12–15 minutes
1. भारतीय टीचर रूबल नागी को दुबई में ग्लोबल टीचर अवॉर्ड 2026 मिला
5 फरवरी को भारतीय टीचर रूबल नागी ने दुबई मेंवर्ल्ड ग्लोबल टीचर अवॉर्ड 2026 जीता। नागी को 139 देशों के 5 हजार से ज्यादा नॉमिनेशंस में से चुना गया है। दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने नागी को ये पुरस्कार सौंपा। नागी को प्राइज मनी के तौर पर 10 लाख डॉलर यानी 9 करोड़ रुपए दिए गए हैं, जिसे वो अपने फाउंडेशन के लिए उपयोग करेंगी। नागी ने ऐसे बच्चों के लिए 800 से ज्यादा लर्निंग सेंटर बनाए हैं, जो कभी स्कूल पढ़ने नहीं जा पाए हैं। बच्चों को पढ़ाने के लिए नागी ने दीवारों पर इंटरएक्टिव पिक्चर्स बनाईं हैं, जिनमें बेसिक लिटरेसी, नयूमेरिक्स, साइंस हिस्ट्री से जुड़ी जानकारी है, जिसे बच्चे पढ़ सकें। वर्ल्ड ग्लोबल टीचर अवॉर्ड UK का वर्की फाउंडेशन और UNESCO मिलकर देते हैं। ये फाउंडेशन जेम्स एजुकेशन कंपनी ने शुरू किया है।
2. सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भारत यात्रा पर आए
5 फरवरी को सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भारत की आधिकारिक यात्रा पर चेन्नई पहुंचे। पैट्रिक हर्मिनी की ये पहली भारत यात्रा है। वे पांच दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। पैट्रिक इस यात्रा के दौरान राज्यपाल आर.एन.रवि से मुलाकात करेंगे। 7 तारीख को पैट्रिक मुंबई जाएंगे और महाराष्ट्र के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से भी मुलाकात करेंगे। पैट्रिक की भारत यात्रा, भारत- सेशेल्स के डिप्लोमेटिक रिलेशनशिप के 50 साल पूरे होने के मौके पर है। अपनी भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति हर्मिनी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ समुद्री सुरक्षा, क्लाइमेट चेंज, बिजनेस, पर्यटन और सतत विकास पर द्विपक्षीय चर्चा भी करेंगे। सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का एक प्रमुख समुद्री पड़ोसी देश है। हर्मिनी अक्टूबर 2025 में सेशेल्स के छठे राष्ट्रपति बने हैं।
3. वर्ल्ड डिफेंस शो में भारत की ताकत का प्रदर्शन, हथियार और रक्षा उपकरण होंगे प्रदर्शित
सऊदी अरब में वर्ल्ड डिफेन्स शो आयोजित होने जा रहा है। यह ‘वर्ल्ड डिफेन्स शो’ दुनिया की बड़ी रक्षा प्रदर्शनियों में से एक है। इसमें इस बार 700 से ज्यादा रक्षा कंपनियां और करीब 400 सरकारी और आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल हिस्सा लेंगे। भारत भी इस वर्ल्ड डिफेन्स शो का हिस्सा बनेगा। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ सऊदी अरब में आयोजित होने वाले वर्ल्ड डिफेन्स शो 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वह इस कार्यक्रम में एक उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे। रक्षा राज्य मंत्री 8 और 9 फरवरी को इस आयोजन में मौजूद रहेंगे। दरअसल वर्ल्ड डिफेन्स शो सऊदी अरब द्वारा आयोजित होने वाली द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय रक्षा प्रदर्शनी है। यह भारतीय रक्षा उद्योग के लिए एक अहम मंच है, जहां भारत अपनी आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया पहल के तहत बनी रक्षा तकनीकों को दुनिया के सामने पेश करेगा।
4. भारत ने एकीकृत परीक्षण रेंज से अग्नि-3 मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया
