14–17 minutes
1. मोदी-मेलोनी वार्ता में बड़ा फैसला; एआई, रक्षा और व्यापार में भारत-इटली की बड़ी साझेदारी, 20 अरब यूरो व्यापार लक्ष्य तय
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19-20 मई 2026 को इटली की आधिकारिक यात्रा की। इस दौरान दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को “विशेष रणनीतिक साझेदारी” के स्तर तक बढ़ाने का ऐतिहासिक फैसला लिया। यह निर्णय 2023 के जी20 शिखर सम्मेलन और 2024 के जी7 सम्मेलन के बाद तेजी से मजबूत हुए संबंधों की निरंतरता माना जा रहा है। भारत और इटली ने 2029 तक द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब यूरो तक पहुंचाने का लक्ष्य दोहराया। दोनों देशों ने वस्त्र, स्वच्छ ऊर्जा, सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, डिजिटल टेक्नोलॉजी, महत्वपूर्ण खनिज, इस्पात और बुनियादी ढांचा जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने पर जोर दिया। दोनों देशों ने महत्वपूर्ण खनिजों पर समझौता ज्ञापन का स्वागत करते हुए ई-कचरे और खनन अवशेषों से दुर्लभ खनिजों की पुनर्प्राप्ति के लिए संयुक्त प्रयास बढ़ाने पर सहमति जताई। कृषि और कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने का फैसला लिया गया। भारत और इटली ने “INNOVIT India” नामक नवाचार केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। यह केंद्र फिनटेक, स्वास्थ्य सेवा, क्वांटम कंप्यूटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ऊर्जा और कृषि तकनीक जैसे क्षेत्रों में स्टार्टअप और अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देगा। दोनों नेताओं ने सुरक्षित, भरोसेमंद और मानव-केंद्रित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास पर जोर दिया। सुपरकंप्यूटिंग, क्वांटम तकनीक, ग्रीन हाइड्रोजन और ब्लू इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में संयुक्त शोध परियोजनाओं को भी बढ़ावा दिया जाएगा। भारत और इटली ने अंतरिक्ष क्षेत्र में पृथ्वी अवलोकन, हेलियोफिजिक्स और अंतरिक्ष अन्वेषण में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन और इतालवी अंतरिक्ष एजेंसी के बीच सहयोग को और मजबूत किया जाएगा। रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों ने हेलीकॉप्टर, नौसैनिक प्लेटफॉर्म, समुद्री हथियार प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली में सह-विकास और सह-उत्पादन परियोजनाओं पर सहमति जताई। समुद्री सुरक्षा संवाद शुरू करने और संयुक्त सैन्य अभ्यास बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया।
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली में खाद्य और कृषि संगठन ने ‘एग्रीकोला मेडल’ से किया सम्मानित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इटली के रोम में स्थित खाद्य और कृषि संगठन (एफ.ए.ओ) के मुख्यालय में प्रतिष्ठित ‘एग्रीकोला मेडल’ से सम्मानित किया गया। उन्होंने पुरस्कार ग्रहण करते हुए, इस सम्मान को भारत के लाखों किसानों, पशुपालकों, मछली पालकों, कृषि वैज्ञानिकों और श्रमिकों को समर्पित किया। श्री मोदी को यह मेडल एफ.ए.ओ के महानिदेशक क्यू डोंग्यू ने प्रदान किया।
3. भारत और इटली 2027 को “संस्कृति और पर्यटन वर्ष” के रूप में मनाएंगे
भारत और इटली 2027 को “संस्कृति और पर्यटन वर्ष” के रूप में मनाएंगे। इसका उद्देश्य सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दिया जा सके और दोनों प्राचीन सभ्यताओं के बीच संवाद को मजबूत करना हैं। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि इस पहल से दोनों देशों के बीच आपसी समझ को गहरा करने और सांस्कृतिक कूटनीति को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि देशों के रिश्ते केवल राजनीतिक और अर्थव्यवस्था से नहीं बल्कि लोगों और समाजों आपसी जुड़ाव से भी मज़बूत होते हैं।
