11–14 minutes
1. श्री भूपेन्द्र यादव ने शेखा झील पक्षी अभयारण्य को भारत का 99वां रामसर स्थल घोषित किया
केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ स्थितशेखा झील पक्षी अभयारण्य को रामसर स्थल घोषित करने की घोषणा की, जिससे भारत में ऐसे अभयारण्यों की कुल संख्या 99 और राज्य में 12 हो गई है। यह अभ्यारण्य सर्दियों के मौसम में सेंट्रल एशियन फ्लाईवे पर साइबेरिया, मध्य एशिया और भारतीय उप महाद्वीप से आने वाले अप्रवासी पक्षियों जैसे बार हेडेड हंस, पेंटेड सारस और अनेक प्रकार की बत्तखों के लिए रास्ते में रूकने का महत्वपूर्ण आवास प्रदान करता है। रामसर साइट ऐसी आर्द्रभूमि यानी Wetlands होती है, जहां पक्षियों को संरक्षित करने के लिए बेहतर माहौल दिया जाता है। ये कन्वेंशन 1971 में भारत और ईरान के बीच हुआ था।
2. आईएनएस निरीक्षक, इन-एसएलएन डाइवेक्स 2026 में भाग लेने के लिए श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा
भारतीय नौसेना का गोताखोरी सहायता और पनडुब्बी बचाव पोत, आईएनएस निरीक्षक, 21 अप्रैल 2026 को श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह पर पहुंचा, ताकि 21-27 अप्रैल 2026 तक निर्धारित द्विपक्षीय गोताखोरी अभ्यास, आईएन-एसएलएन डाइवएक्स 2026 केचौथे संस्करण में भाग ले सके। इस संयुक्त अभ्यास में दोनों नौसेनाओं की गोताखोर टीमें अंतर-संचालनीयता, सामंजस्य और सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष गोताखोरी अभियानों और प्रशिक्षणों में भाग लेंगी। एक सप्ताह तक चलने वाला यह अभ्यास भारत-श्रीलंका के समुद्री संबंधों और साझा समुद्री हितों को मजबूत करने की दिशा में निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। भारत की मानवीय सहायता पहल के तहत यह जहाज भारत सरकार की ‘आरोग्य मैत्री‘ पहल के अंतर्गत श्रीलंका के अधिकारियों को दो मैत्री भीष्म क्यूब (भारत स्वास्थ्य पहल सहयोग हित एवं मैत्री) भेंट करेगा। ये अत्याधुनिक पोर्टेबल चिकित्सा इकाइयां 200 आपातकालीन मामलों को संभालने में सक्षम हैं और त्वरित प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिए डिज़ाइन की गई हैं। समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए भारतीय नौसेना श्रीलंकाई नौसेना को 9 मिमी गोला-बारूद के 50,000 राउंड भी सौंपेगी।
3. राजनाथ सिंह और जर्मनी के रक्षामंत्री की बैठक, डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप पर हस्ताक्षर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बर्लिन में जर्मनी के रक्षामंत्री बोरिस पिस्टोरियस से अहम मुलाकात की। यह बैठक उनकी तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा रही, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करना है। इस मुलाकात की सबसे बड़ी उपलब्धि ‘डिफेंस इंडस्ट्रियल रोडमैप’ पर हस्ताक्षर रहा। यह समझौता भारत और जर्मनी के बीच रक्षा उद्योग सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। बैठक के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद के हर रूप की बिना किसी अपवाद के निंदा होनी चाहिए। साथ ही दोनों नेताओं ने वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य, भू-राजनीतिक चुनौतियों और रक्षा सहयोग को और गहरा करने पर चर्चा की।
4. श्री सी.आर. पाटिल ने भारत के प्रमुख वैश्विक जल कार्यक्रम, नौवें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह का शुभारंभ किया
जल शक्ति मंत्रालय 22 से 26 सितंबर 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में “जलवायु अनुकूल जल प्रबंधन” विषय पर आधारित भारत अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह (आईआईडब्ल्यूडब्ल्यू-2026) के 9वें संस्करण का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में आईआईडब्ल्यूडब्ल्यू -2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने आधिकारिक ब्रोशर जारी किया और आईआईडब्ल्यूडब्ल्यू -2026 वेबसाइट पोर्टल को लाइव किया। केंद्रीय मंत्री ने विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए सतत जल संरक्षण प्रयासों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सितंबर 2024 में जल संचय जन भागीदारी के शुभारंभ के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा नागरिकों से जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के आह्वान का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस पहल के तहत 60 लाख से अधिक कृत्रिम जल पुनर्भरण और जल संरक्षण संरचनाएं बनाई जा चुकी हैं और विश्वास व्यक्त किया कि मई 2026 तक एक करोड़ संरचनाओं का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय डब्ल्यूएएसएच सम्मेलन-2026 का आयोजन भी 22 से 24 सितंबर 2026 तक द्वितीय जल सप्ताह-2026 के हिस्से के रूप में किया जाएगा, जिसमें जल, स्वच्छता और हाइजीन (डब्ल्यूएएसएच) में प्रमुख चुनौतियों का समाधान करने के लिए विशेषज्ञ, शोधकर्ता और अभ्यासकर्ता एक साथ आएंगे।