भारत ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आईटीआर) से अग्नि-III मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह परीक्षण 06 फरवरी 2026 को एक नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के तहत किया गया। अग्नि-III एक न्यूक्लियर क्षमता वाली इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता लगभग 3,000 से 3,500 किलोमीटर है। इससे भारत दुश्मन देश के अंदरूनी इलाकों में रणनीतिक ठिकानों को निशाना बना सकता है। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, सफल परीक्षण ने मिसाइल सिस्टम की विश्वसनीयता और तैयारी की पुष्टि की है। अग्नि मिसाइल प्रणाली भारतीय रक्षा प्रणाली का एक प्रमुख हिस्सा है। इससे पहले भी भारत ने अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण भी ओडिशा के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज, चांदीपुर से स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की देखरेख में ही किया गया था। अग्नि-5 मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसकी मारक क्षमता 5,000 किलोमीटर से अधिक है।
5. लॉजिमैट 2026 में मेड-इन-इंडिया ह्यूमनॉइड रोबोट का डेब्यू
भारतीय रोबोटिक्स कंपनी एडवर्ब (Addverb) नेलॉजिमैट इंडिया 2026 में Elixis-W नामक एक मेड-इन-इंडिया पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबोट लॉन्च कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउस संचालन के लिए डिज़ाइन किया गया यह रोबोट उन्नत रोबोटिक्स और ऑटोमेशन में भारत की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है। यह लॉन्च इंडस्ट्री 4.0 और स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग की दिशा में भारत के प्रयासों को भी रेखांकित करता है। इस पहल के जरिए Addverb का लक्ष्य औद्योगिक वातावरण में दोहराए जाने वाले और शारीरिक रूप से कठिन कार्यों के तरीके को पूरी तरह बदलना है। Elixis-W एक व्हील्ड ह्यूमनॉइड रोबोट है, जिसमें मानव-सदृश ऊपरी शरीर की गतिविधियों को एक मोबाइल पहियों वाले बेस के साथ जोड़ा गया है। यह डिज़ाइन इसे वेयरहाउस के फर्श पर आसानी से चलने और सामग्री संभालने, पिकिंग-प्लेसिंग तथा आंतरिक परिवहन जैसे कार्य करने में सक्षम बनाता है।
6. भारतीय रिज़र्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर रखा बरकरार
भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) ने इस बार भीनीतिगत दर रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को यहां रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखने की घोषणा की। आरबीआई के इस फैसले की वजह से लोन की ब्याज दरें भी जस की तस रहेंगी। मल्होत्रा ने कहा कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 7.4 फीसदी कर दिया है। इससे पहले केंद्रीय बैंक ने विकास दर 7.3 फीसदी रहने का अनुमान जताया था। आरबीआई गवर्नर ने कहा घरेलू महंगाई और वृद्धि परिदृश्य सकारात्मक होने से रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति 2.1 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने अर्थव्यवस्था में विकास को बढ़ावा देने के लिए दिसंबर की समीक्षा में रेपो रेट को 25 आधार अंक घटाकर 5.5 प्रतिशत से 5.25 प्रतिशत कर दिया था।
7. आरबीआई एमपीसी ने सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लिए बिना गारंटी ऋण सीमा दोगुनी की
भारतीय रिज़र्व बैंक कीमौद्रिक नीति समिति (RBI MPC) ने भारत के छोटे कारोबारों को सीधे प्रभावित करने वाला एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। फरवरी 2026 की नीति बैठक में RBI ने सूक्ष्म और लघु उद्यमों (MSEs) के लिए बिना गारंटी (कोलैटरल-फ्री) ऋण की सीमा ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹20 लाख करने का फैसला किया। यह बदलाव 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा। इस निर्णय का उद्देश्य महंगाई के प्रभाव के अनुसार ऋण सीमा को यथार्थवादी बनाना और उन छोटे व्यवसायों को औपचारिक ऋण तक बेहतर पहुंच देना है, जिन्हें गिरवी रखने में कठिनाई होती है।
