6 February 2026 Current Affairs -GurugGkwala

13–16 minutes


1. भारत और खाड़ी सहयोग परिषद ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए

भारत और खाड़ी सहयोग परिषद- जीसीसी नेनई दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते के लिए संदर्भ शर्तों पर हस्ताक्षर किए। समारोह की अध्यक्षता करते हुए केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और खाड़ी सहयोग परिषद के छह देशों के साथ भारत का मुक्त व्यापार समझौता एक और महत्वपूर्ण व्यापार गलियारे का द्वार खोलेगा। श्री गोयल ने बताया कि भारत जल्द ही अमरीका के साथ हुए व्यापार समझौते की पहली किस्त की घोषणा करेगा। उन्होंने कहा कि भारत-अमरीका द्विपक्षीय समझौता नौवां मुक्त व्यापार समझौता होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भारत और खाड़ी सहयोग परिषद के बीच व्यापार 170 अरब डॉलर का है और लगभग एक करोड़ भारतीय जीसीसी देशों में रहते और काम करते हैं। श्री गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और जीसीसी के बीच मुक्त व्यापार समझौता भारत के खाद्य प्रसंस्करण, बुनियादी ढांचे, पेट्रोकेमिकल और आईसीटी क्षेत्रों को लाभ पहुंचाएगा, जिससे दोनों पक्षों के बीच संबंध नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे।

2. भारत के पहले सहकारी आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म-भारत टैक्सी का औपचारिक शुभारंभ

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भारत के पहले सहकारी आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म-भारत टैक्सी का औपचारिक शुभारंभ किया। भारत टैक्सी, बहुराज्य सहकारी समिति अधिनियम, 2002 के तहत पंजीकृत भारत का पहला सहकारी नेतृत्व वाला राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है। यह प्लेटफॉर्म बिना किसी कमीशन और बिना अतिरिक्त शुल्क के मूल्य निर्धारण मॉडल पर काम करता है, जिसका सीधा लाभ ड्राइवरों को मिलता है। यह विदेशी निवेश पर आधारित एग्रीगेटर प्लेटफॉर्मों का एक स्वदेशी विकल्प प्रस्तुत करता है। इस अवसर पर, परिचालन एकीकरण, डिजिटल सशक्तिकरण, सुरक्षा और सेवा वितरण को मजबूत करने के लिए प्रमुख सार्वजनिक तथा निजी हितधारकों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया गया। गृह मंत्री ने बताया कि भारत टैक्सी जो भी मुनाफा कमाएगी, उसमें से 100 रुपए में 80 रुपए सीधे ड्राइवरों के खाते में जाएंगे, जबकि केवल 20 रुपए कंपनी के संचालन के लिए रखे जाएंगे।

3. दुनिया की प्रमुख प्लास्टिक प्रदर्शनियों में से एक, प्लास्टइंडिया-2026, नई दिल्ली में हुई शुरू

दुनिया की प्रमुख प्लास्टिक प्रदर्शनियों में से एक, प्लास्टइंडिया-2026, नई दिल्ली में शुरू हुई। छह दिन के इस आयोजन का उद्देश्य विनिर्माण आधारित विकास और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन के लिए आत्मनिर्भर औद्योगिक आधार का निर्माण करना है। इस वैश्विक प्रदर्शनी का विषय ‘भारत नेक्स्ट’ है, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के अनुरूप है। यह प्रदर्शनी युवाओं, नवप्रवर्तकों और स्टार्टअप्स को टिकाऊ प्लास्टिक समाधानों को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करती है। भारत मंडपम में आयोजित इस प्रदर्शनी का समापन 10 फरवरी को होगा।

