10–13 minutes
1. स्वीडन ने पीएम मोदी को ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया
स्वीडन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ से सम्मानित किया। स्वीडन का ‘रॉयल ऑर्डर ऑफ पोलर स्टार, कमांडर ग्रैंड क्रॉस’ किसी भी राष्ट्राध्यक्ष को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला 31वां वैश्विक सम्मान है। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन के बीच द्विपक्षीय वार्ता भी हुई।
2. प्रधानमंत्री मोदी की नीदरलैंड यात्रा में 17 अहम समझौते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारत और नीदरलैंड के बीच रणनीतिक, आर्थिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग को नई मजबूती देने के लिए 17 अहम समझौतों और दस्तावेजों पर सहमति बनी। इन समझौतों में सेमीकंडक्टर, जल प्रबंधन, हरित ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और प्रवासन जैसे कई प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं। दोनों देशों ने ‘भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी रोडमैप 2026-2030’ पर सहमति जताई। यह व्यापक दस्तावेज आने वाले वर्षों में द्विपक्षीय सहयोग की दिशा तय करेगा और व्यापार, तकनीक तथा वैश्विक साझेदारी को नई गति देगा। भारत के जल शक्ति मंत्रालय और नीदरलैंड के इंफ्रास्ट्रक्चर एवं वॉटर मैनेजमेंट मंत्रालय के बीचगुजरात की कल्पसर परियोजना के लिए तकनीकी सहयोग पर आशय पत्र जारी किया गया। इसके अलावा हरित हाइड्रोजन सहयोग, नवीकरणीय ऊर्जा और ऊर्जा रूपांतरण परियोजनाओं पर कई संयुक्त समझौते और कार्य समूहों की स्थापना पर सहमति बनी। पश्चिम त्रिपुरा में फ्लोरीकल्चर के लिएइंडो-डच उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने पर सहमति बनी। वहीं,बेंगलुरु स्थित पशुपालन उत्कृष्टता केंद्र में डेयरी प्रशिक्षण के लिए इंडो-डच उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया जाएगा। पशुपालन और डेयरी क्षेत्र में सहयोग के लिए दोनों देशों के बीच संयुक्त घोषणा पत्र भी जारी किया गया। स्वास्थ्य क्षेत्र में सहयोग के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और नीदरलैंड के सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संस्थान के बीच आशय पत्र पर हस्ताक्षर हुए। वहीं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए दोनों देशों के बीच समझौता ज्ञापन पर सहमति बनी। नालंदा विश्वविद्यालय और ग्रोनिंगन विश्वविद्यालय के बीच शैक्षणिक सहयोग पर समझौता हुआ। इसके अलावा लेडेन यूनिवर्सिटी लाइब्रेरीज़ और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के बीच भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। भारत और नीदरलैंड के बीच सीमा शुल्क मामलों में पारस्परिक प्रशासनिक सहायता पर भी समझौता हुआ, जिससे व्यापारिक प्रक्रियाओं को और अधिक सुगम और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी। यात्रा के दौरान चोल राजवंश के ताम्रपत्र भारत को लौटाने पर सहमति बनी। टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और एएसएमएल के बीचगुजरात के धोलेरा में सेमीकंडक्टर फैब को सहयोग देने के लिए समझौता ज्ञापन हुआ।
3. भारत का पहला सैटलाईट-टैग्ड गंगा सॉफ्ट शेल टर्टल
भारत का पहला सैटलाईट-टैग्ड गंगा सॉफ्ट शेल टर्टल (निल्सोनिया गैंगेटिका), जो एक लुप्तप्राय मीठे जल का सरीसृप है, को असम के काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान एवं टाइगर रिज़र्व में छोड़ा गया, जो वन्यजीव संरक्षण में एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो लुप्तप्राय प्रजाति दिवस (साल मई के तीसरे शुक्रवार -15 May 2026) के साथ मेल खाता है। यह ब्रह्मपुत्र नदी बेसिन के भीतर मौसमी आवागमन, घरेलू सीमा और महत्त्वपूर्ण घोंसले या प्रजनन आवासों को ट्रैक करने के लिये गंगा सॉफ्ट शेल टर्टल के सैटलाईट-टैगिंग का भारत का पहला उदाहरण है। यह परियोजना पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) के तहत वन्यजीव संस्थान (WII) द्वारा, असम वन विभाग के सहयोग से और नेशनल ज्योग्राफिक सोसायटी द्वारा वित्तपोषित की गई थी। गंगा सॉफ्ट शेल टर्टल रिवरराइन टर्टल से अपने सिर के शीर्ष पर अद्वितीय तीर के निशान जैसी आकृतियों द्वारा प्रतिष्ठित है। यह मुख्य रूप से बड़ी नदियों, झीलों और जलाशयों में निवास करता है। एक प्रमुख रिवर प्रीडेटर के रूप में जो मृत और सड़ते जानवरों के पदार्थ पर फीड करता है, यह प्रजाति एक महत्त्वपूर्ण स्केवेंजर के रूप में कार्य करती है, जो नदी पारिस्थितिकी तंत्र को प्राकृतिक रूप से स्वच्छ बनाए रखने में मदद करती है।
