3 March 2026 Current Affairs -GurugGkwala

9–12 minutes


1. राष्ट्रपति मुर्मु ने लखपति बिटिया, होली–दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर और सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना का किया शुभारंभ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली की महिलाओं को समर्पित चार योजनाएँ शुरू कीं। इनमें लखपति बिटिया योजना, सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड, मेरी पूंजी मेरा अधिकार और मुफ्त एलपीजी सिलेंडर योजना शामिल हैं। इन पहलों का उद्देश्य महिलाओं की आवाजाही, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में सहज और एकीकृत यात्रा सुविधा प्रदान करेगा। इसके माध्यम से बसों सहित अन्य परिवहन सेवाओं में कैशलेस और डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा मिलेगा। लखपति बिटिया योजना के अंतर्गत बालिका के नाम पर किश्तों में ₹56,000 जमा किए जाएंगे, जो 21 वर्ष की आयु तक ब्याज सहित ₹1 लाख से अधिक हो सकते हैं। पात्रता के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹1.20 लाख तक, पिछले तीन वर्षों से दिल्ली में निवास, दिल्ली में जन्मी बालिका तथा अधिकतम दो जीवित बेटियों की सीमा निर्धारित है। मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजना लंबित वित्तीय देयों के निपटान और नागरिकों के आर्थिक अधिकारों की पारदर्शी सुनिश्चितता पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य सरकारी वित्तीय प्रतिबद्धताओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना और जवाबदेही को मजबूत करना है।

2. भारत और कनाडा के बीच यूरेनियम आपूर्ति पर समझौता

2 मार्च को पीएम नरेंद्र मोदी और कनाडाई पीएम मार्क कार्नी के बीच नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात हुई। मोदी और पीएम कार्नी ने इस बैठक में यूरेनियम की दीर्घकालिक आपूर्ति के लिए डील की। ये MoU लगभग 2.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर का है। ये डील 10 साल तक के लिए होगी। भारत और कनाडा ने 2015 में यूरेनियम से जुड़ी डील की थी। 2018 में इस डील को एक्सटेंड किया गया था और कनाडा ने भारत को 2020 तक 3000 मैट्रिक टन यूरेनियम की सप्लाई की है। पीएम कार्नी की ये पहली आधिकारिक भारत यात्रा है।

3. नरेंद्र मोदी-मार्क कार्नी वार्ता: भारत-कनाडा रक्षा संवाद स्थापित, 2030 तक 50 अरब डॉलर व्यापार लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत और कनाडा रक्षा उद्योग, समुद्री क्षेत्र की निगरानी और सैन्य आदान-प्रदान को बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। नई दिल्ली में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ वार्ता के बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने भारत-कनाडा रक्षा संवाद स्थापित करने की घोषणा की। भारत और कनाडा ने नई दिल्ली में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए वार्ता शुरू की और इसे जल्द अंतिम रूप देने का निर्णय लिया। भारत-कनाडा व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के संदर्भ की शर्तों (टीओआर) पर दो मार्च 2026 को भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल और कनाडा के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मंत्री श्री मनिंदर सिद्धू ने हस्ताक्षर किए तथा नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री श्री मार्क कार्नी की उपस्थिति में इन दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात का उल्लेख किया कि द्विपक्षीय व्यापार को वर्ष 2030 तक 50 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

4. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जोउ जियायी से मुलाकात की

2 मार्च को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की नई अध्यक्ष जोउ जियायी से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भारत और AIIB साझेदारी को मजबूत करने पर चर्चा की। निर्मला सीतारमण ने नवीन वित्तपोषण और गैर-वित्तपोषण उपकरणों के माध्यम से AIIB सदस्य देशों, विशेष रूप से कम आय वाले देशों में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया। AIIB के ऑपरेशन्स में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में प्रोजेक्ट्स को जल्दी मंजूरी दिलाने और रीजनल ऑफिस शुरू करने पर भी जोर दिया गया। AIIB का मुख्य उद्देश्य एशिया और अन्य क्षेत्रों में इन्फ्रास्ट्रक्चर (बुनियादी ढांचा) विकास को वित्तीय सहायता देना है। इसमें सड़क रेल परियोजनाएं, पोर्ट और शहरी विकास से जुड़े प्रोजेक्ट्स में मदद देना। AIIB में 120 सदस्य हैं और चीन के बाद भारत AIIB का सबसे बड़ा शेयर होल्डर है।