4. अमेरिका-रूस महाशक्तियों के बीच 5 फरवरी को समाप्त हो रही NEW START संधि

अमेरिका और रूस के बीच न्यू स्टार्ट संधि गुरुवार को खत्म हो रही है। इसके साथ ही अमेरिका और रूस के बीच अब अपनी रणनीतिक न्यूक्लियर ताकतों को सीमित करने वाला कोई कानूनी रूप से बाध्यकारी समझौता नहीं है। इस संधि के खत्म होने के साथ ही दोनों देशों का अपने न्यूक्लियर हथियारों पर किसी संधि द्वारा नियंत्रण नहीं रहेगा। न्यू स्ट्रेटेजिक आर्म्स रिडक्शन ट्रीटी (न्यू एसटीएआरटी) प2010 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनके रूसी समकक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने हस्ताक्षर किए थे। इसके नियमों के तहत दोनों देशों ने स्ट्रेटेजिक न्यूक्लियर ताकतों को कम करने का वादा किया और नियमों को सत्यापित करने के लिए बड़े पैमाने पर ऑन-साइट निरीक्षण का रास्ता खोला था। दोनों देशों के बीच इस समझौते को औपचारिक रूप से सामरिक आक्रामक हथियार की कमी और लिमिटेशन के उपायों पर संधि के रूप में जाना जाता है। इस संधि ने दोनों पक्षों को 700 से ज्यादा मिसाइलों और बॉम्बर्स पर 1,550 से ज्यादा न्यूक्लियर वॉरहेड्स तक सीमित कर दिया, जो तैनात और इस्तेमाल के लिए तैयार हों। पहले यह 2021 में खत्म होने वाला था, लेकिन इसे पांच साल के लिए बढ़ा दिया गया था। फरवरी 2023 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इंस्पेक्शन में मॉस्को को हिस्सा लेने से रोक दिया था। पुतिन ने कहा कि क्रेमलिन ऐसे समय में अमेरिकियों को अपनी न्यूक्लियर साइट्स का निरीक्षण करने की इजाजत नहीं दे सकता जब वाशिंगटन और उसके नाटो साथियों ने खुले तौर पर यूक्रेन में रूस की हार को अपना मकसद बताया है।

5. ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर 27 फरवरी को होगा अभ्यास वायु शक्ति 2026

सीमा के पास एक बार फिर भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट गरजते नजर आएंगे। ऑपरेशन सिंदूर की तर्ज पर 27 फरवरी को अभ्यास के लिए वायुसेना अपनी पूरी ताकत मैदान में उतारेगी। ऑपरेशन सिंदूर में अपना पराक्रम दिखा चुकी भारतीय वायुसेना अब जैसलमेर में इस साल का पहला और सबसे बड़ा वायु सैन्य अभ्यास करने जा रही है। इस अभ्यास का नाम वायु शक्ति 2026 है। रक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इस अभ्यास में वायुसेना के वेस्टर्न और साउथ वेस्टर्न कमांड के एयरबेस और उनके असेट्स हिस्सा ले रहे हैं। सभी यूनिट्स को पूरी तरह से एक्टिव कर दिया गया है। 100 से ज्यादा एयरक्राफ्ट इस अभ्यास में शिरकत करने वाले हैं। ऑपरेशन सिंदूर में शामिल वायुसेना के लगभग सभी लड़ाकू विमान और एयर डिफेंस सिस्टम इस अभ्यास में भाग लेंगे। रक्षा अधिकारियों के अनुसार राफेल, सुखोई-30, तेजस, मिग-29, जगुआर, मिराज-2000 और हॉक एयरक्राफ्ट सटीक निशाना साधते नजर आएंगे। चूंकि मिग-21 विमान वायुसेना से रिटायर हो चुके हैं, इसलिए पहली बार वे इस वायु सैन्य अभ्यास में दिखाई नहीं देंगे। इसके अलावा अटैक हेलीकॉप्टर प्रचंड को भी रॉकेट दागते हुए देखा जाएगा।

6. गति शक्ति विश्वविद्यालय ने एयरबस के साथ साझेदारी में सतत एयरोस्पेस अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए एक उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन किया