5. अटल पेंशन योजना (एपीवाई) ने रचा नया कीर्तिमान :कुल नामांकन 9 करोड़ के पार
भारत सरकार की एक प्रमुख सामाजिक सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना (एपीवाई), जो पेंशन निधि विनियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) द्वारा प्रशासित है, ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए 9 करोड़ अभिदाताओं के कुल सकल नामांकन का आंकड़ा अप्रैल 21, 2026 तारीख़ को पार कर लिया है। वित्त वर्ष 2025–26 के दौरान सकल नामांकन 1.35 करोड़ अभिदाताओं से अधिक हो गया है, जो कि योजना की शुरुआत से अब तक किसी एक वित्त वर्ष में दर्ज किया गया सर्वाधिक नामांकन है जो कि योजना की बढ़ती पहुंच और प्रभाव को दर्शाता है। सभी भारतीयों के लिए एक सार्वभौमिक सामाजिक सुरक्षा प्रणाली स्थापित करने के उद्देश्य से दिनांक 9 मई, 2015 को प्रारंभ की गई एपीवाई एक स्वैच्छिक और अंशदायी पेंशन योजना है, जो विशेष रूप से गरीब, वंचित तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों पर केंद्रित है। पिछले एक दशक में, इस योजना ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है, जो बैंकों (पीएसबी/आरआरबी/निजी बैंक/एसएफबी/सहकारी बैंक), राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी)/केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय बैंकर्स समिति (यूटीएलबीसी)/लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम), डाक विभाग (डीओपी) के निरंतर प्रयासों तथा भारत सरकार के सतत सहयोग का परिणाम है।
6. पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स का युद्धाभ्यास
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बुधवार को भारतीय वायुसेना ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बने एयरस्ट्रिप पर व्यापक युद्धाभ्यास और एयर शो का आयोजन किया। यह अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में राष्ट्रीय राजमार्गों को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता को परखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। सुलतानपुर के अरवलकीरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप पर दो दिवसीय इस अभ्यास की शुरुआत हुई। अभ्यास में वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू और परिवहन विमानों ने हिस्सा लिया, जिनमें सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर और तेजस जैसे फाइटर जेट शामिल रहे। इससे पहले जून 2023 में भी इसी एयरस्ट्रिप पर वायुसेना का अभ्यास किया गया था। आपको बता दें, 16 नवंबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया था और भारतीय वायुसेना के हरक्युलिस विमान से इसी एयरस्ट्रिप पर उतरकर इसकी उपयोगिता को प्रदर्शित किया था।
7. महाराष्ट्र का अहिल्यानगर पोषण अभियान में अव्वल, पुणे दूसरे स्थान पर
महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले ने महिला और बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आठवें राष्ट्रीय पोषण पखवाड़े अभियान के अंतर्गत जागरूकता गतिविधियों के संचालन में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अहिल्यानगर जिले में अब तक तीन लाख से अधिक गतिविधियां आयोजित की गई हैं। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटिल ने बताया कि पुणे जिले ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस वर्ष पोषण पखवाड़े का विषय है – बच्चे के जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क का विकास।
8. आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप: शिव नरवाल ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण
आई.एस.एस.एफ. जूनियर विश्व कप निशानेबाजी़ मेंशिव नरवाल ने मिस्र के काहिरा में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता में यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है। नरवाल ने 241.8 के स्कोर के यह पदक अपने नाम किया। उज्बेकिस्तान के सोदिकजोन अब्दुल्लायेव दूसरे, जबकि चिराग शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले दिन में, भारत की पनाह भुगरा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता। प्रतियोगिता के पहले दिन भारत ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य सहित तीन पदक जीते।
9. ब्राज़ील पनीर प्रतियोगिता में भारतीय पनीर का शानदार प्रदर्शन