8. केरल ने देश में पहली बार वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग से Elderly Budget पेश किया
केरल ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया है। वित्त वर्ष 2026–27 (FY27) के बजट में राज्य ने भारत का पहला “वृद्धजन बजट (Elderly Budget)” घोषित किया है, जो पूरी तरह से वरिष्ठ नागरिकों पर केंद्रित है। यह कदम पहली नज़र में क्रांतिकारी लगता है, लेकिन गहराई से देखने पर पता चलता है कि बजट का बड़ा हिस्सा उन पेंशनों से जुड़ा है, जो राज्य पहले से ही देता आ रहा है। यह घोषणा केरल में बढ़ती वृद्ध आबादी की चुनौती को सामने लाती है और कल्याणकारी नीतियों, वित्तीय दबाव तथा जनसांख्यिकीय परिवर्तन से जुड़े अहम सवाल खड़े करती है। वृद्धजन बजट एक नीतिगत उपकरण है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित सभी सरकारी खर्चों को एक ही बजटीय विवरण में प्रस्तुत किया जाता है। इसमें पेंशन, स्वास्थ्य सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा और अन्य कल्याणकारी योजनाएं शामिल होती हैं। यह जरूरी नहीं कि इससे अतिरिक्त खर्च बढ़े, लेकिन इससे पारदर्शिता आती है और यह समझने में मदद मिलती है कि बढ़ती उम्र की आबादी का सार्वजनिक वित्त पर क्या प्रभाव पड़ रहा है।
9. गोल्डमैन सैक्स ने भारत की CY26 GDP वृद्धि का पूर्वानुमान बढ़ाकर 6.9% किया
भारत की अर्थव्यवस्था के सकारात्मक परिदृश्य में, गोल्डमैन सैक्स ने कैलेंडर ईयर 2026 (CY26) के लिए भारत की GDP वृद्धि का पूर्वानुमान बढ़ाया है। फरवरी 2026 में, इस वैश्विक निवेश बैंक ने अपने अनुमान को 20 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 6.7% से 6.9% कर दिया। यह सुधार भारत–अमेरिका व्यापार समझौते के निष्पादन के बाद आया, जिसके तहत अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले भारतीय उत्पादों पर पारस्परिक शुल्क 25% से घटाकर 18% कर दिया गया। यह विकास महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बाहरी परिस्थितियों में सुधार और भारत की मजबूत वृद्धि की संभावनाओं का संकेत देता है।
10. विनय मुरलीधर होंगे Yes बैंक के CEO
4 फरवरी को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Yes बैंक के नए मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO के तौर पर विनय मुरलीधर टोंस की नियुक्ति को मंजूरी दी। विनय, प्रशांत कुमार की जगह लेंगे और तीन साल तक इस पद पर बने रहेंगे। विनय मुरलीधर 30 नवंबर 2025 तक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजिंग डायरेक्टर रिटेल बिजनेस के तौर पर कार्ययत थे। Yes बैंक ने 2020 में जापानी बैंक सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) सहित नए शेयरहोल्डर्स को शामिल किया है। Yes बैंक की स्थापना 2003 में हुई थी। मई 2004 में इसने अपना काम शुरू किया। इसका हेडक्वाटर मुंबई, महराष्ट्र में है।
11. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने ई-सांख्यिकी पोर्टल के लिए एमसीपी सर्वर का बीटा संस्करण लॉन्च किया
सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने आधिकारिक आंकड़ों के लिए राष्ट्रीय पोर्टल ईसांख्यिकी पोर्टल के लिए अपने मॉडल कॉन्टेक्स्ट प्रोटोकॉल-एमसीपी सर्वर का बीटा संस्करण लॉन्च किया। मंत्रालय ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य एआई टूल और एप्लिकेशन के साथ एकीकरण को सक्षम करके नागरिकों, शोधकर्ताओं और व्यवसायों के लिए आधिकारिक आंकड़ों को अधिक सुलभ बनाना है। इसमें कहा गया है कि बीटा संस्करण में वर्तमान में आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक, उद्योगों का वार्षिक सर्वेक्षण, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक, राष्ट्रीय खाता सांख्यिकी, थोक मूल्य सूचकांक और पर्यावरण सांख्यिकी जैसे सात डेटा उत्पाद शामिल हैं।
