13–15 minutes
1. पीएम मोदी को घाना ने दिया सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान
प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी का घाना के अकरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ और उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गई। पश्चिमी अफ्रीका के देश घाना की यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घाना के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया है। घाना के राष्ट्रपति जॉन महामा ने उन्हें खुद देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान,’द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना‘ से सम्मानित किया। बता दें कि पीएम मोदी की यह यात्रा 30 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली घाना यात्रा थी। दोनों नेताओं ने रक्षा और सुरक्षा में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। भारत, घाना में व्यावसायिक शिक्षा के लिए एक कौशल विकास केंद्र स्थापित करेगा और घाना के ‘फीड घाना’ कार्यक्रम का समर्थन करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि हमने घाना के लिए ITEC और ICCR छात्रवृत्ति को दोगुना करने का फैसला किया है।
2. क्वाड देशों ने लॉन्च की ‘क्रिटिकल मिनरल्स पहल’, सप्लाई चेन की मजबूती और क्षेत्रीय समृद्धि पर जोर
भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों ने मंगलवार (स्थानीय समयानुसार) को वॉशिंगटन डीसी में हुई 10वीं क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक (QFMM) में एक अहम घोषणा की। चारों देशों ने ‘क्वाड क्रिटिकल मिनरल्स इनिशिएटिव’ की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित, विविध और टिकाऊ बनाना है। इस नई प्रमुख पहल से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में आर्थिक अवसर और समृद्धि लाने की दिशा में कदम बढ़ाया जाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर, जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने इस बैठक में हिस्सा लिया। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता द्वारा जारी फैक्टशीट के मुताबिक यह पहल क्वाड देशों के बीच आर्थिक सुरक्षा और सामूहिक लचीलेपन को बढ़ावा देगी। फैक्टशीट में बताया गया कि यह पहल ई-कचरे (electronic waste) से खनिजों की पुनर्प्राप्ति और पुनःप्रसंस्करण (re-processing) पर भी काम करेगी।
3. आईएनएस तमाल नौसेना में शामिल
भारतीय नौसेना ने रूस में कलिनिनग्राद के यंतर शिपयार्ड में आईएनएस तमाल को अपने बेड़े में शामिल किया है। आईएनएस तमाल परियोजना 1135.6 की श्रृंखला का बहुमुखी भूमिका वाला आठवां स्टेल्थ फ्रिगेट है। यह तुशील श्रेणी के बाद के अतिरिक्त पोतों में से दूसरा है। यह पोत लंबी दूरी की ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल और हम्सा-एनजी सोनार प्रणाली से लैस है, जो समुद्र में घूमते हुए अजेय किले की तरह है। इसे सभी समुद्री क्षेत्रों में नौसैनिक युद्ध के संचालन के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस पोत पर सभी रूसी हथियार प्रणालियों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है, जिसमें लंबवत लॉन्च की गई सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल श्टिल-1, तोपखाने के हथियार और टॉरपीडो शामिल हैं। अत्याधुनिक संचार और नेटवर्क केंद्रित परिचालन क्षमता से लैस आईएनएस तमाल में भारतीय और रूसी प्रौद्योगिकियों का अनूठा मेल देखने को मिलेगा। इस पोत को परमाणु, जैविक और रासायनिक हमलों से रक्षा के लिए जरूरी स्वचालित प्रणालियों से सुसज्जित किया गया है।
