24 February 2026 Current Affairs -GurugGkwala

13–16 minutes


1. राष्ट्रपति भवन में हुआ भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण

स्‍वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के जीवन और विरासत का स्मरणोत्सव राष्ट्रपति भवन में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की प्रतिमा का अनावरण किया। अशोक मंडप के पास भव्य सीढ़ी पर राजगोपालाचारी की प्रतिमा की स्‍थापना एडविन लुटियंस की प्रतिमा के स्थान पर की गई है। राजगोपालाचारी एक प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी, राजनेता और विद्वान थे, जिन्होंने 1948 से 1950 तक भारत के अंतिम गवर्नर जनरल के रूप में कार्य किया।

2. Mark Carney 26 फरवरी को भारत दौरे पर

वैश्विक स्तर पर बढ़ती भू-राजनीतिक प्रतिस्पर्धा और आर्थिक अनिश्चितता के बीच कनाडा की नई सरकार अपने अंतरराष्ट्रीय रिश्तों को मजबूत और संतुलित बनाने की दिशा में कदम बढ़ा रही है। इसी रणनीति के तहत प्रधानमंत्री मार्क कार्नी 26 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान की आधिकारिक यात्रा पर होंगे। इस दौरे का पहला और अहम पड़ाव भारत होगा, जिसे कनाडा अपने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के प्रमुख साझेदारों में गिनता है।

3. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की भारत की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी नीति ‘प्रहार’

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को भारत की पहली राष्ट्रीय आतंकवाद-विरोधी नीति और रणनीति ‘प्रहार’ का अनावरण किया। यह आतंकवाद के सभी रूपों से निपटने के देश के दीर्घकालिक प्रयासों में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ‘प्रहार’ नीति सीमा पार आतंकवाद, ड्रोन हमलों, साइबर खतरों और संगठित आतंकी नेटवर्क सहित जटिल सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए एक संरचित राष्ट्रीय ढांचा प्रस्तुत करती है। दस्तावेज आतंकवाद को किसी धर्म, जातीयता, राष्ट्रीयता या सभ्यता से जोड़ने के प्रयासों को खारिज करता है और जीरो टॉलरेंस की नीति दोहराता है। नीति में रोकथाम, त्वरित प्रतिक्रिया, अंतर-एजेंसी समन्वय और मानवाधिकारों के सम्मान के साथ कानून के शासन का पालन करने पर जोर दिया गया है। नागरिकों की सुरक्षा और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए कानूनी और न्यायिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई है। ‘प्रहार’ भारत के आतंकवाद-विरोधी ढांचे के सात स्तंभों को परिभाषित करता है- आतंकी हमलों की रोकथाम, त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षा एजेंसियों की क्षमता वृद्धि, मानवाधिकारों के अनुरूप संचालन, कट्टरता के कारणों का समाधान, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सामाजिक लचीलापन बढ़ाना।

4. मणिपुरी फिल्‍म बूंग ने सर्वश्रेष्ठ बाल और पारिवारिक फिल्म श्रेणी का प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्‍कार जीता

फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित मणिपुरी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म बूंग ने लंदन में सर्वश्रेष्ठ बाल और पारिवारिक फिल्म का प्रतिष्ठित बाफ्टा पुरस्कार जीता। ये फिल्म एक स्कूली छात्र बूंग के बारे में है, जो अपने परिवार को फिर से एकजुट करने के लिए मणिपुर में नस्लीय तनाव और सीमा चुनौतियों का सामना करता है। फिल्म की निर्देशक लक्ष्मीप्रिया देवी ने वेस्ट एंड शो पैडिंगटन-द म्यूजिकल के मुख्य किरदार पैडिंगटन बियर से ट्रॉफी प्राप्त करने के बाद अपने भाषण में विश्‍व शांति के लिए भावुक अपील की। ​​उनके साथ मंच पर निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी तथा फिल्‍म के सहायक निर्देशक राहुल शारदा भी मौजूद थे। गुगुन किपगेन और बाला हिजाम अभिनीत इस मणिपुरी फिल्म ने ‘लिलो एंड स्टिच’, ‘आर्को’ और ‘ज़ूट्रोपोलिस 2’ जैसी अन्य नामांकित अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को पीछे छोड़कर यह पुरस्‍कार जीता है। टेम्स नदी के किनारे रॉयल फेस्टिवल हॉल में आयोजित 2026 के ब्रिटिश एकेडमी फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स -बाफ्टा पुरस्कारों में कई सितारों ने शिरकत की, जिसमें बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट ने नॉर्डिक ड्रामा सेंटिमेंटल वैल्यू के लिए सर्वश्रेष्ठ गैर-अंग्रेजी भाषी फिल्म का पुरस्कार प्रदान करने के लिए अतिथि प्रस्तुतकर्ता के रूप में भाग लिया।

