10–13 minutes
1. सेना की त्रिशक्ति कोर ने उत्तरी सिक्किम के लाचेन में फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए हिम सेतु अभियान शुरू किया
भारतीय सेना के त्रिशक्ति कोर द्वारा चलाए गए ‘ऑपरेशन हिम सेतु’ के अंतर्गत उत्तरी सिक्किम में लाचेन और चुंगथांग के बीच भूस्खलन के कारण फंसे सभी पर्यटकों को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। पर्यटकों को ताराम चू से चुंगथांग होते हुए गंगटोक ले जाने के लिए विशेष बसों और वाहनों की व्यवस्था की गई थी।
2. नारी शक्ति अधिनियम संशोधन 2023 ड्राफ्ट को मंजूरी
8 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में नारी शक्ति अधिनियम संशोधन के ड्राफ्ट बिल को मंजूरी मिली। इसे नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन भी नाम दिया गया है। नारी शक्ति अधिनियम संशोधन के बाद लोकसभा, राज्यसभा और दिल्ली विधानसभा में एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। नारी शक्ति अधिनियम संशोधन के बाद लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 816 की जाएंगी। महिला आरक्षण वर्टिकल आधार पर अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) की महिलाओं के लिए होगा। नारी शक्ति अधिनियम संशोधनपहली जनगणना के बाद जारी हुए आंकड़ों के आधार पर लागू किया जाएगा। संसद से मंजूरी मिलने के बाद ये कानून 31 मार्च 2029 से लागू हो सकता है और इसकी टाइम लिमिट 15 साल रखी गई है।1996 में ससंद में पहली बार महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया था। 1998 से 2003 तक सरकार ने 4 बार विधेयक पेश किए लेकिन सरकार पास करवाने में असफल रही। 2009 में सरकर ने विरोध प्रदर्शनों के बीच विधेयक पेश किया था। 2010 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राज्यसभा में इसे पारित किया था महिला आरक्षण अधिनियम (128 संशोधन) पहली बार 2023 में लागू हुआ था।
3. भारत-भूटान के बीच बिजली व्यापार को बढ़ावा, दो अहम समझौतों पर हस्ताक्षर
भारत और भूटान के बीचद्विपक्षीय बिजली व्यापार को मजबूत करने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह समझौते ऊर्जा सहयोग को नई दिशा देने वाले माने जा रहे हैं। ये समझौते केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर और भूटान के ऊर्जा एवं प्राकृतिक संसाधन मंत्री जेम शेरिंग के बीच थिम्फू में हुई बैठक के दौरान साइन किए गए। समझौतों में 1020 मेगावाट की पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना के टैरिफ प्रोटोकॉल को शामिल किया गया है। इस परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने 11 नवंबर 2025 को संयुक्त रूप से किया था। इससे भारत को पहले ही अतिरिक्त बिजली निर्यात शुरू हो चुका है। दूसरा समझौता रिएक्टिव पावर एक्सचेंज के लिए तकनीकी ढांचा तैयार करता है। इससे ग्रिड की स्थिरता बढ़ेगी, बिजली आदान-प्रदान की दक्षता सुधरेगी और सीमा पार बिजली व्यापार अधिक सुगम होगा। भूटान के चार दिवसीय दौरे पर गए मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे से भी मुलाकात की। दोनों पक्षों ने स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
4. भारत-मालदीव के बीच समुद्री सहयोग मजबूत, आईएनएस ‘सुनयना’ और ‘गाजी’ ने किया संयुक्त अभ्यास
भारत और मालदीव के बीच समुद्री सहयोग को और मजबूत करते हुए दोनों देशों की नौसेनाओं ने एक विशेष संयुक्त सैन्य अभ्यास किया। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस सुनयना और मालदीव तटरक्षक बल का पोत गाजी शामिल रहे। भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस सुनयना हाल ही में मालदीव की राजधानी माले पहुंचा था। यह दौरा ‘आईओएस सागर’ पहल के तहत उसकी ऑपरेशनल तैनाती का पहला पड़ाव था। इस पोत पर भारत सहित 16 मित्र देशों के नौसैनिक मौजूद थे। इस बहुराष्ट्रीय दल में मालदीव के सैनिक भी शामिल रहे, जिससे यह यात्रा अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग का प्रतीक बन गई। आईओएस सागर के कमांडिंग अधिकारी कमांडर सिद्धार्थ चौधरी ने मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के प्रमुख मेजर जनरल इब्राहिम हिल्मी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान संयुक्त प्रशिक्षण, सहयोग और भविष्य की रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा हुई।
