6 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

10–12 minutes


1. ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 रैंकिंग जारी

6 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

5 जुलाई को ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 रैंकिंग जारी हुई। इस रैंकिंग में भारत 125वें नंबर पर है। साल 2025 में भारत इस रैंकिंग में 124वें नंबर पर था। इस रैंकिंग में 10 देशों में ज्यादातर यूरोपीय और विकसित एशियाई देश शामिल हैं। इस रैंकिंग में टॉप 10 में स्वीडन, स्विट्जरलैंड, फिनलैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, डेनमार्क (संयुक्त), आयरलैंड, यूके, नॉर्वे और सिंगापुर शामिल हैं। ये इंडेक्स वीजा-फ्री ट्रेवल के साथ-साथ इंवेस्टमेंट अपोर्चयूनिटी, लिविंग स्टैंडर्ड के आधार पर रैंकिंग जारी करती है। ये इंडेक्स पासपोर्ट की ताकत और उसके होल्डर्स को मिलने वाली वीजा-मुक्त पहुंच के आधार पर तैयार किया जाता है। भारतीय नागरिकों को अमेरिका, यूके, जर्मनी, फ्रांस, चीन, अंडोरा और यूएई सहित 88 जगहों पर जाने के लिए वीजा की जरूरत होती है। ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स को ग्लोबल मोबिलिटी (वैश्विक स्तर पर घूमने-फिरने की आजादी), निवेश की संभावना और लिविंग स्टैंडर्ड जैसी बातों को ध्यान में रखकर किया जाता है। ये इंडेक्स पासपोर्ट की ताकत और उसके होल्डर्स को मिलने वाली वीजा-मुक्त पहुंच के आधार पर तैयार किया जाता है।

2. INS सुदर्शिनी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुआ

6 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

5 जुलाई को भारतीय नौसेना के सेलिंग पोर्ट INS सुदर्शिनी ने अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लिया। INS सुदर्शिनी हडसन नदी पर न्यूयॉर्क में आयोजित भव्य ‘परेड ऑफ सेल‘ में हिस्सा शामिल हुआ। ‘लोकायन 2026‘ अभियान के तहत 13,000 नॉटिकल मील की दूरी तय कर न्यूयॉर्क पहुंचा। अमेरिका अपने 250वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मना रहा है। इस मौके पर न्यूयॉर्क में ‘यूनाइटेड स्टेट्स इंटरनेशनल नेवल रिव्यू 250’ और ‘सेल250’ का आयोजन हुआ। अमेरिका में भारतीय दूतावास ने इसे सोशल मीडिया पर साझा किया। INS सुदर्शिनी ने चार जुलाई को न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के पोर्ट पर एंट्री की। INS सुदर्शिनी समुद्री कूटनीति, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों के लिए है। इस परेड में दुनिया के कई देशों के जहाजों ने हिस्सा लिया। INS सुदर्शिनी नौसेना के कैडेटों को समुद्रीनेविगेशन, लीडरशिप, और कल्चरल सेलिंग की ट्रेनिंग देना है। INS सुदर्शिनी गोवा शिपयार्ड लिमिटेड में 2012 में शामिल हुआ था।

