1 June 2026 Current Affairs -GurugGkwala

11–14 minutes


1. जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि CDS अपॉइंट हुए

31 मई जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) का पद संभाला। जनरल सुब्रमणि को पदभार संभालने के ठीक बाद दिल्ली में साउथ ब्लॅाक लॅान्स में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जनरल सुब्रमणि डिफेंस मिनिस्ट्री में डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स (DMA) के पद पर भी हैं। जनरल सुब्रमणि देश के तीसरे CDS हैं और उन्होंने जनरल अनिल चौहान की जगह ली है। जनरल चौहान शनिवार को रिटायर हुए थे। जनरल सुब्रमणि को 14 दिसंबर 1985 को गढ़वाल राइफल 8वीं बटालियन में कमीशन मिला था। जनरल सुब्रमणि 2021 में खड्ग कोर कमांडर बने। खड्ग कोर थल सेना की सबसे शक्तिशाली और खतरनाक स्ट्राइक कोर है। जनरल सुब्रमणि नॉर्दन कमांड के चीफ ऑफ स्टाफ बने और 2023 में गोवा-इन-सी सेंट्रल कमांड संभाली। जनरल सुब्रमणि 2024 में वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बने थे। जनरल सुब्रमणि 2025 में नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल सेक्रेटेरियट में मिलिट्री एड्वाइजर बने।

2. एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन देश 27वें चीफ नेवल स्टाफ बने

31 मई को एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन देश के 27वें चीफ नेवल स्टाफ (CNS)बने। उन्होंने एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की जगह ली। स्वामीनाथन 1 जुलाई 1987 को इंडियन नेवी में शामिल हुए थे। एडमिरल स्वामीनाथन के पास कम्यूनिकेशन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर में विशेषज्ञता है। एडमिरल स्वामीनाथन INS विद्युत, INS विनाश, INS कुलिश, INS मैसूर, INS विक्रमादित्य जैसे युद्धपोतों की कमान संभाल चुके हैं। एडमिरल स्वामीनाथन साउथ नेवल कमांड के चीफ स्टाफ (ट्रेनिंग) ऑफिसर रह चुके हैं। एडमिरल स्वामीनाथन मई 2024 से जुलाई 2025 तक वाइस चीफ ऑफ नेवल स्टाफ रह चुके हैं। एडमिरल स्वामीनाथन जुलाई 2025 से मई 2026 तक ट्रेनिंग के फ्लैग ऑफिसर रह चुके हैं। 9 मई 2026 को एडमिरल स्वामीनाथन चीफ ऑफ नेवल स्टाफ बने थे।

3. वाइस एडमिरल संजय वात्सायन, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम ने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार संभाला

वाइस एडमिरल संजय वात्सायन, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम ने 30 मई 2026 को मुंबई में आयोजित एक औपचारिक परेड में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले, उन्होंने नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली में नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्य किया।

4. संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी किया

हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली में पहले हिंदी समाचार पत्र ‘उदंत मार्तंड’ के सम्मान में एक स्मारक डाक टिकट और प्रथम दिन का कवर जारी किया। हिंदी पत्रकारिता दिवस हर वर्ष 30 मई को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन उदन्त मार्तण्ड का पहला अंक प्रकाशित हुआ था। हिंदी भाषा के प्रथम समाचार पत्र उदंत मार्तंड का पहला अंक 30 मई 1826 को कोलकाता से प्रकाशित हुआ। उस समय भारत में अंग्रेजी, फारसी और बंगाली भाषाओं के समाचार पत्र निकलते थे, लेकिन हिंदी में कोई अखबार नहीं था। इसी कमी को देखते हुए पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने हिंदी भाषी लोगों के लिए यह समाचार पत्र शुरू किया। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर क्षेत्र के रहने वाले थे और कलकत्ता में वकालत के पेशे से जुड़े थे।