4. घाना ने भारत के साथ मिलकर जलवायु अनुकूल गेहूं की खेती की पहल शुरू की
घाना ने भारत के अरिमा फार्म्स और फसल अनुसंधान संस्थान के साथ मिलकर जलवायु अनुकूल गेहूं की खेती की पहल शुरू की है। यह खाद्य आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गेहूं के आयात में सालाना 400 मिलियन डॉलर खर्च होते हैं। इस परियोजना का उद्देश्य आयात पर निर्भरता कम करना और स्थानीय खेती को बढ़ावा देना है। अरिमा फार्म्स के प्रबंध निदेशक सालई मणिकम ने बताया कि किस तरह दक्षिण-दक्षिण सहयोग कृषि नवाचार को बढ़ावा दे रहा है।
5. भारत ने समुद्री संबंधों को मजबूत करने के लिए पहली आसियान-भारत क्रूज वार्ता की मेजबानी की
1 जुलाई 2025 को भारत ने पहला आसियान–भारत क्रूज़ संवाद (ASEAN–India Cruise Dialogue) चेन्नई में आयोजित किया, जो एक ऐतिहासिक पहल है। यह संवाद MV Empress क्रूज़ जहाज़ पर चेन्नई बंदरगाह से शुरू हुआ और इसमें 10 आसियान देशों व तिमोर लेस्ते के 30 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य समुद्री सहयोग, सतत् पर्यटन, और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में आर्थिक एकीकरण को बढ़ावा देना है। संवाद का अगला चरण महाबलीपुरम (यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल) में होगा।
5. संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य सूचकांक 2025
संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्य देशों द्वारा वर्ष 2015 में अपनाए गए सतत विकास लक्ष्य (SDGs) का उद्देश्य 2030 तक एक अधिक न्यायसंगत, हरित और समावेशी विश्व का निर्माण करना था। लेकिन हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क (SDSN) द्वारा प्रकाशित 2025 सतत विकास रिपोर्ट (SDR) की तस्वीर चिंताजनक है। रिपोर्ट के अनुसार, 17 में से कोई भी सतत विकास लक्ष्य 2030 तक पूरी तरह हासिल होने की राह पर नहीं है, और केवल 17% लक्ष्य ही अपेक्षा के अनुरूप प्रगति कर रहे हैं। हालाँकि बुनियादी सेवाओं, आधारभूत संरचना और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में कुछ हद तक प्रगति हुई है, लेकिन मीडिया स्वतंत्रता, भ्रष्टाचार की धारणा, पोषण और पर्यावरणीय स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर गिरावट दर्ज की गई है। यूरोप, विशेषकर नॉर्डिक देश, सतत विकास की दिशा में वैश्विक प्रयासों में लगातार अग्रणी बने हुए हैं। फिनलैंड ने एक बार फिर शीर्ष स्थान बरकरार रखा है, जिसके बाद स्वीडन और डेनमार्क क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। 2025 के SDG इंडेक्स में भारत ने 99वाँ स्थान हासिल किया है, जिसका स्कोर 67.0 रहा। यह अब तक की भारत की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है और एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
6. ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2025
हुरुन ग्लोबल यूनिकॉर्न इंडेक्स 2025, जो हुरुन रिसर्च इंस्टीट्यूट द्वारा प्रकाशित किया गया है, वैश्विक स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि को दर्शाता है। इस वर्ष, दुनिया भर में ऐसे निजी स्टार्टअप्स की कुल संख्या 1,523 तक पहुँच गई है जिनका मूल्यांकन $1 बिलियन से अधिक है, जिन्हें “यूनिकॉर्न” कहा जाता है। इन कंपनियों का संयुक्त मूल्य $5.6 ट्रिलियन है, जो वैश्विक नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में सबसे आगे खड़ी हैं। 