4. भारत-इटली के बीच सांस्कृतिक मित्रता : पीएम मोदी को उपहार में मिली ‘होली वाराणसी’ पेंटिंग
वाराणसी के घाटों की एक जीवंत पेंटिंग भारत और इटली के बीच सांस्कृतिक मित्रता का प्रतीक बन गई, जब प्रसिद्ध इतालवी कलाकार जॉनपाउलो तोहमासईटीटी ने रोम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उसे भेंट किया। कलाकार ने इस पेंटिंग को एक ‘सेतु’ के रूप में वर्णित किया, जो इतालवी कलाकार की दृष्टि और भारत की रंगीन आत्मा को जोड़ता है। जॉनपाउलो तोहमासईटीटी ने पहली बार महाभारत को 17 वर्ष की आयु में पीटर ब्रुक के रंगमंच रूपांतरण के माध्यम से देखा था, जिससे उनकी रुचि जागृत हुई। लगभग पांच साल महाभारत के अध्ययन में बिताने के बाद, उन्होंने मुख्य पेंटिंग परियोजना पर लगभग 12 वर्षों तक काम किया, जो विभिन्न चरणों में जारी रहा। उनकी कला यात्रा ने उन्हें इटली के चित्ता दी कास्तेलो और पेरुजिया जैसी जगहों पर पहुंचाया और उन्होंने विला वृंदावन में अंतर्राष्ट्रीय वैदिक कला अकादमी के साथ सहयोग किया। उनके उल्लेखनीय चित्रों में पार्थ-सारथी (कृष्ण अर्जुन के सारथी के रूप में), द्रौपदी का चीर हरण और कृष्ण की मदद और द्वारका में अर्जुन और सुभद्रा का नाटकीय अंदाज में भागना शामिल है।
5. सोल में राजनाथ सिंह की बड़ी कूटनीतिक पहल, दक्षिण कोरिया संग हुए अहम रक्षा समझौते
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच बुधवार को कई महत्वपूर्ण समझौतों का आदान-प्रदान हुआ। इनमें डिफेंस साइबर सहयोग को बढ़ावा देने संबंधी समझौता, भारत के नेशनल डिफेंस कॉलेज और दक्षिण कोरिया की कोरिया नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के बीच सहयोग तथा संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना अभियानों में सहयोग से जुड़े समझौते शामिल हैं। इन समझौतों को दोनों देशों की साझेदारी को अधिक व्यापक, बहुआयामी और भविष्य उन्मुख बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। ये समझौते दक्षिण कोरिया में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में हुए। बैठक में महत्वाकांक्षी ‘काइंड-एक्स’ पहल के रोडमैप पर भी चर्चा हुई। इस पहल का उद्देश्य भारत और दक्षिण कोरिया के नवाचार तंत्र और तकनीकी क्षमताओं को जोड़कर रक्षा क्षेत्र में आधुनिक और उन्नत समाधान विकसित करना है।
6. ‘ताइवान ट्रैवलॉग’ को इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार
19 मई को ताइवान की लेखिका यांग शुआंग-जी की किताब ताइवान ट्रैवलॉग के इंग्लिश ट्रांसलेशन को इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया। ‘ताइवान ट्रैवलॉग’ का अंग्रेजी अनुवाद ताइवान की ही अनुवादक ‘लिन किंग’ ने किया है। मंदारिन भाषा से ट्रांसलेटेड किसी किताब को पहली बार बुकर अवॉर्ड मिला है। ताइवान ट्रैवलॉग 1930 के दशक में जापान के कब्जे वाले ताइवान के दौर की एक प्रेमकथा है। बुकर पुरस्कार मूल रूप से अंग्रेजी में लिखी या अंग्रेजी में ट्रांसलेटेड किताबों को दिया जाता है, जो ब्रिटेन या आयरलैंड में पब्लिश होती हैं। इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार में 50 हजार अमेरिकी डॉलर दिए जाते हैं, जिसे राइटर और ट्रांसलेटर के बीच बराबर बांटा जाता है। बुकर पुरस्कार की शुरुआत अन्य भाषाओं के फिक्शन साहित्य को ग्लोबल पहचान दिलाने के लिए की गई थी। 2025 में भारत की प्रसिद्ध कन्नड़ लेखिका बानू मुश्ताक की लघु कहानियों के संग्रह ‘हार्ट लैंप’ के अनुवाद को इंटरनेशनल बुकर पुरस्कार मिला था। अब तक कुल 5 भारतीय लेखकों को ओरिजनल बुकर और 2 को ट्रांसलेटेड इंटरनेशनल बुकर मिल चुका है।
7. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) द्वारा प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल-वी3 के हवा-से-सतह और हवा-से-हवा दोनों मोड में विकास परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे किए
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल के पास स्थित डीआरडीओ परीक्षण रेंज में हवा-से-सतह और हवा-से-हवा में मार करने की क्षमता वाले मानवरहित हवाई वाहन से प्रक्षेपित सटीक निर्देशित मिसाइल (यूएलपीजीएम)-वी3 के अंतिम परिशोधित विन्यास के विकास परीक्षण सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं। ये परीक्षण एकीकृत ग्राउंड कंट्रोल सिस्टम (जीसीएस) के माध्यम से संचालित किए गए, जिसका उद्देश्य यूएलपीजीएम हथियार प्रणाली का प्रभावी कमांड एवं नियंत्रण सुनिश्चित करना था। यह जीसीएस प्रणाली अत्याधुनिक तकनीकों से लैस है, जो तत्परता, लक्ष्य निर्धारण और प्रक्षेपण प्रक्रियाओं को स्वचालित बनाकर मिशन की दक्षता और सटीकता को बढ़ाती है। डीआरडीओ ने मिसाइलों के विकास और उत्पादन के लिए हैदराबाद स्थित भारत डायनेमिक्स लिमिटेड और हैदराबाद स्थित अदानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड नामक दो उत्पादन एजेंसियों के साथ साझेदारी की है। वर्तमान परीक्षणों के लिए इस प्रणाली को बेंगलुरु स्थित न्यूस्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजीज द्वारा विकसित यूएवी में एकीकृत किया गया है। यूएलपीजीएम मिसाइल को हैदराबाद स्थित इमारत अनुसंधान केंद्र द्वारा नोडल प्रयोगशाला के रूप में अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं जैसे कि हैदराबाद स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल), चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स अनुसंधान प्रयोगशाला (टीबीआरएल), चंडीगढ़ स्थित और पुणे स्थित उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (एचईएमआरएल) के साथ मिलकर विकसित किया गया है।
8. वस्त्र मंत्रालय की सचिव सुश्री नीलम शमी राव ने भारत टेक्स 2026 मोबाइल ऐप लॉन्च किया
वस्त्र मंत्रालय की सचिव सुश्री नीलम शमी राव ने भारत टेक्स 2026 इवेंट ऐप लॉच किया। यह एकीकृत डिजिटल प्लेटफार्म भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन में खरीदारों, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों, वक्ताओं, सोर्सिंग सलाहकारों, भागीदारों, प्रदर्शकों और आगंतुकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है। आधिकारिक भारत टेक्स 2026 ऐप इस आयोजन की ‘डिजिटल-प्रथम’ सोच को दर्शाता है और यह व्यावसायिक संपर्क स्थापित करने, प्रतिभागियों के अनुभव को बेहतर बनाने, डेटा-आधारित सहभागिता को सक्षम करने तथा भारत टेक्स 2026 के व्यापक पैमाने और महत्वाकांक्षा को समर्थन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह ऐप भारत टेक्स 2026 के लिए एक व्यापक डिजिटल सहयोगी के रूप में विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से पंजीकृत प्रतिभागी आयोजन संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, प्रदर्शकों को खोज कर सकेंगे, बैठकें निर्धारित कर सकेंगे, आयोजन स्थल पर मार्ग दर्शन प्राप्त कर सकेंगे, लीड कैप्चर कर सकेंगे, ज्ञान सत्रों तक पहुंच बना सकेंगे और वास्तविक समय में अपडेट प्राप्त कर सकेंगे- वो भी एक ही मोबाइल इंटरफेस के माध्यम से।
9. केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने “अरुणाचल कीवी: अरुणाचल प्रदेश की यूएसपी” मिशन लॉन्च किया
पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने “अरुणाचल कीवी: अरुणाचल प्रदेश की यूएसपी – अरुणाचल प्रदेश राज्य के लिए क्लस्टर-आधारित कीवी खेती और मूल्य श्रृंखला विकास मिशन” की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू, अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव श्री मनीष कुमार गुप्ता और सचिव, एमडीओएनईआर श्री संजय जाजू की गरिमामयी उपस्थिति रही। लगभग ₹167 करोड़ के खर्च के साथ, ‘अरुणाचल कीवी पर मिशन: अरुणाचल प्रदेश की यूएसपी’ को एक ‘समग्र-सरकारी’, तालमेल-आधारित दृष्टिकोण के जरिए तैयार किया गया है। इस मिशन की अगुवाई एमडीओएनईआर कर रहा है और इसे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की योजनाओं के साथ-साथ नाबार्ड, आईसीएआर-सीआईटीएच, एपीडा, एनईआरएएमएसी और समर्पित निजी निवेशकों के साथ मिलकर बुना गया है। इस मिशन को मूल्य श्रृंखला में शामिल हर हिस्सेदार के नजरिए को ध्यान में रखते हुए आकार दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि इसमें किए गए उपाय जमीनी हकीकतों और अरुणाचल के कीवी-खेती करने वाले समुदायों की आकांक्षाओं को सही मायने में दर्शाते हों। यह मिशन एक क्लस्टर-आधारित दृष्टिकोण अपनाता है, जिसके तहत जीरो वैली (लोअर सुबनसिरी), दिरांग और कलाकतांग (वेस्ट कामेंग), शि योमी, और दिबांग घाटी में छह एकीकृत क्लस्टर-स्तरीय ‘फसल-बाद प्रबंधन हब‘ (पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट हब्स) की पहचान की गई है।
10. बहुपक्षीय अभ्यास प्रगति-2026 का उमरोई, मेघालय में शुभारंभ हुआ
मेघालय के उमरोई सैन्य स्टेशन में बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास प्रगति-2026 का शुभारंभ हुआ। इस सैन्य अभ्यास में भूटान, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, मालदीव, म्यांमार, नेपाल, फिलीपींस, सेशेल्स, श्रीलंका और वियतनाम सहित 12 मित्र देशों ने भागीदारी कर रहे हैं। भारतीय सेना ने इन सैन्य टुकड़ियों के आगमन पर उनका गर्मजोशी और पारंपरिक रूप से स्वागत किया और यह भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आतिथ्य सत्कार को दर्शाता है। प्रगति (Partnership of Regional Armies for Growth and Transformation in the Indian Ocean Region) , जिसका अर्थ हिंद महासागर क्षेत्र में विकास और परिवर्तन के लिए क्षेत्रीय सेनाओं की साझेदारी है, समानता, मित्रता और आपसी सम्मान की भावना से आयोजित की जा रही है।
11. ऐतिहासिक यात्रा के बाद आईओएस सागर (आईएनएस सुनयना) कोच्चि लौट आया
भारतीय नौसेना ने 20 मई 2026 को कोच्चि में आई.एन.एस. सुनयना के स्वागत के साथ ऐतिहासिक आईओएस सागर यात्रा (अनूठा समुद्री कूटनीति और सहयोग पहल) के सफल समापन का जश्न मनाया। यह यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में एक व्यापक बहुराष्ट्रीय यात्रा के बाद सम्पन्न हुई है। 16 भागीदार देशों के 38 कर्मियों वाला यह संयुक्त अभियान, इस क्षेत्र में भारत के पसंदीदा सुरक्षा भागीदार के रूप में उभरने और आईओआर नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग, अंतरसंचालनीयता और क्षमता निर्माण को मजबूत करने के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण प्रमाण है। भारतीय नौसेना और साझेदार देशों (बांग्लादेश, इंडोनेशिया, केन्या, मलेशिया, मॉरीशस, मालदीव, मोज़ाम्बिक, म्यांमार, सेशेल्स, सिंगापुर, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, तंजानिया, थाईलैंड, तिमोर लेस्ते और संयुक्त अरब अमीरात) द्वारा संयुक्त रूप से की गई यह यात्रा, इस क्षेत्र में किए गए सबसे व्यापक बहुराष्ट्रीय परिचालन अभियानों में से एक का प्रतिनिधित्व करती है। 