6. भारत ने जापान के साथ द्विपक्षीय मुद्रा विनिमय समझौता नवीनीकृत किया

भारत ने जापान के साथ द्विपक्षीय मुद्रा विनिमय समझौता- बीएसए 28 फरवरी, 2026 से नवीनीकृत कर दिया है। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बीएसए का आकार 75 अरब अमेरिकी डॉलर पर अपरिवर्तित है। बीएसए एक द्विपक्षीय समझौता है जिसके तहत दोनों देश अपनी स्थानीय मुद्राओं को अमेरिकी डॉलर के बदले में विनिमय कर सकते हैं। दोनों देशों को उम्मीद है कि बीएसए अन्य वित्तीय सुरक्षा तंत्रों को मजबूत और पूरक बनाएगा। यह दोनों देशों के बीच वित्तीय सहयोग को भी गहरा करेगा और क्षेत्रीय और वैश्विक वित्तीय स्थिरता में योगदान देगा।

7. उत्तर-प्रदेश: वाराणसी में एक घंटे में लगाए गए ढाई लाख से अधिक पौधे, चीन का रिकॉर्ड टूटा

उत्‍तर-प्रदेश में वाराणसी के सुजाबाद डोमरी में, सिर्फ एक घंटे में निवासियों ने दो लाख 51 हजार 446 पौधे लगाकर चीन का आठ वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस अवसर पर गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड की ओर से ऋषिनाथ ने मेयर और नगर निगम आयुक्‍त को प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इस पूरे इलाक़े को 60 अलग-अलग क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक क्षेत्र का नाम काशी के प्रसिद्ध गंगा घाटों के नाम पर रखा गया है। इनमें दशाश्वमेध, ललिता घाट, नया घाट, मणिकर्णिका घाट, केदार घाट, चौसत्ती घाट, मान मंदिर घाट और शीतला घाट प्रमुख हैं। प्रत्येक क्षेत्र में 4 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं। इनमें शीशम, अर्जुन, सागौन और बांस के साथ आम, अमरूद और पपीता जैसे फलदार वृक्ष और अश्वगंधा, शतावरी और गिलोय जैसे औषधीय पौधे शामिल हैं।

8. श्री बी.पी. सिंह ने नौसेना आयुध महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया

श्री बी. पी. सिंह ने 1 मार्च, 2026 को नई दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में नौसेना आयुध महानिदेशक (डीजीओएनए) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। भारतीय नौसेना आयुध सेवा (आईएनएएस) के 1994 बैच के अधिकारी बी. पी. सिंह ने श्री दिवाकर जयंत का स्थान लिया, जो राष्ट्र की विशिष्ट सेवा के पश्चात 28 फरवरी, 2026 को सेवानिवृत्त हुए हैं। पटना स्थित बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (वर्तमान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक श्री बी. पी. सिंह नौसेना आयुध संगठन में तीन दशकों से अधिक का समृद्ध और बहुआयामी अनुभव रखते हैं।

9. पुडुचेरी में शुरू हुआ CBDC आधारित डिजिटल फूड करंसी पायलट

भारत सरकार ने खाद्य वितरण प्रणाली को और पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए पुडुचेरी में CBDC (सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी) आधारित डिजिटल फूड करंसी पायलट की शुरुआत की है। यह पहल प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) मॉडल के माध्यम से लागू की गई है। इस नई व्यवस्था के तहत अब खाद्य सब्सिडी सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों की बजाय उनके CBDC डिजिटल वॉलेट में भेजी जाएगी। लाभार्थी इस डिजिटल कूपन या वाउचर का इस्तेमाल कर फेयर प्राइस शॉप्स से अपने हक का राशन प्राप्त कर सकेंगे। इस प्रणाली में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी प्रोग्रामेबल डिजिटल करेंसी (e₹) का उपयोग किया जाएगा। इससे लेनदेन सुरक्षित, ट्रैसेबल और रियल-टाइम में संभव होगा। साथ ही बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन और ई-POS से जुड़ी दिक्कतें भी कम होंगी।