5. भारतीय हज मिशन को सऊदी हज और उमरा मंत्रालय द्वारा दो प्रतिष्ठित लब्बैतुम पुरस्कार प्राप्त

भारतीय हज मिशन ने सऊदी अरब में आयोजित इस वर्ष के खितमाहु मिस्क समारोह में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं। यह भारत के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। सऊदी हज मंत्रालय द्वारा तीर्थयात्रियों की उत्कृष्ट सेवाओं को मान्यता देने के लिए प्रतिवर्ष दिए जाने वाले लब्बैतुम पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ हज समन्वय और संचार श्रेणी के तहत भारतीय हज मिशन को प्रदान किए गए हैं। यह समारोह हज सीजन के औपचारिक समापन का प्रतीक है। कौंसुल जनरल फहद सूरी और कौंसुल-हज सदफ चौधरी ने समारोह में भारत का प्रतिनिधित्‍व किया। इस वर्ष लगभग एक लाख 75 हजार भारतीय हज के लिए गये थे। लब्बैतुम पुरस्‍कार हज के दौरान सर्वश्रेष्‍ठ सेवा प्रदर्शन करने वाले देश को प्रदान किया जाता है।

6. यूपी सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्णा को नया डीजीपी नियुक्त किया

उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी राजीव कृष्णा को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ ही वे 2022 के बाद राज्य के पहले स्थायी पुलिस प्रमुख बन गए हैं।

7. भारतीय महिला पहलवानों ने अंडर-17 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कुल 10 पदक अपने नाम किए

वियतनाम के दा नांग में 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 3 रजत और 5 कांस्य पदकों सहित कुल 10 पदक जीते। 43 किलोग्राम वर्ग में दीक्षा और 73 किलोग्राम वर्ग में गरिमा ने फाइनल मुकाबलों में शानदार जीत हासिल करते हुए स्वर्ण पदक जीते। 49 किलोग्राम वर्ग में निकिता, 65 किलोग्राम वर्ग में अंतरा और 69 किलोग्राम वर्ग में तानिया ने रजत पदक जीते। कांस्य पदक जीतने वालों में 40 किलोग्राम वर्ग में पलक, 46 किलोग्राम वर्ग में अनामिका, 53 किलोग्राम वर्ग में अक्षरा, 57 किलोग्राम वर्ग में साक्षी और 61 किलोग्राम वर्ग में मान्या शामिल हैं। उधर, अंडर-23 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में भारत की पुरुष फ्रीस्टाइल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वश्रेष्‍ठ टीम का खिताब जीता। फ्रीस्टाइल में भारत ने किर्गिस्तान और कजाकिस्तान की टीमों को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

8. एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के मोगली वेंकटराम ने स्वर्ण पदक जीता

हांगकांग में एशियाई अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के मोगली वेंकटराम ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत लिया है। जो इस वर्ष की प्रतियोगिता में भारत का पहला स्वर्ण पदक था। रिले स्पर्धाओं में भी भारतीय खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन किया। भूमिका, ताहूरा, सेहनूर और नीरू की महिला टीम ने 4×400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। भारतीय टीम ने तीन मिनट 38.07 सेकंड के समय के साथ एक नया चैंपियनशिप रिकॉर्ड भी बनाया। काजल, भावना, आरती और निपम की महिला चौकड़ी ने 4×100 मीटर में 45.05 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता और एक नया जूनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। पीयूष राज, सैयद सबीर, रंजीत कुमार और मोहम्मद अशफाक की पुरुष टीम ने 4×400 मीटर में कांस्य पदक जीता और 3 मिनट 5.54 सेकंड के समय के साथ एक नया जूनियर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। यह चैंपियनशिप विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाइंग इवेंट है। विश्व चैंपियनशिप 5 से 9 अगस्त तक अमरीका के ओरेगन में यूजीन में आयोजित होगी।

9. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को हराकर लगातार दूसरा आईपीएल खिताब जीता