5. भारत से बांग्लादेश 200 ब्रॉड-गेज रेलवे कोच खरीदेगा
बांग्लादेश के रेल मंत्री शेख रबीउल आलम ने संसद में बताया कि बांग्लादेश भारत से 200 ब्रॉड-गेज रेलवे कोच खरीदेगा। इन कोचों की आपूर्ति इस साल शुरू होकर दिसंबर 2027 तक पूरी होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को यूरोपीय निवेश बैंक की मदद से पूरा किया जा रहा है और जून 2026 से ये कोच रेलवे में शामिल होने लगेंगे। सरकार रेलवे को आधुनिक बनाने के लिए और निवेश की योजना भी बना रही है। इसके अंतर्गत 260 और यात्री कोच, 46 ब्रॉड-गेज इंजन और 50 मीटर-गेज इंजन खरीदने का प्रस्ताव है।
6. महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पोषण पखवाड़ा के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया
महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नई दिल्ली में पोषण पखवाड़ा के 8वें संस्करण का शुभारंभ किया। पोषण पखवाड़ा का विषय है – जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क का अधिकतम विकास। श्रीमती अन्नपूर्णा ने कहा कि पोषण पखवाड़ा का मकसद पोषण को जन आंदोलन बनाना है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता इस काम में अहम भूमिका निभा रही हैं और घर-घर तक पहुंचकर बच्चों और माताओं की देखभाल कर रही हैं। मंत्री ने बताया कि स्वच्छता से लेकर पोषण संबंधी प्रथाओं तक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रतिदिन देश के बच्चों के भविष्य को आकार दे रही हैं। इस मौके पर पोषण ट्रैकर ऐप में एक नया फीचर होम विजिट शेड्यूलर भी शुरू किया गया। पखवाड़े के दौरान देशभर में आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए जागरूकता कार्यक्रम, पोषण से जुड़ी गतिविधियां और बच्चों के लिए खेल आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
7. विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचे
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि पिछले एक वर्ष में भारत और मॉरीशस के बीच साझेदारी में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। पोर्ट लुई में मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम से भेंट के बाद डॉ. जयशंकर ने कहा कि चर्चा में समुद्री सहयोग, विकास साझेदारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, क्षमता विकास और जन-संबंधों सहित कई क्षेत्र शामिल थे। उन्होंने मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं के अनुरूप भारत का निरंतर समर्थन दोहराया। डॉ. जयशंकर नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मॉरीशस पहुंचे।
8. साइबर धोखाधड़ी पर बड़ा कदम, FIU-इंडिया और I4C के बीच ऐतिहासिक एमओयू
भारत में साइबर धोखाधड़ी और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए वित्तीय खुफिया इकाई-भारत (FIU-इंडिया) औरभारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) ने एक व्यापक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता दोनों एजेंसियों के बीच सूचना साझा करने और समन्वय को मजबूत करेगा। इसके तहत प्रचालनगत खुफिया जानकारी विकसित कर जांच एजेंसियों को वित्तीय अपराधों की रोकथाम में सहायता दी जाएगी। एमओयू का उद्देश्य डिजिटल लेनदेन को सुरक्षित बनाना और साइबर धोखाधड़ी की घटनाओं को कम करना है। इसके साथ ही परिसंपत्तियों की वसूली और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई में भी मदद मिलेगी।
9. तीन दिन की अमरीका यात्रा पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी
विदेश सचिव विक्रम मिसरी तीन दिन की अमरीका यात्रा पर हैं। उन्होंने भारत-अमरीका के द्विपक्षीय संबंधों की भविष्य की संभावनाओं और वर्तमान स्थिति पर वॉशिंगटन के रणनीतिक समुदाय के अग्रणी नेताओं के साथ बातचीत की। उन्होंने वैश्विक ऊर्जा, खाद्य और आर्थिक सुरक्षा पर अपने विचारों तथा जारी भूराजनीतिक घटनाक्रमों पर भी चर्चा की। इस यात्रा ने भारत-अमरीका के द्विपक्षीय संबंधों तथा मुख्य क्षेत्रों में जारी सहयोग को आगे बढ़ाने की पूरी संभावनाओं की समीक्षा करने का एक अवसर प्रदान किया है।
10. हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का किया उद्घाटन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला के इंदिरा गांधी राज्य खेल परिसर में दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन किया। यह चैंपियनशिप 11 अप्रैल तक चलेगी और इसमें भारत, श्रीलंका, मालदीव, बांग्लादेश और नेपाल सहित पांच देशों के 100 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
11. एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने एक दिन में 3 स्वर्ण और 1 रजत जीते
मंगोलिया में एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय महिला मुक्केबाजों ने एक ही दिन में तीन स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया। मौजूदा विश्व चैंपियन मीनाक्षी हुडा ने मंगोलिया की नोमुंडारी एन्ख-अमगलान को 5 शून्य से हराकर 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।प्रीति पवार ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में चीन की ताइपे की हुआंग शियाओ-वे को 5 शून्य से मात दी। प्रिया घंघास ने 60 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में उत्तर कोरिया की वॉन उन-ग्योंग को तीन शून्य से हराया। इस बीच, जैस्मीन को 57 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में थाईलैंड की पुनरावी रुएनरोस से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
12. विश्व होम्योपैथी दिवस
विश्व होम्योपैथी दिवस हर साल 10 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक सैमुअल हैनीमैन की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर दुनिया भर में होम्योपैथी के महत्व, इसके प्रभाव और स्वास्थ्य के क्षेत्र में इसके योगदान को याद किया जाता है। आज के समय में जब लोग दवाओं के साइड इफेक्ट से बचना चाहते हैं, तब होम्योपैथी एक सुरक्षित और प्राकृतिक विकल्प के रूप में तेजी से उभर रही है।
13. सीआरपीएफ वीरता दिवस
पूरा देश सुरक्षा बलों की बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान को याद कर रहा है, क्योंकि गुजरात के सीमावर्ती ज़िले कच्छ में सरदार पोस्ट पर ‘शौर्य दिवस‘ मनाया जा रहा है। यह दिन 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान CRPF के जवानों द्वारा दिखाई गई असाधारण बहादुरी की याद दिलाता है। शौर्य दिवस हर साल 9 अप्रैल को मनाया जाता है, ताकि 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा दिखाए गए बेमिसाल साहस और बहादुरी को याद किया जा सके। यह याद रखना ज़रूरी है कि अप्रैल 1965 में, पाकिस्तान ने ‘ऑपरेशन डेज़र्ट हॉक‘ के तहत भारतीय सीमावर्ती इलाकों पर कब्ज़ा करने की कोशिश की थी। उस समय, कच्छ के रण में स्थित सरदार और टाक पोस्ट पर CRPF की टुकड़ियाँ तैनात थीं। 9 अप्रैल की सुबह, लगभग 3,500 पाकिस्तानी सैनिकों वाली एक इन्फैंट्री ब्रिगेड ने इन पोस्टों पर अचानक हमला कर दिया। CRPF के जवानों ने अनुकरणीय साहस और वीरता का प्रदर्शन करते हुए, इस हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया और दुश्मन को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। इस ऑपरेशन में, 34 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 4 को ज़िंदा पकड़ लिया गया। इस मुठभेड़ में, CRPF के सात वीर जवानों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। अपनी संख्या में कम होने के बावजूद, उन्होंने दुश्मन की कहीं ज़्यादा बड़ी सेना को लगभग 15 घंटों तक रोके रखा; सैन्य इतिहास में इस उपलब्धि को बेहद असाधारण माना जाता है।
14. मालदा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अबू हासिम खान चौधरी का निजी अस्पताल में निधन
पश्चिम बंगाल के मालदा से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अबू हासिम खान चौधरी का कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनको दलू बाबा नाम से भी जाना जाता था। वे 88 वर्ष के थे। वे 1996 से 2006 तक कालियाचोक विधानसभा सीट से विधायक रहे। वे मालदा दक्षिण संसदीय क्षेत्र से सांसद थे और यूपीए सरकार के दौरान 2011 से 2014 तक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री भी थे। हासेम 2014 से 2019 तक दोबारा एमपी चुने गए।
VISIT TO YOUR TELEGRAM CHANNEL : https://t.me/guruggkwal
THNKS TO SUPPORT GURUGGKWALA