10. महाराष्ट्र: भागेरिया केमिकल्स कंपनी से ओलियम गैस लीक हुई

महाराष्ट्र के पालघर जिले के तारापुर में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एम आई डी सी) क्षेत्र में स्थित भागेरिया केमिकल्स कंपनी से ओलियम (फ्यूमिंग सल्फ्यूरिक एसिड) गैस रिसाव की घटना हुई है। पालघर पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख ने बताया कि गैस रिसाव की सूचना दोपहर करीब दो बजे मिली। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों को गीले रुमाल, कपड़े या मास्क से नाक और मुंह ढकने तथा दस्ताने और चश्मे जैसे सुरक्षात्मक उपकरण पहनने की सलाह दी है। गैस के संपर्क में आने पर, प्रभावित त्वचा या आंखों को 15 से 20 मिनट तक साफ पानी से धोने और चिकित्सा सहायता लेने का निर्देश दिया गया है।

11. Holi: गुलाबी नगरी की रंगीन विरासत ‘गुलाल गोटे’

होली का नाम आते ही रंग, उमंग और अपनापन याद आता है, लेकिन जयपुर की होली की बात ही कुछ और है। यहां सिर्फ गुलाल नहीं उड़ता, बल्कि सदियों पुरानी एक ऐसी परंपरा जीवंत होती है, जो हिंदू त्योहार और मुस्लिम कारीगरी के खूबसूरत संगम की मिसाल है। यह परंपरा है‘गुलाल गोटे’ की, जो इतिहास और भाईचारे के रंगों से भरी हुई है। गुलाल गोटा दिखने में एक छोटी सी गेंद जैसे होते है, जिसका वजन महज 4 से 6 ग्राम के बीच होता है। यह लाख से बनाई जाती है और इतनी नाजुक होती है कि किसी को छूते ही फूट जाती है। जैसे ही यह टूटती है, अंदर भरा गुलाल सामने वाले को रंगों में सराबोर कर देता है, लेकिन बिना किसी चोट के। इस कला की जड़ें 1727 में जयपुर की स्थापना के समय से जुड़ी हैं। जब सवाई जयसिंह द्वितीय ने इस शहर को बसाया, तभी से मनिहार समुदाय के लोग इस शिल्प में माहिर रहे हैं। ‘मनिहारों का रास्ता’ इलाके में रहने वाले मुस्लिम मनिहार परिवार ही पीढ़ी दर पीढ़ी इसे बनाते आ रहे हैं।

12. एलिसा हीली का वन-डे क्रिकेट से संन्यास

1 मार्च को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एलिसा हीली ने अपना आखिरी वन-डे क्रिकेट मैच खेला। अपने आखिरी मुकाबले में इंडिया वुमेन के खिलाफ कैप्टन एलिसा हीली ने 98 गेंद पर 158 रन बनाए। एलिसा महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे अच्छी विकेटकीपर और बल्लेबाजों में से एक मानी जाती हैं। एलिसा ने 2010 में अपने करियर की शुरुआत की और सभी फॉर्मेट में क्रिकेट खेला। एलिसा 2023 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के सभी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे, टी20) महिला टीम की कप्तान रहीं। हीली ने जनवरी 2025 में संन्यास का ऐलान किया था। इंडिया-ऑस्ट्रेलिया ODI सीरीज उनकी आखिरी सीरीज है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय महिला टीम वनडे सीरीज 3-0 से हारी। हीली आखिरी ODI में शतक लगाने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। उनसे पहले साउथ अफ्रीका की जोहमारी लॉटेगबर्ग ने 2007 में शतक जड़ा था।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL : https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL : https://youtube.com/shorts/ptd6gtCkRL4?si=DSNkUwJtN2EatQF

VISIT TO YOUR TELEGRAM : https://t.me/guruggkwala1

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top