5. भारतीय नौसेना में शामिल होगा स्वदेशी एएसडब्ल्यू क्राफ्ट ‘अंजदीप’

2047 तक आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य की दिशा में भारतीय नौसेना लगातार स्वदेशी प्लेटफॉर्म शामिल कर रही है। इसी क्रम में 27 फरवरी कोस्वदेशी एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (एएसडब्ल्यू) शैलो वॉटर क्राफ्ट ‘अंजदीप’ को आधिकारिक तौर पर नौसेना में शामिल किया जाएगा। एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी की मौजूदगी में चेन्नई पोर्ट पर इसका कमीशनिंग समारोह आयोजित होगा। क्षेत्रीय समुद्री चुनौतियों को देखते हुए भारतीय नौसेना ने एंटी-सबमरीन वॉरफेयर क्षमता को मजबूत किया है। इस परियोजना के तहत पहले ही आईएनएस अर्णाला, आईएनएस अंद्रोत्त और आईएनएस माहे नौसेना में शामिल किए जा चुके हैं। ‘अंजदीप’ इस श्रृंखला का अगला उन्नत प्लेटफॉर्म है। ‘अंजदीप’ एंटी-सबमरीन रॉकेट लॉन्चर, लाइटवेट टॉरपीडो, 30 मिमी नेवल गन, एएसडब्ल्यू कॉम्बैट सूट, हल-माउंटेड सोनार और लो-फ्रीक्वेंसी वैरिएबल डेप्थ सोनार से सुसज्जित है। यह लगभग 25 नॉटिकल मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकता है और एक बार में करीब 3,300 किलोमीटर की दूरी तय करने में सक्षम है।

6. 60 से अधिक देशों के साथ संसदीय मैत्री समूह

भारत के वैश्विक संसदीय संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 60 से अधिक देशों के साथ संसदीय मैत्री समूहों का गठन किया है। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न देशों की संसदों के साथ प्रत्यक्ष और नियमित संवाद बढ़ाना है, ताकि पारंपरिक राजनय के साथ संसदीय स्तर पर भी सहयोग मजबूत हो सके। इन मैत्री समूहों में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के सांसदों को शामिल किया गया है। वरिष्ठ नेताओं में रवि शंकर प्रसाद, पी. चिदंबरम, अखिलेश यादव, शशि थरूर, अनुराग सिंह ठाकुर, सुप्रिया सुले, असादुद्दीन ओवैसी सहित कई अन्य सांसद शामिल हैं। लोकसभा सचिवालय के अनुसार जिन देशों के साथ मैत्री समूह बनाए गए हैं, उनमें अमेरिका, रूस, जर्मनी, जापान, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, फ्रांस, इजरायल, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात सहित 60 से अधिक देश शामिल हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य सांसदों को अपने विदेशी समकक्षों से सीधे संवाद का अवसर देना है। इसके माध्यम से अनुभव साझा करने, नीतिगत समझ बढ़ाने और नियमित संपर्क के जरिए आपसी विश्वास को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा। व्यापार, तकनीक, संस्कृति और वैश्विक चुनौतियों जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी।

7. असम- अरुणाचल के बीच पहला बॉर्डर पिलर बना

22 फरवरी को असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच पहला इंटर स्टेट यानी अंतर-राज्य बॉर्डर पिलर सिजोसा में स्थापित किया गया। असम और अरुणाचल के बीच लंबे समय से बॉर्डर को लेकर असहमति जारी थी। अंतर-राज्य बॉर्डर पिलर का फैसला लंबे समय से चले आ रहे बॉर्डर झगड़े को हल करने के लिए लिया गया है। 1951 नोटिफिकेशन के अनुसार, आदिवासी क्षेत्रों को असम से तत्कालीन नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी (NEFA) (बाद में अरुणाचल प्रदेश) में ट्रांसफर कर दिया गया था। असम ने दावा किया था कि इन सेक्टर्स में कुछ पर उसका अधिकार है। वहीं, अरुणाचल प्रदेश का कहना था कि संवैधानिक और प्रशासनिक रिकॉर्ड के अनुसार सीमा सही है। 1987 में अरुणाचल प्रदेश पूर्ण राज्य बना, लेकिन सीमा विवाद जारी रहा। 1989 में, एक त्रिपक्षीय समिति (जिसमें केंद्र और दोनों राज्य शामिल थे) ने कुछ विवादित क्षेत्रों को अरुणाचल में ट्रांसफर करने की सिफारिश की, मगर असम ने इस पर आपत्ति जताई थी। जुलाई 2022 में बॉर्डर विवाद को सुलझाने के लिए नामसाई घोषणा पर साइन किए गए। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू के बीच अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में अंतर-राज्यीय सीमा विवाद सुलझाने के लिए समझौता किया गया था। दोनों राज्यों के बीच 804.1 किलोमीटर लंबे बॉर्डर पर 123 विवादित गांव हैं। इस समझौते के बाद विवादित गांवों की संख्या 123 से घटकर 86 रह गई है। बॉर्डर सहमति के बाद, अधिकारी इंटर स्टेट बॉर्डर को स्पष्ट करने के लिए बॉर्डर पर खंभे लगाना जारी रखेंगे, जिससे तनाव कम होगा।