4. राजगीर में वैदिक मंत्रों और शंखनाद के साथ शुरू हुआ विश्व प्रसिद्ध मलमास मेला
बिहार के राजगीर में विश्व प्रसिद्ध मलमास मेले की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को ब्रह्मकुंड परिसर में वैदिक मंत्रों के उच्चारण, शंखनाद और पारंपरिक ध्वजारोहण समारोह के बीच मेले का उद्घाटन किया। करीब एक महीने तक चलने वाला यह धार्मिक मेला 15 जून तक आयोजित किया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार हर तीसरे साल आने वाले 13वें महीने को मलमास कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस अवधि में स्वर्ग के 33 कोटि देवी-देवता अपने लोक को छोड़कर राजगीर में प्रवास करते हैं। इसी कारण देश के अन्य हिस्सों में मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं, लेकिन राजगीर में पूजा-पाठ, दान-पुण्य और स्नान का विशेष महत्व होता है। मेला अवधि के दौरान 21 मई को पंचमी स्नान, 27 मई को प्रथम शाही स्नान, 31 मई को द्वितीय शाही स्नान, 5 जून को पंचमी स्नान, 11 जून को तृतीय शाही स्नान तथा 15 जून 2026 को अमावस्या स्नान और विसर्जन का आयोजन किया जाएगा।
5. दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, महिला स्टार्टअप्स को मिलेगा 10 करोड़ तक का बिना गारंटी लोन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी की महिलाओं को आत्मनिर्भर, उद्यमी और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है। इसी दिशा में सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों और स्टार्टअप्स के लिए 10 करोड़ रुपए तक के कोलैटरल-फ्री लोन (बिना गिरवी ऋण) की व्यवस्था की है, जिसकी गारंटी स्वयं दिल्ली सरकार लेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार शाम उत्तर पश्चिम दिल्ली स्थित यूनिटी वन मॉल, रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास आयोजित दो दिवसीय ‘मेगा सेल्फ हेल्प ग्रुप (एसएचजी) मेला-2026’ के उद्घाटन अवसर पर संबोधित कर रही थीं।
6. आंध्र प्रदेश सरकार तीसरे और चौथे बच्चे के जन्म पर प्रोत्साहन राशि देगी
16 मई को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ऐलान किया कि अब राज्य में तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवार को 30 हजार रुपए और चौथे बच्चे के जन्म पर 40 हजार रुपए दिए जाएंगे। 5 मार्च को विधानसभा में एक नई पॉलिसी पेश की थी। इसे ‘जनसंख्या प्रबंधन नीति‘ कहा गया। इसमें दूसरा बच्चा पैदा होने पर परिवार को 25 हजार रुपए देने का ऐलान किया गया था। वहीं अब तीसरे और चौथे बच्चे के पैदा होने पर पैसे की घोषणा को इसी नीति का विस्तार किया गया है। यानी अब 4 बच्चे पैदा होने पर कुल 95 हजार रुपए मिलेंगे। आंध्र प्रदेश में किसी भी सरकारी महिला कर्मचारियों के बच्चों की संख्या चाहे जितनी हो, हर बच्चे पर 26 हफ्ते यानी 6 महीने की मैटरनिटी लीव का प्रावधान है। इसके पहले तक 6 महीने का मैटरनिटी लीव सिर्फ पहले दो बच्चों पर मिलती थी। दो से ज्यादा होने पर 3 महीने की छुट्टी का नियम था। नायडू सरकार की जनसंख्या प्रबंधन नीति के मुताबिक, 2 से ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले परिवारों को पैसे के अलावा कई दूसरी सुविधाएं भी मिलेंगी। आंध्र प्रदेश सरकार तीसरे बच्चे के लिए 5 साल तक हर महीने 1 हजार रुपए का पोषण भत्ता देगी। आंध्र प्रदेश सरकार तीसरे बच्चे के लिए 18 साल की उम्र तक मुफ्त शिक्षा देगी। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश सरकार पिता को 2 महीने की कंपलसरी पैटरनिटी लीव और जरूरत पड़ने पर 12 महीने तक की छुट्टी देगी। इनफर्टिलिटी यानी बच्चे को जन्म न दे पाने की समस्या से जूझ रहे दंपतियों के लिए राज्य समर्थित फर्टिलिटी क्लिनिक्स भी शुरू किए जाएंगे।
7. भारतीय नौसेना ने भोपाल के अपर लेक में अपने प्रमुख नौसेना नौकायन केंद्र का उद्घाटन किया