एयरबस नेगुजरात के वडोदरा में गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) में एयरोस्पेस अध्ययन के लिए एक उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) का उद्घाटन किया। गति शक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के लिए भारत का अद्वितीय उद्योग-संचालित केंद्रीय विश्वविद्यालय है। यह केंद्र भारत के एयरोस्पेस पारिस्थितिकी तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए एयरबस और जीएसवी के बीच दीर्घकालिक सहयोग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसका उद्देश्य अनुसंधान, नवाचार और प्रतिभा विकास के माध्यम से भारत के एयरोस्पेस पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना है। इस सह-शिक्षा केंद्र का एक प्रमुख केंद्र सतत विमानन ईंधन पर अनुसंधान एवं विकास करना और भविष्य की एयरोस्पेस प्रौद्योगिकियों में छात्रों के नेतृत्व वाले नवाचारों को समर्थन देना होगा। 2024 में घोषित, इस प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन एयरबस इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जुर्गन वेस्टरमेयर ने महामहिम राजमाता शुभांगिनीराजे गायकवाड़, जी एस वी की सदस्य और प्रोफेसर (डॉ.) मनोज चौधरी, कुलपति, गति शक्ति विश्वविद्यालय की उपस्थिति में किया गया।

7. सीमांत नगालैंड प्रादेशिक प्राधिकरण के लिए त्रिपक्षीय समझौता

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के शांतिपूर्ण और समृद्ध पूर्वोत्तर के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर भारत सरकार, नगालैंड सरकार और ईस्टर्न नगालैंड पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (ENPO) के प्रतिनिधियों के बीच नई दिल्ली में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। ENPO नगालैंड के छह पूर्वी जिलों के आठ मान्यता प्राप्त नगा जनजातियों का प्रतिनिधित्व करने वाला शीर्ष संगठन है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह और नगालैंड के मुख्यमंत्री श्री नेफिउ रियो की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते से नगालैंड के छह जिलों — तुएनसांग (Tuensan), मोन (Mon), किफिरे (Kiphire), लॉन्गलेंग (Longleng), नोकलाक (Noklak) और शमाटोर (Shamator) —के लिए फ्रंटियर नगालैंड टेरिटोरियल अथॉरिटी (FNTA) के गठन का मार्ग प्रशस्त होगा और FNTA को 46 विषयों के संबंध में शक्तियों का हस्तांतरण किया जाएगा। यह समझौता, अन्य बातों के अलावा, FNTA के लिए एक मिनी-सचिवालय के गठन का प्रावधान करता है, जिसका नेतृत्व अतिरिक्त मुख्य सचिव/प्रधान सचिव द्वारा किया जाएगा। साथ ही, पूर्वी नगालैंड क्षेत्र के लिए विकास व्यय का आबादी और क्षेत्रफल के अनुपात में बंटवारा भी किया जाएगा। हालांकि, यह समझौता भारत के संविधान के अनुच्छेद 371(A) के प्रावधानों को किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं करता है।

8. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माउंट एकोनकागुआ के लिए संयुक्त अभियान को नई दिल्ली से रवाना किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली से अर्जेंटीना के माउंट एकोनकागुआ के लिए एक संयुक्त अभियान को रवाना किया। यह संयुक्त अभियान उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और पहलगाम स्थित जवाहर पर्वतारोहण और शीतकालीन खेल संस्थान द्वारा संचालित किया जा रहा है। लगभग 6960 मीटर ऊंचा यह पर्वत दक्षिण अमरीका का सर्वोच्च शिखर और एशिया के बाहर सबसे ऊंचा पर्वत है।

