8–10 minutes
1. संयुक्त राष्ट्र ने अफ्रीका का सटीक आकार दर्शाने वाले नए विश्व मानचित्र को अपनाने के पक्ष में मतदान किया

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अफ्रीका के वास्तविक आकार को बेहतर ढंग से दिखाने वाले नए विश्व मानचित्र के पक्ष में मतदान किया है। टोगो द्वारा प्रायोजित और अफ्रीकी संघ के सदस्यों द्वारा समर्थित “मानचित्र सुधारें” प्रस्ताव, भारत, फ्रांस और ब्रिटेन सहित 164 देशों के समर्थन से पारित हुआ है। अमरीका एकमात्र ऐसा देश था जिसने इसके विरुद्ध मतदान किया, जबकि 6 देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया। संयुक्त राष्ट्र का यह मतदान बाध्यकारी नहीं है, लेकिन यह सरकारों और संस्थानों को पारंपरिक मर्केटर मानचित्र का उपयोग बंद करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। 16वीं शताब्दी से उपयोग में रहे मर्केटर मानचित्र की आलोचना की जाती रही है क्योंकि यह अफ्रीका को ग्रीनलैंड के समान आकार का दिखाता है, जबकि वास्तव में यह उससे 14 गुना बड़ा है। आलोचकों का कहना है कि इससे भूमध्य रेखा के निकट स्थित देशों की विकास संबंधी आवश्यकताओं और संभावनाओं को कम करके आंका जाता है। इस गलती को दूर करने के प्रयास में, मानचित्रकारों की एक टीम ने 2018 में एक समान क्षेत्रफल वाला मानचित्र बनाया जिसे उन्होंने ‘समान पृथ्वी’ नाम दिया, जो महाद्वीपों के आकार को अधिक सटीक रूप से दर्शाता है। फरवरी में, अफ्रीकी संघ के 54 सदस्य देशों ने इसे अपनाया और कहा कि यह सभी महाद्वीपों, विशेष रूप से अफ्रीका के आकार को अधिक सटीक रूप से दर्शाता है।
2. बाल विवाह के खिलाफ भारत की लड़ाई को UN का समर्थन, 27 नवंबर को ‘अंतरराष्ट्रीय दिवस’ घोषित किया

बाल विवाह के खिलाफ भारत की लड़ाई को वैश्विक स्तर पर बड़ी मान्यता मिली है। संयुक्त राष्ट्र ने 27 नवंबर को ‘बाल, कम उम्र और जबरन विवाह को समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस’ घोषित किया है। भारत के लिए यह तारीख खास तौर पर महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन 2024 में भारत सरकार ने ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान की शुरुआत की थी। ‘जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन’ (जेआरसी) के संस्थापक भुवन रिभु ने बाल विवाह को खत्म करने के लिए एक खास ग्लोबल डे मनाने की अंतरराष्ट्रीय मांग शुरू की थी। मार्च 2026 में संयुक्त राष्ट्र में अपने भाषण के दौरान भुवन रिभु ने अंतरराष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी में यूएन प्रस्ताव की मांग को फिर से दोहराया। इस दौरान अफ्रीकी देश सिएरा लियोन की फर्स्ट लेडी डॉ. फातिमा माडा बायो भी मौजूद थीं और उन्होंने इस पहल का समर्थन किया। इसके बाद, सिएरा लियोन ने भारत समेत लगभग 50 देशों के समर्थन से संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव पेश करके इस कोशिश का नेतृत्व किया। इस प्रस्ताव में 27 नवंबर को बाल विवाह खत्म करने के लिए समर्पित एक अंतरराष्ट्रीय दिवस के तौर पर घोषित करने की मांग की गई थी। 4 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र ने यह प्रस्ताव पारित कर दिया।
3. डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड

मिस वर्ल्ड 2026 का खिताब डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोल डोमिंग्वेज ने जीत लिया। शनिवार को वियतनाम के न्हा ट्रांग में हुए ग्रैंड फिनाले में मिस वर्ल्ड 2025 ओपल सुचाता चुआंगश्री ने उन्हें ताज पहनाया। स्पेन की एलिसाबेथ रेनेस फर्स्ट रनर अप रहीं, जबकि मलेशिया की तानुसिया चेट्टी सेकेंड रनर अप रहीं। भारत की ओर से प्रतियोगिता में उतरीं उज्जैन की निकिता पोरवाल टॉप-20 में जगह नहीं बना सकीं। वह टॉप-40 राउंड तक पहुंची थीं, लेकिन इसके बाद उनका सफर थम गया।
4. सीबीआई ने ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ के तहत ‘डिजिटल अरेस्ट’ के तीन मामलों में तीन लोगों को हिरासत में लिया

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के तीन बड़े मामलों में देश भर में कार्रवाई की। सीबीआई ने ‘ऑपरेशन चक्र-VI’ के अंतर्गत तीन लोगों को हिरासत में लिया। देश भर में लगातार बढ़ रहे ‘डिजिटल अरेस्ट’ के मामलों के ख़िलाफ़ सख़्त कदम उठाते हुए, देश के 20 राज्यों में 89 जगहों पर छानबीन का अभियान चलाया गया।
5. स्मृति मंधाना सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली प्लेयर बनीं

