राजस्थान के जिलो की जानकारी /Information about the districts of Rajasthan

राजस्थान के जिले

राजस्थान अपने वर्तमान स्वरूप में 1 नवंम्बर 1956 (राजस्थान का एकीकरण) को आया। इस समय राजस्थान में कुल 26 जिले थे।

trick : ADBDRHKP

26 वां जिला – अजमेर 1 नवंम्बर, 1956

27 वां जिला – धौलपुर15 अप्रैल, 1982, यह भरतपुर से अलग होकर नया जिला बना।

28 वां जिला – बांरा 10 अप्रैल, 1991, यह कोटा से अलग होकर नया जिला बना।

29 वां जिला – दौसा 10 अप्रैल,1991, यह जयपुर से अलग होकर नया जिला बना।

30 वां जिला – राजसंमद 10 अप्रैल, 1991, यह उदयपुर से अलग होकर नया जिला बना।

31 वां जिला – हनुमानगढ़ 12 जुलाई, 1994, यह श्रीगंगानगर से अलग होकर नया जिला बना।

32 वां जिला – करौली 19 जुलाई, 1997, यह सवाई माधोपुर से अलग होकर नया जिला बना।

33 वां जिला – प्रतापगढ़ 26 जनवरी,2008, यह तीन जिलों से अलग होकर नया जिला बना।

  1. चित्तौडगढ़ – छोटी सादडी, अरनोद,प्रतापगढ़ तहसील
  2. उदयपुर – धरियावाद तहसील
  3. बांसवाडा – पीपलखुट तहसील

प्रतापगढ जिला परमेशचन्द कमेटी की सिफारिश पर बनाया गया। प्रतापगढ जिले ने अपना कार्य 1 अप्रैल, 2008 से शुरू किया। प्रतापगढ़ को प्राचीन काल में कांठल व देवल/देवलीया के नाम से जाना जाता था।

तथ्य

कांठल का ताजमहल – काका साहब की दरगाह।

कांठल की गंगा – माही नदी।

राजस्थान का सबसे बड़ा जिला – जैसलमेर(38401 वर्ग किमी.)।

जैसलमेर भारत का तीसरा सबसे बड़ा जिला है। सबसे बड़ा जिला गुजरात का कच्छ(45,612 वर्ग किमी.) जिला है। दुसरा सबसे बड़ा जिला लद्दाख का लेह जिला है।

राजस्थान का सबसे छोटा जिला – धौलपुर(3033 वर्ग किमी.)।

जैसलमेर, धौलपुर से 12.66 गुणा बड़ा है।

भारत का सबसे छोटा जिला पांडुचेरी का माहे(9 वर्ग किमी.) जिला है।

2011 की जनगणना की दृष्टि से जयपुर(66.26 लाख) सबसे बड़ा जिला है। वहीं जैसलमेर(6.69 लाख) सबसे छोटा जिला है।

राजस्थान के जिलों की आकृतियां

जिलाआकृति
सीकरप्यालाकार/अर्द्धचंद्राकार
जैसलमेरअनियमित बहुभुज
जोधपुरआस्ट्रेलिया/मयूराकार
बाड़मेरलगभग भारत जैसा
दौसाधनुषाकार
करौलीबतखाकार
टोंकपतंगाकार/चतुर्भुजाकार
अजमेरत्रिभुजाकार
भीलवाड़ालगभग आयताकार
चित्तौड़गडघोड़ की नाल समान

महत्वपूर्ण जानकारी

राजस्थान का गंगानगर शहर पहले एक बड़ा गांव हुआ करता था रामगनगर

राजस्थान का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला जैसलमेर(38401 वर्ग कि.मी.) है जो भारत का तीसरा बड़ा जिला है( प्रथम- कच्छ, द्वितीय- लेह (लद्दाख)) तथा सबसे छोटा जिला धोलपुर(3033 किमी.) है।

जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला जयपुर(66.63 लाख) एवं सबसे छोटा जिला जैसलमेर(6.72 लाख) है।

राज्य का सबसे बड़ा नगर जयपुर एवं सबसे छोटा नगर बोरखेड़ा(बांसवाड़ा) है।

राजस्थान के जैसलमेर जिले को सात दिशाओं वाले बहुभुज की संज्ञा दि है।

राजस्थान के दो जिले खंण्डित जिले हैं-1. अजमेर – टाॅडगढ़ 2. चित्तौड़गढ़ – रावतभाटा