13–15 minutes
1. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘जीवन बचाओ और एक स्वस्थ भारत बनाओ’ अभियान का किया उद्घाटन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 24 फरवरी, 2026 को मुंबई के लोक भवन में पीडी हिंदुजा अस्पताल द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान ‘जीवन बचाओ और एक स्वस्थ भारत बनाओ’ का उद्घाटन किया। राष्ट्रपति ने कहा कि नागरिकों का स्वास्थ्य सामूहिक जिम्मेदारी है और सभी हितधारकों को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि सबसे गरीब लोगों तक भी समय पर और समुचित चिकित्सा देखभाल पहुंचे।
2. प्रधानमंत्री 25-26 फरवरी को इजराइल दौरे पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर 25-26 फरवरी, 2026 को इजराइल की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। यह प्रधानमंत्री की इजराइल की दूसरी यात्रा होगी। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। दोनों नेता भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा एवं सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसरों पर चर्चा करेंगे।
3. कैबिनेट ने केरल राज्य के नाम को बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को ‘केरल’ राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कैबिनेट की मंजूरी के बाद, भारत के राष्ट्रपति संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत विचार व्यक्त करने के लिए केरल राज्य विधान सभा को केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 नामक एक विधेयक भेजेंगे। केरल राज्य विधान सभा की राय प्राप्त होने के बाद, भारत सरकार आगे की कार्रवाई करेगी और संसद में ‘केरल’ राज्य का नाम ‘केरलम’ करने के लिए केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को पेश करने के लिए राष्ट्रपति की सिफारिश प्राप्त की जाएगी। केरल विधानसभा ने 24.06.2024 को ‘केरल’ राज्य का नाम ‘केरलम’ करने का एक प्रस्ताव पारित किया, जो इस प्रकार है- “हमारे राज्य का नाम मलयालम भाषा में ‘केरलम’ है। 1 नवंबर, 1956 को भाषा के आधार पर राज्यों का गठन किया गया था। केरल पिरवी दिवस भी 1 नवंबर को है।
4. रेगिस्तान में ‘अग्नि वर्षा’: भारतीय सेना का हाई-टेक युद्धाभ्यास शुरू
राजस्थान के पोखरण में भारतीय सेना 24 फरवरी से ‘अग्नि वर्षा’ नामक व्यापक सैन्य युद्धाभ्यास शुरू कर रही है। इस अभ्यास में आधुनिक टैंक, तोप, ड्रोन, रोबोट, मिसाइल, हेलिकॉप्टर और हवाई शक्ति का समन्वित उपयोग किया जाएगा। दरअसल ‘अग्नि वर्षा’ भारतीय सेना का एक बड़ा युद्धाभ्यास है, जिसे वास्तविक युद्ध जैसी परिस्थितियों में अंजाम दिया जा रहा है। 24 फरवरी को दक्षिणी कमान के तत्वावधान में रेगिस्तानी क्षेत्र में यह महत्त्वपूर्ण सैन्य अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। इस युद्धाभ्यास को 25 देशों के अंतरराष्ट्रीय रक्षा विशेषज्ञ प्रत्यक्ष रूप से देखेंगे। इससे भारत की सैन्य क्षमता का वैश्विक प्रदर्शन होगा और रक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता व विश्वास निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।
5. भारत-जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म संरक्षक’ शुरू
भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ-डिफेंस फोर्स ने वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्म संरक्षक’ (Dharma Guardian) का 7वां संस्करण शुरू किया है। यह अभ्यास उत्तराखंड के चौबटिया स्थित विदेशी प्रशिक्षण केंद्र में 24 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। ‘धर्म संरक्षक’ (धर्मा गार्डियन) अभ्यास अर्ध-शहरी युद्ध परिस्थितियों पर केंद्रित है, जहां शत्रुतापूर्ण माहौल में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाए जाएंगे। हेलीकॉप्टर आधारित अभियान, दुश्मन के कब्जे वाले ठिकानों पर कार्रवाई और हाउस इंटरवेंशन ड्रिल का भी अभ्यास किया जाएगा। अभ्यास में भारत और जापान की सेनाओं के 120-120 सैनिक भाग ले रहे हैं। भारतीय दल में लद्दाख स्काउट्स के जवान शामिल हैं, जबकि जापान की 32वीं इन्फैंट्री रेजिमेंट के सैनिक भी हिस्सा ले रहे हैं। यह अभ्यास बारी-बारी से भारत और जापान में आयोजित किया जाता है।
