4 September 2026 Current Affairs -GurugGwala

10–12 minutes


1. भारत और बेल्जियम ने नवीकरणीय ऊर्जा और साइबर क्राइम समेत कई क्षेत्रों में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

4 September 2026 Current Affairs -GurugGwala

भारत और बेल्जियम ने कई समझौतों पर हस्‍ताक्षर किए। इनमें रक्षा सहयोग पर आशय पत्र तथा नवीकरणीय ऊर्जा, साइबर अपराध सहित अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने और राजनयिक प्रशिक्षण के क्षेत्रों में समझौता ज्ञापन शामिल हैं। भारत और बेल्जियम ने नवीकरणीय ऊर्जा, साइबर क्राइम और राजनयिक प्रशिक्षण के क्षेत्रों में समझौता ज्ञापन और रक्षा सहयोग पर आशय पत्र सहित विभिन्‍न समझौतों का आदान-प्रदान किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर से नई दिल्‍ली में द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों नेताओं ने परस्‍पर संबंधों के संपूर्ण आयाम तथा आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।

2. राजनाथ सिंह और बेल्जियम के रक्षा मंत्री की मुलाकात, रक्षा सहयोग बढ़ाने को किया समझौता

4 September 2026 Current Affairs -GurugGwala

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को नई दिल्ली में बेल्जियम के रक्षा मंत्री थियो फ्रांकेन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की एक महत्वपूर्ण वार्ता की। यहां रक्षा औद्योगिक सहयोग के तहत कई समझौता ज्ञापनों और अनुबंधों पर भी हस्ताक्षर किए गए। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर और रक्षा एवं विदेश व्यापार मंत्री थियो फ्रांकेन की भारत यात्रा के दौरान रक्षा उद्योग से जुड़े 10 प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। बेल्जियम के प्रधानमंत्री के साथ 15 रक्षा कंपनियों का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। इनमें से अधिकांश कंपनियों का प्रतिनिधित्व उनके मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर रहे हैं। प्रस्तावित समझौतों के तहत बेल्जियम की कई रक्षा तकनीकों का भारत में उत्पादन और असेंबली शुरू होने की संभावना है। इनमें रॉकेट, गोला-बारूद, हथियार प्रणालियां, ड्रोन, रडार और समुद्री सुरक्षा से जुड़ी तकनीक शामिल हैं।

3. उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सेशेल्स विधानसभा की अध्यक्ष और संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

4 September 2026 Current Affairs -GurugGwala

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में सेशेल्स विधानसभा की अध्यक्ष अज़ारेल अर्नेस्टा के नेतृत्व में सेशेल्स के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान श्री राधाकृष्णन ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित भारत-सेशेल्स की अटूट मित्रता को दोहराया। उनकी चर्चा समुद्री सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, समुद्री खाद्य सहयोग और क्षमता निर्माण में भारत-सेशेल्स साझेदारी को मजबूत करने पर केंद्रित थी।

4. इसरो ने श्रीहरिकोटा से पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ईओएस-05 का सफल प्रक्षेपण किया

4 September 2026 Current Affairs -GurugGwala

भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने श्रीहरिकोटा से जी.एस.एल.वी- एफ17 रॉकेट के जरिए पृथ्वी अवलोकन उपग्रह ई.ओ.एस-05 का सफल प्रक्षेपण किया। इसरो के अनुसार, प्रक्षेपण के करीब 18 मिनट बाद भारत के पहले इमेजिंग उपग्रह को जियोसिंक्रोनस कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। ई.ओ.एस-05 से वास्तविक समय में तस्वीरें मिलेंगी। इससे कृषि और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में मदद मिलेगी। इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने कहा कि यह मिशन भारत की पृथ्वी अवलोकन क्षमताओं को और मजबूत करेगा।

5. राजस्थान के बारां में ‘मिशन सामर्थ्य’ से ग्रामीण स्कूलों में पढ़ाई की आधुनिक व्यवस्था

4 September 2026 Current Affairs -GurugGwala

राजस्थान के बारां जिले में ग्रामीण इलाकों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन और एनटीपीसी की संयुक्त पहल ‘मिशन सामर्थ्य-समर्थ युवा’ के तहत सरकारी स्कूलों में ‘स्मार्ट पढ़ाई’ की व्यवस्था शुरू की गई है। इस कार्यक्रम के तहत बारां के सभी आठ ब्लॉकों के 12 उच्च माध्यमिक विद्यालयों को ‘सामर्थ्य केंद्र’ के रूप में विकसित करने के लिए चुना गया था। इनमें से 11 केंद्र फिलहाल काम कर रहे हैं और 15 अगस्त से यहां नियमित रूप से संवादात्मक शैक्षणिक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। एनटीपीसी ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) योजना के तहत इस पहल में सहयोग किया है। इसके लिए तेज इंटरनेट, निर्बाध बिजली आपूर्ति की व्यवस्था, समर्पित लीज लाइन और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी सुविधाएं स्थापित की गई हैं।