2019 से अब तक, यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स वाले देशों की संख्या में 120% की वृद्धि हुई है, और अब ये आंकड़ा 52 देशों तक पहुँच चुका है। इसी तरह, यूनिकॉर्न अब 307 शहरों में फैले हुए हैं, जो भौगोलिक विविधता में साल-दर-साल 160% की वृद्धि को दर्शाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका 758 यूनिकॉर्न के साथ दुनिया में सबसे आगे है, जो वैश्विक कुल का लगभग आधा है। सैन फ्रांसिस्को 199 यूनिकॉर्न के साथ “विश्व की यूनिकॉर्न राजधानी” बना हुआ है, इसके बाद न्यूयॉर्क (142 यूनिकॉर्न) है। चीन दूसरे स्थान पर है, जिसके पास 343 यूनिकॉर्न हैं। भारत 64 यूनिकॉर्न के साथ तीसरे स्थान पर है। प्रमुख शहर: बेंगलुरु, मुंबई, और गुरुग्राम। 2025 में यूनिकॉर्न की संख्या के आधार पर शीर्ष 5 देश
रैंक | देश | कुल यूनिकॉर्न | प्रमुख शहर (वैश्विक शहर रैंक के साथ) |
---|---|---|---|
1 | संयुक्त राज्य अमेरिका | 758 | सैन फ्रांसिस्को (1), न्यूयॉर्क (2), बोस्टन (10), ऑस्टिन (14) |
2 | चीन | 343 | बीजिंग (3), शंघाई (4), शेनझेन (6), ग्वांगझोऊ (11) |
3 | भारत | 64 | बेंगलुरु (7), मुंबई (22), गुरुग्राम (27) |
4 | यूनाइटेड किंगडम | 61 | लंदन (5) |
5 | जर्मनी | 36 | बर्लिन (13) |
7. केशवन रामचंद्रन बने आरबीआई के नए कार्यकारी निदेशक
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) केशवन रामचंद्रन को नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। आरबीआई ने उनकी नियुक्ति घोषणा एक जुलाई को की है। आरबीआई के नए कार्यकारी निदेशक के रूप में पदोन्नत होने से पहले केशवन रामचंद्रन जोखिम निगरानी विभाग में प्रधान मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। केशवन रामचंद्रन ने अपने करियर के दौरान रिजर्व बैंक स्टाफ कॉलेज के प्रिंसिपल के रूप में भी काम किया। उन्होंने पांच साल से अधिक समय तक केनरा बैंक के बोर्ड में भारतीय रिजर्व बैंक के नामित सदस्य के रूप में और दो साल तक आईसीएआई के ऑडिटिंग और एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स बोर्ड में काम किया।
8. वैश्विक मीथेन उत्सर्जन की निगरानी करने वाला उपग्रह मीथेनसैट, पृथ्वी से संपर्क खोने के बाद अंतरिक्ष में गायब हो गया है
वैश्विक मीथेन उत्सर्जन की निगरानी करने वाला उपग्रह मीथेनसैट, पृथ्वी से संपर्क खोने के बाद अंतरिक्ष में गायब हो गया है। मार्च 2024 में प्रक्षेपित इस उपग्रह को लगातार तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जेफ बेजोस के वित्तपोषण से अमरीका के पर्यावरण रक्षा कोष द्वारा विकसित मीथेनसैट उपग्रह मीथेन उत्सर्जन की निगरानी करने और उत्सर्जन कम करने के वैश्विक प्रयास का हिस्सा था। ईडीएफ के अनुसार, उपग्रह के निर्माण और प्रक्षेपण में 88 मिलियन डॉलर की लागत आई। संगठन को 2020 में बेजोस अर्थ फंड से 100 मिलियन डॉलर का अनुदान मिला था और अर्नोल्ड वेंचर्स, रॉबर्टसन फाउंडेशन और टेड ऑडेसियस प्रोजेक्ट और ईडीएफ दानदाताओं से अन्य प्रमुख वित्तीय सहायता मिली थी। इस परियोजना में न्यूजीलैंड अंतरिक्ष एजेंसी के साथ भी भागीदारी की गई थी। मीथेन एक शक्तिशाली ग्रीनहाउस गैस है, जिसकी 20 वर्ष की अवधि में ऊष्मायन क्षमता कार्बन डाइऑक्साइड से 80 गुना अधिक होती है।
9. ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ सहयोग निलंबित किया