9. 16वें वित्त आयोग ने विभाज्य पूल में राज्यों का हिस्सा 41% किया निर्धारित

16वें वित्त आयोग ने केंद्रीय करों के विभाज्य पूल में राज्यों की हिस्सेदारी 41 प्रतिशत पर बनाए रखने की सिफारिश की है, जबकि परिणाम-आधारित खर्च, कर हस्तांतरण डेटा में अधिक पारदर्शिता और राज्य स्तर पर मजबूत राजकोषीय अनुशासन पर जोर दिया है। पैनल ने कहा कि सार्वजनिक खर्च में दक्षता में सुधार करने और सभी राज्यों में राजकोषीय जवाबदेही ढाँचे को मजबूत करने की आवश्यकता है। नए फॉर्मूले के अनुसार, केंद्र के कर हस्तांतरण में कर्नाटक की हिस्सेदारी 15वें वित्त आयोग के तहत 3.65% की तुलना में 2026-31 के लिए बढ़ाकर 4.13% कर दी गई है। इसका मतलब होगा अतिरिक्त 7,387 करोड़ रुपये, जिससे कर्नाटक का आवंटन बढ़कर 63,050 करोड़ रुपये हो जाएगा, जबकि पिछले फॉर्मूले के अनुसार कर्नाटक को 55,663 करोड़ रुपये मिलते। केरल दूसरे सबसे बड़े लाभार्थी के रूप में रहा, जिसका आवंटन 6,975 करोड़ रुपये बढ़ गया और उसका हिस्सा 1.93% से बढ़कर 2.38% हो गया। गुजरात (4,228 करोड़ रुपये) और हरियाणा (4,090 करोड़ रुपये) को भी काफी फायदा हुआ, क्योंकि उनकी प्रति व्यक्ति आय ज़्यादा है और GDP में उनका योगदान भी काफी है। मध्य प्रदेश को सबसे कम फायदा हुआ, उसका आवंटन 7,677 करोड़ रुपये कम होकर 1.12 लाख करोड़ रुपये हो गया। केंद्र के डिविजिबल पूल में उसका हिस्सा 7.85% से घटकर 7.35% हो गया। 16वें FC का औपचारिक गठन 31 दिसंबर, 2023 को अरविंद पनगडीया की अध्यक्षता में किया गया था, जिसका कार्य 1 अप्रैल, 2026 से 31 मार्च, 2031 तक पाँच साल की अवधि के लिए सिफारिशें करना था। वित्त आयोग अनुच्छेद 280 के तहत एक संवैधानिक निकाय है। इसने 17 नवंबर, 2025 को भारत के राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसे श्रीमती सीतारमण ने रविवार (1 फरवरी, 2026) को संसद में पेश किया।

10. विंग्स इंडिया 2026 पुरस्कार: दिल्ली एयरपोर्ट सर्वश्रेष्ठ

विंग्स इंडिया 2026 अवॉर्ड्स में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे का पुरस्कार दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड को मिला है। विंग्स इंडिया 2026 अवॉर्ड्स नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने FICCI और एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के सहयोग से आयोजित किया था। इन अवॉर्ड्स में एयरपोर्ट्स, एयरलाइंस, सर्विस प्रोवाइडर्स, मैन्युफैक्चरिंग, इनोवेशन और राज्य सरकारों में बेहतरीन प्रदर्शन को पहचान मिली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने विजेताओं को अवॉर्ड दिए। नागरिक उड्डयन मंत्रालय, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण और FICCI द्वारा संयुक्त रूप से तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित, द्विवार्षिक नागरिक उड्डयन शो में 75,000 से अधिक व्यावसायिक आगंतुक और एक लाख सामान्य आगंतुक, साथ ही 2,000 प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें 200 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागी शामिल थे। प्रमुख विजेता :

  • वर्ष का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा – दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड
  • सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा (>25 MPPA) – केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बेंगलुरु
  • सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा (10–25 MPPA) – पुणे हवाई अड्डा
  • सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा (5–10 MPPA) – लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड
  • सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा (<5 MPPA) – वीर सावरकर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पोर्ट ब्लेयर
  • RCS/UDAN के तहत सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा – होलोंगी हवाई अड्डा ईटानगर
  • सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन – घरेलू कनेक्टिविटी – एयर इंडिया एक्सप्रेस
  • सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन – क्षेत्रीय/UDAN कनेक्टिविटी – घोड़ावत एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड

11. इलॉन मस्‍क इतिहास के सबसे अमीर व्‍यक्ति बने

4 फरवरी को अमेरिकी बिजनेसमैन इलॉन मस्‍क आज तक के इतिहास के सबसे अमीर व्‍यक्ति बन गए। इलॉन मस्क की कुल संपत्ति 850 बिलियन डॉलर यानी करीब 77 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर गई। एक दिन में मस्‍क की नेटवर्थ में 84 बिलियन डॉलर यानी लगभग 7 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। मस्क की संपत्ति में यह बढ़ोतरी उनकी रॉकेट बनाने वाली कंपनी SpaceX और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप xAI के मर्जर की वजह से हुई है। मस्‍क की नेटवर्थ अब पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल की GDP से ज्यादा है। साल 2025 के लिए पाकिस्‍तान की GDP लगभग 410.5 बिलियन डॉलर और बांग्‍लादेश की लगभग 475 बिलियन डॉलर रही। मस्‍क की नेटवर्थ भारत के टॉप 40 सबसे अमीरों की कुल वेल्थ से भी ज्यादा है। बीते 4 महीने में मस्क की नेटवर्थ 70% बढ़ गई है। अक्टूबर 2025 में मस्‍क की नेटवथ 500 बिलियन डॉलर थी।

12. बेंगलुरु ने दूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग जीता

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) नेदूसरी बार विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) जीत लिया है। टीम ने गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराया। बेंगलुरु 2024 में पहली बार चैंपियन बनी थी। जबकि दिल्ली लगातार चौथा फाइनल हारी है। वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में बेंगलुरु ने 2 गेंद रहते ही 204 रन का टारगेट चेज कर लिया। यह WPL फाइनल का का सबसे बड़ा रन चेज है। कप्तान स्मृति मंधाना ने 87 रन की पारी खेली। जबकि जॉर्जिया वोल ने 79 रन बनाए। दोनों ने 92 बॉल पर 165 रन की साझेदारी की। टूर्नामेंट जीतने वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 करोड़ रुपए का इनाम मिला। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को 3 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं सोफी डिवाइन को 5 लाख रुपए मिले। बेस्ट प्लेयर्स:

प्लेयर ऑफ द फाइनलस्मृति मंधाना (RCB)87 रन
प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंटसोफी डिवाइन (GG)17 विकेट, 243 रन
ऑरेंज कैपस्मृति मंधाना (RCB)377 रन
पर्पल कैपसोफी डिवाइन (GG)17 विकेट
एमर्जिंग प्लेयरनंदनी शर्मा (DC)17 विकेट

13. यूजिक डायरेक्‍टर एस. पी. वेंकटेश का निधन

3 फरवरी को प्रख्‍यात म्‍यूजिक डायरेक्‍टर एस. पी. वेंकटेश का निधन हो गया। वेंकटेश 70 साल के थे।चेन्‍नई स्थित अपने घर पर उन्‍होंने आखिरी सांस ली। तेलुगु फिल्‍म प्रेम युद्ध से वेंकटेश ने बतौर इंडिपेंडेंट म्‍यूजिक कंपोजर डेब्‍यू किया था।1986 की राजाविंते मकान वेंकटेश की बतौर कंपोजर सबसे चर्चित फिल्‍म रही। वेंकटेश को 1993 में केरल स्‍टेट फिल्‍म अवार्ड्स में बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍टर का अवॉर्ड मिला। 1993 में ही वेंकटेश को फिल्‍म पैथ्रूकम के म्‍यूजिक के लिए फिल्‍मफेयर अवॉर्ड मिला।

VISIT YOUR WHATSAPP CHANNEL : https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT YOUR TELEGRAM CHANNEL : https://t.me/guruggkwala

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top