9–12 minutes
1. शिरीष चंद्र मुर्मु को आरबीआई का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया
केंद्र सरकार ने सोमवार को शिरीष चंद्र मुर्मु को तीन साल के लिए भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति को केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है। यह 9 अक्टूबर से लागू होगी। वह एम राजेश्वर राव की जगह लेंगे, जिनकी सेवा अवधि 8 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। वर्तमान में शिरीष आरबीआई में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं और सुपरविजन विभाग की देखरेख करते हैं। कानून के अनुसार, आरबीआई में चार डिप्टी गवर्नर होने चाहिए। दो बैंक के अंदर से, एक अर्थशास्त्री और एक कमर्शियल बैंकिंग सिस्टम से। टी राबी शंकर, पूनम गुप्ता और स्वामीनाथन जे अन्य डिप्टी गवर्नर हैं। राजेश्वर राव ने इस पद पर पांच साल पूरे कर लिए हैं। वे पहली बार 2020 में तीन साल के कार्यकाल के लिए डिप्टी गवर्नर बने थे, और बाद में 2023 और 2024 में उन्हें एक-एक साल का दो बार विस्तार दिया गया। पिछले महीने की शुरुआत में सरकार ने पूर्व आरबीआई गवर्नर डॉ. उर्जित पटेल को तीन साल की अवधि के लिए इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ) में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया था।
2. भारत और भूटान ने पहला सीमा पार रेलवे संपर्क स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने नई दिल्ली में भूटान की विदेश सचिव ओम पेमा चोडेन के साथ विचार-विमर्श किया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने आपसी संबंधों के संपूर्ण आयाम की समीक्षा की और सहयोग के सभी प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति पर बातचीत की। इस दौरान, भारत और भूटान के बीच रेलवे संपर्क स्थापित करने के लिए एक अंतर-सरकारी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन में कोकराझार और गेलेफू तथा बनारहाट और समत्से को जोड़ने वाले पहले सीमा-पार रेल संपर्क स्थापित करने की परिकल्पना की गई है। ये परियोजनाएं दोनों देशों के बीच संपर्क बढ़ाने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा हैं। इससे आर्थिक और दोनों देशों के नागरिकों के बीच संबंध मज़बूत होंगे। 1020 मेगावाट की पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना की सभी छह इकाइयों के सफलतापूर्वक शुरू होने का स्वागत किया गया। ये परियोजना ऊर्जा साझेदारी पर भारत-भूटान संयुक्त दृष्टिकोण को साकार करने में एक प्रमुख उपलब्धि है।
3. केंद्र सरकार ने पीएम ई-ड्राइव योजना तहत ईवी चार्जिंग स्टेशन दिशानिर्देश जारी किए
केंद्र ने पीएम ई-ड्राइव योजना के अंतर्गत पूरे देश में लगभग 72 हजार 300 सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के दिशानिर्देश जारी किये हैं। भारी उद्योग मंत्रालय के अनुसार, यह स्टेशन सरकारी परिसरों, राजमार्गों, सार्वजनिक परिवहन केंद्रों और वाणिज्यिक परिसरों में स्थापित किये जायेंगे। दिशानिर्देशों के अनुसार, सरकारी कार्यालय, आवासीय कॉलोनियाँ, अस्पताल और शैक्षणिक संस्थान में बुनियादी ढाँचे और चार्जिंग उपकरणों पर 100 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी। इन केन्द्रों पर मुफ्त सार्वजनिक पहुँच आवश्यक होगी। रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डे, बस टर्मिनल, मेट्रो स्टेशन, नगरपालिका पार्किंग स्थल, सार्वजनिक क्षेत्र के बंदरगाह, सरकारी तेल कंपनियों के खुदरा आउटलेट और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा राज्य सरकारों के टोल प्लाजा के लिए, सब्सिडी बुनियादी ढाँचे की लागत का 80 प्रतिशत और चार्जिंग उपकरणों की लागत का 70 प्रतिशत मिलेगी। राजमार्ग और एक्सप्रेसवे के किनारे शॉपिंग मॉल, बाज़ार और सड़क किनारे चार्जिंग स्टेशन के बुनियादी ढांचे पर 80 प्रतिशत सब्सिडी मिलेगी।