भारतीय नौसेना ने 17 मई, 2026 को भोपाल की प्रसिद्ध अपर लेक में अपने प्रमुख नौसैनिक नौकायन केंद्र का शुभारंभ किया, इसे भोजताल के नाम से भी जाना जाता है। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने इस आयोजन के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह नौकायन केंद्र भारतीय नौसेना की नौकायन टीम, नौसेना की रोइंग, कैनोइंग और कयाकिंग टीमों के साथ ही राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के प्रशिक्षण के लिए व्यापक रूप से उपयोग किया जाएगा। वर्तमान में नौसेना नौकायन टीम के कुल 34 सदस्यों में से 17 सदस्य मध्य प्रदेश से हैं। इस सुविधा का उद्देश्य राज्य के अधिकाधिक युवाओं को प्रतिस्पर्धी जल क्रीड़ाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें रक्षा बलों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है।
8. थाइलैंड ओपन: पुरुष डबल्स फाइनल में इंडोनेशिया ने जीत हासिल की
थाइलैंड ओपन के पुरुष डबल्स में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को रजत से संतोष करना पड़ा है। फाइनल में इस जोड़ी को इंडोनेशिया के लियो रॉली कॉर्नोडो और डेनियल मॉर्थिन की जोड़ी ने 21-12,25-23 से हराया।
9. बैडमिंटन प्लेयर श्रियांशी वालिशेट्टी ने सिल्वर जीता
17 मई को बैडमिंटन प्लेयर श्रियांशी वालिशेट्टी ने चीन में बाओजी चाइना मास्टर्स में वुमेन सिंगल्स में सिल्वर मेडल जीता। ये टूर्नामेंट चीन के बाओजी सिटी जिम्नेजियम में आयोजित एक BWF सुपर 100 कार्यक्रम था। श्रियांशी सेमीफाइनल में जूनियर वर्ल्ड चैंपियन चीन की जू वेन जिंग को हराकर फाइनल में पहुंचीं। 19 साल की श्रियांशी इसी महीने की शुरुआत में मैक्सिकन इंटरनेशनल चैलेंज भी जीता है। श्रियांशी ने 2013 में पुलेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी में प्रोफेशनल ट्रेनिंग शुरू की। 2024 में वुमेन सिंगल्स में स्लोवेनिया ओपन में उपविजेता रहीं थीं। श्रियांशी ने 2025 को करियर की टॉप 46वीं रैंकिंग हासिल की। बाओजी चाइना मास्टर्स एनुअल इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट है। जिसे बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) सुपर 100 मंजूरी देता है।
10. यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने इटालियन ओपन का महिला सिंगल्स खिताब जीता
टेनिस में, यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना ने इटालियन ओपन का महिला सिंगल्स खिताब जीत लिया है। सातवीं वरीयता प्राप्त एलिना ने फाइनल में अमरीका की कोको गॉफ को हराया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के फाइनल में, आज इटली के जानिक सिनर का मुकाबला नॉर्वे के कैस्पर रूड से होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजकर तीस मिनट से खेला जाएगा।
11. नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने 32वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर इतिहास रचा
नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने 32वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़कर इतिहास रच दिया है। 56 वर्षीय कामी रीता एवरेस्ट पर सबसे अधिक बार चढ़ाई करने वाले शेरपा हैं। नेपाल के कोशी प्रांत के सोलुखुम्बु जिले में जन्मे कामी रीता ने पहली बार 1994 में एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी। इसी बीच, ‘पर्वत रानी’ के नाम से मशहूर ल्हाकपा शेरपा ने भी एवरेस्ट पर लगातार 11वीं बार सफलतापूर्वक चढ़ाई करने वाली पहली नेपाली महिला होने का अपना रिकॉर्ड बरकरार रखा है।
12. ब्रिटिश एक्टर डेविड बर्क का निधन
16 मई को क्लासिक टीवी सीरीज द एडवेंचर्स ऑफ शर्लक होम्स में डॉ. जॉन वॉटसन का किरदार निभाने वाले ब्रिटिश एक्टर डेविड बर्क का निधन हो गया। वे 91 साल के थे। डेविड ने 1950-1960 के दशक के दौरान ब्रिटिश थिएटर में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। डेविड ने सबसे ज्यादा विशेषकर शेक्सपियर नाटक पर थिएटर किए। डेविड ने 1983 में शेरलॉक होम्स के अलावा, उन्होंने ‘रेली, ऐस ऑफ स्पाइज’ में जोसेफ स्टालिन का किरदार निभाया था। 1984 में टीवी शो शरलॉक होम्स में जेरेमी ब्रेट के साथ डॉ. जॉन वॉटसन की भूमिका निभाई थी।
VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed
VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1
THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
