9–12 minutes
1. नई दिल्ली में पहली BRICS शेरपा बैठक हुई
9 फरवरी को पहली ब्रिक्स (BRICS) शेरपा बैठक नई दिल्ली में शुरू हुई। इकोनॉमिक रिलेशन सेक्रेटरी सुधाकर दलेला ने इसकी अध्यक्षता की और ब्रिक्स शेरपा सदस्य देशों के मेम्बर्स के साथ बैठक की।18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले होने वाली ये एक हाई लेवल मीटिंग है। ब्रिक्स शेरपा, ब्रिक्स में शामिल होने वाले सदस्य देशों के सीनियर ऑफिसर्स और डिप्लोमैट्स के बीच होने वाली मीटिंग है। ब्रिक्स सम्मेलन से पहले मीटिंग में सीनियर ऑफिसर ड्राफ्ट, प्लानिंग और डॉक्यूमेंट्स तैयार करते हैं। ब्रिक्स सदस्य देशों के सभी प्रतिनिधि इस मीटिंग में भाग ले रहे हैं। पहली बार बेलारूस भी ब्रिक्स के पार्टनर मेंबर के तौर पर हिस्सा ले रहा है। ब्रिक्स शेरपा नाम रखा गया क्योंकि वे सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों की ओर से बात करने वाले हैं। ठीक वैसे ही ‘शेरपा’ (गाइड) पर्वतारोहियों को ऊंचे हिमालयी रास्तों पर गाइड करते हैं। 13 जनवरी को भारत ने ऑफिशियली 18वें ब्रिक्स (BRICS) 2026 की अध्यक्षता संभाली थी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ब्रिक्स 2026 की थीम, लोगो और वेबसाइट का शुभारंभ किया था। इस साल की थीम बिल्डिंग फॉर रिजिलेन्स, इनोवेशन कॉर्पोरेशन एंड सस्टेनेबिलिटी रखी गई है। ब्रिक्स नाम इसके संस्थापक सदस्य देशों- ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के शुरुआती अक्षरों से बना है। वहीं मिस्र, इथियोपिया, ईरान, यूएई और इंडोनेशिया बाद में इस फोरम के पूर्ण सदस्य बने हैं। 2026 में ब्रिक्स की स्थापना के 20 साल पूरे हुए। भारत इस साल चौथी बार ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है।
2. भारत और ग्रीस से रक्षा सहयोग के लिए एग्रीमेंट किया
9 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में ग्रीस के रक्षा मंत्री निकोलस जॉर्जियोस डेंडियास के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस बैठक में भारत-ग्रीस ने रणनीतिक साझेदारी और रक्षा सहयोग को मजबूत करने के लिए एक एग्रीमेंट साइन किया। समझौते के तहत दोनों देश अपनी स्वदेशी डिफेंस इंडस्ट्री की क्षमता का विस्तार करने के लिए काम करेंगे। दोनों देशों के बीच हुई ये पार्टनरशिप आत्मनिर्भर भारत पहल ‘एजेंडा 2030’ सुधारों के तहत स्वदेशी डिफेंस टेक्नोलॉजी के लिए ग्रीस के साथ मिलकर काम करेगी। इस जॉइंट पार्टनरशिप का उद्देश्य जॉइंट रिसर्च, डेवलपमेंट, डिफेंस टेक्नोलॉजी और इक्विपमेंट का को-प्रोडक्शन करना है। दोनों देश 2030 के लिए ग्रीस के रक्षा सुधारों और आत्मनिर्भर भारत पहल के लिए अपने स्वदेशी रक्षा उद्योगों का विस्तार करने के लिए काम करेंगे। एग्रीमेंट के साथ ही ग्रीस ने घोषणा की है कि सेंटर इंडियन ओशियन रीजन (IFC-IOR) गुरुग्राम में समुद्री समन्वय को बढ़ाने के लिए ग्रीस एक अंतरराष्ट्रीय संपर्क अधिकारी भी अपॉइन्ट करेगा। एग्रीमेंट रक्षा मंत्री निकोलस जॉर्जियोस की दो दिनों की आधिकारिक यात्रा के दौरान हुए हैं।
3. भारत और चीन ने पहली बार रणनीतिक बैठक की
10 फरवरी को भारत और चीन ने पहली बार नई दिल्ली में रणनीतिक बैठक की। 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों के बीच हुई झड़प के बाद ये पहली ‘स्ट्रैटेजिक’ बैठक है। भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री और चीन के कार्यकारी उप विदेश मंत्री मा झाओशू बैठक में शामिल हुए। दोनों देशों ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही एक अपडेटेड एयर सर्विसेज एग्रीमेंट को जल्द अंतिम रूप देने की जरूरत पर भी दोनों देश राजी हुए। बीजिंग ने कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे को ‘राइवल के बजाय कोऑपरेटिव पार्टनर’ और खतरों के बजाय विकास के मौकों के तौर पर देखना चाहिए। बैठक में दोनों देशों के बीच के संवेदनशील मुद्दों को छोड़कर विकास के मुद्दों पर संबंध बेहतर बनाने की चर्चा हुई।