6. भारत और अमरीका के बीच संयुक्त विशेष सैन्य अभ्यास वज्र प्रहार शुरू
भारत और अमरीका के बीच संयुक्त विशेष सैन्य अभ्यास वज्र प्रहार का 16वां संस्करण हिमाचल प्रदेश में शुरू हो गया। यह अभ्यास अगले महीने की 16 तारीख तक चलेगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह अभ्यास हिमाचल प्रदेश के बकलोह स्थित विशेष बल प्रशिक्षण विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय सेना की ओर से विशेष बल इकाइयों के 45 जवान इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं, जबकि अमरीका की ओर से विशेष बलों के ग्रीन बेरेट्स के 12 जवान शामिल हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य अंतर-संचालन, संयुक्तता और विशेष अभियान रणनीतियों के आदान-प्रदान में सुधार करके दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ाना है।
7. राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 महाराष्ट्र के शेगांव, बुलढाणा में 25 से 28 फरवरी 2026 तक चलेगा
केंद्रीय आयुष मंत्रालय अखिल भारतीय आयुर्वेद कांग्रेस के सहयोग से महाराष्ट्र में बुलढाणा जिले के शेगांव में 25 से 28 फरवरी 2026 तक चार दिवसीय राष्ट्रीय आरोग्य मेला 2026 का आयोजन करेगा। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 25 फरवरी 2026 को विसावा मैदान, संत गजानन महाराज संस्थान, शेगांव में मेले का उद्घाटन करेंगी। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल, आयुष मंत्री श्री प्रतापराव जाधव, महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। इस मेला को आयुष आधारित निवारक एवं संवर्धक स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए एक व्यापक जन जागरूकता अभियान के रूप में आयोजित किया जा रहा है। आगंतुकों को आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध, सोवा-रिग्पा और होम्योपैथी प्रणालियों से संबंधित निःशुल्क परामर्श, स्वास्थ्य जांच और दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मेले में योग प्रदर्शन, विशेषज्ञ व्याख्यान, चिकित्सा पद्धतियों का प्रदर्शन और प्रतिष्ठित आयुष संस्थानों एवं उद्योग जगत के हितधारकों की प्रदर्शनियां भी शामिल होंगी।
8. टैक्स समझौते में भारत ने फ्रांस में मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छोड़ा
भारत ने फ्रांस के साथ अपनी कर संधि से सर्वाधिक पसंदीदा राष्ट्र (MFN) क्लॉज हटा दिया है। संशोधित भारत–फ्रांस कर संधि पर हाल ही में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की भारत यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए। इस बदलाव से डिविडेंड टैक्स, कैपिटल गेन टैक्सेशन और वैश्विक एंटी-टैक्स अवॉइडेंस (BEPS) नियमों में महत्वपूर्ण परिवर्तन हुए हैं। MFN क्लॉज हटने के बाद फ्रांस अब भारत की अन्य कर संधियों के आधार पर स्वतः कर लाभ नहीं मांग सकेगा। इस कदम का उद्देश्य है—कर विवाद कम करना और भारत व फ्रांस के बीच सीमा-पार कराधान (Cross-Border Taxation) में स्पष्टता लाना। भारत–फ्रांस कर संधि, जिसे आधिकारिक रूप से Double Taxation Avoidance Convention (DTAC) कहा जाता है, वर्ष 1992 में हस्ताक्षरित हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य है—एक ही आय पर दो देशों में दोहरी कराधान (Double Taxation) से बचाव करना।
9. प्रधानमंत्री मोदी ने नीदरलैंड के नवनियुक्त पीएम रॉब जेटन को दी बधाई