3. केंद्र द्वारा लद्दाख के लिये विशेष अनुच्छेद 371 फ्रेमवर्क का प्रस्ताव

6 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

गृह मंत्रालय (MHA) ने लद्दाख के नागरिक समाज समूहों के साथ अपनी बैठकों के आधिकारिक कार्यवृत्त जारी किये हैं, जिसमें एक महत्त्वपूर्ण सहमति का खुलासा हुआ है। केंद्र ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के लिये अनुच्छेद 371 के तहत एक अद्वितीय, अनुकूलित स्वशासन मॉडल का प्रस्ताव दिया है। यह प्रारूप समझौता क्षेत्र में वर्षों के राजनीतिक गतिरोध, आंदोलनों और प्रतिनिधित्व की कमियों को हल करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। अनुच्छेद 371 के तहत एक “सुई जेनेरिस” मॉडल: छठी अनुसूची के बजाय, केंद्र अनुच्छेद 371 के विभिन्न प्रावधानों (नागालैंड या मिज़ोरम में सुरक्षा के समान) से लिया गया एक अनुकूलित, अद्वितीय (सुई जेनेरिस) ढाँचा लागू करेगा। यह लद्दाख की जनजातीय संस्कृति, भूमि और स्थानीय रोज़गार की कानूनी रूप से रक्षा करने के लिये है। लद्दाख पूरी तरह से नौकरशाही-संचालित केंद्रशासित प्रदेश से दूर हो जाएगा। स्थानीय आबादी को राजनीतिक आवाज़ प्रदान करने के लिये एक लोकतांत्रिक, केंद्रशासित प्रदेश-स्तरीय निर्वाचित निकाय स्थापित किया जाएगा। यह नया निर्वाचित निकाय केवल सलाहकार नहीं होगा; इसे स्थानीय विषयों पर शासन करने के लिये अलग कार्यकारी, वित्तीय और विधायी शक्तियाँ प्रदान की जाएँगी।
जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन (2019): अगस्त 2019 में, अनुच्छेद 370 के निरसन/समाप्त करना और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 ने पूर्ववर्ती राज्य को दो भागों में विभाजित कर दिया। लद्दाख को एक अलग केंद्रशासित प्रदेश बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग समाप्त हुई, लेकिन इसे विधानमंडल के बगैर एक केंद्रशासित प्रदेश के रूप में नामित किया गया।

4. I-2SEA सबमरीन केबल सिस्टम का अनावरण

6 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

माइक्रोसॉफ्ट, सिंगटेल, टाटा कम्युनिकेशंस और लाइटस्टॉर्म से युक्त एक संघ ने भारत–दक्षिण पूर्व एशिया (I-2SEA) सबमरीन केबल सिस्टम के निर्माण के लिये अनुबंधों पर हस्ताक्षर किये हैं, ताकि भारत–दक्षिण पूर्व एशिया कॉरिडोर में AI, क्लाउड तथा हाइपरस्केलर कनेक्टिविटी की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके। I-2SEA एक सबमरीन केबल सिस्टम है जिसमें कैरियर-न्यूट्रल लैंडिंग अवसंरचना है, जो भारत के पूर्वी तट को मलेशिया और सिंगापुर से जोड़ती है तथा क्षेत्र में प्रमुख AI एवं क्लाउड अवसंरचना हब को जोड़ती है। सबमरीन केबल अंडरसी फाइबर-ऑप्टिक केबल है जो इंटरनेट, दूरसंचार और डेटा ट्रैफिक को बड़े स्तर पर नियंत्रित करती है, जो वैश्विक डिजिटल कनेक्टिविटी की रीढ़ बनती हैं। इस प्रणाली के तहत भारत में मछलीपट्टनम और दक्षिण चेन्नई में द्वि-लैंडिंग स्टेशन स्थापित किये जाएँगे, जहाँ मछलीपट्टनम–हैदराबाद को सबसे छोटा समुद्री-तल मार्ग प्रदान करेगा तथा आगे लाइटस्टॉर्म के स्थलीय नेटवर्क के माध्यम से मुंबई सहित 80 से अधिक डेटा सेंटरों तक कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। केबल को हाइपरस्केलर, GPU अवसंरचना प्रदाताओं और AI प्रशिक्षण एवं कार्यभार चलाने वाले उद्यमों की सेवा के लिये डिज़ाइन किया गया है, साथ ही उच्च-क्षमता, न्यूनतम-विलंबता डिजिटल कनेक्टिविटी को सक्षम बनाता है।

5. सरकारी स्कूलों को आधुनिक शिक्षण परिसर बनाने के लिए ‘मिशन कायाकल्प’ शुरू किया: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

6 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी के सरकारी स्कूलों को केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि बच्चों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ, आधुनिक और प्रेरणादायक शिक्षण परिसर बनाने के उद्देश्य से दिल्ली सरकार ने ‘मिशन कायाकल्प’ की शुरुआत की है। इस विशेष अभियान के अंतर्गत राजधानी के विभिन्न जिलों में चयनित सरकारी स्कूलों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर सुधार कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मिशन कायाकल्प को जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत सहयोग देने वाली संस्थाओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों, मार्केट एसोसिएशनों और स्थानीय समुदाय के सहयोग से आगे बढ़ाया जा रहा है।

6. आईसीएमआर-माइंड्स ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पदक जीता

