13–16 minutes
1. ISRO ने गगनयान इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट पूरा किया
9 अप्रैल को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO ने गगनयान मिशन के लिए दूसरा इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट एकडमी क्रू मॉड्यूल का स्पेस से धरती पर लौटने का टेस्ट है। ये टेस्ट श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर में हुआ। इसमें पैराशूट सिस्टम का सही समय पर खुलना जरूरी होता है। जब कोई अंतिरिक्ष यान स्पेस से पृथ्वी की ओर लौटता है तो उसकी स्पीड बहुत तेज होती है, तब पैराशूट ही उसकी स्पीड को कंट्रोल करता है। पैराशूट की वजह से ही सुरक्षित लैंडिंग संभव हो पाती है और ISRO ने इस लैंडिंग में सफलता हासिल की है। गगनयान मिशन भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन है। इसे 2027 में लॉन्च किया जाना है। इस मिशन के तहत3 भारतीय एस्ट्रोनॉट को लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में 3 दिनों के लिए भेजा जाएगा। LEO की दूरी 400 किमी होगी। इस मिशन में 3 दिन तक अंतरिक्ष यात्री स्पेस में रहेंगे। भारत ये ट्रेनिंग रूस के साथ मिलकर कर रहा है। यदि भारत गगनयान में सफल हो जाता है, तो USA, रूस और चीन के बाद मानव अंतरिक्ष मिशन लॉन्च करने वाला चौथा देश होगा। गगनयान के पहले तीन मानवरहित (अनक्रूड) G1, G2, G3 मिशन भेजे जाएंगे। गगनयाण का कुल बजट 10 हजार करोड़ है।
2. राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) अधिनियम को अधिसूचित किया
सरकार ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल -सामान्य प्रशासन अधिनियम, 2026 अधिसूचित कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कल इस विधेयक को मंजूरी दी थी। यह विधेयक राजपत्र में प्रकाशित हो चुका है। नए अधिनियम में 50% पद भारतीय पुलिस सेवा से महानिरीक्षक के पद पर प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरे जाने और न्यूनतम 67% पद अपर महानिदेशक के पद पर प्रतिनियुक्ति के माध्यम से भरे जाने का प्रावधान है। नवगठित कानून का उद्देश्य केंद्रीय पुलिस बलों, सीआरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी में ग्रुप ए जनरल ड्यूटी अधिकारियों और अन्य कर्मियों की भर्ती तथा सेवा शर्तों को नियंत्रित करने वाली एक व्यापक और समान प्रणाली स्थापित करना है। अधिनियम में केंद्र सरकार को भर्ती और सेवा शर्तों को नियंत्रित करने वाले नियम बनाने का अधिकार दिया गया है। यह किसी भी परस्पर विरोधी कानून, न्यायालय निर्णय या पूर्व प्रशासनिक आदेशों को रद्द कर देगा।
3. भारत-अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने पर सहमत
भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों सहित व्यापक आर्थिक और तकनीकी समझौतों को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। विदेश सचिव विक्रम मिसरी और अमरीका के आर्थिक मामलों के विदेश उप सचिव जैकब एस हेलबर्ग के बीच हुई चर्चा में इन विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। भारत ने फरवरी में ए.आई इम्पैक्ट समिट के दौरान औपचारिक रूप से पैक्स सिलिका में शामिल होकर अमरीका के साथ ऐतिहासिक तकनीकी समझौता किया है। यह समझौता आपूर्ति श्रृंखला के हर स्तर पर रणनीतिक साझेदारी और समन्वित कार्रवाई को बढ़ावा देता है। श्री मिसरी तीन दिन की अमरीका यात्रा पर हैं।
4. वित्तीय सेवाएं विभाग द्वारा उदयपुर, राजस्थान में 09-10 अप्रैल, 2026 को ‘देश के विकास में भारतीय भाषाओं का योगदान’ विषय पर दो दिवसीय राजभाषा सेमिनार का आयोजन
वित्तीय सेवाएं विभाग के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, बीमा कंपनियों, वित्तीय संस्थानों, विनियामक संगठनों के लिए श्री चन्द्रदीप कुमार झा, सांख्यिकीय सलाहकार एवं राजभाषा प्रभारी, वित्तीय सेवाएं विभाग की अध्यक्षता में दिनांक 09-10 अप्रैल, 2026 को उदयपुर, राजस्थान में ‘देश के विकास में भारतीय भाषाओं का योगदान‘ थीम पर आधारित दो दिवसीय राजभाषा सेमिनार का आयोजन किया गया | उद्घाटन सत्र के दौरान सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार श्री कृष्ण कुमार ‘जुगनूँ’ जी भी उपस्थित रहे।