भारत केप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीदरलैंड के पीएम रॉब जेटन को अपने कार्यकाल की शुरुआत करने की बधाई दी। 38 साल के रॉब जेटन को देश के राजा ने प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। बीते चार सालों में तीसरी बार नए डच कैबिनेट ने शपथ ली है। बता दें, जेटन तीन दलों के गठबंधन से बनी अल्पमत सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। किंग विलेम-अलेक्जेंडर ने जेटन कैबिनेट को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह द हेग के ह्यूस टेन बॉश पैलेस में हुआ। रॉब जेटन लिबरल-प्रोग्रेसिव, यूरोप समर्थक डी66 पार्टी का नेतृत्व करते हैं। उन्होंने रूढ़िवादी क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स और राइट-विंग वीवीडी के साथ मिलकर एक ऐसी सरकार बनाई जिसके पास 150 सीटों वाले निचले सदन में सिर्फ 66 सीटें हैं।
10. एआई शिखर सम्मेलन पर जारी ‘नई दिल्ली घोषणा पत्र’ को 91 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन
नई दिल्ली में पिछले सप्ताह आयोजित एआई शिखर सम्मेलन के समापन पर जारी ‘नई दिल्ली घोषणा पत्र’ को अब तक दुनिया के 91 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों का समर्थन मिल चुका है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार भारत ने इस मंच के माध्यम से समान पहुंच और वैश्विक सहयोग पर आधारित ‘सभी के लिए एआई’ के अपने विजन का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है। 21 फरवरी तक इस घोषणापत्र पर 88 देशों और दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संगठन (यूरोपीय संघ और अंतरराष्ट्रीय कृषि विकास फंड) ने सहमति जताई थी। इस साझा वैश्विक दृष्टिकोण का समर्थन करने वाले देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, सऊदी अरब, और यूएई जैसे शक्तिशाली राष्ट्र शामिल हैं। नवीनतम अपडेट के अनुसार तीन और देश इससे जुड़ गए हैं जिनमें बांग्लादेश, कोस्टा रिका और ग्वाटेमाला शामिल हैं। जिससे हस्ताक्षर कर्ताओं की संख्या बढ़कर 91 देशों और संगठनों तक पहुंच गई है। इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अनुसार यह घोषणापत्र 7 प्रमुख उपलब्धियों पर केंद्रित है। इनमें लोकतांत्रिक प्रसार पर घोषणापत्र, वैश्विक प्रभाव साझा मंच, विश्वसनीय प्रणालियों का साझा भंडार, वैज्ञानिक सहयोग का अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क, सामाजिक सशक्तीकरण मंच, कार्यबल विकास मार्गदर्शिका, लचीली एवं कुशल एआई के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत हैं।
11. कैबिनेट ने पावरग्रिड की इक्विटी इन्वेस्टमेंट लिमिट बढ़ाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों कीकैबिनेट समिति (सीसीईए) ने मंगलवार कोपावरग्रिड की इक्विटी इन्वेस्टमेंट लिमिट बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। अब कंपनी प्रति सहायक कंपनी 7,500 करोड़ रुपए तक का निवेश कर सकती है। पहले यह सीमा 5,000 करोड़ रुपए थी। हालांकि, सीसीईए ने कंपनी की कुल संपत्ति के 15 प्रतिशत की मौजूदा सीमा बरकरार रखी गई है। यह मंजूरी महारत्न सीपीएसई पर लागू शक्तियों के प्रत्यायोजन संबंधी लोक उद्यम विभाग (डीपीई) के 4 फरवरी, 2010 के मौजूदा दिशानिर्देशों के तहत दी गई है। आधिकारिक बयान में कहा गया कि इस मंजूरी से देश के सबसे बड़े और सबसे अनुभवी ट्रांसमिशन सेवा प्रदाता, पावरग्रिड को अपने मुख्य व्यवसाय में निवेश बढ़ाने और नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के उपयोग को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी, जिससे गैर-जीवाश्म-आधारित स्रोतों से 500 गीगावाट के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
12. पर्यटन नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2026
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में आयोजित ‘पर्यटन नेतृत्व शिखर सम्मेलन 2026’ को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यटन संस्कृतियों के बीच सेतु, आर्थिक अवसरों का चालक और सॉफ्ट कूटनीति का शक्तिशाली साधन है। यह सम्मेलन यूएस-इंडिया पार्टनरशिप फोरम द्वारा संकला फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया।
13. विंटर ओलंपिक्स 2026