8. केंद्रीय मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं के लिए परिसंपत्ति मुद्रीकरण योजना के दूसरे चरण का हुआ शुभारंभ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं के लिए परिसंपत्ति मुद्रीकरण योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ किया। इस योजना का दूसरा चरण नीति आयोग द्वारा अवसंरचना संबंधी मंत्रालयों के परामर्श से तैयार किया गया है, जो केंद्रीय बजट 2025-26 में घोषित ‘परिसंपत्ति मुद्रीकरण योजना 2025-30’ के जनादेश पर आधारित है। राष्ट्रीय मुद्रीकरण योजना 2.0 के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 से वित्त वर्ष 2029-30 तक पांच वर्षों की अवधि में केंद्रीय मंत्रालयों और सार्वजनिक क्षेत्र की संस्थाओं की परिसंपत्ति मुद्रीकरण योजना के तहत 16 लाख 72 हजार करोड़ रुपये की कुल मुद्रीकरण क्षमता का अनुमान है, जिसमें निजी क्षेत्र का 5 लाख 80 हजार करोड़ रुपये का निवेश भी शामिल है। अपने संबोधन में, सुश्री सीतारमण ने राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन 1.0 के कार्यान्वयन में चार वर्षों के लिए निर्धारित छह लाख करोड़ रुपये के लक्ष्य का लगभग 90 प्रतिशत हासिल करने के लिए सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों तथा नीति आयोग की सराहना की।

9. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एआई-संचालित टीचर ऐप 2.0 का शुभारंभ किया

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्‍ली में भारती एयरटेल और सी.के 12 फाउंडेशन के सहयोग से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई द्वारा संचालित टीचर ऐप 2.0 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रधान ने कहा कि यह ऐप स्‍कूल के शिक्षकों को सशक्‍त बनाने तथा उन्‍हें सहयोग देने के लिए एक एआई संचालित प्रौद्योगिकी सहयोगी है।

10. गोवा: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने विश्व महासागर विज्ञान कांग्रेस 2026 का शुभारंभ कि

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने डोना पाउला में विश्व महासागर विज्ञान कांग्रेस 2026 का शुभारंभ किया। महासागर स्वास्थ्य और सतत भविष्य विषय पर आधारित इस विज्ञान कांग्रेस में महासागर स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता, समुद्री इको-सिस्‍टम और सतत नीली अर्थव्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया गया है। मुख्‍यमंत्री सावंत ने कहा कि देश की लगभग 25 प्रतिशत आबादी तटीय क्षेत्रों में रहती है और इस संदर्भ में मत्स्य पालन, पर्यटन, समुद्री अर्थव्यवस्था और तटीय लचीलेपन के लिए इस तरह की चर्चाएँ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

11. दिल्ली सरकार ने राजधानी में केंद्र की ‘राह-वीर योजना’ लागू करने का निर्णय लिया

दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार की ‘राह-वीर योजनाको राजधानी में भी लागू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायलों की मदद करने वाले नागरिकों को 25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। श्रीमती गुप्‍ता ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस मानवीय पहल को प्रोत्साहन देने के लिए आर्थिक पुरस्कार की व्यवस्था की है जिससे आम नागरिक बिना किसी भय के दुर्घटना पीड़ितों की सहायता कर सकें और मानवता का परिचय दे सकें। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह योजना मोटर वाहन (संशोधन) अधिनियम, 2019 की धारा 134ए के तहत अधिसूचित गुड सेमेरिटन नियमों के अनुरूप है।

12. कार्लोस अल्कारेज ने कतर ओपन जीता

21 फरवरी को स्पेन के 22 वर्षीय वर्ल्ड नंबर 1 टेनिस प्लेयर कार्लोस अल्कारेज ने कतर ओपन जीता। कार्लोस ने फाइनल में फ्रांस के आर्थर फिल्स को हराकर ये खिताब जीता है। अल्कारेज के करियर का ये सबसे छोटा मैच, महज 50 मिनट का मैच था। 50 मिनट की जीत ने ATP (द एसोसिएट ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स ) सर्किट पर पिछले साल के सबसे छोटे फाइनल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। अल्कारेज 7 बार ग्रैंड स्लैम चैम्पियन रहे हैं। इस साल अल्कारेज ने लगातार 12 मैच जीते हैं। 1 फरवरी को कार्लोस अलकरेज ने नोवाक जोकोविच को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 पुरुष सिंगल खिताब जीता था।