6. पंजाब में ‘पहचान’ पोर्टल लॉन्च, अज्ञात शवों की पहचान में मिलेगी मदद

4 September 2026 Current Affairs -GurugGwala

पंजाब में सरकारी मुर्दाघरों में रखे अज्ञात और लावारिस मृतकों की पहचान करने के लिए ने एक डिजिटल सार्वजनिक पहचान पोर्टल “पहचान” शुरू किया है। यह देश में अपनी तरह का पहला पोर्टल है जो भारत और विदेश में रहने वाले परिजनों को दुर्घटनाओं या अन्य कारणों से जान गंवाने वाले अपने प्रियजनों की पहचान करने में मदद करेगा। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अकेले पंजाब में लगभग 5 हजार से 6 हजार लोग अज्ञात और लावारिस अवस्था में मर जाते हैं। राज्य के सभी 23 जिले और 346 सरकारी अस्पताल इस पोर्टल से जुड़े हुए हैं।

7. रूना खान रैमन मैग्सेसे अवार्ड 2026 से सम्मानित

4 September 2026 Current Affairs -GurugGwala

एशिया के सबसे ज्यादा प्रतिष्ठित और एशिया का नोबेल कहे जाने वाले रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2026 इस बार बांग्लादेश की Friendship NGO की संस्थापक रुना खान को को दिया गया है। रूना खान को रेमन मैग्सेसे अवार्ड उनके एक अनूठे कार्य के लिए दिया गया है। जलवायु परिवर्तन से प्रभावित और गरीब बच्चों और वहां की जनता के लिए नाव पर ही स्कूल और अस्पताल का निर्माण किया। अगर कभी नदी में कटान या बाढ़ की स्थिति आती है तो ये सभी स्कूल और अस्पताल एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिए जाते हैं। उनके इसी असाधारण काम के लिए उन्हें Ramon Magsaysay Award 2026 प्रदान किया गया है।

8. राजनाथ सिंह ने ‘रक्षा’ दस्तावेज का किया विमोचन

4 September 2026 Current Affairs -GurugGwala

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 3 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में रक्षा कूटनीति पर तैयार किए गए ‘रक्षा’ दस्तावेज का विमोचन किया। यह व्यापक दस्तावेज अगले 10 वर्षों के लिए भारत की वैश्विक रक्षा साझेदारियों के रणनीतिक रोडमैप और दृष्टिकोण को रेखांकित करता है। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा उद्देश्यों को सक्रिय वैश्विक सहयोग से जोड़ते हुए दीर्घकालिक स्थिरता, शांति और पारस्परिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा तय की गई है। ‘रक्षा’ दस्तावेज भारत की रक्षा कूटनीति में दीर्घकालिक और रणनीतिक दृष्टिकोण को दर्शाता है। इसका उद्देश्य बदलते वैश्विक सुरक्षा परिदृश्य के बीच भारत की रक्षा साझेदारियों को अधिक प्रभावी बनाना और राष्ट्रीय सुरक्षा हितों के साथ अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बेहतर तरीके से जोड़ना है।

9. पूर्व राजनयिक सैयद अकबरुद्दीन आरबीआई केंद्रीय बोर्ड में अंशकालिक निदेशक नियुक्त

4 September 2026 Current Affairs -GurugGwala

भारत के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुके पूर्व राजनयिक सैयद अकबरुद्दीन को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय बोर्ड में चार वर्ष की अवधि के लिए अंशकालिक, गैर-आधिकारिक निदेशक नियुक्त किया गया है। नियुक्ति संबंधी मंत्रिमंडलीय समिति ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी। भारतीय रिजर्व बैंक का केंद्रीय बोर्ड केंद्रीय बैंक के मामलों और कारोबार के सामान्य पर्यवेक्षण और दिशा-निर्देशन की जिम्मेदारी संभालता है। अकबरुद्दीन के साथ वित्त मंत्रालय में व्यय विभाग की पूर्व विशेष सचिव एनी जॉर्ज मैथ्यू और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप इंडिया के चेयरमैन जनमेजय कुमार सिन्हा को भी केंद्रीय बोर्ड में शामिल किया गया है। इन नियुक्तियों से कूटनीति, सार्वजनिक वित्त, आर्थिक नीति और कॉरपोरेट रणनीति के क्षेत्रों का अनुभव बोर्ड में आएगा। पिछले सप्ताह सरकार ने उद्योगपति आनंद गोपाल महिंद्रा को बोर्ड में अंशकालिक, गैर-सरकारी निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त किया था। पूर्व इसरो अध्यक्ष सोमनाथ श्रीधर पणिक्कर को भी पिछले सप्ताह बोर्ड में नियुक्त किया गया था। बोर्ड के अन्य सदस्यों में भारतीय लेखापरीक्षा एवं लेखा सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी रेवती अय्यर शामिल हैं, जो बाद में उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक, सरकारी लेखा बनीं, और सचिन चतुर्वेदी, जो थिंक टैंक रिसर्च एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कंट्रीज (आरआईएस) के महानिदेशक हैं।