4 सितंबर को स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 18 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया। मंधाना वुमेन इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली प्लेयर भी बन गई हैं। साथ ही मंधाना ने 10,880 रन बनाकर, मिताली राज के 10,868 रन के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। स्मृति मंधाना ने टेस्ट में 2, वनडे में 14 और टी-20 में 2 शतक लगाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के 17 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा। स्मृति ने 124 रन के साथ महिला टी-20 एशिया कप में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर भी बनाया। मंधाना श्रीलंका की चमारी अटापट्टू का रिकॉर्ड तोड़ा। अटापट्टू ने एशिया कप में नाबाद 119 रन बनाए थे।
6. 4 साल की एलेना मिश्रा चेस FIDE रेटिंग में शामिल

4 सितंबर को ओडिशा की चार वर्षीय एलेना मिश्रा ने भारत की सबसे कम उम्र की चेस प्लेयर हैं, जिन्हें FIDE रेटिंग में शामिल किया गया है। एलेना महज 4 साल, 6 महीने और 16 दिन की हैं। वे इस रेटिंग लिस्ट में शामिल होने वाली अब तक की सबसे कम उम्र की चेस प्लेयर हैं। एलेना की सितंबर की FIDE रेटिंग लिस्ट में ब्लिट्ज रेटिंग 1432 है। वे 2022 के बाद जन्मी पहली फीमेल खिलाड़ी हैं, जिनके पास किसी भी टाइम फॉर्मेट की आधिकारिक FIDE रेटिंग है। एलेना को भुवनेश्वर के मदर्स पब्लिक स्कूल में आयोजित ओडिशा स्टेट ब्लिट्ज FIDE रेटिंग ओपन शतरंज चैंपियनशिप 2026 में खेलने के लिए ये रेटिंग हासिल की है। FIDE चेस ऑपरेट करने वाली इंटरनेशनल संस्था है, जो खिलाड़ियों को आधिकारिक रेटिंग प्रदान करती है।
7. शिक्षक दिवस

5 सितंबर को पूरा भारत बड़े धूमधाम से टीचर्स डे मनाता है। ये दिन हर टीचर और स्टूडेंट के लिए खास होता है। भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को टीचर्स डे के रूप में मनाया जाता है। डॉ. राधाकृष्णन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर शिक्षक की थी। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर 1888 को तमिलनाडु के तिरुतनी गांव में एक साधारण ब्राह्मण परिवार में हुआ था। शिक्षा पूरी होने के बाद उन्होंने एक शिक्षक के रूप में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने मैसूर यूनिवर्सिटी और कलकत्ता यूनिवर्सिटी में बतौर प्रोफेसर काम किया। वे सिर्फ एक शिक्षक नहीं थे, बल्कि एक दार्शनिक भी थे। उनके पढ़ाने का तरीका इतना बेहतरीन था कि छात्र उनके लेक्चर सुनने के लिए दूर-दूर से आते थे। उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में भी बतौर प्रोफेसर काम किया और पश्चिमी दुनिया के सामने भारत के दर्शनशास्त्र को बहुत प्रभावशाली ढंग से पेश किया। देश की स्वतंत्रता के बाद डॉ. राधाकृष्णन ने कूटनीति और राजनीति में भी अहम योगदान दिया। साल 1949-52 तक, वे सोवियत संघ में भारत के राजदूत रहे, जहां उन्होंने भारत के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए काम किया। 1952 में वे भारत के पहले उपराष्ट्रपति बने और साल 1962 में देश के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाला। साल 1954 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
8. अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस

अंतर्राष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस (International Vulture Awareness Day) हर साल सितंबर महीने के पहले शनिवार (5 सितंबर 2026) को मनाया जाता है। गिद्ध प्रकृति की अपनी ‘क्लीनअप टीम’ हैं। वे इकोसिस्टम को साफ़ रखने, बीमारियों को फैलने से रोकने और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। भारत में गिद्धों की 9 प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनके संरक्षण के लिए देश भर में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। मवेशियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली ‘डाइक्लोफेनेक‘ (Diclofenac) जैसी दवाएं गिद्धों की संख्या में भारी गिरावट का मुख्य कारण हैं।
9. स्कूबी-डू के वाइस एक्टर रेसेंडेज नोवोआ का निधन

4 सितंबर को मैक्सिकन वॉइस एक्टर और डबिंग डायरेक्टर फ्रांसिस्को रेसेंडेज नोवोआ का निधन हो 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। कार्टून स्कूबी-डू लैटिन अमेरिकी स्पेनिश आवाज के तौर पर जाना जाता है। रेसेंडेज 1941 में मैक्सिको सिटी में जन्मे थे। 1950 के दशक में डबिंग इंडस्ट्री में आए और उनका छह दशकों से ज्यादा लंबा करियर रहा। रेसेंडेज को इंडस्ट्री में प्यार से ‘डॉन पाको’ भी कहा जाता था और वे टेलीविजन, फिल्म, एनिमेशन और वीडियो गेम में एक्टर, डायरेक्टर, ट्रांसलेटर और एडाप्टर के तौर पर काम किया।
VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala
VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://www.guruggkwala.com
THANKS O SUPPORT GURUGGKWALA