4. भारत के अटॉर्नी जनरल पद पर आर. वेंकटरमणी को मिला दो वर्ष के कार्यकाल का विस्तार
राष्ट्रपति ने आर. वेंकटरमणी को दो वर्ष के कार्यकाल के लिए भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में पुनः नियुक्त किया है। कानून और न्याय मंत्रालय के तहत कानूनी मामलों के विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है, “राष्ट्रपति वरिष्ठ अधिवक्ता श्री आर. वेंकटरमणि को 1 अक्टूबर, 2025 से दो साल की अतिरिक्त अवधि के लिए भारत के अटॉर्नी जनरल के रूप में फिर से नियुक्त किया हैं।” भारत के अटॉर्नी जनरल किसी भी सदन की कार्यवाही में बोलने और भाग लेने का अधिकार है, लेकिन मतदान नहीं कर सकते। संसदीय अधिकार (अनुच्छेद 88)
5. भारत में बाल विवाह में गिरावट | लड़कियों में 69%, लड़कों में 72% कमी
बाल संरक्षण के लिए काम करने वाले 250 से अधिक गैर सरकारी संगठनों के नेटवर्क ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन‘ की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लड़कियों के बाल विवाह में 69% और लड़कों के बाल विवाह में 72% की कमी आई है। न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक कार्यक्रम के दौरान ‘टिपिंग पॉइंट टू जीरो: एविडेंस टुवर्ड्स ए चाइल्ड मैरिज फ्री इंडिया‘ रिपोर्ट जारी की गई। इसे सेंटर फॉर लीगल एक्शन एंड बिहेवियर चेंज फॉर चिल्ड्रन (C-LAB) द्वारा तैयार की गई है। असम में लड़कियों के बाल विवाह में 84% की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद महाराष्ट्र और बिहार (प्रत्येक में 70%), राजस्थान (66%) और कर्नाटक (55%) का स्थान है। कर्नाटक में देश में बाल विवाह में सबसे तेज़ गिरावट दर्ज की गई है। पिछले तीन वर्षों में लड़कियों में बाल विवाह के मामलों में 55% और लड़कों में 88% की गिरावट आई है। गरीबी (91%) बाल विवाह का सबसे प्रमुख कारण है, असम में 95%, राजस्थान में 91%, बिहार और महाराष्ट्र में 90-90% और कर्नाटक में 87% लोगों ने इसे बाल विवाह का कारण बताया।
6. तेलंगाना में, बथुकम्मा महोत्सव ने दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
तेलंगाना में, बथुकम्मा महोत्सव ने दो नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दर्ज किये गए। यह महोत्सव हैदराबाद के सरूरनगर स्टेडियम में हुआ। पहला विश्व रिकॉर्ड लगभग सात टन फूलों से सजी सबसे बड़ी बथुकम्मा पुष्प सजावट के लिए है। यह 63 दशमलव एक-एक फुट ऊंची और 11 फुट चौड़ी है। दूसरा रिकॉर्ड 1,354 महिलाओं का एक साथ समन्वित प्रदर्शन है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने इस प्रदर्शन को विश्व रिकॉर्ड घोषित किया। राज्य के पर्यटन मंत्री कृष्ण राव और महिला विकास मंत्री अनसूया सीताक्का को इसके प्रमाण पत्र प्रदान किए गये।
7. इस वित्त वर्ष में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.7% रहने का अनुमान: रिपोर्ट
वैश्विक व्यावसायिक सेवा फर्म ईवाई (EY) ने सोमवार को भारत की वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर 6.7 प्रतिशत कर दिया है। यह अनुमान पहले के 6.5 प्रतिशत से अधिक है, जो जीएसटी 2.0 सुधारों के मजबूत प्रभाव के कारण है। ईवाई के ‘इकोनॉमी वॉच’ के सितंबर संस्करण में कहा गया है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच मौद्रिक नरमी और जीएसटी दरों को युक्तिसंगत बनाने से घरेलू मांग मजबूत होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, “वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि और जीएसटी सुधारों के माध्यम से मांग में वृद्धि के साथ, दूसरी ओर वस्तुओं और सेवाओं दोनों में भारत की निर्यात संभावनाओं को प्रभावित करने वाली वैश्विक बाधाओं के कारण, हम उम्मीद करते हैं कि भारत वित्त वर्ष 2026 में 6.7 प्रतिशत की वार्षिक वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर्ज करेगा।”