6 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद की प्रमुख पहल – राष्ट्रीय स्वास्थ्य अनुसंधान प्राथमिकता परियोजना – आईसीएमआर-माइंड्स, ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 में स्वर्ण पदक जीता है। यह पुरस्कार केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रदान किया । स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि आईसीएमआर-माइंड्स मानसिक और मादक द्रव्यों के सेवन संबंधी विकारों की जांच और प्रबंधन को अन्य गैर-संक्रामक रोगों के साथ एकीकृत करने पर एक कार्यान्वयन अनुसंधान अध्ययन है।

7. भारत जिनेवा में उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की करेगा अध्यक्षता

6 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत स्विट्जरलैंड के जिनेवा में उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह के नौवें सत्र की अध्यक्षता करेगा। संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास संगठन ने इस महीने की 6 से 8 तारीख तक इस सत्र का आयोजन किया है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने कहा कि सत्र में सदस्य देश, अंतरराष्ट्रीय संगठन, उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण, शिक्षाविद और अन्य हितधारक उपभोक्ता संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। अंतर-सरकारी विशेषज्ञ समूह उपभोक्ता संरक्षण कानून और नीति पर सहयोग और संवाद के लिए प्रमुख अंतर-सरकारी मंच है। उपभोक्ता कार्य विभाग की सचिव निधि खरे सत्र की अध्यक्षता करेंगी। सदस्य देशों के बीच उपभोक्ता सूचना और शिक्षा, सतत उपभोग तथा वैश्विक बाजारों में उपभोक्ता संरक्षण कानून के प्रवर्तन पर विचार-विमर्श होगा।

8. माउंट आबू में रिफॉर्म्स उत्सव और चिंतन शिविर 2026 का शुभारंभ

6 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

विधि और न्याय मंत्रालय, भारत सरकार के विधिक कार्य विभाग और विधायी विभाग ने राजस्थान के माउंट आबू में स्थित ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय के ‘ज्ञान सरोवर‘ में दो दिवसीय ‘रिफॉर्म्स उत्सव और चिंतन शिविर 2026’ का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम “विकसित भारत @2047 के लिए भविष्य के लिए तैयार विधायी इकोसिस्टम का निर्माण” विषय पर केंद्रित है। उद्घाटन सत्र को केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) माननीय श्री अर्जुन राम मेघवाल ने संबोधित किया।

9. वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर बने

6 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

4 जुलाई को वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बने। वैभव 15 साल 99 दिन में इंग्लैंड के खिलाफ पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे हैं। वैभव ने महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।शेफाली ने 15 साल 239 दिन और सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में पहला मैच खेला था। इंडिया-इंग्लैंड के बीच T-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में चल रहा है। दिसंबर 2024 में वैभव विजय हजारे ट्रॉफी में लिस्ट-ए क्रिकेट की शुरुआत की और सबसे कम उम्र के भारतीय लिस्ट-ए डेब्यू खिलाड़ियों में शामिल हुए। वैभव ने 2026 में भारत को ICC U-19 वर्ल्ड कप 2026 जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। ICC U-19 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।

10. महिला टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार जीता खिताब

6 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

ऑस्ट्रेलिया ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड सातवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। रविवार को लॉर्ड्स (लंदन) में खेले गए फाइनल में बेथ मूनी और फोएबे लिचफील्ड की शतकीय साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया 2010, 2012, 2014, 2018, 2020 और 2023 में भी चैंपियन रह चुका है, जबकि इंग्लैंड ने 2009 में एकमात्र बार यह खिताब जीता था।

11. पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन

6 July 2026 Current Affairs -GurugGkwala

4 जुलाई को छत्तीसगढ़ की लोक कला और पंडवानी गायन को दुनियाभर में पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन हो गया। वे 70 साल की थीं। तीजन बाई का जन्म साल 1956 में छत्तीसगढ़ के भिलाई के पास स्थित गनियारी गांव में हुआ था। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोककला पंडवानी को नई पहचान दिलाई। पंडवानी एक ऐसी लोककला है, जिसमें महाभारत की कहानियों को गायन और अभिनय के जरिए मंच पर प्रस्तुत किया जाता है। देश के लिए उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने साल 1988 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। इसके बाद 2003 में पद्म भूषण और 2019 में देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा गया। इसके अलावा, उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार सहित कई अन्य बड़े सम्मान भी मिले। 1995 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top