19 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

13–17 minutes


1. विदेश मंत्रालय में राजनयिक फेरबदल, अजय कुमार इराक में और सौमेंदु बागची स्विट्जरलैंड में अगले राजदूत

19 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

विदेश मंत्रालय में बड़े स्तर पर राजनयिक फेरबदल करते हुए केंद्र सरकार ने इराक और स्विट्जरलैंड में भारत के अगले राजदूतों की नियुक्ति की घोषणा की है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार 2001 बैच के भारतीय विदेश सेवा अधिकारी अजय ए. कुमार को इराक गणराज्य में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। अजय ए कुमार अभी विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा, 1993 बैच के वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी सौमेंदु बागची को अब स्विट्जरलैंड में भारत का अगला राजदूत बनाया गया है। फिलहाल वह बगदाद में भारत के राजदूत हैं। सौमेंदु बागची पिछले कुछ वर्षों से इराक में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

2. सेमीकंडक्टर सेक्टर को मिलेगा बड़ा बूस्ट, पीएम मोदी 17 सितंबर को करेंगे ‘सेमीकॉन इंडिया’ का उद्घाटन

19 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इससे भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। यह जानकारी मंगलवार को जारी आधिकारिक बयान में दी गई। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने बताया कि ‘सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम’ थीम पर आधारित तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस और प्रदर्शनी 17 से 19 सितंबर तक आयोजित होगी। इसका आयोजन मंत्रालय के तहत ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन’ (आईएसएम) और ग्लोबल इंडस्ट्री एसोसिएशन एसईएमआई संयुक्त रूप से कर रहे हैं। कार्यक्रम में नीति-निर्माताओं, ग्लोबल सेमीकंडक्टर कंपनियों, इंडस्ट्री अधिकारियों, रिसर्चर्स, शिक्षाविदों, स्टार्ट-अप्स और छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। इस दौरान सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन में हो रहे विकास पर चर्चा की जाएगी।

3. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एनसीसी के साहसिक अभियान ‘अपराजिता-परांग ला 2026’ को रवाना किया

19 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय कैडेट कोर-एनसीसी के प्रमुख साहसिक अभियान अपराजिता-परांग ला 2026 को रवाना किया। 30 दिन का यह पदयात्रा अभियान 250 किलोमीटर लंबे परांग ला दर्रे से होकर गुजरेगा, जो हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी को लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र से जोड़ता है। इसे देश के सबसे चुनौतीपूर्ण ऊंचाई वाले ट्रेकिंग मार्गों में से एक माना जाता है। तीनों सेनाओं की महिला अधिकारियों के नेतृत्व में 28 बालिका कैडेटों की टीम इसमें हिस्सा ले रही है, जिनकी औसत आयु 19 वर्ष है। सबसे कम उम्र की प्रतिभागी साढ़े 16 वर्ष की है। यह अभियान परंग ला दर्रे से होकर गुजरेगा, जो 5,578 मीटर (18,300 फीट) की ऊंचाई पर हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी को लद्दाख के चांगथांग क्षेत्र से जोड़ता है।

4. बैटरी, हाइड्रोजन और प्राकृतिक गैस चालित वाणिज्यिक वाहनों की अनुमत आयु 5 वर्ष बढ़ाने का प्रस्ताव

19 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सरकार ने राष्ट्रीय परमिट प्रणाली के अंतर्गत आने वाले बैटरी चालित, हाइड्रोजन ईंधन आधारित और प्राकृतिक गैस चालित वाणिज्यिक वाहनों की अनुमत आयु में पांच वर्ष के विस्तार का प्रस्ताव किया है। यह प्रस्ताव सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन के मसौदे का हिस्सा है। इसका उद्देश्य राष्ट्रीय परमिट प्रक्रियाओं को सरल बनाना और डिजिटल प्रक्रियाओं के अधिक उपयोग को बढ़ावा देना है। मंत्रालय ने इस संबंध में 10 अगस्त को एक मसौदा अधिसूचना जारी की। मसौदे में लंबी अवधि के राष्ट्रीय परमिट प्राधिकरण, संशोधित अस्थायी पंजीकरण नियम और वाहन पोर्टल के अधिक उपयोग के प्रावधान शामिल हैं। मसौदे में राष्ट्रीय परमिट धारकों को हर साल नवीनीकरण के बजाय पांच साल तक के लिए प्राधिकरण प्राप्त करने की अनुमति देने का भी प्रस्ताव है। मंत्रालय ने अधिसूचना के सार्वजनिक होने की तारीख से 30 दिनों तक आपत्तियां और सुझाव आमंत्रित किए हैं। प्रस्तावित बदलाव के तहत राष्ट्रीय परमिट व्यवस्था वाले वाहनों के लिए मौजूदा 12 वर्ष और 15 वर्ष की उम्र सीमा को बैटरी, हाइड्रोजन और प्राकृतिक गैस से चलने वाले वाहनों के मामले में बढ़ाकर क्रमशः 17 वर्ष और 20 वर्ष किया जाएगा।

5. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को ‘बैंकिंग फॉर यूथ’ अभियान शुरू करने की घोषणा की

19 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने घोषणा की है कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 2 अक्टूबर से एक महीने का अभियान- ‘बैंकिंग फॉर यूथ’ शुरू करेंगे। नई दिल्ली में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक सम्मेलन के समापन भाषण में उन्‍होंने कहा कि इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य युवाओं को वित्तीय क्षेत्र से जोड़ना और उनकी वित्तीय यात्रा में मार्गदर्शन करना होगा। उन्होंने बताया कि अभियान का लक्षित समूह 16 वर्ष और उससे अधिक आयु के युवा पेशेवर होंगे। वित्तमंत्री ने आगे कहा कि यह अभियान युवा ग्राहकों के साथ निरंतर जुड़ाव के लिए एक मंच के रूप में कार्य करेगा, जिससे उनकी भावी उद्यमशीलता की यात्रा सुगम होगी। उन्‍होंने रेखांकित किया कि यूपीआई के माध्यम से किए गए 66 प्रतिशत लेनदेन 18 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों द्वारा किए जाते हैं।

6. ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा दूसरे कार्यकाल के लिए फिर निर्वाचित

19 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

ज़ाम्बिया के राष्ट्रपति हाकाइंडे हिचिलेमा दूसरे पांच वर्षीय कार्यकाल के लिए फिर से निर्वाचित हो गए हैं। हिचिलेमा हिचिलेमा यूनाइटेड पार्टी फॉर नेशनल डेवलपमेंट (UPND) से हैं और उन्हें 61.4% वोट मिले। हिचिलेमा पहली बार 2021 में जाम्बिया के राष्ट्रपति चुने गए थे और 2021 में उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति एडगर लुंगु को हराया था।

7. 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक में भारत ने जन-केंद्रित और कार्यान्वयन-उन्मुख पर्यावरणीय कार्रवाई पर दिया जोर

19 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित 12वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने जन-केंद्रित, कार्यान्वयन-उन्मुख और विकासशील देशों की वास्तविकताओं के अनुरूप पर्यावरणीय कार्रवाई का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स ज्ञान साझाकरण, तकनीकी सहयोग, प्रशिक्षण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और मजबूत संस्थागत साझेदारी के माध्यम से सहयोग को सामूहिक क्षमता में बदल सकता है। बैठक सर्वसम्मति से संयुक्त मंत्रिस्तरीय वक्तव्य और चार ज्ञान संकलनों को अपनाने के साथ संपन्न हुई।

8. भारत ने घास के मैदानों और अन्य खुले प्राकृतिक इकोसिस्टम (ONEs) के लिए अपनी तरह की पहली गाइड लॉन्च की

19 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

भारत ने मंगोलिया के उलानबटार में UNCCD COP17 के 17वें सत्र में भारत के घास के मैदानों और अन्य खुले प्राकृतिक इकोसिस्टम के लिए अपनी पहली गाइड लॉन्च की। यह डॉक्यूमेंट भारत के घास के मैदानों, सवाना, रेगिस्तान और अन्य खुले प्राकृतिक इकोसिस्टम की विविधता, इकोलॉजिकल महत्व और सामाजिक-आर्थिक महत्व को उजागर करता है। कार्यक्रम के दौरान वर्चुअली बात करते हुए, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह गाइड भारत के खुले प्राकृतिक इकोसिस्टम को मान्यता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और उन्होंने वनों के साथ-साथ इनके विज्ञान-आधारित संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। मंत्रालय ने कहा कि यह गाइड पूरे भारत में प्रमुख खुले प्राकृतिक इकोसिस्टम के बारे में जानकारी एक साथ लाती है, जिसमें उनकी भौगोलिक स्थिति, इकोलॉजिकल विशेषताएं, जैव विविधता और उनसे जुड़े समुदाय और जनजातियां शामिल हैं।