10. दिग्गज खिलाड़ी एडिन जेको का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान

4 September 2026 Current Affairs -GurugGwala

बोस्निया और हर्जेगोविना के दिग्गज खिलाड़ी और मैनचेस्टर सिटी के पूर्व स्टार एडिन जेको ने इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट का ऐलान किया है। बोस्निया का यह स्टार खिलाड़ी नेशनल टीम के लिए अपना आखिरी मैच 2 अक्टूबर को खेलेगा, जब उनकी टीम नेशंस लीग में स्वीडन का सामना करेगी। जेको ने 20 साल पहले तुर्की के खिलाफ बोस्निया की जर्सी में खेले गए अपने पहले मैच को भी याद किया। 40 साल के इस खिलाड़ी ने 151 मुकाबलों में कुल 73 गोल किए, जो बोस्निया और हर्जेगोविना के लिए रिकॉर्ड हैं। अपने शानदार करियर के दौरान उन्होंने टीम को दो वर्ल्ड कप तक पहुंचने में मदद की। 2014 में उन्होंने पहली बार अपने देश को वर्ल्ड कप में पहुंचाया, तो 2026 में टीम ने अंतिम 32 तक का सफर तय किया था।

11. गुजराती संगीत के दिग्गज गौरंग व्यास का निधन

4 September 2026 Current Affairs -GurugGwala

गुजराती संगीत के दिग्गज कलाकार, संगीतकार, अरेंजर और गायक गौरंग व्यास का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गौरंग व्यास ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत ‘जेसल तोरल’ फिल्म में अपने पिता के असिस्टेंट के तौर पर की थी। बाद में उन्होंने ‘लाखो फुलानी’ के साथ एक स्वतंत्र संगीत निर्देशक के रूप में काम किया। अपने करियर के दौरान उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया। इनमें केतन मेहता की ‘भवनी भवाई’ के साथ-साथ ‘मनियारो’, ‘नसीबनी बलिहारी’, ‘परकी थापन’, ‘लीलूडि धरती’ और ‘मैयारमन मांडू नथी लागतु’ जैसी फिल्में शामिल हैं। उन्होंने लता मंगेशकर, आशा भोसले, किशोर कुमार, मन्ना डे, महेंद्र कपूर, सुमन कल्याणपुर, भूपिंदर सिंह और प्रफुल्ल दवे जैसे कई जाने-माने प्लेबैक गायकों के साथ काम किया। गुजराती सिनेमा और संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें राज्य-स्तर के लगभग 11 ‘बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन’ अवॉर्ड मिले। 2022 में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने उन्हें ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया। संगीत में उनके योगदान के लिए 2024 में गुजरात राज्य संगीत अकादमी और गुजरात टूरिज्म ने भी उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया था।

12. पहले स्पेस जर्नलिस्ट का निधन

4 September 2026 Current Affairs -GurugGwala

1 सितंबर को पहले अंतरिक्ष जर्नलिस्ट तोयोहिरो अकियामा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। अकियामा पेशे से पत्रकार थे और जापानी टेलीविजन चैनल TBS से जुड़े थे। 1990 में वे सोवियत संघ के ऑर्बिटल स्पेस स्टेशन ‘मीर’ (Mir) पर गए थे। अकियामा ने अंतरिक्ष यात्रा सोवियत संघ के सोयुज TM-11 मिशन के तहत की थी। अकियामा अंतरिक्ष में जाने वाले पहले जापानी नागरिक और पहले प्रोफेशनल जर्नलिस्ट थे और अंतरिक्ष से रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते थे। अकियामा ने मीर स्टेशन से पृथ्वी पर लाइव रिपोर्टिंग की थी, जिससे अंतरिक्ष यात्रा को आम लोगों तक पहुंचाने में मदद मिली। अकियामा की स्पेस यात्रा सोवियत संघ के अंतरिक्ष कार्यक्रम और जापान के मीडिया इतिहास, दोनों के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। मीर स्पेस स्टेशन सोवियत संघ के द्वारा पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया गया दुनिया का पहला मॉड्यूलर अनुसंधान अंतरिक्ष स्टेशन था।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://www.guruggkwala.com

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Shopping Cart
Scroll to Top