आईपीएल क्रिकेट में, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब जीता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बी.सी.सी.आई अध्यक्ष मिथुन मन्हास और बी.सी.सी.आई सचिव देवजीत सैकिया ने बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार को आईपीएल 2026 का खिताब प्रदान किया। फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटन्स ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 156 रन का लक्ष्य दिया जवाब में विराट कोहली की नाबाद 75 रन पारी की बदौलत बेंगलुरु ने दो ओवर शेष रहते मैच जीत लिया। राजस्‍थान के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को प्‍लेयर ऑफ द सीरीज़ चुना गया है। सूर्यवंशी ने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी जीती और 15 साल की उम्र में ऑरेंज कैप पाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। कागिसो रबाडा ने सीजन में 29 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की। मनीष पांडे को बैकवर्ड पॉइंट पर टिम डेविड को आउट करने के लिए ‘कैच ऑफ द सीजन’ का पुरस्कार मिला। मोहम्मद सिराज को सीजन में सबसे ज्यादा डॉट बॉल फेंकने का पुरस्कार मिला, उन्होंने 172 डॉट बॉल फेंकीं। साई सुदर्शन को सीजन में सबसे ज्यादा चौके लगाने का पुरस्कार मिला, उन्होंने 75 चौके लगाए।

10. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने जीता सिंगापुर ओपन बैडमिंटन खिताब

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने सिंगापुर ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का पुरुष डबल्‍स का खिताब जीत लिया है। फाइनल में इस जोडी ने इंडोनेशिया के फजर अल्फियन और मुहम्मद शोहिबुल फिकरी को हराया।

11. फुटबॉल: पीएसजी ने लगातार दूसरी बार यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब जीता

फुटबॉल में, पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने लगातार दूसरी बार यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब जीत लिया है। बुडापेस्ट में फाइनल में पीएसजी ने आर्सेनल को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया। मैच की शुरुआत में आर्सेनल ने छठे मिनट में काई हावर्ट्ज़ के गोल की मदद से बढ़त बना ली। इसके बाद पीएसजी के उस्मान डेम्बेले ने 65वें मिनट में पेनल्टी पर गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। निर्धारित 90 मिनट और फिर अतिरिक्त 30 मिनट के खेल के बाद भी दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। यूईएफए चैंपियंस लीग यूरोप की सबसे बड़ी क्लब फुटबॉल प्रतियोगिता है। इसमें विभिन्न देशों की शीर्ष क्लब टीमें हिस्सा लेती हैं।

12. एथलीट गुलवीर सिंह ने 4 मिनट में रेस पूरी की

30 मई को एथलीट गुलवीर सिंह ने 1 किमी (लगभग 1.6मीटर) की दौड़ 4 मिनिट से कम समय में पूरी कर इतिहास रचा। गुलवीर ये रिकॉर्ड अमेरिका के टेनेसी में आयोजित ‘म्यूजिक सिटी ट्रैक कार्निवल में बनाया है। गुलवीर 4 मिनिट से कम समय में दौड़ पूरा करने वाले पहले भारतीय एथलीट हैं। गुलवीर ने 2022 में एशियाई खेलों में 10 हजार किमी रेस में ब्रॉन्ज जीता था। गुलवीर ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में 5000 मीटर में ब्रॉन्ज जीता था। गुलवीर ने 2024 में 5 हजार मीटर और 10 हजार मीटर में नेशनल रिकॉर्ड बनाए। एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में गुलवीर ने 5 हजार मीटर और 10 हजार मीटर में डबल गोल्ड जीता। गुलवीर ने 2025 में कैलिफोर्निया में 27:00.22 के समय में 10 हजार मीटर दौड़हकर 2008 का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा था।

