8 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

10–12 minutes


1. यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट अवॉर्ड’ से सम्मानित हुईं मेजर अभिलाषा बराक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेजर अभिलाषा बराक को ‘संयुक्त राष्ट्र मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ मिलने पर बधाई दी और उनकी ‘उत्कृष्ट सेवा’ की सराहना की। मेजर अभिलाषा को ये अवार्ड जेंडर इक्वलिटी, वुमन एम्पावरमेंट और समाज में महिलाओं को स्थापित करने और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। मेजर बराक यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाली तीसरी भारतीय अधिकारी हैं। इनसे पहले, मेजर सुमन गवानी को वर्ष 2019 और मेजर राधिका सेन को वर्ष 2023 में यह पुरस्कार मिल चुका है। मेजर अभिलाषा को ये अवार्ड न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में एंटोनियों गुटेरस ने दिया है। जून 2025 से मेजर अभिलाषा बराक लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (⁠UNIFIL) में भारतीय बटालियन की फीमेल इंगेजमेंट टीम (FET) की कमांडर के तौर पर काम कर रही हैं। मेजर बराक भारत की पहली महिला कॉम्बैट हेलीकॉप्टर पायलट हैं, उन्हें ‘संयुक्त राष्ट्र के 2005 मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शांति मिशन में महिलाओं की भूमिका और उनके दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए दिया गया।

2. इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगीयोनो भारत आए

7 जून को इंडोनेशिया के विदेश मंत्री सुगीयोनो तीन दिन की यात्रा पर भारत आए हैं। सुगीयोनो और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पहले दिन नई दिल्ली में भारत-इंडोनेशिया जॉइंट कमीशन की 8वीं बैठक की सह-अध्यक्षता की। इस बैठक में भारत और इंडोनेशिया के बीच होने वाली को-ओपरेशन स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप पर बात हुई। इस जॉइंट बैठक में डिफेंस, मेरीटाइम सिक्योरिटी, बिजनेस, इंवेस्टमेंट, कनेक्टिविटी बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी बात हुई। नेपाल प्रेसिडेंट प्रबोवो सुबिआंतो की भारत यात्रा (2025) के दौरान भारत और नेपाल के बीच हुए समझौतों पर भी बात हुई। दोनों देश इंडो-पैसिफिक क्षेत्र, समुद्री सहयोग, आतंकवाद-रोधी सहयोग और ASEAN में महत्वपूर्ण साझेदार हैं। ASEAN 11 देशों का समूह है। इसमें ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम और हाल ही में शामिल हुआ पूर्वी तिमोर (तिमोर-लेस्ते) शामिल हैं

3. भारत-अमेरिका सेना ने हवाई में जॉइंट वार्ता की

7 जून को भारत-अमेरिका सेना से सेना स्टाफ वार्ता (SST) का 29वां संस्करण हवाई (USA) में आयोजित किया। इस सेना स्टाफ वार्ता की सह-अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, सेना के उप प्रमुख और लेफ्टिनेंट जनरल जोएल वोवेल और अमेरिकी सेना प्रशांत के डिप्टी कमांडिंग जनरल ने की। ये द्विपक्षीय वार्ता रक्षा सहयोग बढ़ाने, दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटर ऑपरेशन में सुधार पर केंद्रित थी। इस वार्ता में मिलिट्री एक्सचेंज, दोनों देशों की सेनाओं की समीक्षा की। इस वार्ता में जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज, सिक्योरिटी इंटरेस्ट, कैपिसिटी बिल्डिंग जैसे मुद्दों पर बात हुई। वार्ता में स्वतंत्र, खुले और सुरक्षित भारत-प्रशांत क्षेत्र के समर्थन में भारत-अमेरिका सैन्य संबंधों के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस बैठक में दोनों देशों ने इंडिया-यूएस जॉइंट मिलिट्री और इंडो-पेसफिक रीजन सिक्योरिटी पर बात हुई।

