ट: भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक
भारत वर्ष 2021-2025 के समय मेंदुनिया का दूसरा सबसे बड़ा हथियार आयातक बन गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह दुनिया भर में कुल हथियारों के आयात का 8.2% है। रिपोर्ट में भारत की डिफेंस खरीद स्ट्रैटेजी में धीरे-धीरे हो रहे बदलाव पर रोशनी डाली गई है, जिसमें देश फ्रांस, इज़रायल और अमेरिका जैसे पश्चिमी सप्लायर से हथियार तेज़ी से खरीद रहा है। हालाँकि, रूस अभी भी भारत के लिए एक ज़रूरी डिफेंस पार्टनर बना हुआ है। भारत के हथियार इम्पोर्ट में रूस का हिस्सा समय के साथ लगातार कम हुआ है। SIPRI रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2011-2015 के दौरान भारत के हथियारों के इंपोर्ट में रूस का हिस्सा लगभग 70% था। यह वर्ष 2016-2020 में घटकर 51% हो गया और वर्ष 2021-2025 में और घटकर 40% हो गया। टॉप 5 आयातक ( वर्ष 2021-25): यूक्रेन, भारत, सऊदी अरब, कतर और पाकिस्तान। यूक्रेन का आयात, रूस के साथ चल रहे युद्ध की वजह से अधिक हुआ है।
4. डेनमार्क ने HIV तथा सिफिलिस के माता से शिशु संचरण का उन्मूलन किया
27 फरवरी, 2026 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेनमार्क को यूरोपीय संघ का पहला देश प्रमाणित किया, जिसने HIV और सिफिलिस दोनों के माँ-से-शिशु में संचरण (EMTCT) को समाप्त कर दिया है। डेनमार्क ने वर्ष 2021 से 2024 के बीच EMTCT के लिये निर्धारित कड़े अंतर्राष्ट्रीय लक्ष्यों को पूरा किया, जिनमें शामिल हैं:
संक्रमण दर: नवजात शिशुओं में नए संक्रमणों को प्रति 1,00,000 जीवित जन्मों पर 50 से कम रखना।
जाँच और उपचार: यह सुनिश्चित करना कि कम से कम 95% गर्भवती महिलाओं की जाँच हो और उन्हें आवश्यक उपचार प्राप्त हो।
सार्वभौमिक देखभाल: अपनी सार्वभौमिक स्वास्थ्य प्रणाली के माध्यम से मुफ्त या कम लागत पर प्रसवपूर्व जाँच और देखभाल उपलब्ध कराना।
वैश्विक स्थिति: डेनमार्क अब बोत्सवाना, मलेशिया और क्यूबा सहित 20 से अधिक देशों तथा क्षेत्रों में शामिल हो गया है, जिन्हें WHO द्वारा इसी प्रकार की मान्यता प्राप्त है।
ट्रिपल एलिमिनेशन लक्ष्य: अब डेनमार्क अपने प्रमाणित संक्रमण-मुक्त सूची में हेपेटाइटिस B को जोड़कर ‘ट्रिपल एलिमिनेशन’ हासिल करने की दिशा में कार्य कर रहा है।
5. डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने किया स्वदेशी एडीसी-150 का सफल इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन -डीआरडीओ और भारतीय नौसेना ने संयुक्त रूप से गोवा तट के पास पी8आई विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर एडीसी-150 के चार सफल इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण किए। ये परीक्षण 21 फरवरी से 1 मार्च, 2026 के बीच किए गए। इस एयर ड्रॉपेबल कंटेनर को डेढ़ सौ किलोग्राम पेलोड पहुंचाने के लिए डिज़ाइन और विकसित किया गया है। ये तट से दूर खुले समुद्र में तैनात संकटग्रस्त नौसैनिक जहाजों को महत्वपूर्ण भंडार, उपकरण और चिकित्सा सहायता प्रदान करने में नौसेना की परिचालन रसद क्षमताओं को बढ़ाएगा। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि भारतीय नौसेना की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, पी8आई विमान के लिए एडीसी-150 प्रणाली को कम समय में विकसित और प्रमाणित किया गया। सभी विकासात्मक उड़ान परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। इस प्रणाली को जल्द ही भारतीय नौसेना में शामिल किए जाने की उम्मीद है। नौसेना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला, विशाखापत्तनम इस गतिविधि के लिए नोडल प्रयोगशाला है। हवाई वितरण अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान, आगरा ने पैराशूट प्रणाली विकसित की है और सैन्य विमानन योग्यता एवं प्रमाणन केंद्र, बेंगलुरु ने उड़ान संबंधी मंजूरी एवं प्रमाणन प्रदान किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला, हैदराबाद ने परीक्षणों के लिए उपकरण संबंधी सहायता प्रदान की।
6. इंडोनेशिया भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा
9 मार्च को इंडोनेशिया ने ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने के लिए भारत के साथ एग्रीमेंट किया। इंडोनेशिया डिफेंस मिनिस्ट्री ने एग्रीमेंट की जानकारी दी। ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस की को-ओनरशिप वाली कंपनी रॉयटर्स बनाती है। इंडोनेशिया के साथ हुई ये डील $200 मिलियन से $350 मिलियन यानी लगभग 1600 से 2900 करोड़ रुपए की हो सकती है। ये इंडोनेशिया-भारत समझौता रक्षा क्षमताओं के आधुनिकीकरण का हिस्सा है। भारत ने इससे पहले 19 अप्रैल 2024 को फिलीपींस को भी ब्रह्मोस मिसाइल भेजी थीं। इस डील का उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-इंडोनेशिया रक्षा साझेदारी को मजबूत करना है। ब्रह्मोस मिसाइल इंडोनेशिया को उसके विशाल समुद्री क्षेत्र और समुद्री मार्गों के आसपास सुरक्षा में सुधार करने में मदद करेगा। भारत ने जनवरी 2022 में फिलीपींस से ब्रह्मोस मिसाइल की बिक्री के लिए 375 मिलियन डॉलर (3130 करोड़ रुपए) की डील की थी। ब्रह्मोस के हर एक सिस्टम में 2 मिसाइल लॉन्चर, एक रडार और एक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर होता है। भारत फिलीपींस को मिसाइल ऑपरेट करने की ट्रेनिंग भी देगा।
7. UP सरकार का बड़ा फैसला, 20 लाख घरों तक पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट
उत्तर प्रदेश (UP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘डिजिटल उत्तर प्रदेश’ के विजन को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रोजेक्ट गंगा शुरू किया है, जिसका उद्देश्य अगले दो से तीन वर्षों में 20 लाख से अधिक ग्रामीण घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाना है। यह पहल गांवों और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के साथ-साथ नए रोजगार अवसर पैदा करने पर केंद्रित है। इस परियोजना के कार्यान्वयन के लिए राज्य परिवर्तन आयोग और वन ओटीटी एंटरटेनमेंट लिमिटेड के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए, जो हिंदुजा समूह की सहायक कंपनी है।
8. गद्दार तेलंगाना फिल्म अवॉर्ड्स 2025 में रश्मिका मंदाना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री सम्मान
रश्मिका मंदाना को तेलंगाना गद्दार फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Best Actress) का पुरस्कार मिला है। उन्हें यह सम्मान तेलुगु रोमांटिक ड्रामा फिल्म The Girlfriend में उनके शानदार अभिनय के लिए दिया गया। इस फिल्म में उनके प्रभावशाली और भावनात्मक किरदार ने दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सराहना प्राप्त की। यह पुरस्कार तेलंगाना सरकार द्वारा समर्थित फिल्म पुरस्कारों का हिस्सा है, जो तेलुगु सिनेमा में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। तेलंगाना गद्दार फिल्म पुरस्कार (Telangana Gaddar Film Awards) तेलंगाना सरकार द्वारा शुरू किए गए प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं, जिनका उद्देश्य तेलुगु सिनेमा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों और तकनीशियनों को सम्मानित करना है। इन पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 2025 में की गई और इन्हें तेलंगाना फिल्म विकास निगम द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।
9. मेडागास्कर में सैन्य शासक कर्नल माइकल रैंड्रियानिरीना ने प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल को बर्खास्त किया
मेडागास्कर के सैन्य शासक कर्नल माइकल रैंड्रियानिरीना ने प्रधानमंत्री और पूरे मंत्रिमंडल को बर्खास्त कर सरकार भंग कर दी है। सरकार ने अपना कामकाज बंद कर दिया है और संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार एक नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति की जाएगी। इस फैसले का कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। रैंड्रियानिरीना ने पिछले अक्टूबर में सत्ता पर कब्जा कर लिया था। उस समय युवाओं के नेतृत्व में हफ्तों तक चले विरोध प्रदर्शनों के कारण पूर्व राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना को बिजली और पानी की कमी के बीच पद छोड़ना पड़ा था। रैंड्रियानिरीना ने दो साल के अंदर चुनाव कराने का वादा किया है।