8. भारत-EFTA मुक्त व्यापार समझौता 1 अक्टूबर 2025 से होगा लागू
केंद्रीय उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को बताया कि भारत का मुक्त व्यापार समझौता (FTA) ईएफटीए देशों (आइसलैंड, लिक्टेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड) के साथ 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी होगा। उन्होंने यह जानकारी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के समापन सत्र में जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकसित देश भारत के साथ एफटीए करने के इच्छुक हैं, और भारत पहले ही यूएई, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन के साथ ऐसे समझौते कर चुका है। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार अब 700 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गए हैं।
9. मूडीज़ रेटिंग्स ने भारत की दीर्घकालिक स्थानीय और विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग को बीएए 3 पर रखा बरकरार
मूडीज़ रेटिंग्स ने भारत की दीर्घकालिक स्थानीय और विदेशी मुद्रा जारीकर्ता रेटिंग को बीएए 3 पर बरकरार रखा है, मूडीज ने इस फैसले का आधार भारत की सुधरती वित्तीय स्थिति और मजबूत विकास संभावनाओं को बताया है। यह भारत की मज़बूत आर्थिक वृद्धि को दर्शाता है। मूडी ने कहा कि भारत एक सुरक्षित निवेश गंतव्य बना हुआ है। हालाँकि राजकोषीय कमज़ोरियाँ और उच्च ऋण चिंता का विषय बने हुए हैं। मूडीज का अनुमान है कि अमरीकी शुल्क और नीतिगत बदलावों का निकट भविष्य में भारत की अर्थव्यवस्था पर सीमित प्रभाव पडेगा। हालाँकि, टैरिफ भारत की दीर्घकालिक निर्यात विनिर्माण महत्वाकांक्षाओं में बाधा डाल सकते हैं।
10. दिल्ली में शुरू हुई 5वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर-डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने किया उद्घाटन
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को शिवाजी स्टेडियम, नई दिल्ली में 5वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला इंटर-डिपार्टमेंट नेशनल चैंपियनशिप 2025 का उद्घाटन किया। इस मौके पर इंडियन ऑयल के चेयरमैन ए.एस. साहनी, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार तिर्की, फेडरेशन के सदस्य, कोच, सपोर्ट स्टाफ और कई स्कूलों के उत्साही छात्र मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए पुरी ने बताया कि इंडियन ऑयल और अन्य ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने न केवल देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है बल्कि खेलों को भी लगातार प्रोत्साहित किया है। इन कंपनियों ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता हासिल करने में मदद की है।
11. इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ और ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में वोक्स ने कहा कि उनके लिए संन्यास लेने का यह सही समय है। वर्ष 2011 में अपने प्रारम्भ के बाद से, वोक्स ने खेल के सभी प्रारूपों में इंग्लैंड के लिए दो सौ सत्रह मैच खेले हैं और बल्ले से तीन हजार 705 रन बनाने के अलावा कुल 396 विकेट लिए हैं। यह ऑलराउंडर इंग्लैंड की 2019 विश्व कप विजेता टीम का एक अहम सदस्य था, जिसने बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2022 में इंग्लैंड के साथ टी20 विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया।
JOIN TELEGRAM : https://t.me/guruggkwala
THNKS TO SUPPORT GURUGGKWALA