13. हाई-जम्पर पूजा सिंह एशियाई U20 में गोल्ड जीता

30 मई को 19 वर्षीय हाई-जम्पर पूजा सिंह ने हांगकांग में एशियाई U20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 14 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर गोल्ड मेडल जीता। पूजा ने 2012 में सहाना कुमारी के 1.92 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ा है और 1.93 मीटर में रिकॉर्ड दर्ज किया है। सहाना, पूजा की कोच भी हैं। पूजा का एशियाई U20 चैंपियनशिप में दूसरा मेडल है। पूजा ने 2025 में अपने करियर की शुरुआ हाई-जम्पर के तौर पर राष्ट्रीय जूनियर सर्किट से की थी। पूजा ने 2026 में नई दिल्ली में होने वाले इंडियन एथलीट सीरीजमें 1.90 मीटर की छलांग लगाई थी। 2026 में पूजा ने भारत का नया अंडर-20 नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। पूजा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए निर्धारित AFI क्वालिफिकेशन मार्क (1.92 मीटर) को भी पार किया है। इसके साथ ही पूजा ने भारत की सीनियर महिला हाई-जम्प नेशनल रिकॉर्डधारक (1.93 मीटर) की बराबरी की है।

14. मेघालय 39वें राष्ट्रीय खेल 2027 की मेजबानी करेगा

30 मई को मेघालय सरकार ने 39वें राष्ट्रीय खेल 2027 की मेजबानी के लिए ‘होस्ट स्टेट एग्रीमेंट‘ पर साइन किए। ये एग्रीमेंट शिलांग में इनडोर हॉल के उद्घाटन समारोह के दौरान हुआ और इस दौरान खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, मेघालय के सीएम कॉनराड के. संगमा और इंडियन ऑलिंपिक एसोसिएशन (IOA)की प्रेसिडेंट पीटी उषा मौजूद रहीं। ये एग्रीमेंट रिवाइज्ड एग्रीमेंट है, जो मेघालय सरकार और इंडियन ऑलिंपिक एसोसिएशन (IOA) दोनों की कानूनी, वित्तीय और ऑपरेशनल जिम्मेदारियों को को लेकर है। 39वें राष्ट्रीय खेल 2027 में शिलांग, तुरा और जोवाई में आयोजित किए जाएंगे। असम और मणिपुर के बाद मेघालय राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने वाला तीसरा पूर्वोत्तर राज्य बन गया है।

15. विश्व तंबाकू निषेध दिवस

31 मई को दुनिया भर में हर साल विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। यह दिन तंबाकू के उपयोग को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा शुरू की गई महत्वपूर्ण वैश्विक पहल का हिस्सा है। इस वर्ष का विषय है- अपील का अनावरण: निकोटीन और तंबाकू की लत से निपटना

16. प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपुर का उनके आवास पर निधन

प्रसिद्ध गायिका सुमन कल्याणपुर का मुंबई स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। सुमन 1950 से 1970 के दशक के फिल्म संगीत में हिंदी, मराठी और कई अन्य भारतीय भाषाओं में अपनी मधुर गायिकी के लिए जानी जाती है। 28 जनवरी 1937 को बांग्लादेश के ढाका में उनका जन्‍म हुआ था। उन्होंने 1950 के दशक के मध्य में हिंदी फिल्मों में पदार्पण किया और दिग्गज संगीतकारों और गायकों विशेष रूप से मोहम्मद रफी के साथ सैकड़ों गाने गाए। उनके कुछ सबसे प्रसिद्ध गीतों में आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे, ना ना करते प्यार और तुमने पुकारा और हम चले आए शामिल हैं। उन्होंने मराठी संगीत में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

VISIT TO YOUR WHATSAAP CHANNEL :https://whatsapp.com/channel/0029VbC4ngW3GJOy6IXPnk1F

VISIT TO YOUR YOUTUBE CHANNEL :https://youtube.com/@guruggkwala?si=TZD9ZVm9QJLjB9ed

VISIT TO YOUR TELEGRAM :https://t.me/guruggkwala1

THANKS TO SUPPORT GURUGGKWALA

Shopping Cart
Scroll to Top