12. RSS ने कश्मीर से कन्याकुमारी की ध्वज यात्रा शुरू की
6 फरवरी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक ‘ध्वज यात्रा’ शुरू की। ध्वज यात्रा का मकसद RSS के बारे में फैली ‘गलतफहमियों’ को दूर करना है। RSS की स्थापना के 100 साल पूरे होने पर फिल्म निर्माता वीर कपूर ने ‘शतक‘ नाम की फिल्म बनाई गई है, जो 19 फरवरी को रिलीज होगी। शतक फिल्म में 1947 के कश्मीर संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले RSS कार्यकर्ताओं, स्थानीय कश्मीरी नागरिकों और भारतीय सेना को श्रद्धांजलि दी गई है।
13. भारत ने रिकार्ड छठी बार जीता अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप
भारत ने रिकार्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। जिम्बाब्वे में हुए फाइनल में, भारत ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वैभव सूर्यवंशी के 175 रन की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में, इंग्लैंड की टीम 40 ओवर और 2 गेंद में 311 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड की ओर से कालेब फॉकनर ने सर्वाधिक 115 रन बनाए। यह अंडर-19 विश्व कप फाइनल में अब तक की सबसे बड़े अंतर वाली जीत भी है। वैभव को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
14. पैरा थ्रोबॉल राष्ट्रीय महासंघ कप-2026: झारखंड की महिला टीम ने जीता स्वर्ण पदक
राजस्थान के झुंझुनू में, पैरा थ्रोबॉल राष्ट्रीय महासंघ कप-2026 के फाइनल में झारखंड की महिला टीम ने मेजबान राजस्थान को 21-17 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। वहीं पुरुष वर्ग में आंध्र प्रदेश को स्वर्ण, तेलंगाना को रजत जबकि हरियाणा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। झारखंड की टीम चौथे स्थान पर रही।
15. भारतीय समाजशास्त्री आंद्रे बेटेइल का निधन
3 फरवरी को भारतीय समाजशास्त्री और राइटर आंद्रे बेटेइल का निधन हो गया। वे 91 साल के थे। आंद्रे को 2005 में साहित्य में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। आंद्रे बेटेइल हरियाणा की अशोक यूनिवर्सिटी के पहले चांसलर थे और यंग इंडिया फेलोशिप के दौरान ट्यूटर रहे। आंद्रे दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में सोशियोलॉजी के प्रोफेसर रहे। बाद में दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर एमेरिटस के तौर पर काम किया। आंद्रे ब्रिटिश अकादमी के फेलो रहे। साथ ही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, शिकागो यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स सहित कई यूनिवर्सिटीज में पढ़ाया है। आंद्रे की किताब कास्ट, कैटेगरी एंड पावर (1965) में तमिलनाडु के एक गांव में जातीय चुनौती की कहानी है। ये उनकी सबसे चर्चित किताब है। अपनी किताब में आंद्रे ने बताया है कि कैसे जाति, वर्ग और राजनीतिक शक्ति समय के साथ एक दूसरे से जुड़ते हैं और बदलते हैं। बेटेइल का जन्म पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनके पिता एक फ्रांसीसी थे और मां भारतीय थीं।
VISIT TO YOUR WHATTSAPP CHANNEL : https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR TELEGRAM CHANNEL : https://t.me/guruggkwala
THNKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