4. रम्या श्रीराम नेशनल ज्योग्राफिक 2026 कैलेंडर में शामिल
9 फरवरी को चेन्नई की फोटोग्राफर रम्या श्रीराम को नेशनल ज्योग्राफिक 2026 कैलेंडर में जगह मिली है। रम्या को केरल के कल्चरल प्रोग्राम ‘कंडानार केलन थेय्यम’ की तस्वीर के लिए नेट जियो इंडिया वर्ल्डवाइड कॉन्टेस्ट 2025 अवॉर्ड मिला है। थेय्यम के दौरान आग के साथ किया गया एक अनुष्ठान होता है, जिसमें सदियों पुरानी प्रदर्शन परंपरा, वेशभूषा, डांस और अग्नि शामिल होती है। रम्या चेन्नई की एक कल्चरल फोटोग्राफर हैं, जो भारत की समृद्ध परंपराओं और विरासत को कैमरे में कैद करती हैं। नेट जियो इंडिया वर्ल्डवाइड कॉन्टेस्ट नेशनल ज्योग्राफिक आयोजित करता है। नेशनल ज्योग्राफिक की फोटो कॉन्टेस्ट प्राइज मनी 2500 डॉलर यानी 2.5 लाख रुपए है। नेशनल ज्योग्राफिक सोसाइटी अपनी इंटरनेशनल साइट के जरिए ट्रैवल फोटोग्राफी, नेचर फोटोग्राफी जैसी कैटेगरी में अवॉर्ड देती है।
5. सेवारत अधिकारियों को सरकारी आवास आवंटित करने के लिए परिवार की परिभाषा के विस्तार को मंजूरी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेवारत अधिकारियों को सरकारी आवास आवंटित करने के लिए परिवार की परिभाषा के विस्तार को मंजूरी दे दी है। संशोधित परिभाषा में पति/पत्नी और आश्रित बच्चों या सौतेले बच्चों के मौजूदा दायरे के अतिरिक्त माता-पिता, आश्रित भाई-बहन और कानूनी रूप से गोद लिए गए बच्चे भी शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि इस विस्तारित परिभाषा से सभी सेवारत अधिकारियों को लाभ होने की उम्मीद है। इनमें अपने माता-पिता के साथ रहने वाली अविवाहित महिला अधिकारी भी शामिल हैं।
6. सरकार ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के पालन के संबंध में जारी किए विस्तृत दिशानिर्देश
सरकार ने भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के पालन के संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि जब भी राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान एक साथ गाए जाएं, तो राष्ट्रीय गीत के सभी पहले छह पैरा गाना अनिवार्य होगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार राष्ट्रपति के आगमन, राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राज्यपालों के संबोधन जैसे प्रमुख राजकीय अवसरों पर पूर्ण छह पैरा वाला राष्ट्रीय गीत गाया या बजाया जाना अनिवार्य होगा। इन निर्देशों के अनुसार, नागरिक अलंकरण समारोहों, राष्ट्रपति और राज्यपाल के आगमन और प्रस्थान पर, राजकीय समारोहों और सरकार द्वारा आयोजित अन्य समारोहों में राष्ट्रगान का आधिकारिक संस्करण बजाया जाएगा। राष्ट्रपति द्वारा आकाशवाणी और टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित करने से ठीक पहले और बाद में, तथा राष्ट्रीय ध्वज को परेड में ले जाने के समय भी राष्ट्रगान बजाना होगा। मंत्रालय ने आगे कहा कि जिन सभाओं में राष्ट्रगान गाया जाता है, वहां उपस्थित लोगों को सावधान की मुद्रा में खड़ा होना जरूरी होगा।
7. इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू: अमेरिका, रूस के अलावा दुनियाभर के वॉरशिप होंगे शामिल, फिलीपींस और यूएई के वॉरशिप का होगा डेब्यू