5. मॉरीशस में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉरीशस के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे भारत-मॉरीशस साझेदारी का ऐतिहासिक और मानवीय महत्व का कदम बताया। विदेश मंत्री ने कहा कि यह मॉरीशस की पहली समर्पित रीनल ट्रांसप्लांट यूनिट है, जो केवल एक चिकित्सा उपलब्धि नहीं, बल्कि मरीजों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है। इससे किडनी रोगियों को अब अपने देश में ही उन्नत इलाज की सुविधा मिल सकेगी। जयशंकर ने भारत-मॉरीशस सहयोग की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि महात्मा गांधी संस्थान, राजीव गांधी विज्ञान केंद्र, अटल बिहारी वाजपेयी साइबर टावर, विश्व हिंदी सचिवालय और स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र जैसी संस्थाएं दोनों देशों के गहरे रिश्तों का प्रमाण हैं।
6. राजस्थान में महिला सुरक्षा को मजबूती, सीएम भजनलाल शर्मा ने 42 महिला पीसीआर वैन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय सेमहिलाओं के लिए समर्पित 42 पीसीआर वैन को हरी झंडी दिखाई। यह पहल राज्य में महिला सुरक्षा और त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया प्रणाली को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। सीएम ने बताया कि ‘महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 1090’ को और मजबूत किया जा रहा है। साथ ही कानून प्रवर्तन एजेंसियों की प्रतिक्रिया क्षमता को बेहतर बनाने के लिए नई तकनीकों और संसाधनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इन पीसीआर वैन को ‘अभय कमांड सेंटर’ और ‘डायल 112’ प्रणाली से जोड़ा जाएगा। इससे फील्ड टीम और कंट्रोल रूम के बीच रियल-टाइम कम्युनिकेशन संभव होगा और घटनाओं पर तेज समन्वय के साथ प्रतिक्रिया दी जा सकेगी। हर वाहन में मोबाइल डेटा टर्मिनल (एमडीटी), जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, फोल्डिंग स्ट्रेचर और एलईडी लाइट बार जैसे आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिससे आपातकालीन स्थितियों में बेहतर कार्रवाई हो सकेगी।
7. पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत आएंगे ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर
ऑस्ट्रिया के चांसलर क्रिश्चियन स्टॉकर 14 से 18 अप्रैल तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। यह उनकी न केवल भारत बल्कि पूरे एशिया की पहली आधिकारिक यात्रा होगी। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे हैं। इस यात्रा के दौरान चांसलर स्टॉकर के साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसमें अर्थव्यवस्था, ऊर्जा और पर्यटन से जुड़े मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और व्यापार जगत के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। भारत और ऑस्ट्रिया के संबंध लंबे समय से सौहार्दपूर्ण रहे हैं। जुलाई 2024 में प्रधानमंत्री मोदी की ऑस्ट्रिया यात्रा के बाद दोनों देशों के रिश्तों में नई गति आई थी, और यह दौरा उसी सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
8. म्यांमार में मिन आंग ह्लाइंग ने राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली
म्यामांर में मिन आंग ह्लाइंग को निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई। वर्ष 2021 में आंग सान सू ची की सरकार से सत्ता ग्रहण करने के बाद, श्री ह्लाइंग ने कड़े सैन्य नियंत्रण के साथ देश का नेतृत्व किया। इससे पहले, संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों और मानवाधिकार संगठनों ने म्यांमार में हुए आम चुनावों की आलोचना की थी। इस चुनाव में सू ची की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी सहित कई राजनीतिक दलों ने चुनाव में हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था। सैन्य समर्थक गुट के पास दो सदनों वाली विधायिका में लगभग 90 प्रतिशत सीटें हैं।
9. चंपारण सत्याग्रह की 108वीं वर्षगांठ
अप्रैल 10 को चंपारण सत्याग्रह की 108वीं वर्षगांठ थी। महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता संग्राम का यह एक महत्वपूर्ण मोड़ था। 1917 में इसी दिन बिहार के चंपारण जिले में नील किसानों की शिकायतों को दूर करने के लिए आंदोलन शुरू किया गया था, जिन्हें ब्रिटिश बागान मालिकों द्वारा दमनकारी तिनकठिया प्रणाली के तहत नील की खेती करने के लिए मजबूर किया गया था। यह देश में महात्मा गांधी का सत्याग्रह का पहला प्रयोग भी था।
10 . कैट और श्रीराम फाइनेंस ने व्यापारियों के लिए नया फिनटेक पोर्टल लॉन्च किया
अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ- कैट और श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड ने मिलकर व्यापारियों के लिए एक नया फिनटेक पोर्टल शुरू किया है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सांसद प्रवीन खंडेलवाल और कंपनी के अधिकारी जी. एम. जिलानी ने इसका शुभारंभ किया। इस पोर्टल के जरिए छोटे व्यापारियों, एमएसएमई और स्टार्टअप्स को आसानी से लोन मिल सकेगा। वे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर नजदीकी शाखा से भी मदद मिलेगी। इसमें एमएसएमई, पर्सनल, गोल्ड और वाहन लोन जैसी कई वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे व्यापारियों को अपना व्यापार बढ़ाने में मदद मिलेगी।
11. राष्ट्रमंडल संसदीय संघ-सीपीए भारत क्षेत्र जोन-7 सम्मेलन गोवा में संपन्न
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ-सीपीए भारत क्षेत्र जोन-7 सम्मेलन गोवा में संपन्न हो गया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विधायी निकायों में महिलाओं की अधिक भागीदारी और लोकतंत्र को मजबूत करने में युवाओं की भागीदारी का आह्वान किया। दो दिवसीय सम्मेलन में सांसदों और विधायकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया तथा व्यापार, सतत विकास, समुद्री प्रबंधन और समुद्री अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर विचार साझा किए। श्री बिरला ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवा विधायकों को सशक्त बनाना महत्वपूर्ण होगा। श्री बिरला ने गुजरात, महाराष्ट्र और गोवा जैसे तटीय राज्यों के विकास मॉडल पर भी बल दिया। गोवा के राज्यपाल अशोक गजपति राजू ने विधायी निकायों में सार्थक बहसों के महत्व का उल्लेख किया। सम्मेलन में कुल 51 विधायकों ने भाग लिया।
12. जेम वुमनिया पहल से महिला उद्यमियों को नई उड़ान, 13.7 लाख ऑर्डर प्राप्त
सरकारी ई-मार्केटप्लेस-जेम वुमनिया पहल पर पंजीकृत दो लाख से अधिक महिला सूक्ष्म और लघु उद्यम उद्यमियों ने वित्त वर्ष 2025-26 में 13 दशमलव 7 लाख ऑर्डर प्राप्त किए। वुमनिया पहल, जेम के पर आधारित एक समावेशन-केंद्रित पहल है जो महिलाओं की औपचारिक सरकारी बाजारों तक पहुंचने में आने वाली बाधाओं को दूर करती है। सरकार ने 2019 में जेम पर वुमनिया पहल की शुरुआत की थी। इस पहल का उद्देश्य एक विशेष डिजिटल इंटरफ़ेस प्रदान करके सार्वजनिक खरीद में महिला उद्यमियों के समावेशन को मजबूत करना है। जेम एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है जो विभिन्न केंद्रीय और राज्य मंत्रालयों, विभागों, संगठनों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, पंचायतों और सहकारी समितियों द्वारा वस्तुओं और सेवाओं की संपूर्ण खरीद प्रक्रिया को सुगम बनाता है।
13. इलाहाबाद HC के जस्टिस यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया
10 अप्रैल को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा। जस्टिस यशवंत के घर से 14 मार्च 2025 को 500-500 के नोटों के बंडल जले हुए मिले थे। इस विवाद के बाद उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर किया गया था। 5 अप्रैल 2025 को जस्टिस यशवंत ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में शपथ ली थी। हालांकि, उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। कैश घटना के बाद जस्टिस वर्मा के खिलाफ लोकसभा में महाभियोग प्रस्ताव लाया गया था। उन्होंने अपने खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव को चुनौती दी थी।
14. रवि शास्त्री के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड का अनावरण हुआ
10 अप्रैल को भारत के पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री के नाम पर वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड का अनावरण हुआ। स्टेडियम में भारत के पूर्व क्रिकेटर दिलिप सरदेसाई, एकनाथ सोलकर और डायना एडल्जी के नाम पर दरवाजों के नाम भी रखे गए हैं। एडल्जी ने 1978 और 1993 के विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी। 1985 में रवि शास्त्री ने वानखेड़े स्टेडियम में एक ओवर में 6 छक्के जड़े थे और ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय बल्लेबाज थे। 1985 में रवि शास्त्री को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ क्रिकेट में उन्हें ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ चुना गया था। रवि शास्त्री 2017 से 2021 तक भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रहे। 2019 में इंडियन टीम वर्ल्ड के फाइनल में पहुंची थी। 1994 में क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद 1995 में मुंबई में वर्ल्ड मास्टर्स टूर्नामेंट से एक टीवी कमेंटेटर के तौर पर शुरुआत की थी। कमेंट्री की दुनिया में उनकी आवाज बहुत प्रभावी मानी जाती है।