4. UN सुरक्षा परिषद के लिये चुने गए 5 नए देश

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) ने 1 जनवरी, 2027 से शुरू होने वाले दो वर्ष के कार्यकाल के लिये सुरक्षा परिषद के गैर-स्थायी (अस्थायी) सदस्यों के रूप में पाँच देशों को चुना है। क्षेत्र के अनुसार निर्वाचित सदस्य: ऑस्ट्रिया और पुर्तगाल (पश्चिमी यूरोपीय और अन्य राज्य समूह), त्रिनिदाद तथा टोबैगो (लैटिन अमेरिकी एवं कैरिबियाई समूह), ज़िम्बाब्वे (अफ्रीकी समूह) व किर्गिज़स्तान (एशिया-प्रशांत समूह)। यह चुनाव किर्गिज़स्तान के लिये ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो वर्ष 1992 में संयुक्त राष्ट्र में शामिल होने के बाद पहली बार सुरक्षा परिषद में अपना योगदान देगा। नव निर्वाचित सदस्य बहरीन, कोलंबिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लातविया और लाइबेरिया (जो वर्ष 2026 में निर्वाचित हुए और वर्ष 2027 तक कार्य करेंगे) के साथ शामिल होंगे। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC), जिसे वर्ष 1945 में UN चार्टर के तहत स्थापित किया गया था, संयुक्त राष्ट्र के छह मुख्य अंगों में से एक है तथा इसे अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने की मुख्य ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। सदस्य: परिषद में 15 सदस्य होते हैं, जिनमें 5 स्थायी सदस्य (P5) — चीन, फ्राँस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका — शामिल हैं, जिनके पास वीटो अधिकार होता है तथा 10 अस्थायी सदस्य होते हैं जिन्हें 2 वर्षीय कार्यकाल के लिये संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) द्वारा चुना जाता है।

5. भारत ने वियतनाम के साथ ब्रह्मोस मिसाइल समझौते पर हस्ताक्षर किये

हाल ही में रक्षा सचिव ने सिंगापुर में शांगरी-ला संवाद में कहा कि भारत ने वियतनाम के साथ ब्रह्मोस मिसाइल समझौते पर हस्ताक्षर कर दिये हैं, जबकि मार्च 2026 के समझौते के बाद इंडोनेशिया के साथ समान समझौता अंतिम चरण में है। फिलीपींस पहला विदेशी खरीदार था, जिसने वर्ष 2022 में लगभग $375 मिलियन के समझौते पर हस्ताक्षर किये, जो दक्षिण-पूर्व एशिया में भारत द्वारा मिसाइल प्रणाली के निर्यात को उजागर करता है। भारत उन देशों के साथ उन्नत रक्षा प्रौद्योगिकियाँ साझा करता है जिन्हें यह मित्रवत साझेदार मानता है, जिनमें ASEAN देश भी शामिल हैं और इसमें विश्वास तथा रणनीतिक तालमेल पर विशेष ज़ोर दिया जाता है। फिलीपींस और वियतनाम सहित कई ASEAN सदस्य देशों के दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ सीमावर्ती समुद्री दावे हैं, जिससे ब्रह्मोस निर्यात क्षेत्रीय रक्षा साझेदारियों के लिये महत्त्वपूर्ण बन जाता है। शांगरी-ला संवाद सिंगापुर में आयोजित एक महत्त्वपूर्ण वार्षिक अंतर-सरकारी सुरक्षा मंच है। यह रक्षा मंत्री, सैन्य अधिकारी तथा रणनीतिक विशेषज्ञों को एकत्रित करता है ताकि हिंद-प्रशांत और वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा की जा सके। ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित की गई एक सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल है, जो उच्च प्रदर्शन तथा विश्वसनीयता के लिये भारतीय गाइडेंस व कंट्रोल सिस्टम को रूसी प्रणोदन (प्रोपल्शन) तकनीक के साथ एकीकृत करती है। इसका नाम ब्रह्मपुत्र एवं मोस्कवा नदियों के नाम पर रखा गया है।

6. तेलंगाना महिला सुरक्षा विभाग ने ‘स्त्री राइड’ पहल शुरू की

महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने के लिए, तेलंगाना महिला सुरक्षा विभाग ने स्त्री राइड नामक एक अनूठी पहल शुरू की है। इसमें पूरी तरह से महिलाओं द्वारा संचालित कैब, ऑटो रिक्शा और इलेक्ट्रिक बाइक का बेड़ा शामिल है। इस बेडे को पुलिस महानिदेशक सीवी आनंद ने आधिकारिक तौर पर झंडी दिखाकर शुरू किया। इसमें, महिला यात्री ओला, उबर और रैपिडो जैसे परिवहन साधन के माध्यम से केवल महिलाओं द्वारा संचालित राइड बुक कर सकती हैं।

7. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने हान सियोंग सूक को देश के अगले प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जय मियुंग ने वर्तमान लघु तथा मध्यम उद्यम मंत्री हान सियोंग सूक को देश के अगले प्रधानमंत्री पद के लिए नामित किया है। राष्ट्रपति के चीफ ऑफ स्टाफ कांग हून सिक ने इसकी घोषणा करते हुए उनके प्रौद्योगिकी क्षेत्र में व्यापक अनुभव की सराहना की। नेशनल असेम्‍बली से मंजूरी मिलने के बाद हान प्रशासन के अंतर्गत पहली महिला प्रधानमंत्री बनेंगी। इससे पहले हान मियोंग सूक वर्ष 2006 से 2007 तक प्रधानमंत्री के पद पर कार्य कर चुकी हैं।