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने एक विधेयक पर हस्ताक्षर किए हैं, जो संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था, अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ सहयोग को निलंबित करने से संबंधित है। यह ईरान द्वारा अपनी परमाणु गतिविधियों पर अंतर्राष्ट्रीय शक्तियों के साथ गतिरोध में उठाए गए सबसे कठोर कदमों में से एक है। यह निलंबन ईरान की संसद द्वारा विधेयक को भारी बहुमत से मंजूरी दिए जाने के तुरंत बाद हुआ है। ईरान के अधिकारियों ने परमाणु ऊर्जा एजेंसी पर ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के दौरान चुप्पी साधे रखने का आरोप लगाया, जिससे परमाणु पहुंच और पारदर्शिता को लेकर ईरान और परमाणु एजेंसी के बीच तनाव और बढ़ गया।
10. दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने 66 किलोमीटर से अधिक लंबे चार लेन वाले ग्रीनफील्ड बांदीकुई सड़क का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने 66 किलोमीटर से अधिक लंबे चार लेन वाले ग्रीनफील्ड बांदीकुई सड़क का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री गडकरी ने कहा कि यह परियोजना दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे और जयपुर के बीच सीधा संपर्क प्रदान करती है। इस सड़क के बनने से दिल्ली और जयपुर के बीच यात्रा का समय तीन घंटे 45 मिनट से घटकर केवल तीन घंटे रह जाएगा। 67 किलोमीटर लंबा चार लेन वाला यह आधुनिक एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे राजस्थान के दौसा जिले के बंदीकुई से जयपुर तक फैला हुआ है। वाहनों को इस सड़क पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की अनुमति दी गई है।
11. महाराष्ट्र सरकार ने कपास, हल्दी, मक्का किसानों के लिए हेजिंग डेस्क शुरू किया
महाराष्ट्र सरकार ने पुणे में हेजिंग डेस्क शुरू करके राज्य के कृषि क्षेत्र के विकास में एक बड़ा कदम उठाया है। हेजिंग डेस्क की स्थापना बालासाहेब ठाकरे कृषि व्यवसाय और ग्रामीण परिवर्तन (स्मार्ट) परियोजना के तहत की गई है। हेजिंग डेस्क किसानों को उनकी कृषि उपज का उचित मूल्य दिलाने और उनकी आय बढ़ाने में मदद करेगी। हेजिंग एक जोखिम प्रबंधन उपकरण है जिसका उपयोग जोखिम को कम करने और भविष्य में मूल्य में प्रतिकूल परिवर्तन से शेयरों, बांडों, वस्तुओं, मुद्राओं आदि जैसी वित्तीय परिसंपत्तियों के मूल्य की रक्षा करने के लिए किया जाता है। विश्व बैंक की सिफारिश पर हेजिंग डेस्क की स्थापना की गई है। महाराष्ट्र सरकार ने नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (एनसीडीईएक्स) और इसकी शोध शाखा, एनसीडीईएक्स इंस्टीट्यूट ऑफ कमोडिटी मार्केट्स एंड रिसर्च (एनआईसीआर) के सहयोग से हेजिंग डेस्क की स्थापना की है।
12. कर्नाटक बैंक के प्रबंध निदेशक, कार्यकारी निदेशक ने इस्तीफा दिया
कर्नाटक बैंक के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्रीकृष्णन हरि हर सरमा और कार्यकारी निदेशक शेखर राव ने इस्तीफा दे दिया है। कर्नाटक बैंक ने बयान में कहा, इसके अलावा कार्यकारी निदेशक (ईडी) शेखर राव ने मंगलुरु स्थानांतरित होने में असमर्थता और अन्य व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पद छोड़ दिया है। जुलाई 2025 से प्रभावी ये इस्तीफे बैंक के चल रहे परिवर्तन अभियान के बीच आए हैं।
13. CBDT चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल जून 2026 तक बढ़ा
केंद्र सरकार ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया है। अब वह 1 जुलाई 2025 से 30 जून 2026 तक अनुबंध के आधार पर इस पद पर बने रहेंगे। यह फैसला शनिवार को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (Appointments Committee of the Cabinet) ने लिया। रवि अग्रवाल भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के 1988 बैच के अधिकारी हैं।