9. भारत और आर्मेनिया ने समझौता किया

19 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

18 अगस्त को भारत और यूरेशियाई देश आर्मेनिया के बीच रक्षा एवं रणनीतिक सहयोग के लिए समझौता हुआ। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की आर्मेनिया यात्रा के दौरान ये समझौता हुआ। 17 अगस्त को भारत के रक्षा सचिव सिंह और आर्मेनिया के रक्षा मंत्री सुरेन पापिक्यान ने मुलाकात की थी, इस मुलाकात में दोनों देश सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के बीच सहयोग के लिए एक नया ढांचा बनाने पर सहमत हुए हैं। जनरल स्टाफ का मतलब उन सैन्य अधिकारियों से है जो प्लानिंग, लॉजिस्टिक्स और रोजमर्रा के कामकाज को संभालते हैं। भारत और आर्मेनिया दोनों देश एक दूसरे को रक्षा सहयोग करते हैं, जिसमें ट्रेनिंग, सैन्य टेक्नोलॉजी और डिफेंस इंडस्ट्री भी शामिल हैं। भारत ने आर्मेनिया को पिनाका मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम, स्वदेशी रडार और मिसाइल प्रणालियों सहित कई रक्षा उपकरणों की आपूर्ति की है। दोनों देशों के संबंधों में खासतौर पर रक्षा उपकरणों की आपूर्ति, सैन्य सहयोग और रणनीतिक साझेदारी महत्वपूर्ण क्षेत्र बनकर उभरे हैं। भारत और आर्मेनिया के बीच राजनयिक संबंध 1992 में स्थापित हुए थे और हाल के वर्षों में रक्षा सहयोग द्विपक्षीय संबंधों का प्रमुख आधार बना है।

10. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 31 ECMS को मंजूरी दी

19 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

18 अगस्त को केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इलैक्ट्रॉनिक्स कॉमपोनेंटस मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के तहत 31 नई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में कुल ₹7,877 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। ये परियोजनाएं 10 राज्यों में स्थापित की जाएंगी। इन मंजूरियों के बाद ECMS के तहत कुल 106 परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है। इन 106 परियोजनाओं का कुल निवेश लगभग ₹69,548 करोड़ है। ECMS योजना का मुख्य उद्देश्य इलेक्ट्रॉनिक्स घटकों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देकर विदेशों से होने वाले आयात को कम करना है। इसका लक्ष्य मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को असेंबल करने और साथ ही उनके महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स और सब-असेंबली का प्रोडक्शन करना भी शामिल है। इसके तहत देश में उन्नत इलेक्ट्रॉनिक चिप्स, कंपोनेंट्स और सेमीकंडक्टर सामग्री के निर्माण को प्राथमिकता दी जाएगी। नई परियोजनाओं से भारत में पहली बार कुछ महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक घटकों और कच्चे माल का घरेलू उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। इस उत्पादन में फिल्टर, कॉइल, स्पीकर, एसिटिलीन ब्लैक जैसे प्रोडक्ट्स बनाए जा सकेंगे। ECMS = भारत में इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का घरेलू निर्माण बढ़ाना + आयात निर्भरता कम करना + ग्लोबल वैल्यू चैन्स में भारत की भागीदारी मजबूत करना।

11. सरकार ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा की

19 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

सरकार ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2025 की घोषणा कर दी है। भारत की प्रमुख महिला बैडमिंटन डबल्स जोड़ी ट्रीसा जॉली और पल्लेल्ला गायत्री गोपीचंद समेत विभिन्न खेलों के 15 अन्य खिलाड़ियों को खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी इसायाह अरुमैनायागम को अर्जुन पुरस्कार-लाइफटाइम से सम्मानित किया जाएगा। एथलेटिक्स कोच परवीर सिंह, बॉक्सिंग कोच छोटे लाल यादव और शूटिंग कोच नेहा नंदकुमार चव्हाण को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, पुणे स्थित आर्मी पैरालंपिक नोड को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। यह पुरस्कार खेलों के प्रोत्साहन और विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाली कॉरपोरेट संस्था तथा गैर-सरकारी संगठन को दिया जाता है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं।