8. सैफ महिला चैम्पियनशिप में भारत ने बांग्लादेश को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया

सैफ महिला चैम्पियनशिप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने मौजूदा चैंपियन बांग्लादेश को 3-1 से हराकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने नाम किया। यह मैच गोवा के मडगांव में खेला गया। सात साल बाद, ‘ब्लू टाइग्रेस‘ ने एक बार फिर ट्रॉफ़ी अपने नाम की है। भारत ने टूर्नामेंट में बिना कोई मैच गंवाए अपना सफर पूरा किया। उन्होंने 18 गोल किए और सिर्फ एक गोल खाया जिससे टूर्नामेंट में उनका दबदबा साफ दिखा। भारत ने पिछली बार 2019 में यह खिताब जीता था। अवेका सिंह चार गोल के साथ प्रतियोगिता की शीर्ष स्कोरर रहीं। सनफिदा नोंग्रम को ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ चुना गया जबकि पंथोई चानू इलांगबम ने ‘सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर’ का पुरस्कार जीता।

9. टेनिस प्लेयर मीरा एंड्रीवा ने फ्रेंच ओपन जीता

6 जून को टेनिस प्लेयर मीरा एंड्रीवा ने पहली बार फ्रेंच ओपन खिताब जीता। मीरा ने विमेंस सिंगल्स फाइनल में पोलैंड की माया च्वालिंस्का को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया। 19 वर्षीय एंड्रीवा फ्रेंच ओपन जीतने वाली दूसरी सबसे कम उम्र की खिलाड़ी बनीं। एंड्रीवा से 1992 में 18 साल की मोनिका सेलेस ने यह टाइटल अपने नाम किया था। रूस की एंड्रीवा का ये पहला ग्रैंड स्लैम खिताब है। इस जीत के साथ एंड्रीवा 2020 में इगा स्वियातेक के बाद फ्रेंच ओपन महिला सिंगल्स जीतने वाली टीनएज प्लेयर बनीं। एंड्रीवा 1992 में मोनिका सेलेस के बाद फ्रेंच ओपन में सबसे कम उम्र की महिला चैंपियन भी हैं। एंड्रीवा, फॉर्मर वर्ल्ड नंबर-1 मारिया शारापोवा के बाद फ्रेंच ओपन जीतने वाली दूसरी रूसी महिला प्लेयर हैं। 16 साल की उम्र में एंड्रीवाने विंबलडन के राउंड ऑफ 16 में पहुंचकर इंटरनेशनल टेनिस में अपनी पहचान बनाई थी। एंड्रीवा ने ⁠ 2024 पेरिस ओलिंपिक में डायना श्नाइडर के साथ डबल्स में खेलकर सिल्वर मेडल जीता था। माया च्वालिंस्का फ्रेंच ओपन के इतिहास में फाइनल तक पहुंचने वाली पहली क्वालिफायर खिलाड़ी बन गई।

10. मलयालम अभिनेता सलीम कुमार का 57 वर्ष का आयु में निधन

राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेता, मलयालम अभिनेता सलीम कुमार का कोच्चि में निधन हो गया। सलीम कुमार ने शुरु में मिमिक्री स्टेज और टेलीविज़न कॉमेडी शो से पहचान बनाई और 1996 में सिद्दीक शमीर के निर्देशन में फिल्म ‘इष्टमानु नूरुवट्टम’ से सिनेमा जगत में प्रवेश किया। तीन दशक के करियर में उन्होंने करीब 350 फिल्मों में काम किया। अपने अनोखे अंदाज़ में कॉमेडी-प्रधान किरदारों को पेश करके सलीम कुमार ने उन्हें एक अलग आयाम दिया। उन्हें फिल्म ‘अदामिन्ते मकान अबू’ में अभिनय के लिए 2010 में सर्वोत्‍तम अभिनेता का राष्‍ट्रीय फिल्म पुरस्‍कार और राम्‍य फिल्म पुरसकार मिला। सलीम कुमार को ‘अचनुरंगथा वीडु’ के लिए सर्वोत्‍तम सहायक अभिनेता और ‘अयालुम न्जानुम’ के लिए सर्वोत्‍तम कॉमेडियन का राज्‍य पुरस्‍कार मिला। उन्होंने तमिल फिल्मों ‘अप्पाविन मीसाई’, ‘नेडुंचलाई’ और ‘मरियन’ में भी काम किया। उन्होंने ओडिया फिल्म ‘ऊंगा’ और बंगाली फिल्म ‘मायाबाजार’ में भी अभिनय किया।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top