13. टी20 विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने बुमराह

भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। बुमराह ने इस मैच से पहले पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के 32 विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए तीन विकेट की जरूरत थी। उन्होंने चार ओवर में मात्र 15 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके और अश्विन को पीछे छोड़ दिया। हालांकि मैच में भारत को 76 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा, जिससे उनके इस प्रदर्शन की चमक थोड़ी धीमी पड़ गई। टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट:
1. जसप्रीत बुमराह – 33 विकेट (22 पारियां)
2. अर्शदीप सिंह – 32 विकेट (18 पारियां)
3. रविचंद्रन अश्विन – 32 विकेट (24 पारियां)
4. हार्दिक पांड्या – 29 विकेट (26 पारियां)
5. रवींद्र जडेजा – 22 विकेट (29 पारियां)

14. खेलो इंडिया विंटर गेम्स की गुलमर्ग में शुरुआत

जम्मू-कश्मीर केगुलमर्ग में खूबसूरत बर्फ से ढकेस्की रिसॉर्ट में चार दिवसीय छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स की शुरुआत सोमवार से हो रही है। चार दिन के इस इवेंट को जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा हरी झंडी दिखाएंगे। इसमें30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 400 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। 4 दिन का यह इवेंट 23 से 26 फरवरी तक हो रहा है। खेलो इंडिया विंटर गेम्स का पहला लेग 20 से 26 जनवरी तक लद्दाख के लेह शहर में हुआ था। बर्फ पर होने वाले खेलों का यह दूसरा संस्करण गुलमर्ग में हो रहा है। खेलो इंडिया विंटर गेम्स के सभी छह संस्करण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हुए हैं। गुलमर्ग में चार मेडल वाली श्रेणियां हैं। इसमें स्की माउंटेनियरिंग, अल्पाइन स्कीइंग, नॉर्डिक स्कीइंग (क्रॉस कंट्री), और स्नोबोर्डिंग शामिल हैं। अल्पाइन स्कीइंग के लिए सबसे ज्यादा पंजीकरण हुआ है। लद्दाख-लेह में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के आखिर में, हरियाणा अपने आइस स्केटर्स द्वारा जीते गए चार स्वर्ण पदक के साथ अंक तालिका में सबसे आगे रहा। इसके बाद लद्दाख, महाराष्ट्र और तेलंगाना का नंबर रहा।

15. रियो ओपन टेनिस: अर्जेंटीना के टोमास मार्टिन एचवेरी ने चिली के एलेजांद्रो तबिलो को हराया

अर्जेंटीना केटोमास मार्टिन एचवेरी नेब्राजील में रियो ओपन टेनिस के फाइनल में चिली के एलेजांद्रो तबिलो को 3-6, 7-6(3), 6-4 से हराकर अपना पहला एटीपी टूर खिताब जीता। बारिश के कारण उनका सेमीफाइनल मैच स्थगित हो गया था, इस कारण उन्हें एक ही दिन में दो मैच खेलने पड़े। 26 वर्षीय एचवेरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करियर का सबसे बड़ा खिताब अपने नाम किया। तीन फाइनल में उपविजेता रहने के बाद यह उनका पहला एटीपी खिताब है।

16. पूर्व रेल मंत्री और राज्यसभा सांसद मुकुल रॉय का निधन

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व रेलवे मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर गहरा दु:ख व्‍यक्‍त किया है। मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उनकी गिनती मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सबसे करीबी विश्वासपात्रों में होती थी। वे मनमोहन सिंह की सरकार में रेल मंत्री रहे। वे भाजपा के विधायक भी रहे थे।2017 में उन्होंने टीएमसी छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी और 2021 में नादिया जिले के कृष्णानगर (उत्तर) विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। हालांकि, कुछ महीनों बाद मुकुल रॉय ने टीएमसी में वापसी कर ली। 13 नवंबर 2025 को कोलकाता हाईकोर्ट ने दलबदल कानून के तहत उन्‍हें विधायक पद के लिए अयोग्य घोषित किया था।

VISIT TO YOUR WHATSAPP CHANNEL : https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL : https://youtube.com/shorts/ptd6gtCkRL4?si=DSNkUwJtN2EatQF

VISIT TO YOUR TELEGRAM CHANNEL : https://t.me/guruggkwala1

THNKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top