2 अप्रैल, 2026 को माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ द्वारा मुंबई से आईओएस सागर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा के दौरान, जहाज ने माले, फुकेत, जकार्ता, सिंगापुर, यांगून, चटोग्राम और कोलंबो बंदरगाहों पर ठहराव किया।
12. RBI ने सहकारी बैंक यशवंत को-ऑपरेटिव बैंक का बैंकिंग लाइसेंस कर दिया रद्द
आरबीआई ने मंगलवार को यशवंत सहकारी बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया। केंद्रीय बैंक ने कहा कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और आय की संभावनाएं नहीं हैं। आरबीआई ने बयान में कहा कि लाइसेंस रद्द होने के बाद यशवंत को-ऑपरेटिव बैंक को 19 मई 2026 को कारोबार बंद होने के बाद से बैंकिंग गतिविधियां संचालित करने की अनुमति नहीं होगी। केंद्रीय बैंक ने बताया कि महाराष्ट्र के सहकारिता आयुक्त और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार को बैंक को बंद करने और एक परिसमापक नियुक्त करने का आदेश जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बैंक के परिसमापन की स्थिति में प्रत्येक जमाकर्ता को जमा बीमा और ऋण गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) से अधिकतम 5 लाख रुपये तक की जमा बीमा राशि प्राप्त करने का अधिकार होगा।
13. एनएडीए ने सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के अंकित और रेलवे के जयेश पाटिल पर लगाया तीन साल का प्रतिबंध
राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (एनएडीए) ने सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के अंकित और रेलवे के जयेश पाटिल पर तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया है। दोनों खिलाड़ियों का डोपिंग टेस्ट पॉजिटिव आया था। अंकित ने 69वीं राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में तीसरा स्थान जबकि पाटिल ने पांचवां स्थान प्राप्त किया था। दोनों खिलाड़ियों ने आरोपों को स्वीकार कर लिया, जिसके परिणामस्वरूप उनकी अयोग्यता अवधि में एक साल की कमी हुई। अंकित पर यह प्रतिबंध 25 फरवरी से और पाटिल पर 27 फरवरी से लागू हुआ।
14. राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस
भारत में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस प्रतिवर्ष 21 मई को मनाया जाता है। इस दिन वर्ष 1991 में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमले में हत्या कर दी गई थी। यह घटना केवल एक राजनीतिक हत्या नहीं थी, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती भी थी। इस घटना के बाद भारत सरकार ने आतंकवाद के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में शांति और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया।
15. विश्व माप विज्ञान दिवस 2026
भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों के विभाग ने विश्व मापन दिवस 2026 मनाया, जो 20 मई 1875 को पेरिस में हस्ताक्षरित ऐतिहासिक मीटर कन्वेंशन की 151वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। इस वर्ष के विश्व मापन दिवस की थीम है “मापन: नीति निर्माण में विश्वास का निर्माण“।
VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed
VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1
THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