विशाखापत्तनम में 15 से 25 फरवरी तक वॉरशिप का मेला लगने वाला है। सुप्रीम कमांडर द्रौपदी मुर्मू का प्रेसिडेंशियल यॉट जब फ्लीट रिव्यू के लिए निकलेगा, तो दुनिया भर के वॉरशिप और नेवल पर्सनल सैल्यूट करते नजर आएंगे। रूस और अमेरिका के बीच चाहे कितनी भी खींचतान जारी हो, लेकिन भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में दोनों ही देश अपने वॉरशिप के साथ मौजूद रहेंगे। नौसेना के मुताबिक, रूस की ओर से फ्रिगेट आरएफएस मार्शल शापोशनिकोव और अमेरिका की ओर से गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर पिंकनी हिस्सा ले रहे हैं। रूस और अमेरिका के वॉरशिप के साथ उसी क़तार में ईरान का फ्रिगेट भी खड़ा दिखाई देगा। इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में ईरानी नौसेना अपना फ्रिगेट डेना शामिल कर रही है। साल 2026 के आईएफआर में दुनिया के कुल 137 देशों को न्योता दिया गया है। 70 से ज्यादा देशों ने अपनी हिस्सेदारी की सहमति दी है। इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में भारत के तकरीबन 70 से ज़्यादा वॉरशिप और सबमरीन शामिल होंगे, वहीं 20 से ज़्यादा विदेशी जंगी जहाज भी आ रहे हैं। पहली बार फिलीपींस और यूएई के वॉरशिप इस आईएफआर में हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही पहली बार जर्मनी के मेरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट पी-8 भी फ्लीट रिव्यू का हिस्सा बनेंगे। फिलीपींस का गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट मिगेल मालवार और यूएई नेवी का वॉरशिप अल अमारात फ्लीट रिव्यू में शामिल होंगे। फ्लाई-पास्ट के दौरान जर्मनी का लॉन्ग रेंज मेरीटाइम पेट्रोल एयरक्राफ्ट पी-8 भी उड़ान भरेगा।
8. भारतीय वायु सेना और थाईलैंड का वायु अभ्यास
भारतीय वायु सेना और थाईलैंड की रॉयल थाई एयर फोर्स ने एक बेहद महत्वपूर्ण संयुक्त वायु अभ्यास प्रारंभ किया है। दोनों देशों के इस वायु अभ्यास में आधुनिक लड़ाकू विमान, निगरानी विमान व लड़ाकू विमानों को सपोर्ट देने वाले विमान हवा में अपनी ताकत दिखा रहे हैं। भारतीय वायुसेना के मुताबिक यह अभ्यास दोनों देशों की वायु सेनाओं के बीच संचालनात्मक समन्वय और इंटरऑपरेबिलिटी को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय वायु सेना की ओर से इस अभ्यास में सुखोई-30एमकेआई फाइटर जेट, एयरबॉर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (एडब्लूएसीएस) और आईएल-78 रिफ्यूलिंग विमान हिस्सा ले रहे हैं। वहीं, थाईलैंड की रॉयल थाई एयर फोर्स के ग्रिपेन लड़ाकू विमान भी इसमें भाग ले रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भारत और थाईलैंड की सेनाएं संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘मैत्री’ को अंजाम दे चुकी हैं। वह संयुक्त सैन्य अभ्यास मेघालय के उमरोई में आयोजित किया गया था।
9. पूर्व पत्रकार और विधान परिषद सदस्य पी. रमैया का निधन
10 फरवरी को कर्नाटक विधान परिषद के पूर्व सदस्य और पत्रकार पी. रमैया का निधन हो गया। वे 92 साल के थे। 12 सितंबर 1933 को जन्मे रमैया, मांड्या जिले के नागमंगला तालुक के बिंदेनहल्ली के मूल निवासी थे। रमैया 50 सालों तक ‘द हिंदू‘ मीडिया ग्रुप का हिस्सा रहे और 1998 में इसके कर्नाटक ब्यूरो चीफ के तौर पर रिटायर हुए थे। पत्रकार के तौर पर रमैया ने स्पोर्ट्स से लेकर पॉलिटिक्स तक कई क्षेत्रों को कवर किया। रमैया ने कर्नाटक पत्रिका अकादमी, राज्य मान्यता समिति, दूरसंचार सलाहकार समिति के मेंबर के तौर पर भी काम किया। रमैया को कर्नाटक मीडिया अकादमी पुरस्कार, राज्योत्सव पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
VISIT TO YOUR TELEGRAM : https://t.me/guruggkwala
THNKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