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ब्राजील में आयोजित प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय चीज और डेयरी उत्पाद प्रतियोगिता Mundial do Queijo do Brasil 2026 में भारतीय चीज़ बनाने वालों की उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है। यह चीज़ और डेयरी उत्पादों के लिए जीवंत अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। चार भारतीय उत्पादों ने पदक जीते, जिनमें 1 सुपर गोल्ड, 2 गोल्ड और 1 सिल्वर पदक शामिल हैं। श्री मोदी ने कहा, “सुपर गोल्ड Eleftheria Gulmarg (Brie Style) ने जीता; गोल्ड पदक Yak Churpi-Soft (Nordic Farm, Leh, Ladakh) और Eleftheria Brunost (Whey Cheese) ने जीते; जबकि सिल्वर पदक Eleftheria Kaali Miri (Belper Knolle Style) ने जीता।” प्रधानमंत्री ने पुरस्कार विजेताओं के प्रयासों की सराहना की जिनमें मौसम नारंग और थेनले नुरबू शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ भारत के कारीगरी वाले डेयरी क्षेत्र (artisanal dairy sector) को मिल रही बढ़ती वैश्विक पहचान को दर्शाती हैं।
10. भारत और जापान ने मुंबई में पहली आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रणनीतिक वार्ता आयोजित की
भारत-जापान आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस रणनीतिक संवाद का उद्घाटन मुंबई में हुआ, जहाँ दोनों पक्षों ने संपूर्ण ए आई क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग पर चर्चा की। इसमें प्रतिभाओं की अंतर्राष्ट्रीय आवाजाही को मजबूत करने और आदान-प्रदान तथा सहयोगात्मक परियोजनाओं के माध्यम से संयुक्त अनुसंधान का विस्तार करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया। वार्ता की सह-अध्यक्षताविदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (साइबर कूटनीति) अमित शुक्ला और जापान के विदेश मंत्रालय के साइबर सुरक्षा उप सहायक मंत्री हानादा ताकाहिरो ने की।
11. कार्लोस अल्काराज को इंफोसिस का वैश्विक ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया
टेक्नोलॉजी कंपनी इंफोसिस ने स्पेन के पुरुषों के वर्ल्ड नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ को अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। यह डील इंफोसिस की टेनिस के दिग्गजों के साथ साझेदारी की सफल परंपरा का ही एक हिस्सा है, जिसमें राफेल नडाल (स्पेन) और इगा स्वियातेक (पोलैंड) शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि वह अल्काराज़ और उनकी कोचिंग टीम के साथ मिलकर इन्फोसिस टोपाज का इस्तेमाल करेगी। यह एक AI-फर्स्ट पेशकश है जो जनरेटिव और एजेंटिक AI टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसका मकसद AI-आधारित मैच एनालिटिक्स और एक पर्सनलाइज़्ड परफॉर्मेंस एप्लिकेशन बनाना है, ताकि मैच की तैयारी और गेम के दौरान की रणनीति में मदद मिल सके। इस पार्टनरशिप में इन्फोसिस और कार्लोस अल्काराज़ फाउंडेशन के बीच संयुक्त पहल भी शामिल होगी, जिसका मकसद टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके सामाजिक प्रभाव डालना है। इसमें ‘टेक-फॉर-गुड’ (भलाई के लिए टेक्नोलॉजी) पहलों पर खास ज़ोर दिया जाएगा।
12. आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम नादेंदला भास्कर राव का निधन
22 अप्रैल को आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम एन भास्कर राव का निधन हो गया। वे 91 साल के थे। भास्कर राव पहली बार 1978 में विधायक चुने गए थे और चेन्ना रेड्डी के मंत्रिमंडल में मंत्री के तौर पर काम किया था। 1978 में, भास्कर राव ने विजयवाड़ा से चुनाव लड़ा और कांग्रेस विधायक के तौर पर जीत हासिल की। भास्कर राव बाद में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) में शामिल हो गए, TDP की स्थापना टी एन रामाराव ने की थी। 1983 में भास्कर राव तेलुगु देशम पार्टी (TDP) से गुंटूर जिले के वेमुरु निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए। 1984 में उन्होंने एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक टी एन रामाराव के खिलाफ बगावत कर सरकार गिरा दी। 1984 में भास्कर आंध्र प्रदेश के सीएम बने थे। हालांकि, उनका कार्यकाल बहुत छोटा रहा और वे एक महीने ही इस पद पर रह पाए थे। भास्कर ने NTR, मैरी चेन्ना रेड्डी और अंजैया कैबिनेट में मंत्री रहे। 1998 में खम्मम लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। भास्कर राव ने TDP में अपने समर्थकों के साथ और कांग्रेस के समर्थन से NTR सरकार का तख्तापलट कर दिया, जब NTR उस समय हेल्थ इमरजेंसी की वजह से अमेरिका में थे। राजनीतिक तख्तापलट के बाद, भास्कर राव 16 अगस्त, 1984 को आंध्र प्रदेश के सीएम बने। हालांकि, सिर्फ 31 दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने और 17 सितंबर 1984 तक इस पद पर रहे। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भास्कर राव ने 1985 में प्रजास्वामी तेलुगु देशम पार्टी की बनाई।
VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed
VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1
THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