14. Ladakh में पहला एस्ट्रो Festival, विज्ञान और चमत्कार का मिलेगा अनूठा अनुभव
लद्दाख ने विज्ञान आधारित पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। हाल ही में लेह में आयोजित पहले “एस्ट्रो टूरिज्म फेस्टिवल” का सफल समापन हुआ। यह दो दिवसीय आयोजन लद्दाख पर्यटन विभाग और भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA), बेंगलुरु के सहयोग से किया गया, जिसका उद्देश्य लद्दाख को खगोल पर्यटन (Astro Tourism) के प्रमुख गंतव्यों में शामिल करना है।
15. SBI अगले दो साल में 40 लाख घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करेगा
भारत की स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण यात्रा को एक नई गति देते हुए, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वित्त वर्ष 2026–27 तक 40 लाख घरों में सोलर रूफटॉप स्थापित करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य घोषित किया है। यह पहल SBI की व्यापक सतत विकास दृष्टि का हिस्सा है, जो भारत के नेट ज़ीरो 2070 लक्ष्य के अनुरूप है। इस घोषणा को बैंक की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर सार्वजनिक किया गया, जो SBI की वित्तीय सेवा से लेकर राष्ट्रीय विकास तक की भूमिका को रेखांकित करता है। यह पहल पेरिस समझौते और COP26 में किए गए भारत के जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
16. रिलायंस डिफेंस ने कोस्टल मैकेनिक्स के साथ समझौता किया
भारत के रक्षा क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण प्रोत्साहन देते हुए रिलायंस डिफेंस (Reliance Defence)—जो रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर की सहायक कंपनी है—ने अमेरिका स्थित रक्षा ठेकेदार कोस्टल मेकैनिक्स इंक. (Coastal Mechanics Inc. – CMI) के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत महाराष्ट्र के नागपुर स्थित MIHAN (मल्टी-मॉडल इंटरनेशनल कार्गो हब एंड एयरपोर्ट) में एक अत्याधुनिक MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल) सुविधा की स्थापना की जाएगी। यह संयुक्त उपक्रम भारतीय सशस्त्र बलों और अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों के लिए वायु और थल रक्षा प्लेटफार्मों के उन्नयन पर केंद्रित होगा, जो “आत्मनिर्भर भारत” अभियान के अनुरूप है। CMI की U.S. डिफेंस डिपार्टमेंट के साथ मज़बूत साझेदारी भविष्य में FMS (Foreign Military Sales) अनुबंधों के लिए द्वार खोल सकती है।
17. भारत का पहला लकड़ी का गुरुद्वारा फाजिल्का में खुला
भारत के पंजाब राज्य के फाजिल्का जिले में स्थित भारत का पहला पूर्णतः लकड़ी से निर्मित गुरुद्वारा — श्री नानक निवास — श्रद्धा और सेवा (सेवा भाव) का एक अनुपम उदाहरण बनकर उभरा है। यह गुरुद्वारा फिनलैंड से आयातित देवदार लकड़ी से पूरी तरह से निर्मित है और इसे पुलिस लाइन परिसर के अंदर स्थापित किया गया है। यह धार्मिक स्थल न केवल आध्यात्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि स्थायी वास्तुकला और सार्वजनिक सेवा के समन्वय का भी प्रेरणादायक उदाहरण है। इस अनूठे गुरुद्वारे की परिकल्पना एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने की थी, जिनकी व्यक्तिगत श्रद्धा ने इसे 2023 में साकार किया। डिज़ाइन और निर्माण: इकबाल सिंह, लुधियाना के एक कुशल बढ़ई जिन्होंने विदेशों में लकड़ी के घर बनाए हैं।
JOIN TELEGRAM : 15 June 2025 Current Affairs -GurugGkwala
THNKS TO SUPPORT GURUGGKWALA