15. UPI के 10 वर्ष पूरे
भारत के डिजिटल पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को 11 अप्रैल को 10 वर्ष पूरे हो रहे है। इस दौरान यूपीआई की लेनदेन की वॉल्यूम में 12,000 गुना से अधिक का इजाफा हुआ है और लेनदेन की वैल्यू 4,000 गुना से अधिक बढ़ी है। एनालिटिक्स फर्म ट्रैक्सन के आंकड़ों के अनुसार, यूपीआई के जरिए वित्त वर्ष 26 में 218.98 अरब लेनदेन हुए और इनकी वैल्यू 285 लाख करोड़ रुपए थी। वहीं, वित्त वर्ष 17 में यह आंकड़ा 1.786 करोड़ लेनदेन पर था और इनकी वैल्यू 6,952 करोड़ रुपए थी।
16. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित सोनम वांगचुक के निधन पर शोक व्यक्त कियान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के करगिल युद्ध के वीर योद्धा कर्नल (सेवानिवृत्त) सोनम वांगचुक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। महावीर चक्र विजेता 61 साल के सोनम वांगचुक लद्दाख के शेर कहे जाते थे। 30 मई 1999 को कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने चोरबत ला के पार मिशन में कामयाबी हासिल की थी। तब बतौर मेजर उन्होंने दुर्गम और बर्फीली ऊंचाइयों पर लद्दाख स्काउट्स की टुकड़ी का नेतृत्व किया था। तोपखाने की मदद के बिना उन्होंने मिशन को अंजाम दिया था। सितंबर 1987 में उन्हे असम रेजिमेंट में कमीशन मिला था और उनकी नियुक्ति लद्दाख स्काउट्स में हुई थी। कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन विजय में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जंग में अपनी टुकड़ी का नेतृत्व किया। उस समय बटालिक सब-सेक्टर में स्थित चोरबत ला पर चौकी बनाने की चुनौती थी, जो 18,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। सितंबर 1987 में उन्हे असम रेजिमेंट में कमीशन मिला था और उनकी नियुक्ति लद्दाख स्काउट्स में हुई थी। कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना की ओर से चलाए गए ऑपरेशन विजय में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जंग में अपनी टुकड़ी का नेतृत्व किया। उस समय बटालिक सब-सेक्टर में स्थित चोरबत ला पर चौकी बनाने की चुनौती थी, जो 18,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस युद्ध में उन्होंने दुश्मन के छह सैनिकों को मार गिराया। उनकी बहादुरी के सम्मान में बटालिक सब सेक्टर की दो चौकियों का नाम सोनम 1 और सोनम 2 रखा गया। युद्ध के बाद उन्हें महावीर चक्र से सम्मानित किया गया।
17. पूर्व क्रिकेटर सी डी गोपीनाथ का निधन
9 अप्रैल को पूर्व क्रिकेटर सी डी गोपीनाथ का निधन हो गया। वे 96 साल के थे। गोपीनाथ ने 1952 में पहला टेस्ट क्रिकेट जीतने वाली टीम के आखिरी जीवित प्लेयर थे। गोपीनाथ भारत के सबसे उम्रदराज जीवित टेस्ट क्रिकेटर भी थे औरऑस्ट्रेलिया के नील हार्वे के बाद दुनिया के दूसरे सबसे उम्रदराज क्रिकेटर थे। गोपीनाथ 1 मार्च 1930 को मद्रास (अब चेन्नई) में जन्मे थे। उनका पूरा नाम चिंगलपुट दुरईकन्नु गोपीनाथ था। गोपीनाथ ने 1951 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रेबोर्न स्टेडियम में पहला टेस्ट क्रिकेट खेला था। गोपीनाथ ने नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में नाबाद 50 रन बनाए थे। भारत ने उसी मैच के दौरान चेन्नई के एम. ए. चिदम्बरम स्टेडियम में इंग्लैंड को आठ रन से हराकर पहला टेस्ट मैच जीता था। गोपीनाथ ने भारत और मद्रास का प्रतिनिधित्व करते हुए 8 टेस्ट और 83 फर्स्ट कैटेगरी मैच खेले।
VISIT TO YOUR WEBSITE : http://www.guruggkwala.com
VISIT TO YOUR WHATSAPP CHANNEL : https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F
VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL : https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed
VISIT TO YOUR TELEGRAM : https://t.me/guruggkwala1
TJNKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