10. इंडिगो CEO पीटर एलबर्स ने इस्तीफा दिया
10 मार्च को देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पीटर एलबर्स ने पद से इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में इसकी जानकारी दी। एलबर्स के रेसिग्नेशन के बाद कंपनी के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल भाटिया अंतरिम CEO होंगे और एयरलाइन की जिम्मेदारी संभालेंगे। पीटर ने सितंबर 2022 में इंडिगो के CEO का पद संभाला था। इंडिगो जॉइन करने से पहले 2014-2022 तक पीटर केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस में CEO थे। पीटर के इस्तीफे के बाद एयरलाइन बोर्ड सिलेक्शन प्रोसेस के बाद एक नए CEO को अपॉइंट करेगी। 3 महीने पहले इंडिगो को फ्लाइट ऑपरेशंस में अचानक कई सारी फ्लाइट्स कैंसिल हुई थीं, उस दौरान करीब 3 लाख यात्री फंस गए थे।
11. ऑस्ट्रेलिया ने 7 ईरानी फुटबॉल खिलाड़ियों को शरण दी
10 मार्च को ईरान की महिला फुटबॉल टीम की 7 खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया ने मानवीय वीजा देकर अपने देश में रहने की इजाजत दी। पिछले हफ्ते दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच से पहले ईरान की टीम ने अपना राष्ट्रगान नहीं गाया था। राष्ट्रगान नहीं गाने पर ईरान में कुछ लोगों ने टीम की आलोचना की थी और उन्हें सख्त सजा देने की मांग की थी। टीम में कुल 26 खिलाड़ी और स्टाफ मौजूद थे, लेकिन फिलहाल सिर्फ 7 खिलाड़ियों ने ही शरण मांगी थी। मानवीय वीजा असाधारण परस्थितियों जैसे गंभीर बीमारी, युद्ध, मानवाधिकारों का उल्लंघन, या उत्पीड़न जैसी स्थिति में दिया जाता है।
12. CISF स्थापना दिवस 2026
भारत में हर वर्ष 10 मार्च को सीआईएसएफ स्थापना दिवस (CISF Raising Day) मनाया जाता है। यह दिन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना की स्मृति में मनाया जाता है और देश की महत्वपूर्ण अवसंरचना की सुरक्षा करने वाले CISF कर्मियों की समर्पण, बहादुरी और सेवा को सम्मानित करता है। CISF की स्थापना 1969 में CISF Act, 1968 के तहत हुई थी। आज यह बल गृह मंत्रालय के अधीन भारत की प्रमुख केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में से एक है। उल्लेखनीय है कि 1968 में संसद के 50वें अधिनियम के तहत केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का गठन हुआ था। केवल 3,129 कर्मियों के साथ अपनी मामूली शुरुआत से, यह बल 2.20 लाख कर्मियों की एक विशाल शक्ति के रूप में विकसित हो गया है, जो देश के लगभग सभी राज्यों में तैनात है। यह बल देश के प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों, हवाई अड्डों, मेट्रो नेटवर्क, बंदरगाहों और अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाता है।
13. इतिहासकार के.एन. पणिक्कर का निधन
9 मार्च को इतिहासकार के. एन. पणिक्कर का निधन हो गया। उनका पूरा नाम कंडियूर नारायण पणिक्कर था। वे 89 साल के थे। पणिक्कर राजस्थान यूनिवर्सिटी, दिल्ली यूनिवर्सिटी, भारतीय लोक प्रशासन संस्थान में प्रोफेसर रहे। 1972 में पणिक्कर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में इतिहास के प्रोफेसर रहे और बाद में हेड ऑफ द डिपार्टमेंट बने। पणिक्कर ने केरल राज्य उच्च शिक्षा परिषद के पहले उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2008 में पणिक्कर को भारतीय इतिहास कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया। वह केरल इतिहास कांग्रेस के संस्थापक अध्यक्ष भी थे। पणिक्कर की मशहूर किताबों में अगेंस्ट लॉर्ड एंड स्टेट: रिलिजन एंड पीजेंट अपराइजिंग्स इन मालाबार (1836-1921) शामिल है। इस किताब में जमींदारी प्रथा और औपनिवेशिक सत्ता के खिलाफ किसान विद्रोह की कहानी है। पणिक्कर की चर्चित किताबें-आधुनिक भारत में संस्कृति और चेतनाकल्चर एंड कॉन्शियसनेस इन मॉडर्न इंडियाकम्युनलिज्म इन इंडिया: हिस्ट्री, पॉलिटिक्स एंड कल्चरकॉलोनियलिज्म, कल्चर, एंड रेजिस्टेंसब्रिटिश डिप्लोमेसी इन नॉर्थ इंडिया
VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed
VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1
THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