शीतकालीन ओलंपिक 2026, जिन्हें आधिकारिक रूप से 2026 Winter Olympics (XXV ओलंपिक विंटर गेम्स) कहा जाता है, 6 से 22 फरवरी 2026 तक इटली के मिलान और कॉर्टिना डी’अम्पेज़ो में आयोजित किए गए। इन खेलों में 92 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (NOCs) के लगभग 2,900 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस वैश्विक आयोजन में 8 खेलों और 16 विधाओं के अंतर्गत कुल 116 पदक स्पर्धाएं आयोजित की गईं, जिसने इसे शीतकालीन खेल इतिहास के सबसे व्यापक और प्रतिस्पर्धी संस्करणों में से एक बना दिया। Norway ने एक बार फिर शीतकालीन खेलों में अपनी बादशाहत साबित करते हुए पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। नॉर्वे ने कुल 41 पदक जीते, जिनमें 18 स्वर्ण पदक शामिल थे। यूनाइटेड स्टेट्स ने स्नोबोर्डिंग, अल्पाइन स्कीइंग और आइस हॉकी में अपनी ताकत दिखाते हुए 33 मेडल के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। नीदरलैंड्स ने स्पीड स्केटिंग में अपनी पारंपरिक श्रेष्ठता को बरकरार रखते हुए शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने कुल 10 स्वर्ण पदक जीते और समग्र पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया। मेजबान देश इटली ने घरेलू समर्थन का पूरा लाभ उठाते हुए प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इटली ने कुल 30 पदक जीते, जिनमें 10 स्वर्ण पदक शामिल थे। विशेष रूप से 14 कांस्य पदकों के साथ उनका कांस्य पदक आंकड़ा सबसे अधिक में से एक रहा, जिसने मेजबान राष्ट्र के रूप में उनकी मजबूत उपस्थिति (चौथा स्थान) को दर्शाया। कई सहभागी देश, जिनमें भारत, अर्जेंटीना, दक्षिण अफ्रीका, पुर्तगाल आदि शामिल हैं, इस संस्करण में पदक हासिल नहीं कर सके।
14. विश्व शांति और समझदारी दिवस 2026
विश्व शांति और समझ दिवस, हर साल 23 फरवरी को मनाया जाता है, जो वैश्विक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए संवाद, आपसी सम्मान और अंतर-सांस्कृतिक समझ पर जोर देता है, जो रोटरी इंटरनेशनल के साथ निकटता से जुड़ा हुआ है। उसी ऐतिहासिक बैठक ने आगे चलकर रोटरी इंटरनेशनल की स्थापना की नींव रखी, जो आज विश्व के सबसे बड़े मानवीय सेवा नेटवर्क में से एक है। यह दिवस “वर्ल्ड अंडरस्टैंडिंग मंथ” (World Understanding Month) के दौरान मनाया जाता है और वैश्विक शांति, नैतिक नेतृत्व तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है। विश्व शांति और समझ दिवस, 1905 में शिकागो में Paul P. Harris द्वारा स्थापित रोटरी की वर्षगांठ का प्रतीक है।
15. केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस 2026
हर साल 24 फरवरी के दिन देश में केंद्रीय सीमा उत्पाद दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य केंद्रीय उत्पाद और कस्टम बोर्ड ऑफ इंडिया का अर्थव्यवस्था में योगदान का सम्मान करना है। इसके अलावा संस्थान के अधिकारियों द्वारा की गई कड़ी मेहनत को सम्मानित करने के लिए भी इस दिन को मनाया जाता है। हर साल 24 फरवरी को ही केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस मनाया जाता है क्योंकि24 फरवरी 1944 को केंद्रीय उत्पाद शुल्क और नमक कानून को बनाया गया था। बता दें कि केंद्रीय सीमा शुल्क और उत्पाद बोर्ड केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के अंतर्गत आता है और यह एक तरह का अप्रत्यक्ष कर है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और कस्टम बोर्ड के पास देश में कस्टम, जीएसटी, केंद्रीय एक्साइज, सर्विस टैक्स और नारकोटिक्स के प्रशासन की जिम्मेदारी होती है। यह एक तरह का अप्रत्यक्ष कर है, जो कारखानों में निर्मित सभी तरह के उत्पादों पर लगता है। ब्रिटिश शासन में 1855 में उत्पाद शुल्क विभाग की स्थापना की गई थी।
VISIT TO YOUR WHATSAPP CHANNEL : https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL : https://youtube.com/shorts/ptd6gtCkRL4?si=DSNkUwJtN2EatQF
VISIT TO YOUR TELEGRAM : https://t.me/guruggkwala1
THNKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