12. शबनम सिन्हा एयरटेल पेमेंट्स बैंक की नई चेयरपर्सन

19 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

18 अगस्त को एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने नए चेयरपर्सन के नाम का ऐलान किया। शबनम सिन्हा एयरटेल पेमेंट्स बैंक की नई चेयरपर्सन होंगी। शबनम 1 अक्टूबर 2026 से चेयरपर्सन का पद संभालेंगी और वे नॉन एग्जीक्यूटिव चेयरमैन सुनील भारती मित्तल की जगह लेंगी। सुनील मित्तल का कार्यकाल 30 सितंबर को पूरा हो रहा है। इसके बाद वे बोर्ड से हट जाएंगे। शबनम सिन्हा के पास बैंकिंग, गवर्नेंस और डिजिटल बदलाव का 30 से ज्यादा सालों का ग्लोबल अनुभव है। शबनम ने 2010-2025 तक वर्ल्ड बैंक में बतौर लीड स्पेशलिस्ट काम किया है। शबनम USAID व NCERT के साथ भी लंबे समय तक काम कर चुकी हैं।

13. टाटा पावर और IIT बॉम्बे ने क्लीन एनर्जी रिसर्च समझौता किया

19 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

18 अगस्त को टाटा पावर और IIT बॉम्बे ने एक मास्टर रिसर्च एग्रीमेंट साइन किया। ये एग्रीमेंट IIT बॉम्बे कैंपस में टाटा पावर के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ प्रवीर सिन्हा, IIT बॉम्बे के डीन प्रो. श्रीकृष्ण वी कुलकर्णी और IIT बॉम्बे के डायरेक्टर प्रो. शीरीष कडारे ने किया। इस MoU का मकसद IIT बॉम्बे की रिसर्च क्षमताओं और टाटा पावर की इंडस्ट्री से जुड़ी विशेषज्ञता को मिलाकर सोल्यूशन्स विकसित करना है। इन सोल्यूशन्स को स्मार्ट ग्रिड, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, एनर्जी स्टोरेज, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, साइबर सिक्योरिटी में यूज किया जाएगा। साथ ही पावर सिस्टम के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल ग्रिड टेक्नोलॉजी, कार्बन कैप्चर और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे क्षेत्रों में विकसित किया जाएगा। इस पार्टनरशिप का मकसद लैब में होने वाली रिसर्च और कमर्शियल रिसर्च के बीच के अंतर को कम करना है। इस पार्टनरशिप से भारत के क्लीन एनर्जी ट्रांजिशन (स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव) में मदद मिलेगी।

14. ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

19 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले भारतीय और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए हैं। पंत ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा। साथ ही वे भारत की ओर से टेस्ट में छक्कों का शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। भारत ने गॉल टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका को 372 रन का टारगेट दिया। जवाब में श्रीलंका ने 4 विकेट पर 84 रन बनाए हैं।

15. विश्व फोटोग्राफी दिवस

19 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

तकनीक और दृश्य अभिव्यक्ति को सम्मान देने के लिए हर साल 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया जाता है। विश्व फोटोग्राफी दिवस की तारीख फोटोग्राफी के इतिहास की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि से जुड़ी है। 19 अगस्त 1839 को फ्रांसीसी सरकार ने डागेरियोटाइप प्रक्रिया के विवरण को सार्वजनिक किया था। यह प्रक्रिया लुई डागेर और जोसेफ निसेफोर निएप्स के प्रयोगों से विकसित हुई थी और इसे फोटोग्राफी के शुरुआती व्यावहारिक तरीकों में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। फ्रांस की ओर से इस प्रक्रिया को सार्वजनिक किए जाने के बाद तस्वीर बनाने की तकनीक का ज्ञान व्यापक रूप से लोगों तक पहुंचा। इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

16. विश्व मानवतावादी दिवस

19 August 2026 Current Affairs -GurugGkwala

युद्ध, प्राकृतिक आपदा, विस्थापन, भुखमरी और दूसरे मानवीय संकटों के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने वाले कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवकों और आम लोगों के साहस व समर्पण को सम्मान देने के लिए हर साल 19 अगस्त को विश्व मानवतावादी दिवस (World Humanitarian Day) मनाया जाता है। विश्व मानवतावादी दिवस की तारीख 19 अगस्त 2003 की उस दुखद घटना से जुड़ी है, जब इराक की राजधानी बगदाद में संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय पर बम हमला हुआ था। इस हमले में संयुक्त राष्ट्र के तत्कालीन इराक प्रमुख सर्जियो विएरा डी मेलो समेत 22 लोगों की मौत हुई थी। इस घटना ने संघर्ष क्षेत्रों में मानवीय सहायता पहुंचाने वाले कार्यकर्ताओं के सामने मौजूद जोखिम को पूरी दुनिया के सामने रखा। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2008 में 19 अगस्त को विश्व मानवतावादी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://www.youtube.com/@guruggkwala

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://www.guruggkwala.com

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Leave a Comment

Shopping Cart
Scroll to Top